खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

यूपीटीईटी-2026 परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी-एसएसपी ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कडे सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच तीन दिन तक आयोजित होने वाली यूपीटीईटी परीक्षा शुरू हुई। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीइटी परीक्षा के दृष्टिगत डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा ने परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
  उल्लेखनीय है कि 02,03 व .4 जौलाई को यूपीटीईटी परीक्षा आयोजित होनी है। जो तीन दिन तक दो पारियों मे सम्पन्न होगी। जिसमें क्रमशः पहली पारी सुबह 9ः30 से 12ः30 बजे तक एवं दोपहर 2ः30 से 05 बजे तक होगी। इसी कडी मे आज सुबह विभिन्न व्यवस्थाओं व कडे सुरक्षा प्रबन्धों के बीच प्रथम पारी की परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा के लिए 13 केन्द्र बनाए गए हैं।उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके तहत पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, पहचान सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रॉन्ग रूम एवं परीक्षा संचालन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक/ सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन एवं परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता न होने पाए साथ ही प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित मानकों के अनुरूप सघन जांच एवं पहचान सत्यापन किया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि परीक्षा निर्विघ्न एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।परीक्षा के दौरान पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए हैं इसके साथ ही सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा की शुचिता भंग करने, अफवाह फैलाने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

पर्यावरण संरक्षण को किया वृक्षारोपण
जानसठ। वन विभाग की टीम ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान चलाया। जानसठ रेंज की सिखरेड़ा वन विभाग टीम ने गांव सिखरेड़ा के जंगलों में 11 पौधे लगाए। वन विभाग के रेंजर अशोक शर्मा ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध बनाना और श्पेड़ बचाओ, पेड़ लगाओश् के संदेश को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इन पौधों से क्षेत्र का पर्यावरण और वातावरण शुद्ध व स्वच्छ रहेगा। रेंजर शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से भी अपने घरों में वृक्ष लगाने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि यह वृक्षारोपण अभियान अगले 8 दिनों तक लगातार जारी रहेगा।यह अभियान दिनांक 2 जुलाई बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे से चलाया गया है इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में माली लताफत, शेखावत, दीपक सहित वन विभाग के अन्य कई कर्मचारी मौजूद रहे।

 

सपा ने काज़ी अफ़ज़ल को बनाया भोकरहेड़ी नगर अध्यक्ष
मोरना। जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में जिले की नगर पंचायत भोकरहेड़ी के लिये काजी मौ.अफ़ज़ल को नगर अध्यक्ष के लिये मनोनीत किया गया है।नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर काज़ी अफ़ज़ल को पार्टी कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी है।
मीरांपुर विधानसभा की नगर पंचायत भोकरहेड़ी के नगर अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी काज़ी मौ. अफ़ज़ल को दी गयी है।जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी ने बताया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी संगठन दिन प्रतिदिन मजबूती की ओर अग्रसर है।विधानसभा चुनाव में जीत के लिये प्रत्येक कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित है। पार्टी संगठन को और अधिक ऊर्जावान बनाने की दिशा में कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी जा रही है।काजी मौ.अफ़ज़ल कर्मठ और निष्ठावान,व्यवहार कुशल कार्यकर्ता हैं।काज़ी मौ अफ़ज़ल को नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के नेता क़ादिर राणा,विधानसभा अध्यक्ष सादिक़ चैहान, अजय चेयरमैन भोकरहेड़ी, रजनीश यादव, अंजार अब्बासी,डॉ.अलीशेर अंसारी,मरगूब मलिक, मौ नवाब,काज़ी मंसूर अख्तर,काज़ी साजिद,मौ.आमिर,नदीम, सलीम, अनीस, मसरूफ रॉव, बृजवीर सिंह, संजीव, सन्दीप, विपुल, सचिन वामन, अकरम मलिक, मुस्तकीम, मिन्नू अंसारी, साजिद सलमानी, अमीर खान, अकरम इदरीसी, बोबिन, सोनू कश्यप,इमरान खान,आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

