समाचार
थाने में लगा रक्तदान शिविर, पुलिस कर्मियों एंव जनमानस ने किया रक्त दान
मुजफ्फरनगर। जनसेवा के लिए मिशन वंदे मातरम् शहीद भगत सिंह सेवा दल (पंजी.) एवं थाना मंसूरपुर पुलिस ने थाने में रक्त दान शिविर लगाया। जिसका शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार, एस पी सिटी ओमबीर सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजुदगी में हुआ, जिसमे थाना स्तर के पुलिस कर्मियों सहित आम जनमानस ने जन सेवार्थ रक्त दान किया। मंसूरपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना मंसूरपुर प्रांगण में मिशन वंदे मातरम शहीद भगत सिंह सेवा दल और थाना मंसूरपुर पुलिस ने रक्त दान शिविर लगाया। जिसका शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, एस पी सिटी ओमबीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य पति संजय राठी, बिश्नवीर अंगद, सरदार त्रिलोचन सिंह, दीपक कुमार पंगाल एंव थाना प्रभारी के पी एस चाहल सहित क्षेत्र के गणमान्य व समाज सेवियों की मौजूदगी में हुआ। थाने में लगे रक्त दान शिविर में पुलिस कर्मियों सहित आम जनमानस ने बढ़ चढ़कर रक्त दान किया। रक्त दान करने वाले पुलिस कर्मियों में अश्वनी, तुषार, इसरार, अंकित , विनीत कुमार , मनोज कुमार यादव, अजय यादव, अश्वनी, सतीश कुमार, शिवम,यूपी 100 डायल में तैनात सिपाही मनीष एवं एसआई संजय सिंह रहे। वहीं रक्त दान करने वाले आम जनमानस में मनीष तोमर, शाहने आलम , सुनील जैन , ऋषभ आदि गणमान्य एंव समाजसेवी मौजूद रहे ।इस रक्त दान शिविर में विशेष सहयोग थाना प्रभारी केपीएस चाहल व दीपक पंगाल का रहा।
पुरकाजी में बारिश से गिरी छत, महिला की दर्दनाक मौत, पति व बच्चे घायल, आधे शहर की बिजली व पानी गुल 
मुजफ्फरनगर। जनपद के कस्बा पुरकाजी में तूफान और बारिश एक परिवार के लिए तबाही का सबब बन गई। सुबह मकान की छत गिरने से पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात आई बारिश और तूफान के चलते आज सुबह कस्बा पुरकाजी के मोहल्ला तारीक मुस्तफा कॉलोनी में स्थित दिलशाद कुरैशी के मकान की छत भरभरा कर गिर गई। दिलशाद कुरैशी का पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े और उन्होंने घायलों को मलबे के नीचे से निकाला। इस घटना में दिलशाद और उसके तीन बच्चे तो बच गए मगर दिलशाद की 35 वर्षीय पत्नी सितारा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना पाकर मौके पर लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने घटना को दुखद करार देते हुए आरोप लगाया कि जब घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया तो वहां खड़ी एंबुलेंस के चालक ने उसे मुजफ्फरनगर सरकारी अस्पताल ले जाने से इंकार कर दिया। इलाज के अभाव में महिला की मौत हो गई। चेयरमैन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि महिला के मकान का निर्माण भी सरकारी योजनाओं के तहत स्वीकृत हो गया था, मगर किस्त जारी नहीं हुई। आधे शहर की बिजली व पानी गुल जिले में पिछले 24 घंटे से आधे शहर की बिजली व पानी गुल हो गई है। जहाँ बिजली है वहाँ पर पानी नहीं आ रहा है। बिजली गुल हो जाने से शहर के बड़े हिस्से में पानी का संकट भी खड़ा हो गया।
कैंटर असंतुलित होकर पलटा
तितावी। आज एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गयी गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
सूत्रों के अनुसार इंडेन गैस का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। बाद में आला अधिकारियों को इस मामले में जानकारी मिलने पर क्रेन की मदद से उक्त टैंकर को वहां से हटवाया गया।
दीवार गिरने की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस
मुजफ्फरनगर। गत रात्रि से हो रही रूक-रूककर बारिश से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं दूसरी ओर एक बार फिर ठंड भी अपने परवान पर चढ गयी। इसके विपरीत आज थाना शहर कोतवाली के मक्की नगर में एक मकान की दीवार गिरने की सूचना पर डायल 100 मोटरसाईकिल संख्या 4144 व सभासद पहुंचे। बताया जाता है कि दीवार गिरने से बाल बाल परिवार बच गया लेकिन घर का कुछ जरूरी सामान दब गया।
जनता तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां
मुजफ्फरनगर। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री गोविद चौधरी ने कहा सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। आपसी समन्वय बनाकर पार्टी हित में कार्य करें। भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई जाए। प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम रखा जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग भाजपा से जुड़ सके। सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि अगले तीन माह के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कमर कस लें। बूथ और सेक्टर सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली जाए। सूचनाओं के बेहतर आदान-प्रदान और आपसी समन्वय पर पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जितना विकास भाजपा राज में हुआ उतना दूसरी सरकारों में नहीं हुआ। इन विकास कार्यों को जनता के सामने रखना होगा। इसके लिए कार्यक्रम तय हुए हैं। मेरा परिवार भाजपा परिवार, बाइक रैली, कमल ज्योति कार्यक्रम को सफल बनाया जाए। जिला प्रभारी राजीव गुंबर ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के उत्थान को ध्यान में रखते हुए सरकारी योजनाएं लागू की। २६ फरवरी को कमल ज्योति कार्यक्रम है, जिसके तहत भाजपाई लोगों के घरों पर दीप प्रज्वलित करेंगे। पहली फरवरी से तीन मार्च तक जगह-जगह भाजपा की ओर से कार्यशाला आयोजित होंगी। इस दौरान खतौली विधायक विक्रम सैनी, विजय कश्यप, सुरेंद्र देव शर्मा, हरीश अहलावत, पंकज त्यागी, अंचित मित्तल, विनीत कात्यान, सुनील ङ्क्षसघल, डॉ. देशबंधु तोमर, सुशील त्यागी, बबीता गुप्ता, अंजलि चौधरी, शरद शर्मा आदि मौजूद रहे।
दिव्या को मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड
मुजफ्फरनगर। विश्व स्तर पर नाम रोशन करने वाली पहलवान दिव्या काकरान रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से पुरस्कृत किया जाएगा। दिव्या को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में सम्मानित करेंगे। अवार्ड की घोषणा होने पर दिव्या के परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। फिलहाल दिव्या दिल्ली के अखाड़े में अभ्यास कर रही है। अवार्ड लेने के लिए वह २३ जनवरी को लखनऊ के लिए रवाना होगी। मंसूरपुर क्षेत्र के पुरबालियान गांव निवासी दिव्या काकरान ने एशियन गेम्स में प्रतिभा का डंका बजाया था। इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले गए एशियन गेम्स में दिव्या ने कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। दिव्या दिल्ली के अखाड़े में अभ्यास कर रही है। वर्तमान में वह चौधरी चरण ङ्क्षसह विश्वविद्यालय से बीपीइएस का कोर्स कर रही है। २० जनवरी को उसको अवार्ड दिए जाने की जानकारी परिजनों को दी गई है। २४ जनवरी को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित करेंगे। इसके लिए वह २३ जनवरी को रवाना होगी। अवार्ड के साथ उसके ३.११ लाख की धनराशि भी दी जाएगी। दिव्या के पिता सूरजवीर ने बताया कि दिव्या खेल को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली में अभ्यास कर रही है। उसे अवार्ड दिए जाने की घोषणा से परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।
जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी खुला एक स्कूल
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी एक स्कूल ने छुट्टी घोशित नहीं की। छोटे छोटे बच्चे बारिश में भी स्कूल जाने पर हो रहे मजबूर हुए जबकि जिलाधिकारी के आदेश है की कक्षा १ से ८ तक के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में २२ से आगामी २४ तक रहेगी छुट्टी रहेगी जहां दिन भर बारिश भी होती रही इसके बावजूद भी स्कूल की छुट्टी घोषित नहीं की। शहर के जानसठ रोड पर है उक्त स्कूल जहां छोटे और बड़े बच्चे स्कूल जा रहे है क्या जिला प्रशासन इस स्कूल पर कार्यवाही करेगा।
समाज में फैली बुराइयों को दूर करें
बुढ़ाना। जमीयत उलमा-ए-हिंद शाखा बुढ़ाना की बैठक में सभी वक्ताओं ने कहा कि समाज में फैली बुराईयों को सभी को मिलकर दूर करना चाहिए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों और फजूल खर्ची को सभी एक साथ मिलक दूर कर सकते हैं। समाज में शिक्षा का अभाव हैं। जब तक समाज में फैली बुराइयां और फजूल खर्ची खत्म नहीं होगी। समाज तरक्की नहीं कर सकेगा। इस मौके पर मौलाना अहमद अब्दुल्ला, मौलाना आकिल, हाफिज रईस, हाफिज तौफीक, अब्दुल गफ्फार सैफी, इनाम मेहर, डॉक्टर नईम, शहजाद, नसीम, हाजी बबलू, नसीम, महबूब, सादा, राशिद, बिलाल, नूर मोहम्मद, सज्जाद, सलीम आदि रहे।
बारिश से बदला मौसम, ठिठुरन बढ़ी

मुजफ्फरनगर। गत रात्रि से ही आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया है। आज दिन भर चल रही लगातार बूंदाबांदी व शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। आंधी से यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। शहर में कई स्थानों पर विद्युत तारों में फाल्ट होने से बत्ती गुल हो गई। आसमान में बादलों के छाने से कड़ाके की सर्दी का अहसास हो गया। ठंड बढ़ने से रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर यात्रियों की संख्या घट गई। पालिका ने भी अनेक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था को दुरुस्त कराया है। गत शाम से ही आसमान में बादल छाने लगे थे, जिसके चलते रात्रि का न्यूनतम तापमान अभी तक सबसे अधिक रिकार्ड किया गया। अर्द्ध रात्रि से मंगलवार पूरे दिन चली बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। शीतलहर से लोगों का जीना मुहाल हो गया। अचानक बढ़ी सर्दी का असर बाजार पर भी दिखाई दिया। वहीं दूसरी ओर मंगलवार होने की वजह से दिन भर बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार साप्ताहिक अवकाश होने के कारण इक्का दुक्का ही दुकाने खुली देखी गयी। नगर के कई क्षेत्रों गांधीगनर, महावीर चौक, खालापार व किदवईनगर समेत शहरभर में बिजली की भी दिन भर आंख मिचौली होती रही। सर्दी के बढ़े प्रकोप का असर रेलवे और रोडवेज पर भी दिखाई दिया। मौसम विभाग अनुसार अभी आगे भी बारिश की सम्भावना है। शीतलहर के चलते पूर्व में ही कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यालय २४ जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिये गये थे। डीआइओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि मौसम विभाग ने दो दिन बारिश की आशंका जताई है।
एसएसपी ने किया बहुउद्देश्य ंहॉल का लोकार्पण-सुन्दरकाण्ड के पाठ का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। ’वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के अथक प्रयासों के चलते पुलिस लाइन में बहुउद्देशीय हॉल का लोकार्पण आज रिमझिम बारिश के बीच बहुत ही सुंदर ढंग से संपन्न हुआ’ ’साथ ही सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया भी गया यह हॉल बहुत से उद्देश्यों को पूरा करते हुए बनाया गया यही कारण है कि इसे बहुउद्देशीय हाल का नाम दिया गया इस हाल में एक हजार की क्षमता है इसमे मीटिंग सभा कार्यक्रम व त्योहारों के कार्यक्रम बड़ी आसानी से सुविधा जनक तरीके से संपन्न हो सकेंगे पुलिस लाइन में इतना बड़ा कोई हल नहीं था जिस कारण अक्सर कार्यक्रमों को लेकर दिक्कत पैदा होती थी लेकिन अब कप्तान सुधीर कुमार सिंह की मेहनत लगन एवं प्रयासों के चलते यह हॉल बनकर तैयार हो गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर ओमवीर सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आलोक शर्मा पुलिस अधीक्षक यातायात बीडी चौरसिया आईपीएस श्रद्धा तिवारी सीओ सिटी फ्रिज भदौरिया सी ओ नई मंडी योगेंद्र सिंह सीओ भोपा राम मोहन शर्मा व समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।
