उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने मास्क व सेनिटाइजर बांटे, जड़ी बूटियों के प्रयोग करें व हवन यज्ञ करें- डॉ सत्येंद्र सिंह
उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के पदाधिकारियो/सदस्यों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश 21 जनपदो मे जनसामान्य को कोरोना काल मे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने व जनजागरण के उद्देश्य से कोविड प्रोटोकाल को ध्यान मे रखते हुए अपने घर पर योग,प्राणायाम, व्यायाम कर जनसामान्य को सुबह शाम करने हेतु जागरूक किया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतेन्द्र सिह के निर्देशन मे जनपद मुजफ्फरनगर मे संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सहदेव आर्य, डॉ जीतसिंह तौमर, प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने ग्राम काजीखेडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर ने रूडकी रोड रामपुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर ने रणखण्डी जनपद सहारनपुर,मौहम्मद फैशल यूथ विंग अध्यक्ष सहारनपुर ने सहारनपुर,प्रदेश सचिव डॉ बिनोद कुमार ने देवबन्द, डॉ राजेश कुमार ने जडौदा जट्ट, यूथ विंग जिलाध्यक्ष अमित राठी ने सोन्टा, मण्डलीय सचिव विपिन गंगानिया ने वहलना, नगर अथ्यक्ष यूथ विंग सचिन शर्मा, अमजद कोहली
शन्नि निर्वालन ने जनपद शामली,प्रदेश महासचिव यूथ विंग ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ ओमपाल सिह ने मेरठ, रिहान मलिक ने सरधना, रकम गुर्जर, अमित गुर्जर,अमित त्यागी ने जनपद बागपत, राष्ट्रीय संगठन सचिव ने जनपद गाजियाबाद महेश चन्देला ने सीकरी मोदीनगर, राष्ट्रीय महासचिव डॉ विपिन शर्मा ने अलीगढ, जिलाध्यक्ष आगरा दयानन्द सोल॔की, अनिल चौधरी ब्रज मण्डल अध्यक्ष ने आगरा, मुरादाबाद मण्डल अध्यक्ष कुशलवीर सिह एडवोकेट ने मुरादाबाद ,अनीक मैसी नगर अध्यक्ष हापुड, मौहम्मद तहजीब ने बरेली, मुकर्रम अली जिलाध्यक्ष रामपुर व उनकी टीम ने रामपुर, राव मुहीब प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग ने चोण्ढेरा बुलन्दशहर, जिलाध्यक्ष मथुरा प्रशान्त कुमार ने मथुरा, राष्ट्रीय सलाहकार मुन्ना गौड व शानु अहमद ने जामियानगर दिल्ली, वकी रसीद अध्यक्ष रोहिलखण्ड ने मुरादाबाद,पीताम्बर सिंह एडवोकेट ने बलदिया बिजनौर,गगन प्रताप त्यागी नोएडा गौतमबुद्धनगर अतुल कुमार शर्मा प्रदेश सचिव दिल्ली प्रदेश ने दिल्ली मे योगासन व प्राणायम कर स्वस्थ रहने का संदेश जनसामान्य को दिया।
उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के सदस्यों ने प0 उत्तर प्रदेश-21 जनपदो मे जनसामान्य को कोरोना काल मे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने व जनजागरण के उद्देश्य से #कोविड प्रोटोकाल को ध्यान मे रखते हुए योग,प्राणायाम,शारिरिक एक्सर साईज कर जनसामान्य को सुबह शाम करने हेतु जागरूक किया। pic.twitter.com/SvwYnLuMTF
— News & Features Network (@mzn_news) May 30, 2021
राष्ट्रीय अथ्यक्ष रामपाल सिंह ने रणखण्डी सहरनपुर,डॉ शहजाद राणा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर, डॉ महबूब अली,आमिर काजिम ने सूजडू मुजफ्फरनगर मे जरूरतमन्दो को मास्क व सेनेटाईजर वितरित किये।
जिला प्रभारी यूथ विंग इमरान राव ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार समाचार पत्र कार्यालयों मे जाकर सम्पादक महोदय/ब्यूरोचीफ को पत्रकार बन्धुओं के लिए मास्क व सेनेटाईजर वितरित किये। डॉ सतेन्द्र सिंह ने कहा कि आज के कार्यक्रम आयोजन से जनसामान्य मे योग प्राणायाम के प्रति रूझान बढेगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने मे योग व प्राणायाम की सबसे अधिक महत्ता है। प्राणायाम से फेफडो को बल मिलता है व शरीर मे आक्सीजन की मात्रा बढती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश कोई भी एम्स नही है मेडिकल कालेज भी मात्र तीन हैं।ग्रामीण क्षेत्रो मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो की बिल्डिंग तो कई वर्षो से बनी पडी हैं लेकिन उनमे चिकित्सको,पैरामेडिकल स्टाफ व औषधियों की कमी है।बडा प्रदेश होने की वजह विकास कार्यों का अभाव है।
समय से चिकित्सा सेवा उप्लब्ध न होने की वजह से बडी संख्या मे रोगी कोरोना के कहर से काल का ग्रास बने है।अतः प्रदेश के विकास के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश 21 जिलो का अलग पश्चिमांचल प्रदेश बनाना चाहिए ताकि 8 करोड आबादी को न्याय मिल सके। डॉ सत्येंद्र ने जनसामान्य से आह्वान किया कि औषधियों द्वारा हवन,योगा को अपनी दिनचर्या मे शामिल करे
गिलोय(अमृता) ,तुलसी, करिपत्ता,एलोवेरा,दालचीनी के काढे का सेवन करे। जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढेगी।बीमारी पास नही आयेगी। ये औषधियां अपने घर गमले अथवा जमीन मे लगा लें।महंगे इम्यूनिटी बुस्टर के सेवन से बचे।