News
खबरें अब तक...

Muzaffarnagar समाचार

पीआर पब्लिक स्कूल में स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन1 10 |
मुजफ्फरनगर। पीआर पब्लिक स्कूल, पचेंडा रोड,मुजफ्फरनगर के विद्यालय प्रांगण में तीन दिन से चल रहे स्काउट और गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह हुआ ।जिला मुख्य आयुक्त डॉ कंचन प्रभात शुक्ला कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं ।तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अंतर्गत विद्यार्थियों को अनुशासन में रहना व किसी भी परिस्थिति का सामना करना सिखाया गया ।इनका मूल मंत्र है -कोशिश करो,तैयार रहो और सेवा करो ।श्री भारत भूषण अरोरा जी,जिला संगठन कमिश्नर व श्रीमती रेनू गर्ग ,जिला ट्रेनिंग कमिश्नर के कुशल नेतृत्व में विद्यार्थियों ने तीन दिन हर्षाल्लास व उत्साह पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने टेंट बनाना,एक दूसरे का सहयोग करना व व सेवा करना सीखा। प्रशिक्षण समापन के दिन बच्चे फूड प्लाजा के लिए अपने घरों से भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर लाए। बच्चों ने विभिन्न प्रकार से मंजिलें बनानी सीखें जिसकी सहायता से ऊंची इमारतों पर मुसीबत में फंसे व्यक्तियों को बचाया जा सकता है। विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक सिंघल जी ने विद्यार्थियों के प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की ।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी सिंघल जी ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में ऐसे ही कार्यक्रम में प्रतिभाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका कुमारी पलक अरोरा द्वारा किया गया।

होनहार छात्रों का श्रेष्ठ प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। हिंदी सुबोध परीक्षा २०१८ में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा।
प्रधानाचार्य सतीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि हिंदी सुबोध परीक्षा में हाईस्कूल के १५३ तथा इंटर के ३९ छात्र उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा परिणाम में सत्यम कुमार प्रथम स्थान तथा साहिल ने द्वितीय स्थान पाया। विशेष योग्यता पाने वालों में प्रियांशु कुमार, प्रिंस कुमार, विशु गर्ग, पुष्कल सैनी, तुषार कुमार, दिव्यांश सैनी, वंश गर्ग, विवेक चंदेल, प्रीत पाल, हर्ष जैन प्रतीक सैनी शामिल हैं। विजेताओं को प्रधानाचार्य ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सतीश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

गर्म कपडे किये वितरित2 8 |
मुजफ्फरनगर। सोशल लाइफ सर्विस ऑर्गेनाइजेशन जिला मुजफ्फरनगर की महिला टीम ने शिव चौक पर चाय व बिस्कुट आदि वितरण किया एवं वृद्ध आश्रम की वृद्ध महिलाओं को जुराब खाने का सामान एवं शॉल का वितरण किया तथा जिन वृद्ध माताओं की पेंशन नहीं बनी हुई है उन्हें बनवाने का आश्वासन दिया तथा उन्हें उनकी कोई भी परेशानी के लिए उनकी सहायता करने के लिए कहा तथा समय-समय पर उनसे मिलकर आने की बात भी कही एवं दक्षिणी कृष्णापुरी मोहल्ले में भी गरीब वृद्ध महिलाओं को जुराब एवं खाने की वस्तुएं वितरित की इस मौके पर सोशल लाइफ सर्विस ऑर्गेनाइजेशन जिला मुजफ्फरनगर की जिला अध्यक्ष रेनू वर्मा जिला प्रभारी गीता ठाकुर जिला महासचिव पिंकी चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष नेहा गोयल उपस्थित रही।

विधायक कपिल देव को किया सम्मानित3 6 |
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका कन्या इंटर कालेज द्वारा विधायक कपिल देव अग्रवाल द्वारा कालेज का नाम महाराजा अग्रसैन कन्या इंटर कालेज रखे जाने का प्रस्ताव पारित होने पर वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सुनील सिंघल मावे वाले एवं महामंत्री नवनीत कुच्छल ने आभार व्यक्त किया। वैश्य अग्रवाल महासभा ने भाजपा नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल को उनके आवास पर पहुंचकर माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया तथा मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। सभा के अध्यक्ष सुनील सिंघल मावे वालो ने कहा कि महाराजा अग्रसैन के नाम पर स्कूल के नाम के प्रस्ताव होने से वैश्य समाज में हर्ष की लहर है। विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अपने समाज के लिए वे सदैव हर कार्य के लिए तैयार है भविष्य में भी समाज हित में जो भी कार्य होगा वे समर्पित भाव से उसे पूरा करायेंगे। इस दौरान विजय गर्ग, नवनीत कुच्छल, गोपाल मित्तल आदि मौजूद रहे।

बाईपास के विरोध में प्रदर्शन कर लगाया जाम5 6 |
जानसठ। कस्बे के नागरिकों ने भाजपा के नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में पानीपत खटीमा राजमार्ग जाम किया इससे पूर्व में कस्बे में जन जागृति अभियान जुलूस की शक्ल में निकाला धरने को संबोधित करते हुए नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि कुछ भूमाफिया एवं एनएच के अधिकारी वह कुछ नेताओं ने सांठगांठ कर जारी रही राजपत्र के अनुरूप राजमार्ग का निर्माण का कार्य अधर में लटका कर जानसठ को विकास से दूर रखने की कोशिश करते हुए बाईपास के लिए सक्रिय हो गए हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आज तो इस आंदोलन की शुरुआत है जानसठ का प्रथम नागरिक होने के नाते मैं नगर वासियों के हितों के लिए सबसे पहले कुर्बानी देने के लिए अपना बलिदान देने से भी पीछे नहीं दूंगा जिसका धरने पर मौजूद लोगों ने जोरदार नारों के साथ समर्थन किया धरने पर मौजूद नौजवानों ने संकल्प लिया कि नगर का एक एक युवक अपना बलिदान देने के लिए तैयार है आज का बंद ऐतिहासिक बंद रहा इस दौरान कांग्रेस सपा बसपा कम्युनिस्ट भाजपा सभी दलों के नेताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और इस आंदोलन को चलाने का संकल्प लिया। इस दौरान चेयरमैन परवेन्द्र भडाना, व्यापारी नेता स. अजीत सिंह, अब्दुल्ला कुरैशी, अश्वनी चौधरी, प्रवीन तंवर, नीटू चौधरी, स. मनजीत सिंह, विकास गुप्ता सहित सैकडों की संख्या में जानसठ के लोग मौजूद रहे।

फांसी लगाकर दी जान
चरथावल। युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला पीरजादगा निवासी दुन्ना के करीब 19 वर्षीय बेटे सुहैल ने अपने गले मे मफलर से खुद को फांसी लगाकर पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। युवक सुहैल द्वारा उठाए गए इस कदम से मृतक के परिजनो मे कोहराम मच गया। वहीं दूसरी और इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौहल्लावासी तथा कस्बे के कुछ अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। युवक सुहैल की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। चर्चा रही कि किसी बात पर पिता द्वारा फटकार लगाए जाने से क्षुब्ध उक्त युवक ने इतना बडा कदम उठा लिया। युवक की मौत से परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल था। गमगीन माहौल के बीच शव को सुपुर्दे खाक किया गया। इस दुखद खबर से कस्बावासियो मे शोक छाया हुआ हैं आज दिनभर कस्बे मे इस दुखद हादसे की चर्चा होती रही। पुलिस सूत्रो ने इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान मे आने से इन्कार किया है।

गन्ना मूल्य भुगतान के सम्बन्ध मे साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की जायेः जिलाधिकारी7 7 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा आज जनपद मुजफ्फरनगर की चीनी मिलों के सभी अध्यासियों/प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर कलेक्ट्रेट स्थित लोकवाणी भवन में पेराई सत्र 2018-19 के अवशेष गन्ना मूल्य एवं समिति कमीशन के भुगतान कीसमीक्षा की गयी। उन्होने चीनी मिल प्रतिनिधियों को कड़े निर्देश दिये कि वे या तो अवशेष गन्ना मूल्य की कार्ययोजना बनाकर 3 दिन में भुगतान करे अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे। उन्होने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है और उन्हें उनके गन्ना मूल्य का भुगतान करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी पेराई सत्र 2018-19 के गन्ना मूल्य भुगतान एवं अवशेष के बारे में समीक्षा करते हुए पाया कि जनपद की चीनी मिलों द्वारा 340.13 ला.कु. गन्ने की खरीद की गयी है जिसके सापेक्ष कुल देय 85656.47 लाख रू0 के सापेक्ष चीनी मिलों द्वारा अब तक 39980.64 लाख रू0 का भुगतान कर दिया गया है। समीक्षा में पाया गया कि अब भी चीनी मिलों पर 457 करोड रू. गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है। जनपद का कुल गन्ना मूल्य भुगतान 46.68 प्रतिशत है तथा गन्ना मूल्य के बकाया के ब्याज का भी भुगतान नही किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा मिलों के गन्ना अवशेष मूल्य के ब्याज भुगतान हेतु कहे जाने पर मिलों द्वारा संतोषजनक उत्तर न दिये जाने पर उन्होने शासन के पत्र लिखकर बकाया मूल्य के ब्याज न दिये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश प्राप्त करने के निर्देश जिला गन्नाधिकारी को दिये। जिलाधिकारी द्वारा अवशेष गन्ना मूल्य पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित चीनी मिलों को निर्देश दिये गये कि वे अवशेष गन्ना मूल्य के भुगतान के सम्बन्ध में अपनी कार्ययोजना बनाकर तीन दिन के अन्दर जिला गन्ना अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करें। इसी क्रम में क्रेडिट लिमिट वाली मिलो खतौली, मन्सूरपुर, टिकौला एवं मोरना को निर्देश कि गन्ना किसानो का भुगतान सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि नोन सी.सी.एल. वाली चीनी मिलों तितावी, रोहाना, भैसाना एवं खाईखेडी चीनी बिक्री कर अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने सभी चीनी मिलो के प्रतिनिधयों को निर्देश दिये कि कमीशन का भुगतान शीघ्र किया जाये। जिलाधिकारी ने जिला गन्नाधिकारी को निर्देश दिये कि गन्ना भुगतान के सम्बन्ध में प्रत्यके सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित कराई जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, जिला गन्नाधिकारी सहित सभी चीनी मिलों के प्रतिनिधि उपस्थित थें।

भाकियू नेता पर हमले का प्रयास8 4 |
मुजफ्फरनगर। बाईक सवार अज्ञात बदमाशो ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत की रोक कर उन पर हमले का प्रयास किया। गनर के तत्परता दिखाने पर बाईक सवार बदमाश बाईक मौके पर छोड खेतो के रास्ते फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार भाकियू नेता चौ.राकेश टिकैत की गाडी रूकवा बाईक सवार बदमाशो ने हमले का प्रयास किया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत् अपनी भतीजी की कल होने वाली शादी की तैयारियों के सिलसिले मे मेरठ रोड स्थित नंदगांव जा रहे थे। इस दौरान राकेश टिकैत खुद अपनी इनोवा गाडी चला रहे थे। गाडी मे उनके साथ सिर्फ उनका गनर मौजूद था कि जैसे ही राकेश टिकैत मेरठ रोड स्थित नंद गांव के समीप पहुंचे कि तभी उनकी गाडी के आसपास मोटर साईकिल सवार दो अज्ञात युवक मंडराने लगे। मोटरसाईकिल सवार ने जैसे ही उनकी गाडी के आगे अपनी मोटरसाइकिल रोकी और बाईक सवार एक अज्ञात युवक राकेश टिकैत की और आगे बढने लगा। खतरा भांप राकेश टिकैत का गनर गाडी से नीचे उतरा। जिसे देखते ही मोटर साईकिल सवार बदमाश मेरठ रोड स्थित सन्मति हुण्डई ेसे पहले मोटर साइकिल को खेतो से लेकर भागने लगे और खेतो मे मोटरसाइकिल फसने पर उसे छोडकर फरार हो गए। चर्चा रही कि मोटर साइकिल सवार नंदगांव मे आकर शादी करने वालो से लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य थे। राकेश टिकैत की कार को शादी की तैयारी मे बाहर से आने वाले समझ उनसे बैग आदि लूटपाट का प्रयास कर रहे थे। परन्तु गाडी से गनर निकलने पर उक्त बदमाश अपनी जान बचाकर भाग गए। भाकियू नेता चौ.राकेश टिकैत पर हुए जानलेवा हमले से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं दूसरी राकेश टिकैत समर्थक व कुछ अन्य राजनीतिज्ञो ने राकेश टिकैत से उनके आवास पर मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली।

बैठक कर योजनाओं के बारे में कराया अवगत11 3 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक बैठक ग्राम धंधेड़ा में नीरज कुमार के आवास पर सम्पन हुई जिसकी अध्यक्षता अकासदीप उपाध्यक्ष किसान मोर्चा एवं संचालन महामंत्री अमित अहलावत ने किया,कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तरुण त्यागी ने ग्राम वासियो को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवम सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया ,,अमित अहलावत ने ग्राम वासियो को संबोधित करते हुवे केन्द्र सरकार के सफलतम साढ़े ४ साल बेमिसाल के कार्यकाल के बारे में अवगत कराते हुवे कहा कि भाजपा सरकार गरीब, मजदूर,व्यापारी एवम किसानों की सच्ची हितैसी सरकार है ,ओर सबका साथ ,ओर सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है कार्यक्रम में उपस्थित रहे मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा विक्की अग्रवाल चौधरी हरमेश सदस्य,मोनू बंशल कोसाध्यछ, ग्रामवासी परम कुमार,सतपाल ,नितिन ,विनोद ,समुन्दरसोंन ,रामकुमार ,सोमपाल ,राजकुमार ,दीपक ,हरपाल, तेज सन्नी ,मोंटी ,अनवीर ,मोहित आदि सम्मानित ग्रामवासी एवं अमित अहलावत महामंत्री किसान मोर्चा मंडी मण्डल भाजपा मुज़फ्फरनगर आदि रहे।

यूरिया के दामों को लेकर धोखा न खाए किसान
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में किसान दिवस पर विभागीय अधिकारियों ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सरकार ने यूरिया के दाम घटा दिए हैं। किसान घटे दामों पर ही यूरिया खरीदे।
किसान दिवस में मौजूद किसानों को जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने यूरिया के दामों को घटा दिया है। किसान घटी दरों में ही यूरिया खरीदें। उन्होंने बताया कि ४५ किग्रा का बोरा अब २६६.५० रुपये का कर दिया गया है। इसका मूल्य अब से पहले २९९ रुपये था। इसी के साथ ५० किग्रा का बोरा अब २९५ रुपये का कर दिया गया है, इससे पहले यह ३३० रुपये ५० पैसे का था। सभी साधन सहकारी समितियों और प्राइवेट दुकानदारों को नए रेट के बारे में बता दिया गया है, किसान भी यूरिया खरीदते समय सचेत रहे कि कहीं दुकानदार उनसे पुराना रेट तो नहीं ले रहा है। एडीएम वित्त आलोक कुमार ने कहा कि कृषक वैज्ञानिक विधि से एवं उन्नतशील बीजों की बुआई कर अधिक से अधिक पैदावार लें। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों की सहायता से आने वाली समस्याओं को सुलझाएं। कृषि विभाग में अपना पंजीकरण जरूर कराएं। कृषि संबंधित जानकारी अब मोबाइल एप पर भी मिलेगी। उप निदेशक कृषि नरेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह, जिला गन्नाधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी सहित सभी संबंधित अधिकारी, किसान एवं किसान संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया ज्ञापन 12 1 |
मुजफ्फरनगर। आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले सुविधा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर को ज्ञापन दिया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार संविदा स्वास्थ्यकर्मचारियों की मांगों को पूर्ण नहीं करती है तो संविदा स्वास्थ्यकर्मचारी दिनांक 21 जनवरी, 2019 से स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर हड़ताल कर देंगे। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले कई वर्षों से संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है लेकिन कई बार आश्वासन देने के बाद भी राज्य सरकार व अधिकारियों की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। इनकी मुख्य मांगे एचआर पॉलिसी और समान कार्य समान वेतन लागू कराना है, साथ ही साथ आशाओं को एक नियत मानदेय की मांग भी इनके मांग पत्र में शामिल है, अपनी मांगे ना माने जाने की दशा में संविदा कर्मियों ने 21 जनवरी से हड़ताल पर जाने की धमकी दी है और इसके लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सीएमओ को दिया गया। अंतिम चेतावनी के रूप में संविदा कर्मियों ने 20 जनवरी तक का समय सरकार में अधिकारियों को दिया है अगर 20 जनवरी तक कोई ठोस कदम सरकार ने नहीं उठाया तो 21 जनवरी से सभी संविदा कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ मुजफ्फरनगर के जिला महामंत्री मणिकांत त्यागी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला अधिकारी महोदय से हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन राज्य सरकार और लखनऊ में मिशन निदेशक द्वारा हम लोगों को मांगों को आश्वासन देने के बाद भी पूरा नहीं किया गया। 2 साल पहले 15 दिन की जो हड़ताल की गई थी, उसमें मिशन निदेशक स्वास्थ्य मिशन ने लिखित में दिया था कि आप की सभी मांगें पूरी की जाएगी, लेकिन आज तक उन पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है जिसके चलते सभी साथियों में आक्रोश व्याप्त है और यही स्थिति पूरे प्रदेश में है लगभग 75000 संविदा कर्मी पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं, जो कि चिकित्सक से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक के पदों पर तैनात हैं कुछ स्कीम तो शत प्रतिशत संविदा कर्मियों पर ही चल रही हैं लेकिन सरकार इनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है अगर किसी संविदा कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत हो जाती है तो उसके लिए कोई मुआवजा सरकार की तरफ से नहीं दिया जाता है या कोई साथी किसी दुर्घटना में घायल हो जाता है तो सरकार कोई मदद नहीं करती है और अधिकारी यह बता कर पल्ला झाड़ लेते हैं कि ऐसा कोई प्रावधान संविदा कर्मियों के लिए उपलब्ध नहीं है इसी के चलते सभी संविदा कर्मी बहुत ज्यादा आक्रोशित है लगभग 15 सालों से संविदा कर्मी विभाग में कार्य करते आ रहे हैं लेकिन वेतन बढ़ोतरी के नाम पर उनके लिए कुछ नहीं है आज भी वह उसी मानदेय पर कार्यरत हैं जिस पर 15 साल पहले नौकरी करना शुरू किया था अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद त्यागी ने बताया कि अबकी बार करो या मरो की रणनीति लेकर मैदान में उतरेंगे जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं की जाएगी हम लोग पीछे नहीं हटेंगे पूरे प्रदेश के सभी जिलों में जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया जा चुका है और अभी भी सरकार अगर कुछ नहीं करेगी तो इसके गंभीर परिणाम सरकार को भुगतने पड़ेंगे और आम जनमानस को होने वाली सभी परेशानियों की जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी ना कि संविदा कर्मियों की। ज्ञापन देने वालों में डा0 सुभाष त्यागी, मणीकान्त त्यागी, डा0 सचिन जैन, डा0 फैसल बिन मंसूर रवि धीमान, कमल कुमार, अनिल, अश्वनी कुमार, देवेन्द्र, अनुराग शर्मा आदि शामिल रहे।

चाय बिस्कुट एन्टी करप्शन कमैटी ने किये वितरित
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एन्टी करप्शन कमैटी ने गत रात्रि रेलवे रोड पर स्थित रैन बसेरा व रेलवे स्टेशन पर ठंड में ठिठुर रहे लोगों को गर्मागर्म चाय व बिस्कुट वितरित किये। रैन बसेरा व स्टेशन पर रह रहे लोगों ने इसके लिए एन्टी करप्शन कमैटी को साधुवाद दिया। कमैटी के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा ने इस अवसर पर कहा कि कमैटी इस तरह की सामाजिक सेवाएं आगे भी जारी रखेगी।
इस कार्यक्रम में विश्वदीप गोयल, देवेंद्र चौहान, नवीन गोयल, सुमित छाबडा, अंशुल अरोरा, हर्ष पाहुजा, अंकित धीमान, आशुतोष, अनमोल, डा. संजय अग्रवाल, गौरव, विपिन चौधरी, डा. नितिन जैन, निर्भय सिंह, प्रवीन वर्मा, विपिन कुमार, राजेंद्र जैन, मुकेश वर्मा आदि का योगदान रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “Muzaffarnagar समाचार

  • I believe that is one of the such a lot significant info for me. And i am happy studying your article. But wanna commentary on few common issues, The web site taste is ideal, the articles is in point of fact excellent : D. Excellent activity, cheers

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 8 =