वैश्विक

तीसरी लहर से बच्चों के प्रभावित होने की अटकलें तथ्यों पर आधारित नहीं….

कोविड-19 की तीसरी लहर से बच्चों के प्रभावित होने की अटकलें तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। अतएव बिना वहज परेशान न हों। यह भरोसा दिया है बाल-चिकित्सक एसोसिएशन ने। बाल-रोग विशेषज्ञों की इस बात की जानकारी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने दी।

उन्होंने कहा कि कोविड की अगली लहर में बच्चों के संक्रमित होने की बात, हालांकि कही जाती रही है लेकिन इस बात का कोई आधार नहीं है। हो सकता है कि कोरोना बच्चों का छुए भी नहीं। अतएव अभिभावकों को अकारण परेशान नहीं होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि लोग यह अवैज्ञानिक बात काफी दिनों से कह सुन रहे हैं। कहते हैं कि कोरोना ने पहली लहर में बूढ़ों को चपेट में लिया था। दूसरी लहर में युवक प्रभावित हुए। इसलिए तीसरी लहर बच्चों पर असर डालेगी। डॉक्टरों की नजर में यह कुतर्क के अलावा कुछ नहीं क्योंकि इस बात को विज्ञान की कसौटी में नहीं कसा गया है।

इस बीच सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि प्रदेशों और केंद्र शासित क्षेत्रों के पास कोविड वैक्सीन के 1.8 करोड़ से भी ज्यादा डोज़ उपलब्ध हैं। इन प्रदेशों को अगले तीन दिन में 48 लाख डोज़ और उपलब्ध करा दिए जाएंगे। केंद्र ने अब तक प्रदेशों और यूनियन टेरिट्रीज़ को वैक्सीन के 21.8 करोड़ से ज्यादा डोज़ दिए हैं। इसमें मुफ्त वाली और राज्यों की सीधी खरीद श्रेणी दोनों तरह की वैक्सीन शामिल हैं। राज्यों ने अब तक 20 करोड़ 8 हजार 7 सौ 75 डोज़ खर्च किए हैं। इसमें वेस्टेज शामिल हैं।

वहीं रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड और भारतीय दवा कंपनी पैनेशिया बायोटेक ने भारत में स्पूतनिक-5 वैक्सीन के उत्पादन की घोषणा की है। पैनेशिया साल भर में स्पूतनिक वैक्सीन के दस करोड़ डोज़ बनाएगी। उत्पादन पैनेशिया की बड्डी, हिमाचल प्रदेश की फैक्ट्री में होगा। बवैक्सीन बनने के पहले बाद इसे रूस भेजा जाएगा जहां वैक्सीन की गुणवत्ता की जांच-परख होगी। एक संयुक्त बयान में रूसी और भारतीय फर्म ने उम्मीद जताई है कि वैक्सीन का उत्पादन इसी साल की गरमी के मौसम में शुरू हो जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =