खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान को गति, लक्ष्यपूर्ति हेतु प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी एवं जवाबदेही
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में एग्रीस्टैक (क्पहपजंस च्नइसपब प्दतिंेजतनबजनतम वित ।हतपबनसजनतम) योजना के अंतर्गत किसानों की फार्म रजिस्ट्री तैयार किए जाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य प्रत्येक कृषक का डिजिटल डाटाबेस तैयार कर उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं, अनुदानों एवं डिजिटल सेवाओं से प्रभावी रूप से जोड़ना है। जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद की समस्त तहसीलों एवं संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त कार्य की निरंतर समीक्षा जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महोदय द्वारा उप कृषि निदेशक नियमित रूप से की जा रही है। साथ ही कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित उपजिलाधिकारियों की संस्तुति के आधार पर आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है। पूर्व में भी कई जनसेवा केंद्र संचालकों के विरुद्ध अनियमितता एवं कार्य में शिथिलता पाए जाने पर प्रशासनिक कार्यवाही की जा चुकी है। इसी क्रम में तहसील बुढ़ाना क्षेत्र में कृषि विभाग में कार्यरत तकनीकी सहायक श्री अक्षय कुमार द्वारा फार्म रजिस्ट्री कार्य में कम प्रगति किये जाने के कारण उन्हें मध्यावधिक प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है।
इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा फार्मर रजिस्ट्री की और कड़ा रूख अपनाते हुए तहसील खतौली क्षेत्र में कार्यरत 05 पंचायत सहायकों द्वारा फार्म रजिस्ट्री कार्य में अपेक्षित प्रगति न किए जाने एवं कार्य के प्रति उदासीनता बरते जाने के दृष्टिगत जिला पंचायत राज अधिकारी, मुजफ्फरनगर को संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु पत्र जारी किया गया है।
जनपद प्रशासन द्वारा समस्त कृषकों एवं आमजन से अपील की गई है कि वे फार्म रजिस्ट्री अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा समय से अपनी आवश्यक अभिलेखीय औपचारिकताएं पूर्ण कराएं, जिससे शासन द्वारा संचालित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं एवं डिजिटल सेवाओं का लाभ बिना किसी असुविधा के प्राप्त किया जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा किसान हित से जुड़े इस महत्वपूर्ण अभियान को पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ समयबद्ध रूप से संपादित कराया जाएगा।

 

 जिला चिकित्सालय का किया मंत्राी कपिलदेव अग्रवाल ने निरीक्षण
मजफ्फरनगर। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बीती देर रात जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने मरीजों का हालचाल जाना तथा उनके तीमारदारों से बातचीत की एएवं मौके पर मौजूद चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बीती रात जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा किये गए औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन मे हडकम्प मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मरीज और तीमारदारों से उनका हाल-चाल जान भी जाना स्वास्थ्य से लेकर दवाईयों के बारे मे भी पूछताछ की। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा गुपचुप तरीके से औचक निरीक्षण किया। वे इंमरजेंसी वार्ड पहुंचे तथा डाक्टरों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने डाक्टरों को बेहतर चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था आदि को दुरूस्त करने के दिशा-निर्देश दिए।

 

होमगार्ड ने लगाई गंगनहर में छलांगः तलाश हेतु सर्च अभियान जारीMuzaffarnagar News
भोपा। दोपहर में थाना भोपा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भोपा नहर पुल से एक व्यक्ति द्वारा नहर में छलांग लगा दी गई है। सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा आशुतोष कुमार सिंह मय पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर मिले कुछ सामान एवं अन्य तथ्यों के आधार पर नहर में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान होमगार्ड आनंद पुत्र रतन सिंह निवासी रामपुर तिराहा थाना छपार, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई, जो कम्पनी-ए में तैनात हैं तथा वर्तमान में ट्रैफिक पुलिस में ड्यूटी कर रहे थे। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए फ्लड पीएसी की टीम को मौके पर बुलाया गया। फ्लड पीएसी एवं पुलिस टीम द्वारा संबंधित होमगार्ड की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से संबंधित प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। प्रकरण की जांच उपरांत प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी में टीजीटी परीक्षा हुई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा का आयोजन बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया गया। जनपद के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी, जबकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक सभी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई।

 

 डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को जनपद में शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा निरंतर परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा । उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा दिनांक 03.06.2026 एवं 04.06.2026 को आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा निरंतर परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है तथा ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस प्रेक्षक सेवानिवृत्त पुलिस उपमहानिरीक्षक दयानन्द मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा निरंतर परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है तथा ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। जनपद में टीजीटी परीक्षा हेतु कुल 12 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जहां परीक्षा दो दिवस तक प्रतिदिन दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम से सतत निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की निगरानी तथा परीक्षा केन्द्रों के आसपास कानून एवं शांति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केन्द्रों एवं उनके आसपास सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखें।

 

एमडीए ने किया अवैध निर्माण को सीलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के विकास क्षेत्र के जोन-1 एवं जोन-2 में मंडलायुक्त, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० श्रीमती प्रणता एश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में जोन-1 दुकान स्वामी द्वारा ए0टू0जेड रोड पर जन औषधि केन्द्र के सामने बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये दो व्यवसायिक दुकानो का अवैध रूप से निर्माण किये जाने, जोन-2 में  स्वामी द्वारा कोर्ट रोड पर न्यू नन्दी स्वीट्स के बराबर में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत एक व्यवसायिक भवन के निर्माण किये जाने एवं रमन अग्रवाल द्वारा कम्बल वाला बाग फ्लाईओवर के नीचे आवासीय भवन का बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये अवैध रूप से निर्माण किये जाने के कारण सील की कार्यवाही की गयी।  उक्त अवैध निर्माणो के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे, जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में सील के आदेश निर्गत किये गये थे। अतः मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के विकास क्षेत्र, मुजफ्फरनगर के जोन-1 एवं जोन-2 में उक्त 03 स्थलों (02 व्यवसायिक एवं 01 आवासीय भवन) के विरूद्ध सील की कार्यवाही की गई है। उक्त सीलिंग की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम मौके पर उपस्थित रही।

 

पूर्व सांसद सहित सपाईयों ने दी मृतक के परिवार को सांत्वना
मोरना। विद्युत करंट लगने से 48 वर्षीय नोशाद मलिक की मौत हो गयी।नोशाद कि मौत के बाद परिवार में शोक छाया हुआ है।वहीं सांत्वना देने वाले गणमान्य व्यक्तियों का घर तांता लगा है।सपा नेताओं ने भी घर जाकर मृतक के परिजनों की ढांढस बंधाई है।  कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला तेलियान में प्रसिद्ध समाज सेवी अकरम मलिक के ज्येष्ठ पुत्र नोशाद मलिक की मौत उस समय हो गयी थी जब वह कूलर फैन में पानी डाल रहे  थे। बीते 23 मई को घटी इस घटना के बाद मृतक का परिवार गहरे सदमें है।बुधवार को अकरम मलिक के आवास पर पहुंचे मुज़फ्फरनगर के पूर्व सांसद,व मोरना के पूर्व विधायक  क़ादिर राणा ने परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाई।तथा  घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।इसके अलावा पूर्व सांसद क़ादिर ने अजय चेयरमैन के आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की तथा कस्बे में ही मसरूफ़ रॉव के आवास पर जाकर कुशलक्षेम जाना।क़ादिर राणा की पुत्रवधु सुम्बुल राणा हाल में क्षेत्र की मीराँपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा की प्रत्याशी रहीं थी। इस दौरान मुख्य रूप से अकरम मलिक, दिलशाद मलिक,अजय कुमार चेयरमैन,प्रधान रियासत अंसारी, प्रधान उन्नाव अली,काजी मौ.अफ़ज़ल,तौसीफ मलिक, मौ. साजिद,महमूद मलिक, मसरूफ रॉव आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों पूर्व चेयरमैन,कैप्टन ज्ञानेन्द्र सिंह, राजेश कुमार,वर्तमान चेयरमैन पुत्र सचिन कुमार वामन,कांग्रेस नेता डॉ. हाशिम रज़ा जैदी,काँग्रेस नेता सलमान सईद,आसपा नेता ज़ाहिद हसन,डॉ. अली शेर अंसारी,भाजपा नेता रामकुमार शर्मा आदि ने घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए परिजनों को सांत्वना दी है।

 

मोटापा कम करने के कराये योगासन
मुजफ्फरनगर। एसडी मार्केट निकट शिव चैक भारतीय योग संस्थान की योग क्लास में 1 जून से चलाए जा रहे मोटापा रोग निवारण शिविर निशुल्क का तीसरा दिन था। आज का आरंभ श्री धर्मवीर सिंह पाल ने गायत्री मंत्र भावार्थ सहित कराकर किया। विनय कुमार ने सूक्ष्म क्रियाएं एवं मोटापा कम करने के योगासन कराए जिला मंत्री श्री प्रेम सिंह राणा ने कपालभाति प्राणायाम उज्जाई प्राणायाम एवं सहज ध्यान कराया पूर्व जिला पंचायत प्रशासनिक अधिकारी श्री राकेश शर्मा ने हास्य आस न कराकर सभी योग साधकों को हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया जिला प्रधान सुभाष गुप्ता जी ने मोटापा रोग निवारण के संदर्भ में वार्तालाप कर मोटापा रोग से ग्रसित साधकों को टिप्स देकर समझाया भारतीय योग संस्थान निशुल्क लगभग 59 वर्षों से योग द्वारा मनुष्य की सेवा कर रहा है आज के युग में मनुष्य योग द्वारा ही विभिन्न रोगों से मुक्ति पा सकता है आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में योगाचार्य ज्ञानचंद अरोड़ा जिला संयोजक प्रोफेसर आरके गर्ग मित्र सेन रतन पाल डॉक्टर जय शर्मा डॉक्टर प्रमोद कुमार श्याम पाल राकेश खुराना विनोद पाल ऋषि भाटिया सुधीर शर्मा बीके ग्रोवर पवन गर्ग विपिन त्यागी विनोद बंसल शशि राज गुप्ता दिनेश सिंगल रेनू तायल विनीत मित्तल प्रमिला राय रेखा शर्मा सुधा गर्ग अलका सैनी ममता शर्मा संतोष देवी दीपाली गर्ग रेणुका गर्ग दीप्ति मित्तल सुमन मित्तल सुषमा त्यागी साधना गुप्ता श्रीमती पाल मंजुल मित्तल आदि का पूरा सहयोग रहा

 

 बालकों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही महत्वपूर्ण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बालकों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही महत्वपूर्ण है।बाकी सभी उनके लिए गौण वस्तु है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीन लैण्ड माडर्न जूनियर हाईस्कूल मुजफ्फरनगर में किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित योगाभ्यास करना बालक एवं बालिकाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। अगर आपका शरीर स्वस्थ है तो आपका मस्तिष्क भी स्वस्थ रहेगा। विद्या एक ऐसा धन है जो बांटने से बंटता नहीं बल्कि बांटने से बढ़ता है। चोर इसको चुरा नहीं सकता और भाई इसको बंटवा नहीं सकता। अविद्या ही जीवन में दुखों का मूल कारण है ।इसलिए बच्चों को चाहिए कि वह अपनी पढ़ाई में पूरा पुरुषार्थ करें और अपनी कक्षा में पोजीशन लेकर आए जिससे आपके माता-पिता और आपके रिश्तेदार भी आपकी प्रशंसा करेंगे। जिससे आपका उत्साहवर्धन होगा और आप अपने जीवन में और अधिक मेहनत करके अपने जीवन में उन्नति प्राप्त करेंगे।
   इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर में ताड़ासन, सूर्य नमस्कार आसन, पश्चिमोत्तानासन, आकर्ण धनुरासन,योग मुद्रा आसन, उष्ट्रासन, मंडूकासन, धनुरासन, सर्वांगासन आदि करवाएं। उन्होंने बच्चों को यम- नियम के बारे में बताया कि यम का पालन करने से हमारा समाज अच्छा बनता है। अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह यें पांच यम होते हैं। बच्चों को अपने जीवन में इन्हें आत्मसात कर लेना चाहिए। अंत में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने अनुलोम विलोम,कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम करवाएं तथा ध्यान भी करवाया। किशोर बालक  और बालिका चरित्र निर्माण शिविर में प्रतिदिन बच्चों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

