Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों द्वारा जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था

मुजफ्फरननगर। गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों द्वारा कोविड पॉजिटिव घरों में,अस्पतालों के बाहर मरीजों को तीमारदार,जरूरतमंदों के लिए लगातार भोजन की व्यवस्था की जा रही है

महामारी के इस दौर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मुज़फ्फरनगर एवं सारा सिख समाज हर तरह से सहयोग करने के लिए आगे आ रहा है एवं गुरुद्वारा साहिब मे अरदास करके जरूरतमंदों तक लंगर की व्यवस्था लगातार जारी है।

गुरुद्वारा प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़, महासचिव सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल के नेतृत्व में सरदार जितेंद्र पाल सिंह, सरदार कप्तान सिंह नागपाल, सरदार देवेंद्र सिंह, सरदार वरुणजीत सिंह नागपाल, सरदार रघुवीर सिंह, सरदार सुंदर सिंह, सरदार संजय सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह चावला, अनुराग राणा, मोहित कश्यप, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सचिन मल्होत्रा,हरिकिशन गुलाटी जी, आदि सभी सेवादारों का लगातार सहयोग से लंगर व्यवस्था बनाने से लेकर पहुंचाने तक का योगदान प्राप्त हो रहा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − six =