Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया

मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत एक जहां प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है।

वहीं दूसरी और लॉकडाउन के अनुपालन के लिए पुलिस ने सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन मे पुलिस ने जनपद सहित नगर क्षेत्र मे विभिन्न स्थानो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने इस दौरान बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर घूमने वाले व्यक्तियो की जमकर क्लास ली तथा फटकार लगाई। पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूमने वालो को मास्क लगाने की नसीहत दी।

सीओ सिटी कुलदीप कुमार की मौजूदगी मे इंस्पैक्टर शहर कोतवाली योगेश शर्मा, इंस्पैक्टर सिविल लाइन उम्मेद कुमार ने अपने अपने थाना क्षेत्रो मे चैकिंग अभियान चलाया।

पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग की गई तथा वाहन चालको को रोककर उनसे पूछताछ की गई। नई मन्डी कोतवाली पुलिस द्वारा नई मन्डी क्षेत्र के कई स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया गया। सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव की मौजूदगी मे पुलिस ने वाहन चैकिंग की तथा ई-चालान काटे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + eight =