उत्तर प्रदेश

संत सम्मान कार्यक्रम: योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा -विश्व हिन्दू महासंघ

विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिकारी प्रजापति के निर्देश पर हस्तिनापुर संभाग की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भिकारी प्रजापति ने व संचालन संजय गुप्ता ने किया. प्रदेश अध्यक्ष भिकारी प्रजापति ने विश्व हिन्दू महासंघ के सभी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि विश्व हिन्दू सम्राट परम पूज्य योगी के जन्म दिवस पर प्रत्येक कार्यकर्ता 50 घरो पर भगवा फहरा कर पूरे देश को भगवामय कर दे।जो योगी जी को जन्मदिन का सब से अच्छा उपहार होगा।

विश्व हिन्दू महासंघ उ•प्र•के प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष  भिकारी प्रजापति के निर्देशन में विश्व हिंदू महासंघ कोविड नियमों का पालन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष , गोरक्ष पीठाधीश्वर  योगी आदित्यनाथ  का जन्म उत्सव हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में 4 जून से 10 जून 2021 तक साप्ताहिक कार्यक्रम के रूप में मनाएगा ।  

महाराज  का जन्म ग्राम पंचूर, जनपद पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड की देव भूमि पर 5 जून 1972 को हुआ है. गृहस्थ आश्रम की मां का नाम सावित्री देवी एवं पिता का आनंद सिंह बिष्ट है । बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज का जन्म उत्सव 4 जून से 10 जून 2021 तक साप्ताहिक कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। कार्यकर्ता साथी कार्यक्रम को अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं।

साप्ताहिक कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है – 4 जून ,दिन शुक्रवार। पूज्य महाराज जी के जीवन के 49 वर्ष पूर्ण होने पर सोशल साइट्स पर बधाइयां दी जाएंगी । 5 जून को पूज्य महाराज जी 50 वें वर्ष में प्रवेश करेंगे , इस दिन 50 दीप जलाकर दीपोत्सव के माध्यम से महाराज जी को शुभकामनाएं दी जाएंगी । इस अवसर पर आम , नीम ,पीपल, तुलसी इत्यादि के वृक्ष लगाए जाएंगे । घर पर भगवा ध्वज लहराया जाएगा तथा सायंकाल 7:00 बजे भजन संध्या का कार्यक्रम होगा ।

6 जून , रविवार को दिव्यांगजन , दीन दुखियों की मदद , साधु संतों की सेवा , मठ मंदिरों की सफाई , योगाभ्यास, अपने घर ,गली ,मोहल्ले को सैनिटाइज करना तथा मास्क इत्यादि का वितरण। 7 जून , सोमवार को पूज्य महाराज जी के सांसारिक व्याधि से मुक्ति तथा आध्यात्मिक शक्ति की वृद्धि हेतु मंदिरों में रुद्राभिषेक व ओम नमः शिवाय का जाप। 8 जून, मंगलवार की गोसेवा , गौ संवर्धन तथा हनुमान चालीसा का पाठ ।
9 जून , बुधवार वेबीनार- हिंदुत्व राष्ट्रीयता का पर्याय है। मुख्य वक्ता डॉ प्रदीप राव । 10 जून, बृहस्पतिवार। विश्वकल्याण व पर्यावरण की शुद्धि हेतु घर घर यज्ञ, हवन इत्यादि । संत सम्मान।

विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भीकारी प्रजापति ने यह भी बताया कि योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव पर आमतौर पर संत सम्मान का कार्यक्रम भी करेगी।

इसके अतिरिक्त एक विशेष कार्यक्रम भी करेगी । महासंघ देश के किसी एक संत को सम्मानित करेगा । महाराज जी के जन्मोत्सव पर आधारित हिंदू स्वाभिमान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।वर्चुअल बैठक का संचालन सुनील गुप्ता ने किया मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी, श्याम बिहारी अवस्थी ,ओमप्रकाश सिंह, विनोद सक्सेना, कामेश आर्य उपस्थित रहे ।

प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने सभी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि विश्व हिन्दू सम्राट परम पूज्य योगी के जन्म दिवस पर प्रत्येक कार्यकर्ता 50 घरो पर भगवा फहरा कर पूरे देश को भगवामय कर दे।जो योगी जी को जन्मदिन का सब से अच्छा उपहार होगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =