उत्तर प्रदेश

वरमाला पहनाकर दुल्हन सुरभि की हार्ट अटैक से मौत, छोटी बहन निशा से शादी

इटावा के भरथना इलाके के समसपुर गांव में दुल्हन सुरभि की शादी मंजेश कुमार के साथ हो रही थी। शादी समारोह चल रहा था विवाह की रस्में कराई जा रही थी। दूल्हा और दुल्हन स एक दूसरे को वरमाला पहनाई। दुल्हन की मांग भी भर दी गई। सात फेरों के लिए कन्या – वर दोनों पक्षों के बीच तैयारी की जा रही थी तभी अचानक से दुल्हन बेहोश हुई और मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दुल्हन अचानक से मंडप में बेहोश हुई। दुल्हन की हालत बिगड़ती देख पास के निजी चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सकों के अनुसार दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। खुशी के मौके पर दुल्हन की अचानक मौत से हाहाकार मच गया।

दुल्हन की अचनाक मौत के बाद कुछ ही देर में दोनों पक्षों की सहमति बनी दुल्हन की छोटी बहन से जल्दी से शादी करा दी जाए। दोनों पक्षों की सहमति के बाद मृत दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे की शादी करा दी गई। छोटी बहन से शादी के बीच घर में बहन का शव पड़ा रहा। निशा को विदा करने के बाद सुबह मृत सुरभि का अंतिम संस्कार किया गया।

दूल्हे के परिजनों ने बताया कि यह वैवाहिक कार्यक्रम पूरे हिन्दू रीति रिवाज के साथ संपन्न हो रहा था। इस समारोह में बारात स्वागत, बारात भ्रमण, जयमाला, दावत, गोद भराई, मांग भराई सहित कई रस्में हो चुकी थी। सात फेरों से पहले अचनाक दुल्हन की तबियत बिगड़ी और कुछ मिनट में मौत हो गई।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =