समाचार (Muzaffarnagar News)
जानसठ। कस्बा जानसठ के मोहल्ला मिश्रान में आयोजित ऐतिहासिक एवं प्राचीन रामलीला में मंगलवार रात सीता स्वयंवर के पावन प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष खंडित करते ही पूरा परिसर श्जय श्रीरामश् के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इसके उपरांत प्रस्तुत किए गए परशुराम-लक्ष्मण संवाद के ओजस्वी दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला मंचन के दौरान दिखाया गया कि राजा जनक के दरबार में विशाल सीता स्वयंवर का आयोजन किया गया था, जिसमें देश-देशान्तर से आए बड़े-बड़े राजा व महाराजा शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे हिला तक नहीं सके। राजा जनक को निराश देख महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर प्रभु श्रीराम मंच पर आए। उन्होंने जैसे ही शिव धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ानी चाही, धनुष टूटकर दो टुकड़ों में विभक्त हो गया। धनुष टूटते ही उपस्थित जनसमूह ने भावविभोर होकर जय श्री राम के नारे लगाए। धनुष भंग होने की टंकार सुनकर भगवान परशुराम अत्यंत क्रोधित होकर जनक सभा में पहुँचे। सभा में परशुराम के क्रोध और वीर रस से भरे लक्ष्मण के बीच तीखा व नीतिपूर्ण संवाद हुआ। दोनों पात्रों के संवाद अदायगी और बेहतरीन अभिनय को देखकर दर्शक भावविभोर हो गए और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। रामलीला समिति के अध्यक्ष निशांत कांबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रामलीला इस संपूर्ण क्षेत्र की सबसे प्राचीन रामलीलाओं में से एक है और इस वर्ष इसका 126वाँ वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस रामलीला की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ आज भी किसी बाहरी मंडली के बजाय स्थानीय कलाकारों द्वारा ही पूरी निष्ठा और परंपरा के साथ मंचन किया जाता है।
पुलिस की बड़ी कामयाबी
साइबर अपराधियों के 4 खातों में 1.25 करोड़ फ्रीज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्ठव्ैै ैब्।ड के विरुद्ध थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर की प्रभावी कार्यवाही जागरूकता एवं सतर्कता के परिणामस्वरूप अबतक 07 बड़ी साइबर ठगी की घटनाएं होने से रोकी गयीं, लगभग घ्5 करोड़ की धनराशि बचायी गयी तथा 01 करोड 25 लाख की धनराशि होल्ड/फ्रीज करायी गयी। वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा आमजन को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने हेतु उत्तर प्रदेश शासन एवं श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन, मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध श्री सुभाषचन्द के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम श्री कर्मवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा व्यापक साइबर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में अक्टूबर माह को छंजपवदंस ब्लइमत ैमबनतपजल ।ूंतमदमेे डवदजी के रूप में मनाए जाने के अवसर पर आमजन, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं विभिन्न संस्थानों को ठव्ैै ैब्।ड, डिजिटल फ्रॉड, फिशिंग, मालवेयर, फर्जी ।च्ज्ञ, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं अन्य ऑनलाइन साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है। साथ ही, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही पर विशेष जोर देते हुए नागरिकों को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने तथा किसी भी वित्तीय लेन-देन से पूर्व सत्यापन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में वर्तमान में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध “ठव्ैै ैब्।ड” के विरुद्ध थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर द्वारा विशेष जागरूकता एवं रोकथाम अभियान चलाया गया। इस अभियान के सकारात्मक परिणामस्वरूप अब तक 07 बड़ी साइबर ठगी की घटनाओं को समय रहते होने से रोका गया, जिससे जनमानस/ व्यापारिक प्रतिष्ठानों की लगभग 05 करोड़ रुपये की धनराशि साइबर अपराधियों के हाथों में जाने से बचायी गयी। इस कार्यवाही में थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक श्री कर्मवीर सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर ज्ञान सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर अतुल सिंह, आरक्षी अभिषेक चैहान द्वारा विशेष सतर्कता, दक्षता एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में प्रभावी एवं सफलतापूर्वक कार्यवाही की गई।
अभी तक 04 बैंक खातों में 1 करोड 25 लाख रुपये की धनराशि होल्ड/फ्रीज-साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की धनराशि प्राप्त करने हेतु उपलब्ध कराये गये बैंक खातों की जांच एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 04 बैंक खातों को होल्ड/फ्रीज कराया गया, जिनमें उपलब्ध कुल 01 करोड 25 लाख रुपये की धनराशि को होल्ड कराया गया।
व्यापारी संगठनों एवं एकाउंटेंट्स को किया गया जागरूक-
थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर द्वारा यह पाया गया कि ठव्ैै ैब्।ड विशेष रूप से व्यापारिक प्रतिष्ठानों, कंपनियों, होटल, फर्म एवं उनके कर्मचारियों को निशाना बनाकर अंजाम दिया जा रहा है। अपराधियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारी, निदेशक, मालिक अथवा प्रबंधन के नाम का दुरुपयोग कर तत्काल भुगतान अथवा गोपनीय वित्तीय कार्यवाही के निर्देश दिए जाते हैं। इस खतरे को देखते हुए थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद के प्रमुख व्यापारी संगठनों, व्यापारियों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं एकाउंटेंट्स को एकत्रित कर विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा उन्हें ठव्ैै ैब्।ड की कार्यप्रणाली, संदिग्ध संदेश/कॉल की पहचान एवं भुगतान से पूर्व सत्यापन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
जनपदवासियों से अपील-थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर द्वारा आमजन, व्यापारियों, कंपनियों एवं सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की जाती है कि 1. किसी भी वरिष्ठ अधिकारी, निदेशक, मालिक अथवा प्रबंधन के नाम से प्राप्त तत्काल भुगतान, बैंक ट्रांसफर, निवेश अथवा अन्य वित्तीय निर्देशों पर बिना स्वतंत्र सत्यापन के कोई कार्रवाई न करें।
2. “फर्म/कम्पनी/ व्यवसायिक प्रतिष्ठान के स्वामी/मालिक/ब्म्व्/ डक् से लेकर शीर्ष प्रबंधन तककृकिसी के नाम से सोशल मीडिया पर आए वित्तीय मैसेज/कॉल के आधार पर, सत्यापन के बिना भुगतान न करें।”
3. किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने अथवा ठगी का प्रयास होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
धू-धू कर जला ट्रक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जहाँ डिवाइडर से टकराने के बाद एक ट्रक में भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान जानसठ-पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धधकते ट्रक का वीडियो बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में उठती ऊँची-ऊँची लपटें और धुएँ का गुबार दुर्घटना की भयावहता को साफ दर्शा रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना जानसठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कवाल के पास पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग की है। मंगलवार रात चलते समय अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर लगते ही ट्रक में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग को तेजी से फैलता देख चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, यूपी-112 और दमकल विभाग की गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुँचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों तरफ से घेरकर आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। हादसे के बाद पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से जले हुए क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे करवाया, जिसके बाद हाईवे पर आवागमन पूरी तरह सुचारू हो सका।
एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सौंपा सांसद को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) के प्रतिनिधिमंडल ने बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चंदन सिंह चैहान से उनके आवास पर मुलाकात कर एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महोदय के समक्ष एनएचएम संविदा कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को रखते हुए बताया कि कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कई मूलभूत सुविधाओं एवं जायज मांगों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि सांसद श्री चंदन सिंह चैहान ने प्रतिनिधिमंडल की सभी समस्याओं को गंभीरता एवं सहानुभूति के साथ सुना। सांसद ने कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है और उनकी मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान होना चाहिए और वह इस मुद्दे को आने वाले लोकसभा सत्र में प्रमुखता से उठाएंगे। सांसद श्री चंदन चैहान ने यह भी आश्वासन दिया कि प्रदेश स्तर पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए वे हरसंभव सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य बीमा, प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत मानदेय वृद्धि तथा लॉयल्टी बोनस सहित अन्य मांगों के संबंध में भी सांसद महोदय को जानकारी दी। इस पर सांसद श्री चंदन चैहान ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा, वेतन/मानदेय में वृद्धि और लॉयल्टी बोनस जैसी सुविधाएं कर्मचारियों की मूलभूत आवश्यकताएं हैं तथा इनका लाभ मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इतने वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने के बावजूद एनएचएम संविदा कर्मचारियों को इन सुविधाओं से वंचित रखा जाना उचित नहीं है। एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सांसद श्री चंदन चैहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का सहयोग कर्मचारियों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि सांसद द्वारा लोकसभा में इस मुद्दे को उठाए जाने से एनएचएम संविदा कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सचिन जैन, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. फैसल सिद्दीकी, स्टाफ नर्स श्रीमती डिंपल रानी, डाटा ऑपरेटर श्री हजरत अली, श्री संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। योग साधना केंद्र बघरा में स्वामी यशवीर जी महाराज के सानिध्य में 24वां विराट हिंदू सम्मेलन एवं भव्य हवन यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में 51 किलोग्राम शुद्ध देसी गाय के घी से आहुतियां देकर जग कल्याण की कामना की गई। योग साधना आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्वामी यशवीर जी महाराज द्वारा हवन सामग्री और शुद्ध देसी गाय के घी की विशेष व्यवस्था की गई थी। यज्ञ के दौरान स्वामी जी ने उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु से पाँच-पाँच आहुतियाँ दिलवाईं। हवन-यज्ञ संपन्न होने के उपरांत स्वामी जी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया और विश्व शांति तथा मानव कल्याण की प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में विपिन गुप्ता, शिवकुमार सिंगला, सरवन सिंघल और पूजा सिंगला सहित कई गणमान्य श्रद्धालुओं को आश्रम पहुंचकर स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
वन्य तस्करी के खिलाफ चला अभियानः एक दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भोपा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से बारहसिंगा (हिरन) के 6 सींग बरामद किए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण और एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक व क्षेत्राधिकारी भोपा राधा रमण सिंह के नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस बरला-भोकरहेड़ी मार्ग पर रजवाहे की पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर जब तलाशी ली, तो उसके पास से लगभग 6 किलोग्राम वजनी बारहसिंगा के 06 सींग बरामद हुए। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विजय कुमार पुत्र मन कुमार (निवासी ग्राम योगेंद्रपुर, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई है। थाना भोपा पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 की सुसंगत धाराओं (39, 40, 49, 49बी, 51) के तहत मामला (मु0अ0सं0-260/2026) पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार तस्कर के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (नेटवर्क) को खंगालने में जुटी है, ताकि इस अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी से जुड़े अन्य गिरोह के सदस्यों का भी पर्दाफाश किया जा सके। तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप-निरीक्षक सपन चैधरी, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल रितिक, अरुण कुमार, प्रमोद कुमार एवं चेतन शर्मा शामिल रहे।
भाकियू (तोमर) ने की गन्ने का भाव 600 रुपये क्विंटल, एम्स अस्पताल की स्थापना सहित विभिन्न मंागे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सर्कुलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा किसान बचाओ-देश बचाओ महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें हज़ारों की संख्या में किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि संगठन में ही वास्तविक शक्ति निहित है। कोई भी संघर्ष तभी सफल होता है जब पूरे मनोयोग और एकजुटता के साथ उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रयास किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
महापंचायत में शासन-प्रशासन के समक्ष रखी गई 34 प्रमुख मांगेंरू किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाए, जनपद मुजफ्फरनगर में एम्स अस्पताल कि स्थापना कि जाए, हाई कोर्ट कि शाखा मेरठ में भी लायी जायी, किसानों पर आंदोलन के समय जो मुकदमे दर्ज किये गये हो वो खत्म कराया जाए, नहरों रजवाहो कि साफ सफाई करायी जाए और टेल तक पानी छोड़ा जाए जिसे किसान अपनी फसल कि सिंचाई कर सके, स्मार्ट मीटर पर पूर्ण रुप से रोक लगायी जाए जबरन मीटर ना धोपे जाए, खाद डाई कि काला बाजारी खत्म कराया जाए, किसानों को नलकूप के कनशंन फ्री दी जाए और घेरेलू बिजली पर 50 प्रशेट कि छूट दी जाए, किसान को 60 वर्ष के बाद 10000 रु महीना पैशन दी जाए, किसान आयोग का गठन कराया जाए, एमएसपी पर गारंटी कानून लागू किया जाए, क़िसान अगर अपने घरेलू कार्य के लिए मिट्टी या रेत लाता है तो अनावश्यक परेशान ना किया जाए पुलिस और प्रशासन सहयोग करने का काम करें, बिजली विभाग द्वारा ब्लाक स्तर पर केम्प लगावाकर बिल ठीक कराकर जमा करवाया जाए , तहसील और बिजली विभागो में बड़े स्तर पर किसानों का शौषण किया जाता है उस रोक लगायी जाए और निस्वार्थ किसानो के कार्य किये जाए, रोहन राठी जिसकी 24 सितंबर में अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गयी हम मांग करते हैं मुजफ्फरनगर पुलिस निष्पक्ष जांच कर सही हत्यारों को जेल भेजने का काम करें , किसान के ट्रैक्टर कि उम्र 10 वर्ष स्थायी ना करके जब तक ट्रैक्टर चलने कि स्थिति में हो उसे पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार परेशान ना किया जाए, ब्रढ़ती मंहगाई से किसानों और आमजन कि कमर तोड़ने का काम किया है महंगाई पर शिकंजा कसा जाए, भारी बारीश और ओलावृष्टि के कारण फसलों का भारी नुक्सान हुआ है सरकार उसके शर्वे कराकर उन्हें फसल का मुआवजा दिया जाए, जंगली जानवर आंवरा पशु द्वारा किसानौ कि फसलों का नुकसान किया जा रहा सरकार द्वारा किसानों के खेतों की तारबंदी करायी जाए और जो जानवरों द्वारा फसल नष्ट कि गयी है उसका मुआवजा भी दिया जाए, कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विशेषज्ञ के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती कम लागत और नई फसलों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, कृषि भूमि पर आवश्यक पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई से किसानों को राहत दी जाए और छोटे कृषि विवादों को स्थानीय स्तर पर समाधान कराया जाए, किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य मिले और लागत के अनुरूप मूल्य निर्धन की व्यवस्था मजबूत की जाए, मंडी व्यवस्था को मजबूत किया जाए किसानों को अपने उपज बेचने में बिजोलिया और आवश्यक कटौती से बचाया जाए, किसानों को सिंचाई के लिए प्राप्त बिजली विभाग निर्धारित समय पर प्रयुक्त कराई जाए, गन्ने की पर्ची और टोल व्यवस्था में प्रदर्शित हो तथा किसानों की पर्ची के लिए परेशान ना किया जाए, गन्ने का भुगतान समय बंद कराया जाए और बकाया भुगतान पर किसानों को व्याज दिलाया जाए, जनपद मुजफ्फरनगर में पेपर मील से भयंकर प्रदूषण फैलता है जिसके चलते किसान बड़े स्तर पर बीमार है रहे है अगर किसान प्रदूषण के चलते बीमार होता है तो उसका खर्च फैक्ट्री मालिक से दिलवाया जाए और मुजफ्फरनगर का प्रशासन प्रदूषण पर पूरी तरह नकेल खेचने का काम करें, जनपद मुजफ्फरनगर से बिजनौर पानीपत खटीमा मार्ग पर केला गांव पर पिछले 7 महीनों से किसानों का अंडर पास कि मांग कर रहे है लेकिन अभी तक अंडर पास नहीं दिया गया है जल्द से जल्द अंडर पास दिया जाए, किसानों के बच्चो और बेराजगार युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरी दी जाए , किसानों के कुल 5000/- रुपये बकाया भुगतान पर ही कनेक्शन काट दिये जाते हैं और बड़े बड़े उद्योगपति पर अरबों रू का बकाया पर भी कनशंन नहीं काटे जाते , भारत सरकार ने बेटी बचाओ बेटी बचाओ का नारा दिया है लेकिन आये दिन बलात्कारियों पर ठोस से कार्रवाई कि जाए जिसे इसी घटनाओं पर अंकुश लग सके, प्रदेश भर कि पुलिस को मान्य मुख्यमंत्री द्वारा साहब आदेशित किया जाए कि कोई मुकदमा बिना जांच के दर्ज ना किया जाए सही जांच करने के बाद ही मुकदमा दर्ज होे, भारतीय किसान यूनियन (तोमर) मांग करता है कि पिछले 6 महीने से जो परमिट कि बसे हैं और टैक्स भी भरते हैं उन गाड़ियों का एसपी ट्रेफिक द्वारा रुकवा दी गयी है उन्हे चलवाने कि परमिशन दी जाए ।।
महापंचायत के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, कोषाध्यक्ष श्रवण त्यागी, जिलाध्यक्ष हनी बालियान, निखिल चैधरी, मीडिया प्रभारी अजय त्यागी, नितिन त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर तथा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक तोमर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं और स्टाफ को दिए टिप्स
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को साइबर ठगी के प्रति सतर्क करने के उद्देश्य से जानसठ रोड स्थित ‘द एस.डी. पब्लिक स्कूल’ में एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस अधीक्षक अपराध (एसपी क्राइम) श्रीमती इंदु सिद्धार्थ ने छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक तरीके बताए।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी क्राइम श्रीमती इंदु सिद्धार्थ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से महोदया को पौधा भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया।
संबोधन के दौरान एसपी क्राइम ने वर्तमान में बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसेकृ बॉस स्कीम, ज़िप फ़ाइल फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी किस तरह नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगते हैं।
विशेष रूप से ऑनलाइन गेमिंग के दौरान
फर्जी लिंक और इनाम/पुरस्कार के लालच से बचें।
फर्जी गेमिंग ऐप, वेबसाइट और गेम में पैसे लगाने के नाम पर होने वाले धोखे से सावधान रहें।
सुरक्षा के मुख्य बिंदु और सावधानियां-अनजान लिंक और फ़ाइलेंरू किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध ज़िप फ़ाइल या अज्ञात एप्लिकेशन को डाउनलोड करने से बचें।
गोपनीय जानकारी न बाँटेंरू अपना ओटीपी, पिन, सीवीवी, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
सोशल मीडिया और गेमिंग मंचों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने माता-पिता या पुलिस को दें।
एसपी क्राइम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी के साथ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होती है, तो बिना देर किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इस अवसर पर साइबर थाना प्रभारी श्री कर्मवीर सिंह, अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। अपनी कोई भी व्यक्तिगत या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें।
शिवसेना का अभिनंदन व जनसेवा कार्यक्रम किया आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से बुधवार को मुजफ्फरनगर स्थित पश्चिम प्रदेश कार्यालय पर जनसेवा एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों को शाल एवं चादर वितरित की गईं, जबकि भंडारे का आयोजन कर बड़ी संख्या में लोगों को भोजन एवं प्रसाद कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिम प्रदेश राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने की तथा संचालन मंडल प्रमुख शरद कपूर ने किया। शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के निर्देशानुसार 7 अक्टूबर को पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अभिनंदन एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में भी शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों को उनकी आवश्यकता के अनुसार शाल एवं चादर वितरित की गईं। शाल-चादर प्राप्त करने वाले लोगों ने शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इसके साथ ही कार्यालय परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया। कार्यकर्ताओं ने स्वयं व्यवस्थाएं संभालते हुए लोगों को भोजन कराया और आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा। शिवसेना पदाधिकारियों ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, भंडारे, जरूरतमंद लोगों को शाल एवं कंबल वितरण तथा अन्य सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम शामिल हैं। पश्चिम प्रदेश राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि शिवसेना हमेशा जनसेवा और समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़ी रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित रहना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में सेवा की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के कार्यों के माध्यम से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रदेश महासचिव बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन को लगातार मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में यदि भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होता है तो पार्टी प्रत्येक जनपद में कम से कम एक विधानसभा सीट पर चुनाव अवश्य लड़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की तैयारियां लगातार चल रही हैं और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना अपने संगठनात्मक विस्तार के साथ जनहित के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाएगी। जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से ही संगठन के जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम सफल हो रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुट होकर जनसेवा के कार्यों में भागीदारी करने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि जनसेवा के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सेवा, सहयोग और आपसी सद्भाव की भावना मजबूत होती है। मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम में भी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए सेवा कार्यों में सहयोग किया। कार्यक्रम में पश्चिम प्रदेश राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा, प्रदेश महासचिव बिट्टू सिखेड़ा, प्रदेश उपप्रमुख प्रमोद अग्रवाल, मंडल प्रमुख शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, भवानी सेवा जिला अध्यक्ष पूनम चैधरी, जिला महासचिव देवेंद्र चैहान, गौरव गर्ग, लोकेश कुमार, दीपक उपाध्याय, दिनेश कुमार, सविता गौतम, पूनम चैहान, अनीता प्रजापति, सुमन प्रजापति, रानी चैधरी, अनोखी दुबे, मिथिलेश गिरी और सुमन विश्वकर्मा सहित शिवसेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विवेचनाओं का समय के अनुसार निस्तारण करेंः एसपी देहात
मुजफ्फरनगर। जनपद में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी देहात) श्री अक्षय संजय महाडीक ने थाना शाहपुर पर नियुक्त विवेचकों (जांच अधिकारियों) का अर्दली रूम (समीक्षा बैठक) लिया। देर रात तक चली इस बैठक में उन्होंने विवेचकों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध जांच पूरी करने के कड़े दिशा-निर्देश दिए। अर्दली रूम के दौरान एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने थाने पर लंबित चल रही विवेचनाओं, वांछित (वांटेड) व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और दर्ज अभियोगों की वर्तमान स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों से मुकदमों की प्रगति रिपोर्ट ली और जांच में आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। जांच अधिकारियों को मुख्य निर्देशः गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारणरू थाने पर लंबित विवेचनाओं का बिना किसी अनावश्यक देरी के निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साक्ष्य संकलन पर जोररू विवेचना के दौरान सभी आवश्यक साक्ष्यों एवं तथ्यों का संकलन करते हुए विधिक प्रक्रिया का पूर्णतः पालन किया जाए।
वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बनाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए। क्षेत्र में सक्रिय व वांछित अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। एसपी देहात ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस का मुख्य दायित्व पीड़ित को समय पर न्याय दिलाना और अपराधियों में कानून का भय कायम रखना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।
एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी.एससी. (सी.एस.) फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन
चंदन वर्मा मिस्टर और सिमरन यादव मिस फ्रेशर चुने गए
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस) के प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके महाविद्यालयीन जीवन को यादगार बनाने के उद्देश्य से श्नवागंतुक स्वागत समारोहश् (फ्रेशर्स पार्टी) का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की गई। मंच का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन वेदिका मित्तल और चंदन ने किया। कार्यक्रम के समन्वयक चंदना दीक्षित एवं हिमांशु शर्मा रहे। फ्रेशर्स पार्टी का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रतिभा-आधारित प्रतियोगिताएं रहीं, जिनमें नए विद्यार्थियों ने अपने आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। मिस्टर फ्रेशर (नवागंतुक छात्र)ः चंदन वर्मा, मिस फ्रेशर (नवागंतुक छात्रा)ः सिमरन यादव, सर्वश्रेष्ठ परिधान (पुरुष)ः शुभांशु मौर्य, सर्वश्रेष्ठ परिधान (महिला)ः वंशिका। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। वेदिका मित्तल और गुंजियन ने एकल नृत्य से समां बाँधा, जबकि वेदिका मित्तल व वंशिका यादव के युगल नृत्य को खूब सराहा गया। गौरी मणि एवं वंशिका धीमान ने सुरीले गायन से दर्शकों की तालियाँ बटोरीं। निर्णायक मंडल में चंदना दीक्षित, डॉ. संगीता गुप्ता और प्राची शामिल रहीं। प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने और आधुनिक दौर की आवश्यकताओं के अनुसार खुद को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। समारोह को सफल बनाने में रितिका, गौरी मणि, वेदिका, नेहा कौशिक, नंदिनी, दीक्षा, गौरी सिंघल, दीक्षा रानी, चंदन, सहजप्रीत, दक्ष, अक्षित और उदय राज की सक्रिय प्रबंधन टीम का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर हिमांशु शर्मा, रजत शर्मा, हर्षित गोयल, हर्षिता, निरंकार शर्मा, नवनीत चैहान, अंकुर अग्रवाल, अनुज गोयल, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, शेखर, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, अमित, सतीश, शशांक भारद्वाज, लवी वर्मा एवं पवन बालियान सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। अंत में मीडिया प्रभारी डॉ. आलोक कुमार गुप्ता द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन की जानकारी साझा की गई।
श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु
महारास में जीवात्मा-परमात्मा का मिलन हुआ रू आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के भजनों के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। श्रीवृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा प्रस्थान से लेकर कंस वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करने, कालयवन वध, उद्धव-गोपी संवाद, द्वारका की स्थापना तथा भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह तक के प्रसंगों का संगीतमय एवं भावपूर्ण वर्णन सुनाया।
कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि श्रीमद्भागवत में महारास का विशेष महत्व है। महारास के पांच अध्याय हैं और इनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण माने गए हैं। जो भक्त ठाकुरजी के इन पांच गीतों को श्रद्धा एवं भाव के साथ गाता है, वह भवसागर से पार हो जाता है और उसे वृंदावन की भक्ति सहज रूप से प्राप्त होती है।
उन्होंने महारास प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया था। महारास लीला केवल नृत्य और आनंद की लीला नहीं, बल्कि जीवात्मा और परमात्मा के मिलन का दिव्य प्रसंग है। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति निष्काम और अनन्य प्रेम ही सच्ची भक्ति का स्वरूप है।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा प्रस्थान और कंस वध का प्रसंग सुनाते हुए आचार्य जी ने कहा कि भगवान जब-जब पृथ्वी पर अवतरित होते हैं, तब-तब अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करते हैं। इसके बाद महर्षि संदीपनी के आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा शिक्षा ग्रहण करने तथा कालयवन के वध का प्रसंग भी श्रद्धालुओं को सुनाया गया।
उद्धव-गोपी संवाद का वर्णन करते हुए आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि गोपियों की भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अनन्य भक्ति देखकर उद्धव भी उनके प्रेम के आगे नतमस्तक हो गए। गोपियों की भक्ति से प्रभावित होकर उद्धव ने उन्हें अपना गुरु मान लिया। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति में किसी प्रकार का स्वार्थ नहीं होता, बल्कि भक्त अपने आराध्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हो जाता है।
इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण द्वारा द्वारका की स्थापना तथा रुक्मिणी विवाह का अत्यंत भावपूर्ण प्रसंग सुनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह प्रसंग के दौरान कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बन गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और भजनों पर जमकर झूमे तथा नृत्य किया।
आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने 16 हजार कन्याओं को सम्मान एवं आश्रय प्रदान कर उनके साथ विवाह किया। उन्होंने कहा कि जो प्रेमी भक्त भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह उत्सव में श्रद्धा एवं प्रेम के साथ शामिल होते हैं, उनके जीवन में आने वाली वैवाहिक समस्याएं भगवान की कृपा से दूर होती हैं।
बुधवार को कथा स्थल श्रद्धालुओं से पूरी तरह खचाखच भरा रहा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे कथा श्रवण के लिए पहुंचे। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग के दौरान पूरा प्रांगण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु पुष्प वर्षा करते हुए भजनों पर झूमते और नाचते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान लगातार भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
22 पव्वों के गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा एवं ओवररेटिंग/मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया। विगत दिवस आबकारी निरीक्षकों की टीमों द्वारा जिले की विभिन्न मदिरा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में मौजूद मदिरा के स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया। इसके साथ ही दुकानों पर रखी मदिरा की बोतलों और पव्वों को रैंडम्ली स्कैन कर उनकी गुणवत्ता और प्रामाणिकता की जाँच की गई। कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए खतौली क्षेत्र के ग्राम सोंटा में आबकारी टीम ने दबिश दी। इसके अतिरिक्त, एक शिकायत का संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग और थाना शाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। संयुक्त टीम ने तहसील बुढ़ाना के ग्राम रसूलपुर जाटान में छापेमारी की। रसूलपुर जाटान में हुई दबिश के दौरान टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से ‘महबूबा’ ब्रांड के 22 पव्वे (फॉर सेल इन यूपी) बरामद किए गए। अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान आबकारी एवं पुलिस टीम ने मुखबिर खास व स्थानीय ग्रामीणों को सचेत किया कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध मदिरा, नशीले पदार्थों की बिक्री या निर्माण में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल आबकारी विभाग को दें ताकि ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। माध्यमिक विद्यालय तहसील स्तरीय बालक बालिका शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना एस डी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में प्रतिभागियों को क्लिपिंग करके शुरुआत कराई । एन एफ सी प्रभारी प्रमोद कुमार व जिला क्रीड़ा सचिव सत्यकाम तोमर ने परिणाम के लिए जानकारी उपलब्ध कराई 200मी सीनियर बालक/ बालिका में समीर, रिहान, मोहम्मद हसन /तांसी ,रूबी ,ज्योति । जूनियर बालक/बालिका में मोहम्मद आरिफ, अक्षित शर्मा, वंश कुमार/वैष्णवी, जीविका, जया । सब जूनियर बालक/बालिका देव लातियान ,आदित्य, फैज/दिव्या, फिजा, प्रिया ने क्रमशः प्रथम ,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500मी में सीनियर बालक/बालिका में अनमोल बालियान,प्रशांत, आशु/हिमांशी, अक्षरा पाल, आंचल,शगुन। जूनियर बालक/बालिका में लक्ष्य, विवेक, अनिकेत/आरुषि पुंडीर, अंजली, शगुन। ने क्रमशः प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तार गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग मेंप्रभात कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सलोनी, पारुल, अवनी। जूनियर बालक/बालिका में आवेश।/जोया, अंशिका, राधिका। ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अनिल बालियान,दीपक कुमार,मनोज कुमार ,अक्षय कुमार, गया प्रसाद प्रजापति, बबीता राणा, प्रीति, पूनम, सीमा रानी,प्रियंका शर्मा, विनीत कुमार, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, हंस कुमार, वरूण मलिक,विकास शर्मा, डॉ राजबल ,राहुल राणा , प्रवेश कुमार ने अपना सहयोग दिया और प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षा डॉ राहुल कुशवाहा में सभी के प्रति प्रतियोगिता ज्ञापित की और बताया कि कल की प्रतियोगिता प्रातः 8रू00 बजे शुरू होगी
रोवर/रेंजर शिविर का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डीएवी डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर में रोवर/रेंजर शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर योगेश त्यागी एवं एमएसयू रोवर/रेंजर के पूर्व कोऑर्डिनेटर श्री मुकेश चंद त्यागी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस प्रतिभागी रोवर एवं रेंजर को ध्वजारोहण, ध्वज सलामी, प्रार्थना, झंडा तथा स्काउटिंग की मूलभूत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर एमएसयू रोवर/रेंजर कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर सुषमा सैनी, रोवर लीडर डॉ. सहदेव , डॉ. आशिफ , ट्रेनिंग काउंसलर राजशेखर आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षक के रूप में कुमारी ज्योति एवं अनुज कुमार आदि ने प्रतिभागियों को स्काउटिंग की विभिन्न मूलभूत गतिविधियों एवं अनुशासन की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त भारत भूषण अरोड़ा द्वारा किया गया। शिविर के सफल आयोजन में सीनियर रोवर/रेंजर खुशी, विधि, वंशिका गोयल, भावेश आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने रोवर एवं रेंजर को स्काउटिंग के माध्यम से अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्रहित की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
भगवान के नाम की महिमा का वर्णन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बघरा स्थित ग्राम जलालपुर में श्री पितृदेव नामित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के चतुर्थ दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कथाव्यास परम पूज्या साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी जी (श्री राम कृपा धाम, हरिद्वार) ने नरसिंह एवं वामन अवतार के प्रसंगों के माध्यम से भक्त के विश्वास और भगवान की कृपा का वर्णन किया। अजामिल प्रसंग में साध्वी जी ने बताया कि भगवान का नाम जीव के उद्धार का आधार है। उन्होंने कलियुग में नाम-स्मरण का विशेष महत्व बताते हुए कहा कि भगवान का नाम मनुष्य को पवित्रता और कल्याण की ओर ले जाता है। भक्त प्रह्लाद के प्रसंग में उन्होंने बताया कि असुर कुल में जन्म लेने के बाद भी प्रह्लाद अपनी भक्ति के कारण श्रेष्ठ भक्तों में स्थान प्राप्त कर गए। भगवान ने नरसिंह रूप में प्रकट होकर उनकी रक्षा की। इस प्रसंग में प्रह्लाद के अटूट विश्वास और भगवान की भक्त पर कृपा का वर्णन हुआ।
वामन अवतार की कथा में साध्वी जी ने राजा बलि की भक्ति और भगवान द्वारा उन्हें सुतल लोक का राज्य प्रदान करने का प्रसंग बताया। उन्होंने श्रीराम अवतार के माध्यम से जीवन की मर्यादाओं तथा श्रीकृष्ण की लीलाओं के माध्यम से जनमानस को मिली शिक्षाओं का भी उल्लेख किया। पितरों के निमित्त आयोजित ‘पितृकृपा’ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव ने पूर्वजों के स्मरण के साथ प्रभु के जन्म का आनंद जोड़ा। समस्त सिंघल परिवार द्वारा आयोजित इस महोत्सव का मूल भाव पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और उनके दिए संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुँचाना है। इस अवसर पर आचार्य गोस्वामी श्रीहित नवनीत लाल शरण जी महाराज, अरविन्द बंसल मिर्ची वाले,श्रीमती सपना कश्यप जी सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भजनसंध्या मे कला कुंज संगीत केंद्र परिसर मे भाव विभोर हुए श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल गर्ग ने बताया कि इंदिरा एकादशी पर पितृकृपा भजनसंध्या एवं गीतापाठ कला कुंज संगीत केंद्र रोडवेज के सामने गली में भव्य रूप से आयोजित किया गया। विधिवत पूजन के उपरांत अतुल गर्ग द्वारा गणेश वंदना,मां शारदा का गुणगान, ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप,अष्टादश श्लोकी गीतापाठ श्रद्धाभाव पूर्वक कराया गया। भजनभाव मे विमल प्रताप,विभा,ज्योति तथा महिला मैत्रीमंडल द्वारा राधा- कृष्ण,हनुमान भजन तथा प्रसिद्ध गायक राजेश वर्मा,संगीत शिक्षक महेंद्र रावत द्वारा प्रस्तुत पितृकृपा भजनो पितरों का मन से तू ध्यान कर ले,कुल के देवों का सम्मान कर ले,कुल के देवों का गुणगान कर ले तथा कर ले मैया को प्रणाम,कर ले पिता को प्रणाम पर उपस्थित श्रद्धालुजन भाव विभोर हो गये तथा कुछ की आँखें नम हो गयी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि इंदिरा एकादशी के दिन व्रत,श्री हरि की पूजा, पितरों के निमित्त किए गए दान-पुण्य से पितरों की शांति और मोक्ष की कामना की जाती है। गीता पाठ में देवेंद्र शर्मा, मीनाक्षी गर्ग,रितू सिंघल, दीपक गौतम,राजकुमारी, स्नेह,रेखा,विभा जैन,बबीता, राधा,मोहिनी कमल गुप्ता, श्यामा मित्तल,मोहिनी गुप्ता, नीलम वर्मा,महिमा कौशिक, परिणीता,पूनम अरोड़ा,रिचा शर्मा,रेनू मित्तल,ज्योति कश्यप आदि काफी संख्या में माताएं,बहनें भी उपस्थित रही।
ताइक्वांडो में होली चाइल्ड की वंशिका ने जीता कांस्य पदक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर की प्रतिभावान छात्रा वंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बालिका वर्ग की 68 किलोग्राम भार श्रेणी में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं सहारनपुर मंडल का गौरव बढ़ाया। यह प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता गोरखपुर जनपद में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वंशिका ने प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, आत्मविश्वास और संघर्षपूर्ण प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए सहारनपुर मंडल के लिए कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता से वापस विद्यालय पहुंचने पर छात्रा वंशिका का विद्यालय परिसर में सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवेंद्र दहिया, प्रबंधक श्रीमती रीता दहिया एवं आदित्य दहिया ने छात्रा को सम्मानित करते हुए उसकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के साथ योगाचार्य श्री सत कुमार जी भी गोरखपुर गए और उन्होंने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। वहीं मुजफ्फरनगर जनपद की बालिका खिलाड़ियों के साथ श्रीमती प्रियंका रंजन जी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने पूरे प्रतियोगिता के दौरान बालिका खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, उनका मनोबल बनाए रखा तथा उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उनके सहयोग एवं प्रोत्साहन की विद्यालय परिवार ने सराहना की। प्रधानाचार्य श्री प्रवेंद्र दहिया ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी उचित मंच एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वंशिका की यह उपलब्धि विद्यालय की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं में भी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की पूरी क्षमता है। विद्यालय परिवार ने वंशिका की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की तथा विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में जिला, मंडल, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय और मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करेगी।
असफलताओं से सीखें और अपने भीतर नेतृत्व का गुण विकसित करेंः डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बी.टेक. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार, उद्यमिता एवं डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गूगल जेमिनी द्वारा “बिल्ड योर फेस्ट स्टॉल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता और तकनीकी दक्षता का प्रयोग करते हुए आकर्षक, उपयोगी, नवाचारी एवं एआई-सक्षम फेस्ट स्टॉल की संकल्पना और प्रस्तुति के लिए प्रेरित करना था। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने आइडिया जनरेशन, डिजाइन, ब्रांडिंग, कंटेंट निर्माण, प्रस्तुतीकरण, टीमवर्क, समस्या-समाधान तथा डिजिटल टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का अनुभव प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अभिषेक, गूगल जेमिनी कैंपस एंबेसडर रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने एआई की सहायता से फेस्ट स्टॉल की थीम एवं आइडिया तैयार किए। इसके साथ ही पोस्टर, डिजिटल क्रिएटिव, मेन्यू/प्रोडक्ट कार्ड तथा अन्य विजुअल सामग्री की योजना बनाई। विद्यार्थियों ने स्टॉल की सजावट, ग्राहक अनुभव एवं टीम की भूमिकाओं की रूपरेखा तैयार कर अपने विचारों को प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में नवाचार, प्रस्तुतीकरण, उपयोगिता, रचनात्मकता एवं टीमवर्क के आधार पर विचारों का प्रदर्शन तथा एआई के नैतिक, जिम्मेदार और सत्यापन-आधारित उपयोग को समझना शामिल रहा।इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह ज्ञान, तकनीक और नवाचार के निरंतर परिवर्तन का समय है। “बिल्ड योर फेस्ट स्टॉल” जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों को केवल एक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनातीं, बल्कि उन्हें अपने विचारों को वास्तविक रूप देने का अवसर भी प्रदान करती हैं। विद्यार्थियों को गूगल जेमिनी जैसे आधुनिक एआई उपकरणों का उपयोग अपनी रचनात्मकता और सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। नए विचारों पर काम करें, टीम के साथ सहयोग करें, असफलताओं से सीखें और अपने भीतर नेतृत्व का गुण विकसित करें।संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) ए.के. वशिष्ठ ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बदलती दुनिया के लिए तैयार करना है। एआई और जनरेटिव एआई आज के कार्यक्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहे हैं। “बिल्ड योर फेस्ट” विद्यार्थियों को तकनीक को रचनात्मकता, टीमवर्क और व्यावहारिक समस्या-समाधान से जोड़ने का अवसर देता है। विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेकर नए प्रयोग करने चाहिए और गूगल जेमिनी का उपयोग पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।
वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान
कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष चैहान ने कहा कि विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के
पंजाबी समाज सम्मान परिवार सुभाषनगर मुजफ्फरनगर के नवीन संगठन का गठन, मुरली गगनेजा बने अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। लिंक रोड स्थित दावत रेस्टोरेंट में पंजाबी समाज सम्मान परिवार सुभाषनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समाज के उत्थान और एकता के लिए नवीन कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठ जनों ने मुख्य संरक्षक के रूप में अशोक बाटला जी एवं पवन छाबड़ा जी को नियुक्त किया। संरक्षक मंडल में पं. फकीर चन्द, , राजकुमार अरोरा, ओम प्रकाश बजाज, राम प्रकाश बाटला, गुलशन नारंग, संतलाल जलोत्रा और गिरीश गाबा सुदर्शन तरीका को शामिल किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी इस प्रकार है -चेयरमैन – अरुण सपरा, अध्यक्ष – मुरली गगनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष – विशाल सोबती, उपाध्यक्ष – राजकुमार अरोरा, नवीन अरोरा, सचिन ठकराल, निखिल अरोरा, पुनीत जलोत्रा, महामंत्री – राजकुमार रहेजा, अनिल अरोरा, कोषाध्यक्ष – मोहन लाल जलोत्रा, सचिन बजाज, संगठन मंत्री – अंकित छाबड़ा, विनीत जलोत्रा, मंत्री – गौरव कालड़ा, आकाश नारंग, सचिन भाटिया,मनीष बटला, भारत बटला, इसके अतिरिक्त मीडिया प्रभारी, राकेश इशपुजनी, कानून सलाहकार, शशांक महेन्द्रा (एडवोकेट),को नियुक्ति पत्र देकर पदाधिकारी बनाया गया श्यामलाल बटला, सतीश वालिया, सतीश हुंडिया राजकुमार जलोत्रा, जगदीश अरोरा(जग्गी जी)गौरव गाबा सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष मुरली गगनेजा ने कहा कि यह संगठन पंजाबी समाज को एकजुट करने और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा। सभी पदाधिकारियों ने समाज हित में निष्ठा से कार्य कार्य करने का आह्वान किया