 

 नारी शक्ति और सामाजिक जागरूकता पर जोर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला समन्वय समिति की परिचयात्मक बैठक का आयोजन बुधवार को डॉ. श्वेता कौशिक, विभाग संयोजिका के आवास पर किया गया। बैठक में महिला समन्वय की प्रांत संयोजिका वेद प्रभा दीदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक के दौरान नारी शक्ति के सामाजिक उत्थान, जागरूकता और संगठनात्मक भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में अतिथियों को देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भेंट की गई, जिसे नारी शक्ति और सेवा भाव का प्रतीक बताया गया।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज और नारी शक्ति को जागरूक कर राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रबुद्ध महिलाओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और सामाजिक स्तर पर महिलाओं की भूमिका को विस्तार देने पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में कुसुम बंधु, डॉ. वंदना शर्मा, मंजरी भारद्वाज, मीनाक्षी मित्तल, दीपा त्यागी, प्रतिभा डिमरी, दिव्या गर्ग, पूनम चैधरी, प्रशस्ति मैनी, सुधा त्यागी, अंजू शर्मा सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।

 

आधा कटकर झुका लोहे का खंभा हटाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित गौशाला रोड पर बीएसएनएल का एक जर्जर और क्षतिग्रस्त पोल सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद हटा दिया गया है। वीडियो सामने आने के बाद बीएसएनएल की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया, जिसके बाद बुधवार को पोल हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। यह लोहे का पोल नीचे से एक तरफ से पूरी तरह टूट चुका था और खतरनाक तरीके से झुका हुआ था। पोल की स्थिति देखकर स्थानीय लोगों को लगातार किसी बड़े हादसे का डर बना हुआ था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। संबंधित विभाग ने मौके का निरीक्षण कर पोल हटाने का निर्णय लिया। बुधवार को विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर पोल हटाने की कार्रवाई पूरी की। क्षेत्र के लोगों ने विभाग की इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है। शहर के प्रमुख उद्यमी विपुल भटनागर ने विभाग और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पोल की हालत बेहद खराब थी और वह कभी भी गिर सकता था। समय रहते कार्रवाई होने से संभावित दुर्घटना टल गई। पोल हटाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और क्षेत्र में बना भय का माहौल समाप्त हो गया है।

 

अंसतुंलित होकर ट्रक पलटाMuzaffarnagar News
जानसठ। कव्वाल और जानसठ के बीच हाईवे पर आज सुबह एक ट्रक नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह के समय यातायात कम होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, संदीप पुत्र सतपाल (निवासी बड़ौली, पानीपत) अपने ट्रक में प्लास्टिक दाना भरकर पानीपत से काशीपुर जा रहे थे। कव्वाल और जानसठ के बीच हाईवे पर अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक को मोड़ा, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। चालक संदीप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई और न ही कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में आया। ट्रक पलटने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह घटना सुबह के समय हुई जब हाईवे पर वाहनों की आवाजाही कम थी। यदि यह हादसा व्यस्त समय में होता, तो कई अन्य वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में नीलगायों और अन्य वन्य जीवों की आवाजाही के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर वन्य जीवों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में चेतावनी संकेतक लगाने और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

 

भीषण गर्मी से जीना हुआ दुश्वारMuzaffarnagar News Summer
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पिछले तीन-चार दिनों तक आंधी, बारिश और मौसम में आई नरमी से राहत महसूस कर रहे लोगों को मंगलवार की तरह बुधवार को भी एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम साफ होते ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए और दिनभर तेज धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। जहां मंगलवार केा उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हवा में नमी और कम रफ्तार के कारण लोगों को तापमान 41 डिग्री के आसपास महसूस हुआ। हवा की गति बेहद कम रहने से गर्मी और उमस का प्रभाव बढ़ गया, जिससे लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर हवा की रफ्तार लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। तेज हवाएं न चलने के कारण वातावरण में मौजूद नमी बाहर नहीं निकल सकी और उमस लगातार बढ़ती रही। इसका असर यह रहा कि सुबह से ही लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए और दोपहर के समय बाजारों तथा सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते नजर आए। कोई सिर पर गमछा और साफा बांधकर निकला तो कोई चेहरे को कपड़े और मास्क से ढककर धूप से बचने की कोशिश करता दिखाई दिया। वहीं कुछ लोग छाते का इस्तेमाल करते भी नजर आए। दोपहर के समय शहर के प्रमुख बाजारों और चैराहों पर भीषण गर्मी एवं उमस का असर साफ दिखाई दिया। कई लोगों ने बताया कि बारिश के बाद मौसम में राहत की उम्मीद थी, लेकिन अब फिर से गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम के बदलते तेवरों को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी लोगों को धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दे रहे हैं।

 

 

राष्ट्र स्वयंसेवक संघ की महिला समन्वय समिति की परिचयत्यामक बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। राष्ट्र स्वयंसेवक संघ की महिला समन्वय समिति की परिचयत्यामक बैठक हुई डॉ श्वेता कौशिक विभाग सयोंजिका लक्ष्मीनगर के आवास पर सम्पन हुई,जिसमें महिला समन्वय की प्रान्त सयोंजिका वेद प्रभा दीदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ! अथितियों को देवी अहिल्या बाई होल्कर जी की प्रतिमा भेट की बैठक में  आयी सभी प्रबुद्ध बहनो का ह्रदयतल से आभार और राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने  के लिए समाज और नारी शक्ति को जागरूक करने का दृढ़ संकल्प लिया द्यकुसुम बंधु, डॉ वंदना शर्मा, मंजरी भारद्वाज, मीनाक्षी मित्तल, दीपा त्यागी प्रतिभा डिमरी, दिव्या गर्ग, पूनम चैधरी, प्रशस्ति मैनी, सुधा त्यागी, पंकज राठी, अंजू शर्मा जी काफ़ी संख्या मे बहनें उपस्थित रही

 

जनगणना-2027 के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 3 दिन में प्रगति सुधारें
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज जूम एप के माध्यम से जनगणना-2027 के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण (भ्वनेम स्पेजपदह) कार्यों के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने मकान सूचीकरण कार्यों की वर्तमान स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कुछ क्षेत्रों में कार्य की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगले तीन दिनों के भीतर मकान सूचीकरण कार्यों की प्रगति (प्रोग्रेस) को अनिवार्य रूप से बढ़ाया जाए। उन्होंने सभी को आपस में बेहतर समन्वय बनाकर कार्य को समय से और त्रुटिहीन ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में निरीक्षण कर मकान सूचीकरण कार्यों की प्रगति को अवश्य देखते रहें और लक्ष्य को पूर्ण कराएं।
उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर जिन अधिकारियों के क्षेत्र की प्रगति कम या असंतोषजनक पाई जाएगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 वर्चुअल समीक्षा बैठक में जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी  समस्त तहसीलदार, समस्त अधिशासी अधिकारी (चार्ज अधिकारी), जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  तथा समस्त खंड शिक्षा अधिकारी मुख्य रूप से जुड़े रहे।

 

पदम  विभूषण, पदम  भूषण तथा पद्म श्री की उपाधियां दिये जाने के सम्बन्ध में वांछित सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह ने बताया है कि विगत वर्षों की भाँति आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी, 2027 को पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री की उपाधियाँ भारत सरकार द्वारा दी जाना प्रस्तावित है। आगामी वर्ष 2027 हेतु भी भारत सरकार द्वारा उक्त उपाधियों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाने की व्यवस्था की गई है।  उन्होंने कहा कि सम्बन्धित महानुभाव/महानुभावों के बारे में संस्तुतियाँ राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन भारत सरकार को भेजी जानी प्रस्तावित हैं। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिए प्रश्नगत संस्तुतियाँ अपेक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सम्बंधित उपाधियों के लिए किन्हीं महानुभाव /महानुभावों का नाम प्रस्तावित करना चाहें, तो कृपया उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के सम्बन्ध में साइटेशन (दो प्रतियों में) संलग्न प्रपत्र में वांछित सूचना के साथ विलम्बतम अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में  कार्य दिवसों के भीतर उपलब्ध कराएं।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21905 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =