Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बारिश से बदला मौसम, ठिठुरन बढ़ी

 9 10 |
मुजफ्फरनगर। गत रात्रि से ही आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया है। आज दिन भर चल रही लगातार बूंदाबांदी व शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। आंधी से यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। शहर में कई स्थानों पर विद्युत तारों में फाल्ट होने से बत्ती गुल हो गई। आसमान में बादलों के छाने से कड़ाके की सर्दी का अहसास हो गया। ठंड बढ़ने से रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर यात्रियों की संख्या घट गई। पालिका ने भी अनेक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था को दुरुस्त कराया है। गत शाम से ही आसमान में बादल छाने लगे थे, जिसके चलते रात्रि का न्यूनतम तापमान अभी तक सबसे अधिक रिकार्ड किया गया। अर्द्ध रात्रि से मंगलवार पूरे दिन चली बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। शीतलहर से लोगों का जीना मुहाल हो गया। अचानक बढ़ी सर्दी का असर बाजार पर भी दिखाई दिया। वहीं दूसरी ओर मंगलवार होने की वजह से दिन भर बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार साप्ताहिक अवकाश होने के कारण इक्का दुक्का ही दुकाने खुली देखी गयी। नगर के कई क्षेत्रों गांधीगनर, महावीर चौक, खालापार व किदवईनगर समेत शहरभर में बिजली की भी दिन भर आंख मिचौली होती रही। सर्दी के बढ़े प्रकोप का असर रेलवे और रोडवेज पर भी दिखाई दिया। मौसम विभाग अनुसार अभी आगे भी बारिश की सम्भावना है। शीतलहर के चलते पूर्व में ही कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यालय २४ जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिये गये थे। डीआइओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि मौसम विभाग ने दो दिन बारिश की आशंका जताई है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =