News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

एसएसपी ने किया मेधावियों का सम्मानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पुलिस मॉडर्न स्कूल मुजफ्फरनगर में ‘दीक्षांत समारोह’ का भव्य आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित। पुलिस मॉडर्न स्कूल, मुजफ्फरनगर में ‘दीक्षांत समारोह’ का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समस्त उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ओलंपियाड प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करने वाले कुल 36 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शैक्षिक सत्र के दौरान कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक अपनी-अपनी कक्षाओं में शीर्ष-3 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह एवं आत्मीयता देखने को मिली। उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद किया, उनके प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने, अपने सपनों को साकार करने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायी शब्दों से बच्चों में नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विद्यालय के शिक्षकों की भी सराहना की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माता होते हैं और उनकी मेहनत, समर्पण एवं मार्गदर्शन से ही बच्चे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं। उन्होंने शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कार प्रदान करने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बच्चों के साथ समय व्यतीत कर उनके साथ फोटो भी खिंचवाए गए, जिससे बच्चों में अत्यधिक उत्साह एवं खुशी का वातावरण देखा गया। बच्चों के साथ बिताए गए ये स्नेहिल एवं प्रेरणादायी पल कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहे। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षाेल्लास के साथ सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।ग्राम सलेमपुर के प्राथमिक विद्यालय का वार्षिक उत्सव 2025- 26 एवं स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवारंभ उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया । मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने सर्व प्रथम मा.शारदे एवं भगवान महावीर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।प्रधानाचार्य विष्णु दत्त त्यागी ने स्कूल चलो अभियान नवारंभ 2026 की भूमिका प्रस्तुत की । जिला पंचायत अध्यक्ष डा..निर्वाल ने स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया एवं जिन बच्चों द्वारा परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त किए तथा प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया उनको शील्ड एवं पुष्पलता जैन छात्रवृति’के प्रमाणपत्र प्रदान किए। डा.निर्वाल ने अपने संबोधन में विद्यालय की सुंदर व्यवस्था के लिए प्रधानाचार्य को साधुवाद दिया तथा विद्यालय के विकास एवं उत्थान में विशेष सहयोग करने वाले सचिन जैन एवं विपिन जैन परिवार के प्रयास को सराहा । विदित रहे कि जैन परिवार ने समय समय स्कूल को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग किया ।इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीजा सिंह ,रमेश चंद शर्मा , अमित चैधरी , लोकेंद्र कुमार, वेदपाल सिंह, सोमपाल सिंह आदि उपस्थित रहे ।

 

ग्रीन लैंण्ड मार्डन स्कूल में परीक्षा फल वितरण समारोह का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। ग्रीन लैण्ड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर का वार्षिक उत्सव और परीक्षा फल वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना वंश और आरव के द्वारा प्रस्तुत की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्ण रूप से वैदिक सिद्धांतों पर आधारित रहा ।जिसमें गुरु की महिमा सब गुरुओं का गुरु ईश्वर, मोबाइल की लत को बच्चों तथा समाज के लिए घातक लघु नाटिका, माता-पिता का सम्मान पर आधारित भजन, नशा बुरी बला समाज में फैले नशे का दुष्परिणाम आदि सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए अनेक कार्यक्रम छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए। विद्यालय में योग की शिक्षा पर विशेष बल दिया जाता है और बच्चों के द्वारा योग का विशेष प्रदर्शन अभिभावकों के मन को आकर्षित करने में सफल रहा।
  अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य अंकुर के द्वारा परीक्षा फल घोषित कर मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार अभिभावको और समस्त स्टाफ के द्वारा संयुक्त रूप से वितरित किए गए। कक्षा 8 में रिया प्रथम, अर्णव द्वितीय, सोफिया तृतीया ,कक्षा 7 में देव सैनी प्रथम, वीर बालियान द्वितीय तथा राहुल चैधरी तृतीया ,कक्षा 6 में शौर्य प्रथम, ऋतिक द्वितीय तथा आकांक्षु तृतीय, स्थान पर रहे। कक्षा 5 में वंश प्रथम, शिवांगी शर्मा द्वितीय, रिया तृतीय कक्षा 4 में खुशी प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय , तानिया तृतीय,कक्षा तीन में परी सैनी प्रथम,अविका द्वितीय आरव तृतीय, कक्षा 2 में आरूष वर्मा प्रथम, यश द्वितीय ,आराध्या तृतीय, कक्षा एक में रमा प्रथम, अलीशा द्वितीय, मेघा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी में दिव्यांश प्रथम, तृषा वर्मा द्वितीय, सृष्टि तृतीय, एलकेजी में हर्ष प्रथम, मिष्टी द्वितीय, तनीषा तृतीय, नर्सरी में कीर्ति प्रथम रियांश द्वितीय तथा मीरा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में यशवी ,रिया ,दिव्यांशी ,आरव, मिस्टी,अविका, शिवांगी ,रितिक ,आदित्य उत्तम, वंश आदि बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

