Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पालिकाध्यक्ष का घेराव कर किया हंगामा

नगरपालिका बोर्ड की मीटिंग सम्पन्न-पालिकाध्यक्ष का घेराव कर किया हंगामा
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक मे सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति के साथ पास हो गए। बोर्ड बैठक के दौरान प्रस्तावित विकास कार्यो पर भी चर्चा की गई तथा बैठक मे विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद कार्य योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
नगर पालिका सभागार मे आयोजित पालिका बोर्ड बैठक मे मौजूद सांसद डा.संजीव बालियान,नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल तथा पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल की मौजूदगी मे बैठक के दौरान विस्तृत चर्चा के बीच सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए। पालिका सभागार मे आहूत बोर्ड बैठक मे आज लगभग सभी सभासदगण मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान नगर के सौन्दर्यकरण व विकास कार्यो के सम्बन्ध मे भी चर्चा हुई तथा बैठक के दौरान उक्त कार्यो के सम्बन्ध मे प्रस्ताव/सुझाव प्रस्तुत किए गए। जिन पर सहमति बनाने का प्रयास किया गया। नगर पालिका बोर्ड बैठक मे लगभग सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए। वहीं दूसरी और कच्ची सडक स्थित मौहल्ला केवलपुरी के नजदीक शमशान घाट बनाये जाने वाले प्रस्ताव के विषय मे पशुधन के लिए कान्हा आश्रय योजना के तहत गौवंश के लिए आश्रय बनवाये जाने के प्रस्ताव की चर्चा चल रही थी। लेकिन आज आयोजित इस बोर्ड बैठक मे विधायक कपिलदेव अग्रवाल द्वारा पक्ष व विपक्ष सभासदो के साथ हुए विचार विमर्श मे बनी सहमति के बाद केवलपुरी मे शमशान घाट बनाए जाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति बनने से यह प्रस्ताव पारित हो गया। बोर्ड बैठक के दौरान नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज का नाम बदलकर महाराजा अग्रसैन कन्या इण्टर कॉलेज रखे जाने तथा नगर को स्वच्छ रखने के उददेश्य से ठेकेदारी प्रथा के तहत 50 सफाई कर्मचारी रखे जाने सहित विभिन्न बिन्दुओ पर विचार विमर्श किया गया। नगर पालिका सभागार मे आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल, सांसद डा.संजीव बालियान व विधायक कपिलदेव अग्रवाल बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्तावों/सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा नगर के विकास एवं सौन्दर्यकरण को लेकर विभिन्न कार्य योजनाओ को लेकर मंत्रणा की। बोर्ड बैठक मे पर्यवेक्षक के रूप मे एडीएम प्रशासन अमित सिह,ईओ/एसडीएम सदरर भूपेन्द्र सिह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.आर.एस.राठी, टी.ओ व स्टेनो गोपाल त्यागी सहित पालिका प्रशासन से जुडे समस्त पदाधिकारी तथा सभासदगण मौजूद रहे।

वहीं नगरपालिका मे आज दोपहर उस समय अच्छा-खासा हंगामा खडा हो गया कि जब एबीवीपी कार्यकर्ताओ व सभासदो के बीच तीखी झडप होने से अच्छा-खासा हंगामा खडा हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। आज दोपहर नगरपालिका सभागार मे आहूत बोर्ड बैठक के पश्चात अपने कार्यालय मे बैठी हुई थी। बताया जाता है कि इस दौरान पालिका बोर्ड बैठक मे पर्यवेक्षण के लिए गए एडीएम प्रशासन अमित सिह भी वहीं बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दर्जनो छात्र चेयरमैन श्रीमति अंजू अग्रवाल को अपनी मांगो के सम्बन्ध मे ज्ञापन सौपने लगे तथा उन्होने पालिकाध्यक्ष के घेराव का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान कथित कार्यकर्ताओ ने पालिकाध्यक्ष पर हमले का प्रयास किया। शोर-शराबे व हंगामे की आवाज सुन कुछ सभासद मौके पर पहुंच गए तथा उक्त सभासदो व कार्यकर्ताओ के बीच मारपीट हो गई। जिसके बाद कार्यकर्ता मौके से फरार हो गए। नगरपालिका मे हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान पालिका प्रशासन के अधिकारी,कर्मचारी तथा कुछ सभासद भी मौके पर एकत्रित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 10 =