पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 मशकूर अली द्वारा अभियुक्त शान मोहम्मद पुत्र उम्र मोहम्मद निवासी ग्राम मंसूरपुर थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर को महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज दुधाखेड़ी सोन्टा रोड से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से 12 लीटर अप मिश्रित शराब, यूरिया व बाल्टी,मंगा, कीप आदि बरामद किये गये। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 शिवकुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त सुनील पुत्र नवाब निवासी ग्राम इसोपुर तिल थाना कांधला जिला शामली को गैर प्रांत की शराब के साथ गन्ना यार्ड के पास शाहपुर तिराहा से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 7 लीटर गैर प्रांत की अवैध शराब बरामद की गयी।
इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा अभियुक्त आसिक पुत्र रशीद निवासी मौहल्ला देवीदास कस्बा व थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर को बुढाना रोड से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी।इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 यूनुस खॉन द्वारा अभियुक्त फरमान पुत्र फरीद निवासी ग्राम पुट्ठी इब्राहिमपुर थाना रामराज जिला मुजफ्फरनगर को ग्राम सिखेडा को जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। द्वारा अभियुक्त प्रवेश पुत्र सूरजवीर सिंह निवासी ग्राम शाहपुर बटावली थाना बहसूमा जनपद मेरठ को ग्राम नगंला खेपड गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी।
वहीं थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 सत्यवीर सिंह द्वारा अभियुक्त रामसिंह उर्फ काके पुत्र धर्मसिंह निवासी ग्राम हासमपुर थाना रामराज जिला मुजफ्फरनगर को जमालपुर नहर पुल से गिरफ्तार किया गया है।

