Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम शुभारंभ, २२५ लोगों को वैक्सीन लगाई गई

मुजफ्फरनगर।  निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम शुभारंभ बरात घर के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक डोडा एवं बाल बहादुर सचिव द्वारा किया गया एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, उमेश मलिक विधायक, विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष भाजपा, सीएमओ मुजफ्फरनगर, डॉ गीतांजलि, अशोक कंसल पूर्व विधायक, रमेश खुराना जिला कोषाध्यक्ष भाजपा सुदर्शन बेदी, कुलदीप गोयल, सूरत सिंह वर्मा, अनिल धमीजा, गौरव गोयल द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।

इस कार्यक्रम में पूरी व्यवस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक की पूरी टीम ने अपने हाथों में संभाली और बहुत ही व्यवस्थित तरीके से इसको अंजाम दिया। इस कार्यक्रम में कोविड शिल्ड की पहली डोज एवं को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई

लगभग २२५ लोगों को वैक्सीन लगाई गई इस कार्यक्रम की सभी अतिथियों एवं लोगों ने बहुत प्रशंसा की और कहा कि मुजफ्फरनगर में यह अपने आप में सबसे अलग और पहला मेडिकल कैंप था

जिसमें सभी तरह की सुविधाएं सभी व्यक्तियों को दी गई और सभी अतिथियों ने इसकी भूरी भूरी प्रशंसा की और भविष्य में फिर से इस तरह के मेडिकल कैंप बरात घर में लगाने के लिए कहा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय वर्मा एवं राहुल गोयल ने विशेष योगदान देकर पूरे कार्यक्रम का संचालन किया वहां पर चुन्नीलाल जी सुनेजा, राकेश हुड़िया, प्रमोद अरोरा, रघुनाथ नागपाल, पवन छाबड़ा बंटी, विकास आहूजा, शोभित, श्रवण गुप्ता, गौरव गर्ग, दीपक गोयल, संजय जिंदल काका, जोगेंद्र गोयल, अंकित बिंदल आदि लोग उपस्थित थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + fourteen =