गुरु गोरक्षनाथ जी का प्रकाट्य दिवस धूमधाम से मनाया
सनातन हिन्दू वाहिनी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बालक नाथ मठ में नाथ सम्प्रदाय के प्रवर्तक शिवावतार श्री गुरु गोरक्ष नाथ जी का प्राकट्य दिवस धूम धाम से मनाया गया।
वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर मठ में स्थापित गुरु गोरक्षनाथ जी को रोठ चढ़ाया गया ।बाद में रोठ प्रसाद भक्तों में बांटा गया ।
मठाधीश एवम् सनातन हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विश्व हिन्दू महासंघ के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेन्द्र नाथ अवधूतजी ने कहा श्री गुरु गोरक्ष नाथ जी ने समाज मे व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर समरसता समाज की स्थापना की, उन्होंने लोक भाषा मे शाबर मंत्रों की रचना कर अदभुत शक्ति सम्पन्न बनाया ।
उन्होंने ऊंच नीच के भेदभाव को समाप्त कर प्रत्येक वर्ग के लोगों को योग मार्ग में दीक्षित किया। उनका ज्ञान सर्व कालिक व समसामयिक है जिसका पालन कर समाज में समरसता स्थपित की जा सकती है ।
इस अवसर पर महंत जी के सैकड़ों अनुयाई कोविड गाइडलाइन का पूर्ण पालन करते हुए उपस्थित रहे।