 

धोखाधडी करने वाले दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने यूट्यूब से ठगी के तरीके सीखकर फर्जी कंपनियां खड़ी कर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। आरोपी निवेश पर 10 से 12 प्रतिशत मासिक मुनाफा और विभिन्न परियोजनाओं में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई थाना नई मंडी क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई। जानसठ फ्लाईओवर के नीचे से हरेन्द्र मलीया पुत्र रणजीत सिंह निवासी बेगराजपुर, दीपक चैधरी पुत्र मलीराम निवासी गांधी कालोनी थाना नई मण्डी, प्रवीन कुमार पुत्र हुकुमचन्द निवासी आर्यपुरी शेखपुर, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ग्लोबल टेक रियेलटी और  ळज् थ्ग् ज्तंकपदह के नाम से फर्जी कंपनियां बनाई थीं। इन कंपनियों के नाम पर नकली इकरारनामे और दस्तावेज तैयार कर लोगों को निवेश के बदले भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया जाता था। झांसे में आए लोगों से लाखों रुपये नकद और ऑनलाइन खातों में ट्रांसफर कराए जाते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ठगी के नए-नए तरीके यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीखे थे। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से फर्जी कंपनियों का नेटवर्क तैयार कर निवेशकों को निशाना बनाया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, फर्जी कंपनियों से संबंधित दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले में थाना नई मंडी में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया और कुल कितनी रकम की धोखाधड़ी की गई। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आर्थिक अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

 

 ट्रक की चपेट में आने से मौतMuzaffarnagar News
बुढाना। ट्रक की चपेट मे आकर बाईक सवार महिला की मौत हो गई। इस हादसे मे तीन बच्चे घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।    मिली जानकारी के अनुसार जनपद हापुड के गंाव सफीपुर निवासी शमा प्रवीण अपने पति व तीन बच्चों के साथ बाईक द्वारा बुढाना से परासौली रिश्तेदारी मे जा रही थी। कि बाईक सवार यह दम्पत्ति जब बुढाना के जौला पहुंचे कि इसी बीच ट्रक की चपेट मे आकर बाईक सवार शमंा प्रवीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे मे उसका पति व बच्चे भी चोटिल हो गए। बताया जाता है कि इस घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सडक हादसे पर मौके पर एकटठा भीड ने पुलिस को जब इसकी सूचना दी तो मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि तहरीर मिलने पर इस सम्बन्ध मे कार्यवाही की जाएगी। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश मे जुट गई है।

 

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस 06 जुलाई को होगा आयोजित
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया है कि सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, राजस्व अनुभाग-4 लखनऊ महोदय के पत्रसंख्या-1/1382152/ 2026/एक-4-2026 दिनांक 01.07.2026 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके अन्तर्गत विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा अनुभाग-5 के पत्र संख्या-1/1379626/2026 दिनांक 30.06.2026 के द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (न्.च्. ज्म्ज्) 2026 की दिनांक 02, 03 व 04 जुलाई, 2026 को प्रस्तावित परीक्षा होने के दृष्टिगत सम्पूर्ण समाधान दिवस को दिनांक 04 जुलाई 2026 दिन शनिवार के स्थान पर दिनांक 06 जुलाई 2026 दिन सोमवार को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त परीक्षा की समाप्ति होने के उपरान्त शासनादेश में दिये गये दिशा निर्देश का यथावत मानते हुए अनुपालन किये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया है कि उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस दिनांक 04.07.2027 (शनिवार) के स्थान पर दिनांक 06.07.2025 (सोमवार) को आयोजित किया जायेगा।

 