 

भगवान महावीर के जन्म कल्याण महोत्सव पर धूमधाम के साथ निकली शोभायात्राMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री देवाधिदेव विश्वप्रभु श्री 1008 महावीर भगवान के 2626 पें जन्म-कल्याणक महोत्सव पर नई मन्डी चैडी गली जैन मन्दिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। चैत्रसुदी तेरस सोमवार,30 मार्च 2026 को भगवान महावीर जन्मोत्सव पर भव्य रथयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम मे पहंुचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा  मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को पटका पहना कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।   नई मन्डी जैन मन्दिर से प्रारम्भ होकर यह रथयात्रा नई मन्डी के विभिन्न बाजारों चैडी गली, गउशाला रोड, बिन्दल बाजार रोड, वकील रोड, संजय मार्ग पटेलनगर, मुनीम कालोनी, घेरखत्ती, पीठ बाजार, पुरानी गुड रोड आदि से होते हुए दोपहर बाद चैडी गली नई मन्डी जैन मन्दिर पर पहंुच कर सम्पन्न हुई। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार जैन, मंत्री अशोक कुमार जैन, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार जैन सहित संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य मौजूद रहे।

 

 वारंटी गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस द्वारा न्यायालय द्वारा जारी किये गये गिरफ्तारी वारण्ट के अन्तगर्त -02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एंव पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु0नगर के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान आपरेशन चक्रव्यूह के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व अपर पुलिस अधीक्षक /पुलिस उपाधीक्षक खतौली के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक खतौली दिनेश चन्द के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी किये गये गिरफ्तारी वारण्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वारण्टी अभियुक्तगण मनोज पुत्र कर्णसिंह नि0 चांदसमद थाना खतौली, विनोद पुत्र रामकिशन नि0 कैलावडा थाना खतौली को गिरफ्तार किया गया  है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 आरिफ अली, उ0नि0 राजीव तेवतिया, का0  बलवीर सिंह, रोबिन चैधरी, सुशील भाटी, म0का0 रश्मि शामिल रही।

 

दो शातिर वांरटी दबोचे
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियान के दौरान 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार किये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बबलु सिंह वर्मा के नेतृत्व में जनपद मे वारन्टी एंव शातिर अभियुक्त गण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान आपरेशन चक्रव्यूह के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा वारण्टी अभियुक्तगण अभियुक्त हसन पुत्र अल्लाराजी निवासी शमीम मैम्बर वाली गली लद्दावाला, कशिश कुमार कश्यप पुत्र मोहनलाल निवासी कश्यप नि0 आबकारी  को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा, उ0नि0 विक्रान्त कुमार, शशि कपूर, का0 प्रिन्स कुमार, अजय, नवीन सैनी शामिल रहे।

 

बंदरों की समस्या से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी से सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्र में बढ़ रहे बंदरों के आतंक के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिलकर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया और शीघ्र ही इसके समाधान की मांग की। इस संबंध में लिखित शिकायत में अमित पटपटिया ने गांधी कॉलोनी में बंदरों के कारण दो दिन पूर्व हुई जुगल किशोर शर्मा की दुखद मृत्यु की जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना से क्षेत्र में भय एवं आक्रोश का वातावरण है। अतः जनहित में इस समस्या से तुरंत निजात दिलाया जाए। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने तुरंत ही जिला वन अधिकारी को इस संबंध में आदेशित किया है अमित पटपतिया ने आशा व्यक्त की शीघ्र ही इस अत्यंत गंभीर समस्या का समाधान अवश्य होगा।

 

दुर्गा मेला हुआ आयोजित
बुढ़ाना। कस्बे के प्रसिद्ध दुर्गा माता चांदनी वाले मंदिर परिसर में 4 अप्रैल तक सात दिवसीय दुर्गा मेले का शुभारंभ हुआ। नाथू गर्ग और जितेंद्र त्यागी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु और बड़ी संख्या में कस्बे व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।मेले के उद्घाटन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल देखा गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजकों द्वारा मेले में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मेले में दूर-दराज के गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं। बच्चों के लिए झूले, खान-पान की दुकानें और अन्य आकर्षण मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।आयोजकों ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस मेले में प्रतिदिन भजन-कीर्तन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले के शुभारंभ के साथ ही बुढ़ाना क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बन गया है। उद्घाटन समारोह में अजय संगल, योगेश प्रजापति, प्रेम ठेकेदार, लकी गर्ग, अमित भटनागर, राजेश संगल, सोनू रोहिल्ला, प्रवीण राण और सोमाश संगल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

 

श्रीराम के वियोग में दशरथ जी के शोक और विलाप का वर्णन
मुजफ्फरनगर श्री बालाजी जन्मोत्सव के बीच बालाजी धाम संकीर्तन भवन में आयोजित श्री राम कथा के सातवे दिन आचार्य श्री शांतनु जी  महाराज ने विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा वन गमन में  भगवान राम के साथ गए मंत्री सुमंत को निषाद राज ने समझा बुझा कर वापस अयोध्या भेजा, सुमंत जीके अयोध्या वापस आने पर राम के वियोग में दशरथ जी के शोक और विलाप का वर्णन सुन श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई, कथा व्यास से आचार्य जी ने दशरथ मरण का वर्णन करते हुए बताया भरत जी अपने ननिहाल में मन में कई आशंकाओं के साथ भगवान शिव की प्रार्थना कर रहे हैं तभी अयोध्या का दूत जैही भरत जी को अयोध्या वापसी, भगवान राम के वन गमन एवं राजा दशरथ के परलोक गमन की सूचना देते है यह सुनते ही भरत जी की मन स्थिति का वर्णन करते हुए आचार्य श्री ने कहा भरत का भाई के रूप जो चरित्र है वह गंगाजल की तरह पवित्र है, अयोध्या पहुंचने पर महर्षि वशिष्ठ ने राजा दशरथ की इच्छा अनुसार भरत जी पर अयोध्या की राजगद्दी संभालने के लिए दबाव बनाया परंतु भरत जी इसके लिए तैयार नहीं हुए तथा प्रभु श्री राम को चित्रकूट से लाने की घोषणा कर डाली अयोध्या से चित्रकूट की यात्रा का कथा व्यास ने बहुत ही भावपूर्ण वर्णन किया कथा में मुख्य रूप से उमेश मालिक (पूर्व विधायक ),उद्यमी भीमसेन कंसल, दिनेश मोहन एडवोकेट, सुरेंद्र अग्रवाल, मनोज वर्मा (सभासद ),व्यापारी नेता संजय मित्तल,ललित अग्रवाल, नवीन गर्ग, अनिल मित्तल (रेनबो बिहार ), अंशुल मित्तल,मंदिर परिवार से हरिशंकर तायल,राकेश अरोरा,सुनील तायल,कुलदीप कुमार नितिन संगल, अमन गोयल, उदित गर्ग, विशाल गोयल, रजत गोयल, रजत राठी, विकास गोयल, विभोर तायल, शिवम तायल अमित जिंदल, संजय, निशांत गर्ग, अंकित गर्ग, नितिन गोयल आदि सेवादारो अपनी सेवाएं दी।

 

बारात घर में नए हाॅल का उद्घाटनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गांधी कॉलोनी में पचेड़ा रोड पर स्थित बारात घर में एक सेंट्रली ए सी से सुसज्जित नए हॉल का निर्माण किया गया जिसमें सुबह हवन करके सर्व समाज के लोगों ने आहुति दी। बारात घर गांधी कॉलोनी पहले से ही एक बड़ा नाम है जहां समाज के सभी वर्गों की शादी समारोह, कथाएं, तेरहवीं आदि के कार्यक्रम सस्ते रेट पर समाज की सेवा भाव से आयोजित किए जाते है। विजय वर्मा ने बताया की कमेटी के अध्यक्ष अशोक डोडा महामंत्री बाल बहादुर कोषाध्यक्ष रघुनाथ नागपाल, प्रमोद अरोड़ा, अनिल धमीजा, प्रेमी छाबड़ा, राकेश ढींगरा, राकेश हुडिया मुकुल दुआ आदि ने कड़ी मेहनत कर एक प्लानिंग के साथ एक प्रोफेशनल आर्किटेक्ट के सलाह से इस हाल का निर्माण किया जिसमें पूरे बारत घर सेंटरली ए सी व जनरेटर की सुविधा से सुसज्जित किया गया बारात घर  गांधी कॉलोनी समय-समय पर समाज के उत्थान के लिए गरीबों की शादी करना ,गौशाला में दान देना और समाज के उन सभी लोगों को सहायता प्रदान करता है  जिससे कि सभी समाज के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। इस कार्यक्रम में सुदर्शन सिंह बेदी, अमरजीत सिंह सिडाना, अशोक बाटला, अमित अरोड़ा, अनिल आहूजा, अशोक छाबड़ा, पवन छाबड़ा, डॉक्टर सुधीर लूथरा, डॉ अनिल कक्कड़, डॉ चंद्र शेखर, गुरु सिंह सभा समिति, वैष्णो देवी मंदिर समिति,यश कपूर, लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति, प्रवीण खेड़ा कुलभूषण बजाज सरदार सतपाल मान ,अनमोल छाबड़ा राम लुभाया अजय ग्रोवर सतीश मालिक, विकास आहूजा विनोद डावर, राजेंद्र साहनी, गिरीश, विनय अरोड़ा एडवोकेट आदि लोग उपस्थित थे।

 

मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। डी.ए.वी. डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा द्वारा साइबर क्राइम, यातायात नियमों व हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए किाय जागरुक। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा द्वारा डी.ए.वी. डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण के साथ मिशन शक्ति फेस-5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन श्री आशुतोष कुमार सिंह व साइबर क्राइम पुलिस टीम मौजूद रही।  कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही साइबर क्राइम से बचाव के उपायों एवं यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि डिजिटल युग में सतर्कता एवं जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसेकृविधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं नशा मुक्ति भारत अभियान आदि के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, स्वास्थ्य सेवा-102 एवं 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं तथा सभी को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर इन सेवाओं के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।

 

कराटे का हुआ दमदार प्रदर्शनः पालिका चेयरमैन ने किया सफल खिलाड़ियों का सम्मान
मुजफ्फरनगर। शहर के जाने वाले विश्व विख्यात डॉ श्री मुकेश जैन के विशेष सहयोग से वर्धमान हॉस्पिटल में इंटरनेशनल कराटे एकेडमी ऑफ़ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं   टूर्नामेंट कंट्रोलर सैनसाई अभिषेक शर्मा के कुशल नेतृत्व में वी.वी.क्लासिक काता चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया इस विशाल आयोजन में मुख्य अतिथि अरविंद संगल नगर पालिका चेयरमैन शामली पधारे वही मेरा वजूद फाउंडेशन के चैयरमेन श्री परविंदर दहिया ,वरिष्ठ अधिवक्ता श्री संदीप दास ने वरिष्ठ अतिथि की भूमिका निभाई इस काता चैंपियनशिप में आर्यपुरी स्थित कराटे अकेडमी, गांधी कॉलोनी वाटिका ब्रांच, न्यू मंडी ब्रांच, द्वारिका सिटी ब्रांच के 150 से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने भाग लेकर बहुत ही सुन्दर शानदार व दमदार काता प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण,रजत, एवं कांस्य पदक जीते इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को वीना शर्मा एवं अवनी शर्मा ने द्वारा आकर्षक मोमेंटो देकर उच्च स्तरीय सम्मान दिया गया इस काता चैंपियनशिप का मुख्य आकर्षण 4 से 5 वर्षीय छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे रहे पहली बार चैंपियनशिप खेल रहे छोटे बच्चों का हौसला देखकर मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल जी आश्चर्य चकित एवं प्रसन्न होकर खेलों से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताजा कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते रहे वहीं स्वर्ण पदक विजेताओं का अति आकर्षण काता चैंपियनशिप कराया गया जिसमें जूनियर विंग में दमदार प्रदर्शन कर आर्यपुरी अकेडमी से कृष्णा त्यागी कनिष्क गर्ग, मण्डी ब्रांच से रेहा चैधरी व अक्क्षिना जैन ने वी.वी.क्लासिक नंबर वन ट्रॉफी जीती वहीं सीनियर महिला वर्ग में ब्लैक बेल्ट वानिया साहनी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नम्बर वन का खिताब जीता  सीनियर पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय विजेता  खिलाड़ियों में अत्यंत संघर्ष पूर्ण प्रदर्शन हुआ जिसमें ध्रुव शर्मा ट्रॉफी विजेता रहे वर्धमान हॉस्पिटल में यह आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू कर शाम 7 बजे तक सफलतापूर्वक चलता रहा इस अवसर पर जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ मुज़फ्फ़रनगर के अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र गोयल, सचिव वेदप्रकाश शर्मा सैनसाई अभिषेक शर्मा ने इस अपार सफलता का श्रेय डॉ मुकेश जैन, डॉ नूतन जैन, डॉ अनुभव जैन, डॉ वन्दना जैन को दिया

 

 बैंकों पर चैकिंग अभियानMuzaffarnagar News
रामराज। पुलिस ने क्षेत्र के बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ जानसठ रूपाली राय के दिशा-निर्देशों पर यह अभियान चलाया गया। रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव ने इस संबंध में जानकारी दी। अभियान के दौरान रामराज क्षेत्र में स्थित सीबीआई और इलाहाबाद बैंक सहित कई अन्य बैंकों का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम और बैंक पर तैनात पुलिसकर्मियों के ड्यूटी रजिस्टर की जांच की। इसके अतिरिक्त, बैंक परिसर के आसपास बिना किसी ठोस कारण के खड़े लोगों से पूछताछ की गई और उनकी तलाशी भी ली गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

 

कार की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक मौके से फरारMuzaffarnagar News Accident
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।नई मंडी थाना क्षेत्र के शेरनगर स्थित जानसठ रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजनौर निवासी लगभग 70 वर्षीय मुंशी अपनी पुत्री से मिलने शेरनगर आए हुए थे। सोमवार को वह जानसठ रोड पर सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही थार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्ध व्यक्ति उछलकर दूर जा गिरा और सड़क पर गिरते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 गीतापाठ एवं संकीर्तन का भव्य आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। कामदा एकादशी पर श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा गीतापाठ एवं संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि निःशुल्क साप्ताहिक/एकादशी/विशेष पर्व पर गीतापाठ की अनवरत श्रृंखला मे  एवं घर-घर गीता,हर घर गीता के निमित्त कामदा एकादशी पर गीतापाठ, संकीर्तन सांय 06;30 बजे से प्राचीन श्री शिव मन्दिर,उत्तरी सिविल लाइन्स पर आयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे गीता/सनातन प्रेमी बन्धु जनो ने भाग लिया। सर्वप्रथम पण्डित संजय जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन कराया गया। अतुल गर्ग, सुभाष गर्ग द्वारा गणेश वन्दना,ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, भगवद् स्तुति प्रार्थना गीता मन्त्र, अष्टादश श्लोकी गीता पाठ भाव पूर्वक कराया  गया। तत्पश्चात् भजनभाव में महिला मैत्रीमण्डल,विपिन गुप्ता,अजय करूणा,विमल प्रताप, अजय गर्ग, प्रसिद्ध भजन गायक संजय अरोरा द्वारा राम जी का गुणगान, राधा नाम की महिमा आदि भजन भाव से  उपस्थित सभी भक्तजन भक्तिमय होकर ताली सेवा के साथ झूम उठे।
 गीतापाठ परिवार के रामबीर ने नियमित गीतापाठ के लाभ बताये कि नियमित गीता पाठ करने से मनुष्य को मानसिक शांति मिलती है,धर्म और कर्म का ज्ञान होता है,भय और संदेह से मुक्ति मिलती है,आध्यात्मिक उन्नति होती है, विचार और भावना की शुद्धि होती है , परिवार में सुख-शांति स्थापित होती है और आसानी से समस्याओं का हल निकल जाता है।कार्यक्रम के सफल आयोजन मे अजय गर्ग, अतुल कुमार, रामबीर सिंह,विमल प्रताप सिंह, विपिन गुप्ता,राधा मिश्रा,सुभाष अंशु सिंह, देव सिंह,तारा सिंह,अवी सिंह, रोजी मलिक, शिवांगी मलिक, गीता बंसल, अनीता सिंगल,  सुधीर बंसल, ज्योति कश्यप, जाह्नवी,रितु शर्मा,रेखा तायल, मोहिनी कमल गुप्ता, पिंकी, महिमा,मीनू ,मोहिनी गुप्ता, अलका गोयल, पूनम अरोरा, मधु शर्मा,संजय मिश्रा, पण्डित कृष्णानन्द जी,राजन गोयल, संजय अरोरा, अजय करुणा,कल्पना गर्ग आदि भारी संख्या मे श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। गीताजी की आरती एवं प्रसाद वितरण के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

 

भगवान महावीर जन्म महोत्सव का प्रारम्भMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भगवान महावीर जन्म महोत्सव का प्रारम्भ महावीर पूजन, जलाभिषेक, शान्ति धारा व प्रक्षाल से हुआ प्रातः नित्यनियम पूजन के पश्चात टीकमगढ़ से पधारे पंडित जी निर्देशन में वर्धमान विधान का भव्य संगीतमय आयोजन किया गया। यह विधान जीवों के जीवन में शांति की ऊर्जा भर देता हैं विधान के मध्य में परम् पूजनीय आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज ने भगवान महावीर की महिमा के विषय मे बताया और किस प्रकार आत्मा से परमात्मा बना जाता है इस विषय में प्रकाश डाला गया। जैनधर्म की अहिंसा एवम भगवान महावीर के जिओ और जीने दो सिद्धान्त की व्याख्या की। उसके पश्चात दोपहर में भव्य रथयात्रा निकाली गई जिसमें भगवान महावीर को रथ में लेकर चलने का सौभाग्य रूपेंद्र जैन परिवार.कुबेर बनने का पुण्य सौरभ जैन सभासद व चंद्रबोस जैन  और सारथी बनने का अवसर  पवन जैन कुरालसी दूसरे जिनवाणी के  रथ में जिनवाणी को रथ में लेकर चलने का सौभाग्य सुनील जैन ठेकेदार परिवार कुबेर बनने का पुण्य पंकज जैन गोटे और अविरल जैन बैंक वालों और सारथी बनने का अवसर शिखर चंद जी अनुपम आढ़ती परिवार .तीसरे रथ में यंत्र जी को रथ में लेकर चलने का सौभाग्य विपिन जैन परिवार कुबेर बनने का पुण्य यश जैन व आलोक जैन परिवार और सारथी बनने का अवसर श्री विजय जैन अरिहंत परिवार को.प्राप्त हुआ दिल्ली, सहारनपुर, शामली,मेरठ खतौली के बैंड बाजो ने भक्ति की धुनों का समा बांधा , अनेक सूंदर झांकियो द्वारा भगवान महावीर की जीवन के अनेक दृश्यों का जीवंत प्रदर्शन किया गया श्रीजी के रथ के आगे साधर्मी बंधुओ व पाठशाला के बच्चों  ने नृत्य ,भक्ति के द्वारा सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय कर दिया शोभायात्रा में घोड़ा बग्गी ,जैन संस्थाओ द्वारा विशेष धार्मिक कार्यक्रमों से खतौली की गलियों में अहिंसा मय माहौल बना दिया जगह जगह व्यापारियों और सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने जलपान ,आइसक्रीम, जलजीरा ,पांच मेवे आदि का वितरण किया गया शोभा यात्रा कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज खतौली के प्रांगण में पहुंची जहां  भगवान का जलाभिषेक किया गया उसके पस्चात भगवान को जैन मंडी के पाश्र्वनाथ मंदिर में भगवान को विराजमान किया गया शोभायात्रा के पश्चात सभी के लिये स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई .कार्यक्रम में सुशील जैन ,हंस कुमार जैन ,सुनील जैन,प्रदीप जैन, बालेश्वर जैन संजय जैन दादरी,अरुण जैन,नीरज जैन ,मुकेश आढ़ती,कलपेन्द्र जैन मनोज आढ़ती,वैभव जैन,संजीव जैन,पीयूष जैन,ऋषभ जैन,मुकुल जैन,अजय जैन ,प्रीति जैन,बबिता जैन ,दर्शिता जैन,स्वाति जैन,अलका जैन,मनीषा जैन आदि सैंकड़ों की संख्या में जैन श्रद्धालु उपस्थित रहें।

 

आर्य समाज नई मंडी की कार्यकारिणी का हुआ गठनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आर्य समाज नई मन्डी, मुजफ्फरनगर की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन हुआ।
   आर्य समाज नई मण्डी,मुजफ्फरनगर के मंत्री सतीश कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि आर्य समाज मन्दिर, दयानन्द मार्ग नई मन्डी की वर्ष 2026-27 के लिए कार्यकारिणी/अन्तरंग सभा सूची जिसका सर्वसम्मत निर्वाचन दिनांक 29.03.2026 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे आर्य समाज मन्दिर मे चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार मलिक आर्य व चुनाव पर्यवेक्षक अभिषेक आर्य एडवोकेट के सानिध्य में तथा अनूप सिंह राठी आर्य मंत्री जिला आर्य प्रतिनिधि सभा,मुजफ्फरनगर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी सवसम्मति से निर्वाचित हुए। जिनमें क्रमशः संरक्षक  आर.पी.शर्मा,करण सिंह आर्य, बीरेन्द्र सिंह बालियान आर्य, महिपाल सिंह आर्य एवं राम मेहर आर्य, प्रधान रणवीर सिंह तोमर आर्य, वरिष्ठ उप-प्रधान अनूप सिंह राठी आर्य, उप प्रधान भूपेन्द्र सिंह वर्मा आर्य, मंत्री सतीश कुमार आर्य, उपमंत्री मंत सिंह आर्य, राजेन्द्र सिंह राठी आर्य, कोषाध्यक्ष दिनेश त्यागी आर्य, सह कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष डा.अश्विनी कुमार मित्तल, आर्यवीर दल अधिष्ठाता अमोद कुमार आर्य, अन्तरंग सदस्य-सोमपाल सिंह आर्य, डा.जीत सिंह आर्य, राकेश कमार आर्य, सत्यपाल सिंह आर्य, रतन सिंह आर्य, राकेश कुमार आर्य, यशपाल सिंह आर्य, आमंत्रित सदस्य रविन्द्र बालियान आर्य, रतन सिंह आर्य, नारायण सिंह आर्य को सम्मलित किया गया है।
 

पुरा-छात्र सम्मेलन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सबसे पुराने, प्रतिष्ठित और यूजीसी नैक द्वारा ए ग्रेड प्रत्यायित शिक्षण संस्थान सनातन धर्म कॉलेज में पुरा-छात्र सम्मेलन (एलुमिनी मीट) का आयोजन प्रबंध सचिव  अखिलेश दत्त, प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर एवं  अशोक तायल (सदस्य, प्रबंध समिति) के निर्देशन में किया गया स सनातन धर्म कॉलेज प्रेस समिति के संयोजक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ( हिंदी,-विभाग ) ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती एवं भगवान गणेश जी की वंदना से प्रारम्भ हुआ स इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने पिछले पाँच वर्ष में सनातन धर्म कॉलेज की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं भविष्य की महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की स अतिथियों का स्वागत कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर एवं पुरा-छात्र सम्मेलन संयोजक डॉ. अरविन पंवार ने किया स प्रो. शुचि अग्रवाल ने पुरातन छात्र सम्मेलन की आख्या प्रस्तुत की स डॉ. आशना गुप्ता ने कॉलेज के विकास में पुरा-छात्रों के योगदान को विस्तार के साथ रेखांकित किया स इस अवसर पर भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला पर आधारित नवदुर्गा नृत्य, महाराष्ट्र की लावनी, असम के बिहू नृत्य, गुजराती गरबा, पंजाबी भांगड़ा, राजस्थानी लोकनृत्य, गीत, गायन आदि विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अत्यंत ही गरिमापूर्ण तरीके से आयोजन किया गया स इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कॉलेज का नाम रोशन करने एवं कॉलेज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुरा-छात्र दानदाताओं में  भरत सिंघल, रमेश केडिया, डॉ. नीरज केडिया, डॉ. सविता वशिष्ठ,  अशोक कुमार शर्मा,  अनिल सोबती, डॉ. ए. के. जैन,  अशोक तायल (सदस्य, प्रबंध समिति) श्री निरंकार स्वरूप, यशपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 कॉलेज के पुरा-छात्र कवि श्री मधुप नागवान ने पुरानी स्मृतियों को याद करते हुए अपनी कविता मैं नदी का रुख बदलूँगा  प्रस्तुत की स पुरा-छात्र श्री कुलदीप भारद्वाज ने कॉलेज से जुड़े अपने संस्मरण सुनाये एवं मेरा दिल ये पुकारे आ जा गीत का सु-मधुर गायन किया। पुरा-छात्र  विवेक शर्मा ने ष्शिक्षा व्यवस्था एवं विकसित भारत विषय पर अपने विचार प्रकट किये। कॉलेज की पुरा-छात्रा प्रो. आभा सैनी ने इस अवसर पर गीतांजलि की पंक्तियाँ मन जहाँ से परे है  का सुंदर वाचन किया। पुरा-छात्र  लोकेश कुमार ने हृदय को छू लेने वाला तू प्यार का सागर है, सौ साल पहले, अफसाना लिख रही हूँ, जोत से जोत जलाते चलो जैसे गीतों पर सुमधुर बाँसुरी वादन की प्रस्तुति दी स पुरा-छात्र  सतीश पाल ने वाणिज्य विषय पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया स पुरा-छात्र  दिवाकर वर्मा ने हमें तुमसे प्यार कितना गीत का भावपूर्ण गायन किया स पुरा-छात्रा  राजेश्वर गुप्ता ने प्रभावोत्पादक नृत्य प्रस्तुत किया स कॉलेज के 1974 बैच के पुरा छात्रों ने राजेश्वर गुप्ता के नेतृत्व में उड़े जब-जब जुल्फें तेरीष् गीत पर समूह नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी; 1980-85 बैच के कई पुरा छात्रों ने डम-डम डिगा-डिगा गीत पर समूह नृत्य के रूप में अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी स पुरा-छात्रा कविता भगत एवं डॉ. अनीता भगत ने कॉलेज से जुड़े पुराने संस्मरण साझा किये स पुरा-छात्र  प्रवीन शर्मा ने अभी न जाओ छोड़कर गीत का सुंदर गायन किया ; 1988 बैच के पुरा-छात्र  एम. के. राघव ने ष्प्यार का पहला खत लिखने में वक़्त तो लगता हैष् गीत प्रस्तुत किया स इस महत्वपूर्ण अवसर पर कॉलेज के पुरा-छात्र श्री अरविन्द सिंघल (चेयरमैन, नगरपालिका परिषद, शामली) ने भविष्य में कॉलेज में होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम के लिए एक लाख रूपये की घोषणा की स कार्यक्रम का संचालन प्रो. ममता श्याम, प्रो. शुचि अग्रवाल एवं डॉ. अरविन पंवार ने संयुक्त रूप से किया स प्रो. महिमा अग्रवाल ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया स
इस अवसर पर प्रो. अजयपाल सिंह, प्रो. विजयलक्ष्मी, प्रो. विश्वम्भर पाण्डेय, प्रो. ममता श्याम, प्रो. दिव्या बख्शी, डॉ. सविता, डॉ. प्रो. विकास वर्मा, डॉ. वसंत कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, डॉ. पीयूष शर्मा, लेफ्टिनेंट (डॉ.) अजय, डॉ. प्रतिभा, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अंशुल शर्मा, डॉ. खुशबू यादव, डॉ. पवन तिवारी, डॉ. ध्रुव गुप्ता, डॉ. अरविन्द, श्री पवन कुमार, डॉ. शिव धीमान, डॉ. मुहम्मद सलीम, डॉ. मदनपाल, डॉ. निशा चैहान, डॉ. अनूप पटेल, डॉ. शुभी चैरसिया, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. शालिनी कुशवाहा, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. निकिता, डॉ. भूपेश जांगिड़, डॉ. संतोष यादव, डॉ. गौरव यादव, डॉ. शिवानी मौर्या, डॉ. निशा चैहान, सुश्री सोनाक्षी धीमान, चंद्रमणि सहित बड़ी संख्या में पुरा-छात्र, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे । 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − one =