समाचार (Muzaffarnagar News)
सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । 22 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें एक युवक द्वारा फूड व्लॉगिंग करते हुए शिव चैक स्थित भगवान शिव मंदिर के दृश्य को आपत्तिजनक संदर्भ में प्रदर्शित किया गया। उक्त वीडियो के प्रसारित होने पर धर्म विशेष के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होने तथा जनभावनाओं में रोष उत्पन्न होने की सूचना प्राप्त हुई। प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना खालापार पुलिस द्वारा जांच की गई, जिसमें ज्ञात हुआ कि अनस नामक युवक, जो यूट्यूब एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फूड व्लॉगिंग का कार्य करता है, द्वारा अल यामीन होटल (नॉनवेज रेस्टोरेंट) का फूड रिव्यू करते समय उक्त वीडियो बनाई गई थी। वीडियो में शिव चैक स्थित भगवान शिव मंदिर को अनुचित तरीके से सम्मिलित कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना खालापार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अनस पुत्र सरफराज निवासी लद्दावाला थाना कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फरनगर।
गंगा दशहरा को लेकर निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आगामी ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर द्वारा शुक्रतीर्थ स्थित स्नान घाटों व मेला स्थल का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आगामी ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान मेले को सकुशल/सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा थानाक्षेत्र भोपा के अन्तर्गत शुक्रतीर्थ स्थित स्नानघाटों/मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा स्नान घाटों/मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों एवं पुलिस ड्यूटी प्वाइंट्स, स्नान घाटों पर जल के स्तर का गहनता से जायजा लिया गया तथा संबंधित को निर्देशित किया गया कि स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए। इसके अतिरिक्त पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित रखने, घाटों पर साफ-सफाई बनाए रखने एवं आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देववृत वाजपेई, थाना प्रभारी भोपा श्री आशुतोष कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
एसपी देहात ने सुनी समस्याएं
बुढाना। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना बुढाना पर थाना समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक महोदय द्वारा थाना बुढाना पर थाना समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा थाना समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
सूरज की तपिश से हाल हुआ बेहाल
मुजफ्फरनगर। हीटवेव का असर पूरी तरह नजर आ रहा है। भीष्ण गर्मी के कारण लोगो का हाल बेहाल है। दिन प्रतिदिन बढती गर्मी के कारण सडकों पर सन्नाटा सा पसरा हुआ है। तेज धूप के कारण बहुत जरूरी काम के लिए ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं।
मई के महीने से गर्मी अपने चरम पर है। गर्मी का हाल यह है कि आज कल पारा 44 प्रतिशत तक पहुंच रहा है। दोपहर क्या शाम पांच-छह बजे तक भी गर्मी का असर बना रहता है। स्वास्थ्य विभाग की और से बढती गर्मी के दृष्टिगत एडवाईजरी जारी की गई है। जिसके अनुसार धूप से बचने, हल्के रंग के एवं सूती वस्त्र पहनने, घर का बना सुपाच्य भोजन खाने,फल-सलाद खाने, अधिक से अधिक पानी पीने, बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर मे घर से बाहर निकलने तथा सिर पर टोपी आदि लगाने की सलाह दी गई है। ताकि गर्मी से बचाव हो सके। गर्मी के चलते विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाए जनसेवा मे लगी हैं। कई जगह वाटर कूलर लगाए गए हैं तथा शीतल चल सेवा करायी जा रही है। ताकि राहगीर ठण्डा पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सकें।
बहला-फुसलाकर नाबालिक को ले जाने वाला दबोचा
मंसूरपंुर। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी खतौली महोदय श्रीमती रूपाली राय चैधरी तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मंसूरपुर विपिन कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । उल्लेखनीय है कि 16 मई को वादी निवासी थानाक्षेत्र मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मन्सूरपुर पुलिस को सूचना दी गयी कि उनकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहकावे में लेकर अपहरण कर अपने साथ ले गया है। इस सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पर मु0अ0सं0 118/26 धारा 87/137(2)/64(1) बीएनएस व = पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया तथा तत्काल पुलिस टीम का गठन करते हुए जांच प्रारंभ की गयी। गठित टीम द्वारा पूर्व में ही लडकी को सकुशल बरामद करते हुए विधिक कार्यवाही की गयी एवं अभियुक्त को निजामपुर बस स्टैण्ड के पास सोहजनी को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त समीर पुत्र जावेद उर्फ महबूब निवासी ग्राम सोहजनी तगान थाना मंसूरपुर जिला मु0नगर उम्र करीब 20 वर्ष है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 नरेश सिंह, विशाल राठी, का. लोकेन्द्र सिंह, रोहित कुमार थाना मंसूरपुर शामिल रहे।
धूमधाम से निकली राजा भगीरथ की विशाल शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। शहर के रामलीला टिल्ला से राजा भगीरथ की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम मे पहुंचे मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल की मौजूदगी मे शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ।
प्रत्येक वर्ष की भंाति इस वर्ष भी रामलीला टिल्ला से राजा भगीरथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न बैण्ड बाजे एवं सुन्दर-सुन्द झाॅकिया शामिल रही। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी को पटका पहना कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर महामाई मंदिर पर स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता शिवकुमार खटीक, श्रीमोहन तायल, विकास वर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
चरथावल पुलिस ने बदतमीजी करने वाला दबोचा
चरथावल। थाना चरथावल क्षेत्रान्तर्गत एक किशोरी जब अपनी दुकान पर बैठी हुई थी उसी दौरान एक युवक वसीम पुत्र भूरा उर्फ खालिद निवासी नंगला राई थाना चरथावल वहां आया तथा किशोरी के बदतमीजी की गयी व मोबाईल नंबर की मांग की गयी। उक्त प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0- 80/2026 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में यह भी अवगत कराना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडिय़ो वायरल हुई जिसमें अभियुक्त वसीम उपरोक्त के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गयी है उक्त के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरूद्ध भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही सभी से यह अपील की जाती है कि कोई भी घटना होने पर तत्काल अपने निकटतम थाना/चैकी, डायल-112 अथवा उच्चाधिकारीगण के सीयूजी नंबर पर सूचना दें एवं कानून का पालन करें।
व्यापारियों ने किया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन
विपक्ष के खिलाफ राज्यपाल को भेजा निंदा प्रस्ताव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । देश में महिलाओं के राजनीतिक और सामाजिक उत्थान को लेकर शुरू हुई मुहिम अब जमीनी स्तर पर और मजबूत होती दिख रही है। जनपद मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने देश के ऐतिहासिक श्नारी शक्ति वंदन अधिनियमश् (महिला आरक्षण कानून) के समर्थन में खुलकर हुंकार भरी है। संगठन की जिला और नगर इकाई ने संयुक्त रूप से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इस कानून का विरोध करने वाली ताकतों और राजनीतिक विचारधाराओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को एक तीखा निंदा प्रस्ताव और ज्ञापन सौंपा। व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में कहा कि श्नारी शक्ति वंदन अधिनियमश् देश की आधी आबादी के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी और दूरगामी कदम है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं जैसे लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिरों में महिलाओं को 33 फीसदी प्रतिनिधित्व मिलना बेहद जरूरी है। पदाधिकारियों ने दर्द बयां करते हुए कहा कि भारत की महिलाएं लंबे समय से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मोर्चे पर भारी चुनौतियों और असमानताओं का सामना कर रही हैं। यह आरक्षण व्यवस्था उन्हें देश की नीति निर्धारण और निर्णय लेने की मुख्य प्रक्रिया में एक मजबूत और प्रभावशाली भागीदारी प्रदान करने का सबसे बड़ा माध्यम बनेगी।
व्यापार मंडल ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में कहा कि महिला आरक्षण केवल एक कानूनी प्रावधान या चुनावी एजेंडा नहीं है। यह महिलाओं को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी नेतृत्व क्षमता को विकसित करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। महिला अधिकार या महिला सुरक्षा किसी एक राजनीतिक दल का व्यक्तिगत विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे राष्ट्र के सर्वांगीण विकास और सामाजिक प्रगति का मुख्य मुद्दा है। इसे संकीर्ण राजनीतिक दृष्टिकोण के चश्मे से देखने के बजाय एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी के तौर पर देखा जाना चाहिए। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे देश की प्रगति को पीछे धकेलना चाहते हैं, जिनकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने जोर दिया कि जैसे ही नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, देश की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था में एक नई सोच, संवेदनशीलता और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। संगठन ने समाज, वर्तमान जनप्रतिनिधियों और नागरिक संगठनों से भी अपील की है कि वे राजनीति से ऊपर उठकर महिलाओं के सशक्तिकरण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने केंद्र और राज्य सरकारों से यह भी मांग की है कि इस महिला आरक्षण कानून के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक संसाधन बढ़ाए जाएं, देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाए जाएं और इसकी प्रगति की निगरानी के लिए एक मजबूत और पारदर्शी सिस्टम विकसित किया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान व्यापार संगठन के जिला और नगर इकाई के तमाम मुख्य पदाधिकारी और व्यापारी नेता भारी संख्या में मौजूद रहे।
गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया
बघरा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा निराश्रित गौ आश्रय स्थल बघरा तथा वृहद गौ संरक्षण केंद्र बुढीना कला का निरीक्षण किया गया मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता द्वारा निराश्रित गौ आश्रय स्थल बघरा तथा वृहद गौ संरक्षण केंद्र बुढीना कला का निरीक्षण किया गया. दोनो गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा एवं रातब उप लब्ध पाया गया। सभी गौवंश स्वस्थ्य पाये गये.गर्मी से बचाव हेतु बुदिना कला में पंखे एवं ग्रीन नेट की व्यवस्था की गई है तथा वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है. पशु चिकित्सा अधिकारी वघरा डॉ. सुधी श्रीवास्तव को ग्राम पंचायत अधिकारियों से समन्वय करते हुए तैयार की जा रही खाद के विक्रय अभिलेख सुरक्षित रखने हेतु निर्देशित किया गया.गोवंश को दिन में चार-पांच बार स्वच्छ पेजयल उपलब्ध कराने हेतू केयरटेकर को निर्देशित किया गया.साफ सफाई संतोषजनक पाई गई।
शौचालयो का कराया नवीनीकरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । स्वामी कल्याण देव इंटर काॅलेज मोरना मे रोटरी क्लब मिडटाउन के सहयोग से शौचालयो का सौन्दर्यकरण एवं नवीनीकरण रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रो.नितिन अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि रो.भीमसैन कंसल एवं विशेष सहयोगी राजकुमार गुप्ता, रो.मोहनलाल मित्तल, रो.सुनील अग्रवाल, रो.विनय सिंघल, रो.नरेश शर्मा,रो.अभिषेक कुच्छल, रो.प्रगति कुमार, रो.शैलेन्द्र शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक शशंाक जैन, शशंाक सिंघल, शुसोभ बिन्दल अध्यक्ष, गौरव गोयल सचिव, दीपक सिंघल कोषाध्यक्ष एवं विघालय के प्रबन्धक डा.अकबर शर्मा, विघालय की प्रधानाचार्या श्रीमति नीरू शर्मा एवं समस्त विघालय परिवार उपस्थित रहा। रोटरी क्लब द्वारा समस्त छात्र-छात्राओ को छाता वितरित किया गया। एवं विनय सिंघल द्वारा छात्रो को ठण्डे शर्बत का वितरण किया गया।
जूम ऐप के माध्यम से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार सिंह अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जूम ऐप के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड के बारे में एवं ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किये जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व ट्रैफिक पुलिस के साथ विचार विमर्श करते हुए ई-रिक्शा से होने वाली भीड को कम करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त आगामी समय में जनपद में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस विभाग, नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा से पूर्व कमियों का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रर्वतन की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से किये जाने हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा की गई। सड़क दुघर्टनाओं को कम करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रतिमाह अधिक सख्या में सेमीनार एवं गोष्ठी आयोजित कर आम जनमानस को जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ब्लैक स्पॉटस पर कराये गये सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा एवं सम्भावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नये ब्लैक स्पॉटों के चिन्हांकन व उनके अल्पकालीन सुधार का कार्य कराये जाने हेतु एन०एच०ए०आई० एवं लो०नि०वि० के अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा वर्ष 2026 में सृजित नये ब्लैक स्पॉटों के सुधारीकरण के कार्य को तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को शहर के अन्दर हो रहे अतिक्रमण को पुलिस विभाग के सहयोग से हटाने के निर्देश दिये गये। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की निरन्तर फिटनेस चेक करने एवं लाईसेंस चेक किये जाने एवं अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं को तत्काल बन्द करने हेतु हेतु निर्देशित किया गया। ।
चैराहा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के नाम से बनाने की मांग
मुजफ्फरनगर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी भारतीय इतिहास के महान योद्धा, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक रहे हैं। सम्पूर्ण देशवासियों के साथ-साथ मुजफ्फरनगर जनपद के नागरिकों में भी उनके प्रति अत्यंत श्रद्धा एवं सम्मान की भावना है। अतः हम समस्त नगरवासी आपसे निवेदन करते हैं कि मुजफ्फरनगर शहर के किसी प्रमुख चैराहे का नाम “महाराणा प्रताप चैराहा” रखा जाए तथा वहां महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापित कर नगर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक गरिमा को बढ़ाया जाए। यह कार्य न केवल युवाओं को राष्ट्रभक्ति एवं स्वाभिमान की प्रेरणा देगा, बल्कि शहर की पहचान एवं गौरव को भी नई दिशा प्रदान करेगा आज सुभाष चैहान,अमित पुंडीर,अनिरुद्ध सिंह,दिवाकर सोलंकी,दिव्यप्रताप सोलंकी,भूपेंद्र सिंह अभिषेक पुंडीर,अमित पुंडीर,मोहित सोलंकी,शिवकुमार सोलंकी,तहेन्द्र राणा,विशाल पुंडीर,शक्ति सिंह,हर्षित पुंडीर ,अमन राणा,अभिषेक सिंह सभी लोग उपस्थित रहे । अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।
शीतल जल सेवा शुरू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थानीय शिव चैक पर गुडविल सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्योंगणो ने उपस्थित होकर संयुक्त रूप से आम नागरिकों के लिए शीतल जल सेवा प्रदान करने का शुभारंभ किया! शिव चैक के निकट स्थित पुलिस चैकी के पास बाटा के बाहर लोहे का स्टैंड लगाकर उस पर शीतल जल के 10 कैम्पर नित्य रखे जाते रहेंगे और पानी पीने के लिए गिलास आदि की समुचित व्यवस्था रहेगी! यदि जरूरी हुआ तो कैम्पर की संख्या बढ़ाई जाएगी! इस भीषण गर्मी में सेवा भाव हेतु जनता को शीतल जल मिले इस उद्देश्य से जनहित सेवा गुडविल सोसाइटी ने शुरू की है इस अवसर पर सोसाइटी के सचिव होती लाल शर्मा बोरहन लाल बृजमोहन डॉक्टर विवेक कुमार कीमतीलाल जैन एल. के मित्तल मुनेश सिंघल पीके गुप्ता राहुल शर्मा एडवोकेट आरके मलिक रामवीर सिंह श्री कृष्ण अग्रवाल विशाल कालरा डॉ विपिन गुप्ता मास्टर विजय कुमार राजन अग्रवाल राजेंद्र साहनी आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे!
शिव पार्वती विवाह का सुंदर वर्णन
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर लक्ष्मण विहार में स्थित दुर्गा मंदिर में चल रही शिव महा पुराण कथा के चतुर्थ दिवस में कथा व्यास पूज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने सती चरित्र व शिव पार्वती विवाह को बड़े ही मार्मिक भाव से व्याख्यान कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया पूज्य श्री ने कहा कि सती ने भगवान राम की परीक्षा लिया जिस कारण शिव जी ने मन ही सती का परित्याग कर दिया महाराज श्री ने कहा कि पति पत्नी को एक दूसरे पर अनायास संशय नहीं करना चाहिए अन्यथा दांपत्य जीवन में क्लेश उत्पन्न हो जाता है जो दुख का कारण बन जाता है हालांकि सती जी पिता दक्ष के यज्ञ में अपनी आहुति योग अग्नि में दे दी थी अंत समय में भगवान शिव का स्मरण करते हुए भगवान नारायण से अगले जन्म में शिव को पति के रूप में मांगा था तो अगले जन्म में सती हिमाचल के यहां पार्वती के रूप में अवतरित हुई और शिव जी के साथ विवाह हुआ और दांपत्य जीवन में सुख ही सुख प्राप्त हुआ महाराज जी ने शिव विवाह का वर्णन बड़े ही सुंदर भाव से किया सभी भक्त नाचने झूमने पर मजबूर हो गए इस अवसर पर कथा में मुख्य यजमान की भूमिका में सचिन सिंघल शालू सिंघल ने व्यास पीठ का पूजन किया व ,राकेश अग्रवाल, आशु गोयल, मनीष गोयल,नवीन गर्ग,मनीष सिंघल,एन के बंसल, हरि मोहन शर्मा, प्रदीप गर्ग, संजय कर्णवाल, राकेश अग्रवाल सीमेंट वाले, नरेश गोयल, अचिंत बांसल , चरण सिंह पुंडीर,सचिन शर्मा राजेंद्र मिश्र,संतोष मित्तल रेनू गोयल,सविता, सुमन शर्मा, पूजा शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में भक्त जनों ने पुण्य अर्जित किया
एटीएम कैबिन के भीतर लगी आग दमकल ने बचाया लाखों का कैश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सरवट इलाके में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक एटीएम केबिन के भीतर से अचानक धुएं का भारी गुबार निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें केबिन के पिछले हिस्से में फैल गईं। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों की सजगता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एटीएम मशीन और उसके भीतर रखा लाखों रुपया जलने से सुरक्षित बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की है। सरवट मुख्य मार्ग पर स्थित इंडिया 1’ कंपनी के एटीएम केबिन से अचानक राहगीरों को काला धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। केबिन के भीतर धुआं इतनी तेजी से भरा कि आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर सेफ्टी ऑफिसर रामकिशोर यादव दमकल की गाड़ियों और पूरी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने बिना वक्त गंवाए केबिन का शटर खोलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
प्राथमिक जांच के बाद दमकल विभाग ने राहत की सांस ली है, क्योंकि एटीएम मशीन के भीतर रखा कैश पूरी तरह सुरक्षित है। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही। फायर सेफ्टी ऑफिसर के अनुसार, हमें सुबह करीब 9 बजे सरवट में एटीएम में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत आग को फैलने से रोका। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण इनवर्टर और प्रतीत हो रहा है। दमकल की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया है और एटीएम का कैश पूरी तरह सुरक्षित है। हादसे के सही कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग एटीएम केबिन के मुख्य हिस्से में नहीं, बल्कि उसके पीछे बने इलेक्ट्रिकल केबिन में लगी थी। इस हिस्से में एटीएम को पावर बैकअप देने के लिए इनवर्टर और भारी-भरकम बैटरियां रखी हुई थीं। दमकल टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही मिनटों में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आग मुख्य एटीएम मशीन तक नहीं पहुंच सकी।
मेधावी वैश्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी वैश्य सभा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । वैश्य सभा की एक मीटिंग वैश्य सभा कार्यालय पर संपन्न हुई। इसमें वैश्य सभा द्वारा दिन रविवार 14 जून को महाराजा अग्रसेन भवन में मेधावी वैश्य छात्र छात्रा अलंकरण समारोह का आयोजन का निर्णय लिया गया। इसमें वैश्य समाज के सभी ऐसे छात्र सम्मानित किए जाएंगे, जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड में हाईस्कूल व इंटर में 85ः, व इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। समय दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। सभी से निवेदन किया गया है जिन बच्चों के माक्र्स 85: से अधिक है, वह अपनी मार्कशीट निम्न स्थानों पर देने की कृपा करें। इसमें नंबर एक टिपटॉप रेडीमेड गारमेंट्स गोलमार्केट निकट शिवचोक नंबर 2।, तायल ज्वेलर्स, भगत सिंगरोड नंबर 3 श्रीकृष्ण गोपाल मित्तल कोयले वाले, निकट बघरा तांगा स्टैंड, राजेंद्र गर्ग निकट ग्रेन चैम्बर इंटर कालेज, नई मंडी बुकशेलर, विपिन गोयल छपार वाले टूर एंड ट्रैवलर्स पेट्रोल पंप के सामने निकट आनंदपुरी, रुड़की रोड व विपिन सिंघल, आनंद क्लाथहाउस मेन रोड शाहपुर।
मीटिंग में मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रमोद मित्तल, महामंत्री विश्वदीप गोयल बिट्टू, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार बोबी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील तायल, मित्र सैन अग्रवाल, तरुण मित्तल, अशोक गर्ग, भूपेन्द्र गोयल, अजय गर्ग, सौरभ मित्तल, राजेन्द्र गर्ग, अजय कुमार गर्ग, रजत गोयल, शिव कुमार सिंघल, बिपिन सिंघल, उज्जवल मित्तल, सुधीर गर्ग, शिवकुमार सिंगल, सौरभ मित्तल, मित्र सैन अग्रवाल, संजय गुप्ता व रवीश कुमार सिंघल
उपस्थित रहे।