महिला ने गलती से एसएसपी का मोबाइल कर दिया रिचार्जः कप्तान ने लौटाए 299 रुपये
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिले के पुलिस कप्तान संजय कुमार वर्मा के साथ एक ऐसा दिलचस्प वाकया हुआ, जिसने पुलिस महकमे में भी मुस्कान बिखेर दी। दरअसल, गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अचानक एसएसपी के पर्सनल मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। महिला ने कहा, ष्हैलो३ गलती से आपके नंबर पर मेरा मोबाइल रिचार्ज हो गया है। यह सुनते ही एसएसपी पहले थोड़ा चैंक गए। उन्हें लगा कि कहीं यह कोई नया ऑनलाइन स्कैम तो नहीं है। लेकिन जब उन्होंने अपना मोबाइल चेक किया तो सचमुच 299 रुपये के जियो रिचार्ज का मैसेज मौजूद था। सच्चाई सामने आते ही एसएसपी ने बिना देर किए महिला से कहा कि वह बिल्कुल चिंता न करें, “हम अभी आपके नंबर पर भी उतने ही रुपये का रिचार्ज करा देते हैं।” इसी बीच महिला ने बड़ी मासूमियत से कहा, अरे पहले मेरा नंबर तो ले लो! यह सुनते ही एसएसपी समेत वहां मौजूद पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इसके बाद एसएसपी ने अपना मोबाइल मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी को दे दिया। महिला पुलिसकर्मी ने कॉल पर महिला से बातचीत की और बताया कि जिनका नंबर गलती से रिचार्ज हुआ है, वह कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि मुज़फ्फ़रनगर के पुलिस कप्तान हैं।
बातचीत के तुरंत बाद महिला के मोबाइल नंबर पर भी 299 रुपये का जियो रिचार्ज करा दिया गया। छोटी-सी गलती और पुलिस कप्तान के इस व्यवहार की चर्चा अब पूरे पुलिस महकमे और शहर में हो रही

 

जलभराव से नागरिक परेशानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर जलभराव की समस्या  बन जाने से ग्रामीणो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। स्थानीय निवासियो का कहना है कि पवित्र श्रावण माह में चलने वाली काॅवड यात्रा के दौरान शिवभक्त कंावडिये इस मार्ग से होकर अपने गंतव्य पर पहुंचेगे। छपार थाना क्षेत्र के ग्राम बरला में बारिश के बाद  एनएच-58 की सर्विस रोड पर पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाब बने रस्ते को लेकर परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे घोर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों के अनुसार बरला पुलिस चैकी के बराबर स्थित चैराहे पर बना नाला लंबे समय से मिट्टी और गाद से पूरी तरह पटा हुआ है। नाले की सफाई न होने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं पाता और पूरी सर्विस रोड तालाब में तब्दील हो जाती है। जलभराव के चलते आसपास के मकानों के रास्तों में भी पानी भर जाता है और कई घरों तक पानी पहुंचने लगा है।ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक नाले की सफाई नहीं कराई गई। हालात यह हैं कि लोग खुद फावड़े लेकर पानी निकालने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले नाले की तत्काल सफाई कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

कृष्ण सुदामा का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। राजवंश इण्टर कालेज गांधीनगर में चल रही कथा के सप्तम दिवस में कृष्ण सुदामा का प्रसंग श्रवण कराते हुए कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि मित्रता में  स्वार्थ नहीं अपितु समर्पण का भाव होना चाहिए सुदामा दीन हीन होते हुए भी कृष्ण से कुछ धन संबंधित अपेक्षा नहीं किए वही द्वारिकाधीश भगवान बिना मांगे सुदामा को सारी सुख सुविधा प्रदान कर दिए ये प्रसंग आज के मानव के लिए सीख होना चाहिए श्री मद भागवत कथा आदि का समय समय पर आयोजन व श्रवण करते रहने से आम जन मानस को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है ओर सतमार्ग पर चलने का मार्ग प्रशस्त होता है ये ग्रन्थ हमारी धरोहर है व्यास जी ने कहा कि जिसके कुल खानदान में एक बार भागवत कथा हो जाती है तो सात पीढ़ी तक के पूर्वज तृप्त हो जाते है वे जीवन मरण के बंधन से मुक्त होकर सदैव के लिए भगवान के श्री धाम में वास करते है इस अवसर पर कथा आयोजक नमन राजवंशी ने दूर दूर से आए हुए सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त किया  व नगर पालिका चेयर मैन मीनाक्षी स्वरूप जी ने व्यास पीठ का पूजन किया व हरि मोहन गर्ग छाया शर्मा मूलराज बंटी सैनी निधि कुच्छल सिल्वर टोन से तिलकराज गुप्ता व बिंदल ग्रुप से निरूपमा बिंदल रश्मि बिंदल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे

 

मुजफ्फरनगर सीए ब्रांच द्वारा सीए दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आईसीएआई की जानसठ रोड स्थित मुज़फ्फरनगर ब्रांच द्वारा सीए  दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण व वृक्षारोपण से हुई। इसके पश्चात ब्लड डोनेशन एवं निशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों के साथ-साथ आम जनमानस का भी  निशुल्क चेकअप जिसमे आई , हार्ट , डेन्टल , जनरल आदि चेकअप किए गए स जिसके उद्घाटन मे मुख्य अतिथि के रूप में श्री सचिन अग्रवाल डायरेक्टर ऑफ़ बिंदल ग्रुप , राजेंद्र पॉल सर्कल हेड पी.न.बी एवं  संदीप रंजन ।ळड एमसीसी पी.न.बी मौजूद रहे। शाम को सीए  मेंबर्स व उनके परिवारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे  नए बने सीए’स का सम्मान किया गया एवं सीए  मेम्बर्स के अभिभावकों एवं जिनके सीए प्रैक्टिस मे 25 वर्ष पूरे हुए हैं उनको सम्मानित किया गया। सीए सदस्यों के बच्चों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया स संपूर्ण कार्यक्रम बहुत ही भव्य रूप से आयोजित किया गया। ब्रांच अध्यक्ष सीए  सुनील कुमार व सचिव सीए  अतुल कुमार अग्रवाल ने  सीए  दिवस के महत्व को रेखांकित किया और सभी  सीए सदस्यों  को बधाई दी। कार्यक्रम की सफलता मे वाईस चेयरमैन  सीए संजय बंसल , सिकासा चेयरमैन सीए  सागर मंगल , कोषाध्यक्ष सीए  अंकिता कौशल एवं एग्जीक्यूटिव सदस्य सीए  सुरेंद्र कुमार ढींगरा व स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।   अंत में सचिव सीए अतुल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

चैधरी चरण सिंह स्मारक की बदहाली पर भड़के विधायक पंकज मलिक, लापरवाही पर कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर। चरथावल विधायक पंकज मलिक ने टाउन हॉल मैदान में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा और स्मारक स्थल की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मारक स्थल पर गंदगी, कूड़ा-कचरा पडा हैं, जबकि आसपास खुले बिजली के तार और जर्जर व्यवस्था लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई है। विधायक ने कहा कि अन्य प्रेरणा स्थलों का नियमित रखरखाव किया जा रहा है, लेकिन चैधरी चरण सिंह स्मारक की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल साफ-सफाई, मरम्मत, नियमित देखरेख और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वह इस मुद्दे को सदन में भी उठाएंगे।

 

श्याम सिंह सैनी का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल व संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा जनपद मुजफ्फरनगर के  पदाधिकारीयोने नवीन मंडी स्थल में श्याम सिंह सैनी का गुड मंडी चुनाव में प्रचंड जीत पर हार्दिक अभिनंदन किया  श्री सैनी  संगठन के 1984 से अध्यक्ष मंत्री व कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं अब कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं सम्मान करने वालों में श्रीमान अशोक कंसल, अजय सिंगल, प्रवीण खेड़ा, दिनेश बंसल, संजय मित्तल, विश्वदीप गोयल बिट्टू अनिल तायल, पवन सिंघलख् शोभित गुप्ता, हरीश गुप्ता, रजत गोयल, पंकज उपवेजा, राजीव शर्मा आदि व्यापारी उपस्थित थे।

 

