खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

 

कक्षा 5 की छात्रा अविका त्यागी बनीं एक दिन की उपायुक्त उद्योग
मुजफ्फरनगर।  मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, आत्मविश्वास में वृद्धि तथा उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, मुजफ्फरनगर में होली ऐंजल्स कॉवेंट स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा कुमारी अविका त्यागी को एक दिन के लिए उपायुक्त उद्योग का दायित्व सौंपा गया। एक दिन की उपायुक्त उद्योग के रूप में अविका त्यागी ने कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्हें विभागीय योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा उनके माध्यम से लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया गया। इसके उपरांत अविका त्यागी द्वारा कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न पटलों पर संपादित किए जा रहे विभागीय कार्यों की जानकारी ली गई। इस गतिविधि के माध्यम से छात्रा को प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कार्यालय प्रबंधन को निकट से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता एवं नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

 

1 नवंबर 2026 को वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर
मुजफ्फरनगर। आगामी 1 नवंबर 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (प्ज्प्) परिसर में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज जिला पंचायत सभागार में नगर मजिस्ट्रेट श्री दीपक कुमार पाल की अध्यक्षता में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान नगर मजिस्ट्रेट श्री दीपक कुमार पाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविर के आयोजन से पहले अपने-अपने विभाग से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर 1 नवंबर को आईटीआई परिसर में लगने वाले इस शिविर में उन्हें योजनाओं से लाभान्वित कराएं। घ् उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए शिविर स्थल पर अपने अपने विभाग से संबंधित  स्टॉल लगाकर, स्टॉलों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को सहज रूप से उपलब्ध कराई जाए, साथ ही मौके पर ही पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित भी कराएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ शिविर को सफल बनाएं।  बैठक में उपयुक्त स्वतः रोजगार / डीसी मनरेगा के.एन. पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा  अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, अपर अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, जिला कृषि अधिकारी आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक
चरथावल। मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर द्वारा कन्या इण्टर कॉलेज चरथावल में छात्राओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस-6.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर श्री इन्दु सिद्धार्थ द्वारा कन्या इण्टर कॉलेज, चरथावल में छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं उनके उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेस-6.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने तथा उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान प्र0नि0 चरथावल श्री सत्यनारायण दहिया सहित मिशन शक्ति टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

 

पोलियो रैली निकाल किया जागरूक

मुजफ्फरनगर। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी इंटर नेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के अन्र्तगत एक विशाल जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गो  पर निकली। उपरोक्त जानकारी देते हुए रो.विकास भार्गव एवं सुनील अग्रवाल ने बताया कि रूडकी रोड स्थित नगरपालिका इण्टर काॅलेज के प्रंागण मे रैली से पूर्व एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सिकन्दराबाद से आयी रो.डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमति पायल गौर उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका की चेयरमैन श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप व सीएमओ डा.सुनील तेवतिया ने की। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डाॅ.अशोक कुमार भी मौजूद रहे। नगरपालिका कन्या इण्टर काॅलेज की प्रधानाचार्या श्रीमति सुमित्रा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्राओं से एक लघु नाटिका प्रस्तुत करायी। इससे पूर्व उन्होने सभी अतिथियों से दीप प्रज्जलवित कराकर सभी का शाॅल ओढाकर अभिनन्दन कराया। स्काउट कमिश्नर भारत भूषण अरोरा के निर्देशन मे विभिन्न स्कूलों के बच्चो ने इसमे प्रतिभाग किया। अपने सम्बोधन मे श्रीमति पायल गौर ने कहा कि रोटरी 220 देशो मे काम करती है। 35 साल पहले रोटरी ने पोलियो को समाप्त करने का बीडा उठाया था। रोटरी ने डब्लूएचओ के साथ मिलकर पोलियो वायरस की जंाच के लिए 4 टेस्टिंग लैब बनाई हैं। चेयरमैन श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और पांच साल तक के बच्चों को पोलिया ड्राप्स पिलाना आवश्यक है। रो.विकास भार्गव, अध्यक्ष श्रीमति मधु भार्गव, सचिव श्रीमति रितिका भार्गव ने भी पोलियो उन्मूलन पर अपने विचार प्रकट करते हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिलाए। बाद मे जागरूकता रैली नगरपालिका कन्या इण्टर काॅलेज से शुरू होकर सीएमओ आॅफिस पहुंची। जहंा रेडक्राॅस कमैटी की और से शिवराज सिंह ने रेडक्रास भवन मे सभी का स्वागत किया। पोलियो उन्मूलन के इस कार्यक्रम मे वरिष्ठ रो.राजकुमार रहेजा, सागर अरोरा, विनोद जलोत्रा, नितिन जैन, शरद जैन, राजकुमार गुप्ता, अनिल सोबती मिड टाउन वाले, राधेश्याम गर्ग, राजीव गुप्ता, दीपक सिंघल, मनोज सेठी, राहुुल और वरिष्ठ चिकित्सक डा.एम.एल.गर्ग की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम मे रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 के अनेक क्लब शामिल हुए। जिनका सुनील अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

 

डा. संदीप शर्मा सर्वाधिक 67 बार रक्तदान करने पर सम्मानित
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विगत कई वर्षों से रक्तदान कर जनहित और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. संदीप शर्मा को उनके द्वारा किए गए रिकॉर्ड 67 बार रक्तदान के लिए प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, डॉ. संदीप शर्मा और सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के सराहनीय प्रयासों की भी अधिकारियों द्वारा जमकर प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय वर्मा, जिला वरिष्ठ क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, योगेंद्र तिरखा तथा वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सक्सेना ने संयुक्त रूप से डॉ. संदीप शर्मा एवं जिलाध्यक्ष हरीश गौतम को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से संजीव शर्मा, मुदिर, अमित पटपतिया सहित अन्य प्रबुद्ध नागरिक एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि डॉ. संदीप शर्मा का यह प्रयास समाज के अन्य युवाओं को भी रक्तदान के प्रति प्रेरित करेगा।

 

बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित, कीर्ति त्यागी ने प्राप्त किया प्रथम स्थानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में आज बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपलक्ष्य में एक उत्साहवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करना, उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करना तथा उनकी सफलता में योगदान देने वाले अभिभावकों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करना था।
बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर के घोषित परीक्षा परिणाम में कीर्ति त्यागी ने 85.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अथर्व अग्रवाल ने 85.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अनुषा खान ने 84.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से महाविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। उनकी सफलता को उनकी मेहनत, लगन, नियमित अध्ययन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल द्वारा किया गया। दोनों ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना निश्चित रूप से गर्व की बात है, लेकिन वास्तविक सफलता निरंतर सीखने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि आज का समय सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल नवाचार का समय है। ऐसे में बीसीए के विद्यार्थियों के सामने तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की सफलता किसी एक व्यक्ति के प्रयासों का परिणाम नहीं होती, बल्कि इसके पीछे विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों का सहयोग, शिक्षकों का मार्गदर्शन और संस्थान का सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कंप्यूटर अनुप्रयोग के क्षेत्र में रोजगार एवं उच्च शिक्षा की व्यापक संभावनाएं हैं।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कीर्ति त्यागी ने 85.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे उनकी नियमित मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का निरंतर सहयोग रहा है।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अथर्व अग्रवाल ने 85.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, समय का सही प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा समझाए गए विषयों का अभ्यास उनकी तैयारी के महत्वपूर्ण हिस्से रहे हैं।
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली अनुषा खान ने 84.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए खुशी के साथ-साथ आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा भी है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे अपनी वर्तमान उपलब्धियों को भविष्य की सफलता की पहली सीढ़ी मानते हुए निरंतर मेहनत करें, नई तकनीकों से परिचित रहें और अपने ज्ञान को व्यावहारिक कौशल में परिवर्तित करें। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सकारात्मक वातावरण और उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि विद्यार्थी अपने जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें तथा राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें।

 

मिशन शक्ति 6.0ः एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने थाना चरथावल के मिशन शक्ति केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पुलिस मुस्तैद
चरथावल। (Regional News)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा महिला संबंधी अपराधों की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस-6.0 अभियान के अंतर्गत शनिवार को पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदु सिद्धार्थ ने थाना चरथावल स्थित मिशन शक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी क्राइम द्वारा मिशन शक्ति केंद्र पर बनाए गए विभिन्न अभिलेखों व रजिस्टरों की गहनता से जांच की गई तथा केंद्र की दैनिक कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने मिशन शक्ति टीम को सख्त निर्देश दिए कि महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित प्रत्येक शिकायत को अत्यंत गंभीरता से सुना जाए और उनका प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संकट की स्थिति में आने वाली पीड़िताओं को त्वरित एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (जैसे- 1090, 112, 1076 आदि) की जानकारी आमजन तक पहुँचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि महिलाएँ अपने अधिकारों व सुरक्षा के प्रति सजग हो सकें।

 

थाना सिखेड़ा में समाधान दिवस आयोजित
शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच और समयबद्ध निस्तारण पर जोर
साइबर अपराधों से बचाव के प्रति लोगों को किया जागरूक
सिखेडा।(Regional News)।  उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में थाना सिखेड़ा पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदु सिद्धार्थ ने मुख्य रूप से उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। समाधान दिवस के दौरान एसपी क्राइम द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त सभी शिकायतों का मौके पर जाकर शत-प्रतिशत, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि महिला अपराध से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उन पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त, समाधान दिवस में पहुँचे फरियादियों एवं क्षेत्रवासियों को बढ़ती साइबर ठगी और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। एसपी क्राइम ने लोगों को साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सतर्क रहने की अपील की। इस दौरान थानाध्यक्ष सिखेड़ा जोगिंदर सिंह, राजस्व विभाग के कर्मचारी तथा पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

‘ताल तरंग’ और ‘खेलोत्सव’ का भव्य आयोजन
बैंक कर्मियों ने क्रिकेट ग्राउंड पर दिखाया खेल कौशलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मुजफ्फरनगर मंडल की ओर से कर्मचारियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच देने और बैंकिंग की भागमभाग भरी दिनचर्या से इतर तनावमुक्त वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से ताल तरंगऔर खेलोत्सव कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। शनिवार को खेलोत्सव के अंतर्गत स्थानीय एस.डी. कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में एक दिवसीय अंतर-शाखा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें मंडल कार्यालय से संबद्ध सभी 83 शाखाओं के अधिकारियों एवं लिपिकीय वर्ग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्रिकेट मैच का औपचारिक शुभारंभ मंडल प्रमुख राजिंद्र पॉल एवं उप मंडल प्रमुख राधेश्याम लाल दास ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख उद्यमी व गुरु सिंह सभा के प्रधान शतपाल सिंह मान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। मैच के दौरान बैंक कर्मचारियों ने मैदान पर शानदार खेल भावना और खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों और उपस्थित अधिकारियों की खूब तालियां बटोरीं। मुजफ्फरनगर मंडल स्तर की इस क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम कल जोनल ऑफिस मेरठ द्वारा आयोजित इंटर सर्किल टूर्नामेंट में भाग लेगी। मेरठ जोनल प्रतियोगिता में मेरठ जोन के अंतर्गत आने वाले पांचों मंडलोंकृमुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर और मुरादाबाद की टीमें आपस में खिताबी मुकाबले के लिए भिड़ेंगी। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम ताल तरंग का भव्य आयोजन श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्थापक व प्रमुख श्री कुलश्रेष्ठ जी थे। कार्यक्रम के दौरान बैंककर्मियों ने नृत्य, गायन, संगीत और भावपूर्ण कविता वाचन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। उपस्थित अतिथियों और बैंक प्रबंधन ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक अपने कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास, टीम भावना और कार्य-जीवन संतुलन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे रचनात्मक एवं खेल आयोजनों का नियमित आयोजन करता रहता है।

 

नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर यातायात पुलिस सख्त
क्रेन से उठाए वाहनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। शहर की सड़कों पर बेतरतीब ढंग से कारें और गाड़ियां खड़ी करने वाले चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। नो-पार्किंग क्षेत्र में मनमाने तरीके से पार्क की गई कारों को यातायात पुलिस के वाहन और क्रेन की मदद से उठाकर ले जाया जा रहा है। मुख्य सड़कों और व्यस्त रास्तों पर गाड़ियों के गलत तरीके से खड़े होने के कारण यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ रही थी। इस समस्या को देखते हुए पुलिस की यह कार्रवाई सड़क पर लोगों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।   सड़कों पर वाहनों का दबाव और गलत पार्किंगशहर के मुख्य रास्तों और बाजार वाले इलाकों में गाड़ियों की आवाजाही हर समय बहुत अधिक बनी रहती है। यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के मुताबिक, खरीदारी करने, अपने निजी काम निपटाने और अन्य जरूरतों के लिए आने वाले लोग कई बार अपनी गाड़ियों को सड़क किनारे उन स्थानों पर छोड़ देते हैं, जहां वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होती है। सड़क के किनारे नो-पार्किंग जोन में कारें खड़ी कर दिए जाने की वजह से सड़क की उपलब्ध जगह काफी कम हो जाती है। इस कारण वहां से गुजरने वाले दूसरे वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां निकालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाकों में एक कार के गलत तरीके से खड़े होने पर भी पूरे यातायात की गति प्रभावित हो जाती है।   आम जनता और राहगीरों को हो रही परेशानीनो-पार्किंग की जगह पर वाहन खड़े किए जाने की वजह से सड़कों पर कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। सड़क पर गाड़ियों की इस अव्यवस्था से न केवल चार पहिया वाहन चालकों को दिक्कत होती है, बल्कि दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों और पैदल चलने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसी स्थिति में यातायात पुलिस द्वारा नियम तोड़ने वाले वाहनों को क्रेन से उठाकर ले जाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की यह सख्त कार्रवाई वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का स्पष्ट संदेश दे रही है।   पार्किंग स्थलों की अनदेखी से गंभीर होती स्थिति शहर में पार्किंग की समस्या के बीच कुछ वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने के बजाय सड़क किनारे ही अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इसकी वजह से पीछे से आने वाले अन्य वाहन चालकों को अपना रास्ता बदलकर निकलना पड़ता है। कई स्थानों पर सड़कों की चैड़ाई पहले से कम होने के कारण यह समस्या और अधिक गंभीर रूप ले लेती है। इसके अलावा दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास गलत तरीके से खड़े किए जाने वाले वाहन भी प्रतिदिन की आवाजाही को बुरी तरह प्रभावित करते हैं।   यातायात नियमों का पालन करने की अपीलसड़क पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि वाहन चालक नो-पार्किंग के संकेतों पर ध्यान दें। लोगों को अपने वाहन केवल उन्हीं स्थानों पर खड़े करने चाहिए जो इसके लिए निर्धारित किए गए हैं। अक्सर लोग थोड़ी देर के लिए वाहन खड़ा करने की लापरवाही बरतते हैं, लेकिन उनकी यही लापरवाही दूसरे लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने से न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि आपातकालीन वाहनों को भी आसानी से रास्ता मिल सकेगा। यातायात पुलिस का कहना है कि गलत पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।  

 

 

1 नवंबर से दिल्ली में बिना बीएस-6 वाहनों के प्रवेश पर रोक
एआरटीओ मुजफ्फरनगर ने जारी की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और दिल्ली सरकार के निर्देशों के तहत 1 नवंबर 2026 से दिल्ली में वाहनों के प्रवेश के नियमों में कड़ा बदलाव किया जा रहा है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 तक दी गई छूट की अवधि समाप्त हो रही है। इसके बाद 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी तक बाहरी राज्यों/जनपदों में पंजीकृत ऐसे व्यावसायिक मालवाहक वाहनों, बसों और अन्य मोटर वाहनों का दिल्ली में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जो बीएस-6 उत्सर्जन मानकों से निम्न श्रेणी के हैं।   केवल इन्हीं वाहनों को मिलेगी। अनुमति बीएस6 डीजल वाहन, सीएनजी/एलएनजी वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन। वाहन स्वामियों के लिए अपीलः एआरटीओ मुजफ्फरनगर ने जनपद के सभी वाहन स्वामियों व ट्रांसपोर्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे शासन के इन नियमों से भली-भांति अवगत हो जाएं और प्रतिबंधित श्रेणी के वाहनों को भूलकर या अनजाने में भी दिल्ली की ओर न भेजें, अन्यथा चालान व जब्ती की कार्रवाई हो सकती है।  

 

के.के. पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
180 छात्र-छात्राओं ने लिया भागसाहसिक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने सीखा अनुशासन
खतौली । (Regional News)। कस्बा स्थित के.के. पब्लिक स्कूल में हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। इस शिविर में विद्यालय के लगभग 180 छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को विभिन्न साहसिक और जीवनोपयोगी गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भरता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का पाठ पढ़ाया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतिकूल परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक कार्य करने और व्यावहारिक कौशल हासिल करने के लिए प्रेरित करना था।   साहसिक गतिविधियों से बच्चों ने सीखा तालमेल और धैर्यशिविर में हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड की स्टेट कमिश्नर श्वेता चैधरी एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। शिविरार्थियों ने स्काउट वेलकम क्लैप, स्काउट थैंक्यू क्लैप और स्काउट स्पेशल क्लैप जैसी पारंपरिक स्काउटिंग पद्धतियां सीखीं। इसके अतिरिक्त, साहसिक प्रशिक्षण के तहत विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों में सुरक्षित टेंट बनाने और अस्थायी पुल तैयार करने की कला सीखी। वहीं रस्सी पर चलना व टायर ब्रिज जैसी कला के तहत संतुलन, शारीरिक क्षमता और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने वाली गतिविधियों में भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने कठिन परिस्थितियों में आपसी सूझबूझ, त्वरित निर्णय लेने और सामूहिक रूप से समस्या का समाधान खोजने का अनुभव प्राप्त किया।   सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बिखरी राष्ट्रीय एकता की छटाशिविर के दौरान विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराने के उद्देश्य से विशेष सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों की सांस्कृतिक विविधता को लोकनृत्यों व वेशभूषा के माध्यम से मंच पर जीवंत किया। इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान से बच्चों को एक-दूसरे की संस्कृति को गहराई से समझने का अवसर मिला, जिससे उनमें राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना मजबूत हुई।   सर्वांगीण विकास में सहायक ऐसे शिविररू प्रधानाचार्यसमापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य संजीव जैन ने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनसे बच्चों में आत्मविश्वास, सेवा भावना और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने स्टेट कमिश्नर श्वेता चैधरी और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधक राकेश कुमार ने विद्यार्थियों के अनुशासन और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए परिश्रम और सेवा भावना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनंत, सोमेश चैधरी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

 

ई-पाॅस मशीन के माध्यम से 30 अक्टूबर 2026 तक खाद्यान्न वितरण किया जायेगा
मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने बताया है कि आयुक्त महोदय, खाद्य तथा रसद विभाग शासन के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत माह अक्टूबर, 2026 के सापेक्ष अन्त्योदय कार्डधारकों तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को उनके कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर खाद्यान्न वितरण दिनांक 10.10.2026 से 25.10.2026 के मध्य कराये जाने के निर्देश दिये गये थे। संदर्भित पत्र में उल्लेख किया गया है कि जनपद उन्नाव में कतिपय उचित दर विक्रेताओं को माह अक्टूबर 2026 का खाद्यान्न विलम्ब से प्राप्त होने के कारण वितरण हेतु निर्धारित अंतिम तिथि तक सभी कार्डधारकों में खाद्यान्न वितरण कराया जाना सम्भव नहीं हो पाने के दृष्टिगत वितरण तिथि को विस्तारित किये जाने के अनुरोध के क्रम में, लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने हेतु माह अक्टूबर, 2026 के सापेक्ष खाद्यान्न वितरण की तिथि 30.10.2026 तक विस्तारित की गयी है। दिनांक 30.10.2026 तक ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा। मोबाईल ओ०टी०पी० के माध्यम से वितरण की सुविधा दिनांक 25.10.2026 के साथ-साथ दिनांक 30.10.2026 को भी उपलब्ध रहेगी। उपरोक्तानुसार दिनांक 30.10.2026 तक कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अतः उपरोक्त के क्रम में जनपद के सभी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार विस्तारित दिनांक 30.10.2026 तक सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से ई-वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन के माध्यम से निःशुल्क खाद्यान्न नियमानुसार प्राप्त कर लें। समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों अनुपालन करते हुए अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को आवश्यक वस्तुओं का निःशुल्क वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से दुकानों पर नियुक्त पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करेंगे।

 

डाक चैपाल में ग्रामीणों को बताईं योजनाएं
बचत खाते खुलवाने के लिए किया प्रेरितMuzaffarnagar News
रोहाना। (Regional News)। ग्रामीण क्षेत्रों में डाक विभाग की योजनाओं और सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम बधाई खुर्द में डाक विभाग की ओर से डाक चैपाल का आयोजन किया गया। इसमें विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को बचत योजनाओं, डाकघर में खाता खुलवाने तथा अन्य जनकल्याणकारी सुविधाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। चैपाल का आयोजन ग्राम प्रधान सहेन्द्र कुमार, रजनीश चैधरी और प्रवेश कुमार के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में डाक निरीक्षक सुमित वर्मा, मेल ओवरसीयर अनुज शर्मा, बधाई कलां के शाखा डाकपाल कर्णवीर मलिक, लक्षित त्यागी तथा बधाई खुर्द की शाखा डाकपाल तमन्ना ने ग्रामीणों को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। डाक विभाग के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को बताया कि डाकघर केवल डाक पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि बचत और अन्य वित्तीय सुविधाओं के माध्यम से भी लोगों को लाभ पहुंचा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को डाकघर की बचत योजनाओं से जुड़ने, खाते खुलवाने और उपलब्ध सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।  अधिकारियों ने कहा कि डाक चैपाल का उद्देश्य गांव-गांव तक विभागीय योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है, ताकि ग्रामीण जागरूक होकर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। चैपाल के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ी जानकारी मिलने से डाक विभाग की सेवाओं का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

गड्ढों में तब्दील मार्ग की मरम्मत की मांग
रोहाना। (Regional News)। कछौली से बधाई खुर्द गांव को जाने वाला मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगामी गन्ना पेराई सीजन को देखते हुए इस मार्ग की हालत ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। भोपाल फौजी ने बताया कि इस सड़क का निर्माण मंडी समिति की ओर से कराया गया था, लेकिन देखरेख और मरम्मत के अभाव में सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई है। गन्ने का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में इस मार्ग से गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य भारी वाहनों का आवागमन बढ़ेगा। सड़क की मौजूदा हालत में हादसों की आशंका भी बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि गन्ना सीजन शुरू होने से पहले सड़क की मरम्मत कराकर इसे गड्ढामुक्त कराया जाए, ताकि किसानों और राहगीरों को परेशानी न उठानी पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से अलग नजर आ रही है। सड़क को गड्ढामुक्त करने का दावा केवल कागजों तक ही सीमित दिखाई दे रहा है।

 

 ए टू जेड रोड बदहालः गड्ढों में भरा पानीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। शहर की ए टू जेड रोड इन दिनों बेहद बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है, जिसके कारण इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों और आम लोगों के लिए हर पल दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस मार्ग पर जगह-जगह काफी गहरे गड्ढे बने हुए हैं और उनमें पानी भरे होने की वजह से सड़क की वास्तविक हालत का अंदाजा नहीं लग पाता।   पानी जमा होने से छिपे गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए इस रास्ते से निकलना काफी जोखिम भरा हो गया है। शहर की कई प्रमुख और प्रतिष्ठित कॉलोनियों को जोड़ने वाली इस सड़क की दुर्दशा देखकर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिम्मेदार विभाग आखिर कब इसकी सुध लेगा।   कई प्रमुख कॉलोनियों की आवाजाही प्रभावितइस रास्ते से ए टू जेड कॉलोनी, पारस कॉलोनी, वसुंधरा कॉलोनी और वेदांता कॉलोनी जैसी प्रमुख बस्तियां जुड़ी हुई हैं। इन पुरानी कॉलोनियों के अलावा इस पूरे क्षेत्र में लगातार नई कॉलोनियां भी विकसित हो रही हैं। ऐसे में इन कॉलोनियों में रहने वाले स्थानीय निवासियों के साथ-साथ यहां रोजाना काम से आने-जाने वाले दूसरे नागरिकों को भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसके बावजूद सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही बेहद कठिन हो गई है।   पानी से भरे गड्ढों से बना रहता है दुर्घटना का अंदेशासड़क पर बने गहरे गड्ढे वैसे तो सामान्य दिनों में भी आवागमन में रुकावट पैदा करते हैं, लेकिन इनमें पानी भर जाने से खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। गड्ढों में पानी भरा होने के कारण उनकी गहराई का बिल्कुल पता नहीं चलता। मार्ग से अनजान वाहन चालकों का पहिया जैसे ही अचानक गड्ढे में पड़ता है, वाहन का संतुलन बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।   सड़क की इस जर्जर हालत की वजह से चालकों को गाड़ियां धीमी गति से चलानी पड़ती हैं और बार-बार रास्ता बदलना पड़ता है। इससे यातायात की रफ्तार धीमी हो जाती है और हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है।   उपेक्षा पर उठे सवाल, जलनिकासी और स्थायी समाधान की मांगइतनी सारी प्रमुख आवासीय कॉलोनियां होने और नए निर्माण कार्य जारी रहने के बावजूद सड़क की अनदेखी किए जाने पर लोग सवाल उठा रहे हैं। निवासियों को उम्मीद थी कि उन्हें आवागमन के लिए एक बेहतर और साफ-सुथरी सड़क मिलेगी, लेकिन गहरे गड्ढे और जलभराव इस उम्मीद पर पानी फेर रहे हैं।   स्थानीय स्तर पर लोग यह पूछ रहे हैं कि जब इस मार्ग से रोज भारी संख्या में नागरिक गुजरते हैं, तो फिर इसकी मरम्मत और पानी की निकासी पर समय रहते ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि सड़क पर पानी जमा होने की असल वजहों की जांच की जानी चाहिए और इसका कोई स्थायी समाधान निकाला जाना चाहिए, ताकि एक बार मरम्मत होने के बाद सड़क दोबारा खराब न हो।   हादसे का इंतजार करने के बजाय तुरंत सुधार की दरकारमार्ग की मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर आकर स्थिति का मुआयना करें।  अधिकारियों से मांग है कि वे इस समस्या की गंभीरता को समझें और जल्द से जल्द मरम्मत का काम शुरू कराएं।

 

सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने किया जिला अस्पताल की इमरजेंसी का औचक निरीक्षण
व्यवस्थाओं का लिया जायजा, इलाज में ढिलाई पर बर्दाश्त नहीं होगी
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने अचानक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा जायजा लिया और वहां मौजूद डॉक्टरों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में अस्पताल आने वाले मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों को अपनी सीट पर बैठकर केवल कर्मचारियों के भरोसे मरीजों को नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि खुद मरीज के पास जाकर उसकी हालत का मुआयना करना चाहिए और तुरंत जरूरी इलाज शुरू कराना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इमरजेंसी के मुख्य दरवाजे के बाहर हर समय स्ट्रेचर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी कड़े निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित इमरजेंसी वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मौजूद सुविधाओं और मरीजों को दिए जा रहे इलाज की पूरी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां मौजूद इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिखर गौतम से बात की और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से निभाने की हिदायत दी। सीएमओ ने डॉ. शिखर गौतम से कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पूरी तत्परता के साथ काम किया जाना चाहिए। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि इमरजेंसी अस्पताल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती है, जहां आने वाले मरीज को तुरंत चिकित्सकीय मदद की जरूरत होती है। ऐसी जगह पर तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में आने वाले हर एक मरीज की हालत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, ताकि किसी भी मरीज को इलाज शुरू होने के लिए बेवजह इंतजार न करना पड़े। डॉक्टर खुद अपनी कुर्सी से उठकर मरीजों के पास जाएं, उनकी तकलीफ को समझें और जरूरत के हिसाब से तुरंत दवा व इलाज का इंतजाम करें।   मरीजों से सीधा संवाद और व्यवस्था का जायजानिरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने इमरजेंसी में भर्ती मरीजों और उनके पास मौजूद परिजनों से सीधे बातचीत की। उन्होंने इमरजेंसी में भर्ती एक छोटी बच्ची के पास पहुंचकर उसका हालचाल पूछा और उसके इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्ची के परिवार के लोगों से भी बातचीत की और यह जानने की कोशिश की कि अस्पताल में उन्हें किस तरह का इलाज और सुविधाएं मिल रही हैं।   इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इमरजेंसी में मौजूद दूसरे मरीजों के पास जाकर भी उनसे बात की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज सही समय पर किया जा रहा है या नहीं और उन्हें अस्पताल में किसी तरह की परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है। सीधे बातचीत करने का मुख्य उद्देश्य अस्पताल के अंदर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की असली स्थिति का पता लगाना था। सीएमओ ने वहां तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे मरीजों के साथ बहुत ही संवेदनशील और अच्छा व्यवहार करें तथा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देकर निस्तारण करें।   इमरजेंसी के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि जब भी कोई गंभीर मरीज अस्पताल पहुंचता है, तो उसे गाड़ी से उतारकर अंदर ले जाने में दिक्कत नहीं आनी चाहिए। इसके लिए इमरजेंसी के बाहर हर समय स्ट्रेचर तैनात और उपलब्ध रहने चाहिए ताकि जरूरत पड़ते ही मरीज को तुरंत इलाज के लिए सही जगह पहुंचाया जा सके।   सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को यह भी निर्देश दिया कि वे अस्पताल की तमाम बुनियादी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखें। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी आपसी तालमेल के साथ काम करें, क्योंकि लापरवाही की वजह से मरीजों के लिए गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।   पोषण पुनर्वास केंद्र की जांच और बच्चों की देखरेखइमरजेंसी का निरीक्षण पूरा करने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का रुख किया। वहां पहुंचकर उन्होंने केंद्र का जायजा लिया और भर्ती बच्चों से बातचीत करके उनका हालचाल जाना। सीएमओ ने केंद्र में मौजूद सुविधाओं, बच्चों को दिए जाने वाले भोजन और उनके इलाज की व्यवस्था की गहन समीक्षा की।  उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि केंद्र में भर्ती बच्चों के पोषण, सही देखरेख और इलाज पर विशेष ध्यान दिया जाए। सीएमओ ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की जरूरतों के मुताबिक उनकी देखभाल की जानी चाहिए और तय नियमों व व्यवस्था के अनुसार ही उन्हें जरूरी इलाज और पोषण की सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। अंत में उन्होंने दोहराया कि मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना विभाग की पहली प्राथमिकता है और इसके लिए सभी को ईमानदारी से काम करना होगा

 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23158 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 3 =