कपिल देव अग्रवाल ने निर्धन लोगों के साथ किया भोजन और उनका हाल-चाल जाना..
प्रदेश के व्यवासायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज अपने प्रभार जनपद मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन परसंस्था के सहयोग से निर्धन लोगों को भोजन बांटा।
उन्होंने इस अवसर खुद भी निर्धन लोगों के साथ बैठकर भोजन भी किया है। मंत्री जी द्वारा निर्धन लोगों से वार्ता भी की गयी और उनका हाल-चाल लिया गया।
#जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं @KapilDevBjp. व्यवासायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने निर्धन लोगों के साथ किया भोजन और उनका हाल-चाल जाना. सामुदायिक किचन सरकार एवं एनजीओ के माध्यम से संचालित किये जा रहें है। pic.twitter.com/pLMTy02TcJ
— News & Features Network (@mzn_news) May 24, 2021
उन्होंने निर्धन लोगों के बच्चों से उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने आवश्यक व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया। निर्धन लोग अपने जनपद के मंत्री को समीप पाकर और उनके साथ भोजन कर बहुत प्रसन्न दिखे।
मंत्री ने संस्था द्वारा निर्धन लोगों को भोजन कराये जाने के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा कोरोना कर्फ्यू के दौरान सामुदायिक किचन संचालित किये जा रहें।
इन सामुदायिक किचन के माध्यम से निर्धन लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सामुदायिक किचन सरकार एवं एनजीओ के माध्यम से संचालित किये जा रहें है।