जानसठ नगर पंचायत बोर्ड बैठक में करोड़ों रुपये के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारितMuzaffarnagar News
जानसठ। नगर पंचायत जानसठ की बोर्ड बैठक चेयरमैन डॉ. आबिद हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें नगर के विकास से जुड़े करोड़ों रुपये के विभिन्न प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।       बैठक में मुख्य मार्गों के निर्माण, नगर की आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान नगर पंचायत की आय-व्यय एवं विभिन्न विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। सभासदों ने नगर के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने पर जोर दिया। मुख्य मार्गों के निर्माण एवं मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था, सड़क सुधार, सफाई व्यवस्था तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से सहमति बनी।   चेयरमैन डॉ. आबिद हुसैन ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए बोर्ड पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है तथा जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभासद मोहम्मद अहसान ने वार्ड नंबर 13 में सड़क बनवानें और पेयजल हेतु पाइपलाइन बिछवाये जानें, पथ प्रकाश हेतु लाइटों की व्यवस्था, एवं बरसात से पूर्व नालों की साफ-सफाई कराये जाने का प्रस्ताव रखा। सभासद विशाल सैनी ने अपने वार्ड में अन्य सभासदों के हस्तक्षेप पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई, और सड़क निर्माण के प्रस्ताव रखे।  सभासद मन्शूर अंसारी, रूबीना कुरैशी, विकास गुप्ता, मौ.अहसान, राजन कुमार, सतपाल प्रजापति द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अतिरिक्त बैठक में नगर पंचायत की आय बढ़ाने पर विचार विमर्श किया गया। सभासदों द्वारा रखे गए प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से चेयरमैन डॉ.आबिद हुसैन, ईओ नीलम पाण्डेय, सभासद मोहम्मद अहसान,   विकास गुप्ता, रुबीना अब्दुल्ला कुरैशी, मन्शूर अंसारी, अफसाना बाबर, सतपाल प्रजापति, सुशील कुमार, राजन कुमार , अफसाना मलिक, सुशील कुमार, आशु कंसल, गौरव भटनागर, सुभाष चैधरी, अंकित संगल, विशु पाल, वरिष्ठ लिपिक सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

 

द ब्राहमण ट्रस्ट मुजफ्फरनगर ने लगाया ब्राहमण कालेज चुनाव में धंाधली का आरोपMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दा ब्राहमण ट्रस्ट पंजि. की समिति के सदस्यो ने आयोजित प्रेसवार्ता मे चुनाव मे की गई अवैध हेराफेरी व चुनावी धोखाधडी की निष्पक्ष जंाच कराने की मांग की हैं।
 दा ब्राहमण ट्रस्ट के प्रबन्धक राधा रमण शर्मा ने बताया कि दा ब्राहमण ट्रस्ट कानूनी रूप से सत्यापित 26 वास्तविक सदस्यों की सूची के तहत संचालित होता है। आरोप है कि वर्तमान विजयी कमैटी ने अधिकारियों से मिली भगत करके चुनाव अपने पक्ष मे करा लिया है। इस मामले की शिकायत सहायक रजिस्ट्रार कार्यालय सहारनपुर, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर व डीआईओएस को लिखित रूप मे शिकायत करते हुए कहा गया कि उक्त चुनाव पूरी तरह  हेराफेरी से हो रहा है। परन्तु इस और कोई ध्यान नही दिया गया है। तथा नई समिति को को मान्य कर दिया गया है। इस सम्बन्घ मे दा ब्राहमण ट्रस्ट ने उच्च न्यायालय मे एक रीट दायर की है। कमैटी के प्रबन्धक ने जिलाधिकारी से मंाग की है कि वर्तमान समिति के सभी कागजातांे की जंाच करायी जाए तथा धोखाधडी से चुनी गई कमैटी की जांच की जाए। इस दौरान इन्जि.रविन्द्र कुमार, अनिल गौतम सहित सदस्य मौजूद रहे।

 

 

विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण   डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य के पत्र संख्या-लखनऊ विधिक सेवा प्राधिकरण, 1271/एस०एल०एस०ए०/109/2026 (कुलदीप / ऋ) दिनांकित 28.04.2026 के द्वारा दिनांक 21.08.2026 से 23.08.2026 तक माननीय उच्चतम न्यायालय में समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) का आयोजन किया जाना है जिसके अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,के निर्देशानुसार आज श्री विष्णु चन्द्र वैश्य, नोडल ऑफिसर समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) / अपर जिला जज, कोर्ट सं0-01, मुजफ्फरनगर के विश्राम कक्ष में आगामी समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) की सफलता हेतु एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में श्री विष्णु चन्द्र वैश्य, नोडल ऑफिसर समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) / अपर जिला जज, कोर्ट सं०-01, मुजफ्फरनगर के द्वारा आगामी समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) को सफल बनाये जाने हेतु माननीय उच्चतम न्यायालय से प्राप्त वादों में प्री-सिटिंग अधिक से अधिक वादों में करते हुए उन्हे चिन्हित कर निस्तारित करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिये गये। मीटिंग में श्री महेशा नंद झा, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संख्या-03, मुजफ्फरनगर श्री अनुराग पंवार, विशेष न्यायाधीश (ई०सी० एक्ट), मुजफ्फरनगर, श्री मनोज कुमार सिद्ध, ए०डी० जे० (पोक्सो एक्ट), श्री काशिफ शेख, अपर जिला जज, कोर्ट सं०-08, मुजफ्फरनगर उपस्थित रहे। मीटिंग में डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर को नोटिस तामील करवाने तथा पीठ के साथ सहयोग हेतु भी निर्देशित किया गया।

 

होमगार्ड के हत्यारे को फांसी की सजा सुनाई गई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)हत्या करने वाले 01 आरोपी को मृत्युदण्ड व 1,10,000/- अर्थदण्ड की कराई गई सजा, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना सम्पादित कर तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी के तहत माननीय न्यायालय ने सुनाई सज़ा। अवगत कराना है कि दिनांक 04/05.05.2020 को वादी आरक्षी 212 इस्लाम अली द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर देकर सूचना दी गई कि दिनांक 04.05.2020 को  अभियुक्त दीपक पुत्र लाल सिंह निवासी गली नं०-03, डीलर वाली गली, बुढ़ाना मोड़, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई तथा होमगार्ड 358 रतिराम पर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। साथ ही अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 379/2020 धारा 307, 353, 332, 333, 504, 506 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 05.06.2020 को अभियुक्त दीपक पुत्र लाल सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा विवेचना पूर्ण होने पर दिनांक 22.07.2020 को अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया। दिनांक 04.10.2020 को उपचार के दौरान होमगार्ड 358 रतिराम की मृत्यु हो जाने पर अभियोग में धारा 302 भादवि की वृद्धि की गई। घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू को भी पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया, जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 381/2020 धारा 4/25/27 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुनः दिनांक 19.10.2020 को आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया। अपराधियों को सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे रुव्चमतंजपवदब्वदअपबजपवद अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा तथा थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर स्तर से प्रभावी पैरवी की गई तथा समस्त गवाहों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया गया। अभियोजन द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। एडीजीसी श्री कुलदीप सिंह एवं कोर्ट पैरोकार का0 निजार-उल-हक द्वारा भी प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस एवं अभियोजन की प्रभावी पैरवी तथा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 02.07.2026 को माननीय न्यायाधीश श्री रवि कुमार दिवाकर, एडीजे/एफटीसी कोर्ट नं0-3, मुजफ्फरनगर द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र लाल सिंह को मु0अ0सं0 379/2020 धारा 302,307,353,332,333,,504,506 भादवि व मु0अ0सं0 381/2020 धारा 4/25/27 आयुध अधिनियम में मृत्युदण्ड एवं 1,10,000/- (एक लाख दस हजार रुपये) अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी से जघन्य अपराध कारित करने वाले उक्त आरोपी को सज़ा दिलाये जाने पर आमजन द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मज़बूत हुआ है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22157 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − nine =