समाचार (Muzaffarnagar News)
मंसूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाईः नकबजनी की दो घटनाओं का खुलासा
5 शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना मंसूरपुर पुलिस ने क्षेत्र में हुई नकबजनी की दो बड़ी घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 66,300 रुपये नकद और अवैध असलहे बरामद किए हैं। उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को ग्राम जड़ौदा निवासी राधेश्याम तथा दिनांक 9 नवंबर 2026 को इसी गांव के निवासी सनीश के बंद मकानों को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया था और वहां नकबजनी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना मंसूरपुर में संबंधित धाराओं (बीएनएस) के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे। घटनाओं के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन और पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों ने 12/13 नवंबर 2026 की रात्रि को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जड़ौदा से बेरी वाले रास्ते पर सुलेमान की ट्यूबवेल के सामने से पांचों अभियुक्तों को दबोच लिया। चोरों के पास से 66,300 रुपये नकद, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण (पाजेब, मंगलसूत्र, अंगूठी, कुण्डल, बिछुआ, चैन आदि) और 2 अवैध तमंचे .315 बोर मय 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त जीशान पुत्र तैय्यब (उम्र करीब 22 वर्ष) निवासी ग्राम जड़ौदा, थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर, विशु उर्फ पाली पुत्र चन्द्रपाल (उम्र करीब 22 वर्ष) निवासी ग्राम जड़ौदा, थाना मंसूरपुर, चांद पुत्र सहेंद्र (उम्र करीब 19 वर्ष) निवासी ग्राम जड़ौदा, थाना मंसूरपुर, रवि पुत्र रविन्द्र (उम्र करीब 20 वर्ष) निवासी ग्राम जड़ौदा, थाना मंसूरपुर, गौरव पुत्र अशोक (उम्र करीब 20 वर्ष) निवासी ग्राम जड़ौदा, थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक किशन सिंह, उपनिरीक्षक शिखर चैधरी, हेड कांस्टेबल सुहैल, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, और कांस्टेबल गौरव कुमार, बलजीत, मोहित यादव, शिव कुमार, सागर चैधरी, धर्मेन्द्र चैधरी तथा योगेश कुमार शामिल रहे।
मुजफ्फरनगर में शुरू हुआ तीन दिवसीय प्रतिष्ठित बाल चिकित्सा सम्मेलन ‘यूपी पेडिकॉन 2026’
देश-प्रदेश के विशेषज्ञ जुटे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सरकुलर रोड स्थित आईएमए हाॅल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा. ईश्वर चन्द्रा ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चिकित्सा जगत को नई पहचान दिलाने वाला प्रतिष्ठित बाल चिकित्सा सम्मेलन यूपी पेडीकाॅन 2026 आज 13 नवंबर से मुजफ्फरनगर में शुरू हुआ। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ख्यातिप्राप्त बाल रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक और शोधकर्ता एक मंच पर जुटेंगे। सम्मेलन में बाल चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा। सम्मेलन का शुभारंभ 13 नवंबर को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हुआ। इसके बाद 14 और 15 नवंबर को मुख्य वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम मेडेलिन होटल, मुजफ्फरनगर में आयोजित किए जाएंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में चिकित्सा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा करेंगी।
नवीनत शोध और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर होगी चर्चा-यूपी पेडीकाॅन 2026 में नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल, बच्चों का पोषण, टीकाकरण, संक्रामक रोगों की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य की उभरती चुनौतियों और गंभीर बाल रोगों के आधुनिक उपचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से वैज्ञानिक व्याख्यान, पैनल डिस्कशन, इंटरैक्टिव सत्र और शैक्षणिक कार्यशालाओं के माध्यम से चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। सम्मेलन का उद्देश्य बाल चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना, चिकित्सकों के ज्ञान एवं कौशल को विकसित करना और बच्चों को बेहतर तथा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नए प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।
आयोजन समिति ने संभाली जिम्मेदारी
सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति में डॉ. रविंद्र जैन आयोजन अध्यक्ष , डॉ. हेमंत कुमार आयोजन प्रेसिडेंट और डॉ. अभिषेक यादव आयोजन सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
आयोजन समिति का मानना है कि यूपी पेडीकाॅन 2026 चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान, शोध और अनुभव के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। इससे मुजफ्फरनगर के साथ ही पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बाल चिकित्सा के क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। समिति ने देश और प्रदेश के बाल रोग विशेषज्ञों तथा चिकित्सा जगत से जुड़े चिकित्सकों से सम्मेलन में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है।
तीन दिन, दो प्रमुख आयोजन स्थल
सम्मेलन के तहत 13 नवंबर को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 14 और 15 नवंबर को मेडेलिन होटल में मुख्य वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक सत्र होंगे। यूपी पेडीकाॅन 2026 को चिकित्सा में नवाचार, बेहतर उपचार और स्वस्थ बचपन के संकल्प के साथ आयोजित किया जा रहा है। पे्रसवार्ता में बाल रोग विशेषज्ञ डा. रविन्द्र जैन, डा. हेमन्त, डा. गिरीश कुमार, डा. अजय पंवार आदि मौजूद रहे।
गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅला पलटा
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मोड़ के पास गन्ने से भरा हुआ एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉला गन्ने से ओवरलोड होकर जा रहा था। जैसे ही वाहन शाहपुर मोड़ के पास पहुंचा, अचानक संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉला सड़क पर पलट गया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के संचालन के कारण लगातार हादसों की आशंका बनी रहती है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है।
कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाईः 24 घंटे के भीतर 12 चोरी के मोबाइल और नाजायज चाकू के साथ दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी और लूट के 12 मोबाइल फोन, अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 5 शातिर अभियुक्तों (एक बाल अपचारी सहित) को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 13 नवंबर 2026 को चेकिंग के दौरान जगदीश पांचाल वाली गली के अंदर मार्केट से अभियुक्तों को दबोचा। पुलिस ने उनके कब्जे से ओप्पो, एमआई, सैमसंग, वीवो, मोटोरोला और लावा-जेन के की-पैड फोन सहित कुल 12 मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त क्रिष पुत्र देवेंद्र चैधरी (उम्र 19 वर्ष) निवासी हरेन्द्र मालिक के मकान के पास, चैकी शामली स्टैंड, कन्हैया पाल पुत्र नीटू (उम्र 19 वर्ष) निवासी आनंदपुरी पेट्रोल पंप के सामने, थाना सिविल लाइन, विक्की उर्फ गोलू पुत्र बिट्टू (उम्र 20 वर्ष) निवासी सुभाष चेयरमैन वाली गली, पेट्रोल पंप के पास, रामपुरी, थाना कोतवाली नगर, राजन पुत्र अमरपाल सिंह (उम्र 19 वर्ष) निवासी बाड़े के पास, रामपुरी, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
एक बाल अपचारी। जिनके कब्जे से लूट व चोरी के कुल 12 मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन और की-पैड फोन)। 02 अदद नाजायज चाकू। 01 अदद चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल । अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 502/2026 (धारा 303(2)/317(2) बीएनएस), मु0अ0सं0 503/26 (धारा 4/25 आयुध अधिनियम व 317(5) बीएनएस) के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सराहनीय खुलासे को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक सोनू कुमार, उपनिरीक्षक राजेश शर्मा, तथा कांस्टेबल अकरम मंसूरी, आदित्य भारती, विनीत कुमार, अंकित कुमार और जतिन कुमार शामिल रहे।
लापता किशोरी को एएचटी थाना पुलिस ने किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद में गुमशुदा व अपहृत बच्चों की बरामदगी और आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 16 माह से लापता चल रही एक किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध (एसपी क्राइम) श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी एएचटी सत्येन्द्र सिंह नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 माह पूर्व अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रवीण थाना भोपा (जनपद मुजफ्फरनगर) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भोपा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत था। पुलिस द्वारा बरामद किशोरी के बयान दर्ज कराने के साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। किशोरी की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह नागर, उपनिरीक्षक जगत सिंह, उपनिरीक्षक खुशवीर सिंह, महिला कांस्टेबल प्रीति कुमारी, कांस्टेबल चालक जयप्रकाश (थाना एएचटी) तथा साइबर थाने के उपनिरीक्षक गौरव चैधरी शामिल रहे।
किसान दिवस 18 को
मुजफ्फरनगर। उप निदेशक कृषि प्रमोद सिरोही ने बताया कि तृतीय बुधवार को किसान दिवस जनपद स्तर पर मनाये जाने के निर्देशों के क्रम में जनपद के किसान भाइयों की समस्याओं का निस्तारण कराने के उद्देश्य से माह नवम्बर, 2026 मे दिनांक- 18.11.2026 दिन बुधवार को किसान दिवस दोपहर 12.00 बजे से जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभाकक्ष मे एवं विकास खण्ड स्तर पर जनपद के प्रत्येक खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जायेगा। किसान दिवस में किसान भाइयों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ उन्हे कृषि क्षेत्र से जुड़े हर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।
साइबर जागरूकता कार्यशाला का श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेज में आयोजन
कार्यशाला के लाइव प्रसारण के माध्यम से 200 से अधिक विद्यालयों के 70 हजार से अधिक विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ भानु भास्कर की प्रेरणा से तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज, मुजफ्फरनगर में साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना, साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी देना तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के प्रति सजग करना रहा। कार्यशाला में साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, थाना प्रभारी साइबर क्राइम कर्मवीर सिंह एवं साइबर कमांडो उपनिरीक्षक श्री सचिन धामा द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों, उनके कार्य करने के तरीकों तथा उनसे बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट, सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान का उपयोग बढ़ने के साथ-साथ साइबर अपराधों की घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है। साइबर अपराधी विभिन्न प्रकार के प्रलोभन, फर्जी कॉल, लिंक, मैसेज एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों से आमजन को अपने जाल में फंसाकर आर्थिक एवं व्यक्तिगत नुकसान पहुंचाते हैं। इस प्रकार के अपराधों से बचने के लिए डिजिटल माध्यमों का सावधानीपूर्वक उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को विशेष रूप से निम्नलिखित विषयों पर जागरूक किया गया। डिजिटल अरेस्ट एवं ऑनलाइन ठगीरू- फर्जी पुलिस अधिकारी, सरकारी एजेंसी अथवा अन्य अधिकारी बनकर वीडियो कॉल के माध्यम से डराने-धमकाने एवं धनराशि की मांग करने वाले साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया गया। ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी- किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी, बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। फिशिंग एवं फर्जी लिंकरू- अनजान नंबरों से प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी भी वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी दर्ज करने से पहले उसकी सत्यता जांचने के संबंध में जानकारी दी गई। सोशल मीडिया सुरक्षारू- सोशल मीडिया अकाउन्टस पर अपनी निजी जानकारी, फोटो एवं अन्य संवेदनशील विवरण साझा करते समय सावधानी बरतने, अकाउन्टस का मजबूत पासवर्ड रखने तथा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि अपने फोन व कम्प्यूटर को अपडेट रखें तथा सोशल मीडिया अकाउन्टस पर प्राइवेसी सेटिंग ऑन रखें जिससे आपके खाते सुरक्षित रहैं। फर्जी निवेश एवं ऑनलाइन जॉब फ्रॉडरू- अधिक लाभ, घर बैठे नौकरी एवं अन्य आकर्षक ऑफर के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए। साइबर बुलिंग एवं ऑनलाइन उत्पीड़नरू- सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के माध्यम से होने वाले उत्पीड़न, फर्जी आईडी एवं अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों की स्थिति में उचित माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा आधिकारिक वेबसाइट ूूू.बलइमतबतपउम.हवअ.पद पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। साइबर अपराध की सूचना समय से देने से पीड़ित को राहत दिलाने एवं धोखाधड़ी की धनराशि को आगे स्थानांतरित होने से रोकने में सहायता मिल सकती है। 200 से अधिक विद्यालयों में हुआ कार्यशाला का लाइव प्रसारण, 70,000 से अधिक विद्यार्थी हुए लाभान्वित। उक्त साइबर जागरूकता कार्यशाला का यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसे जनपद मुजफ्फरनगर के 200 से अधिक विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दिखाया गया। इस व्यापक जागरूकता अभियान के माध्यम से जनपद के 70,000 से अधिक विद्यार्थियों तक साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाई गईं। इस पहल के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने का संदेश दिया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे स्वयं साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें, जिससे साइबर अपराधों की रोकथाम में आमजन की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।कार्यशाला के दौरान श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
हर्ष फायरिंग वीडियो पर पुलिस ने 3 टीमों का किया गठन
चरथावल। सोशल मीडिया पर थाना चरथावल क्षेत्र का एक हर्ष फायरिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चरथावल थाना पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए 3 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया है। वायरल वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वाले संबंधित व्यक्ति की पहचान की जा रही है। सीओ सदर सुनील कुमार के अनुसार, इस प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई के साथ-साथ अन्य आवश्यक विधिक कदम उठाए जा रहे हैं।
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गिणित विषय के सरल गुर बताए
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक उन्नयन के उद्देश्य से एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गीतांजलि शर्मा एवं डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी, टोंक राजस्थान से आए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भरत शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ भरत शर्मा ने विद्यार्थियों को कर्म की प्रधानता का महत्व समझाते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि श्री रामचरित मानस एवं श्री भागवत गीता में भी कर्म को प्रधानता दी गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को कर्मशील बनने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए अपने माता-पिता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। वहीं वनस्थली विद्यापीठ की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गीतांजलि शर्मा ने गणित विषय को सरल एवं रुचिकर ढंग से समझने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने गणित के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने, विषय की मूल अवधारणाओं को समझने तथा नियमित अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इंटरमीडिएट के छात्रों को स्पेशल कक्षा के माध्यम से गणित विषय में सफलता प्राप्त करने के मूल मंत्र बताए। उनके द्वारा दिए गए सुझाव विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 37वीं अखिल भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल करने वाली अंडर 14 टीम के खिलाड़ियों अभी खोखर, आरव खोखर, आर्यन चैधरी, अक्ष सालार, गौतम पाल एवं यशस्वी सैनी तथा अंडर 17 के खिलाड़ियों सार्थक चैधरी एवं देवराज चैधरी को आगंतुक अतिथियों द्वारा मैडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि अब ये विजयी खिलाड़ी महाराष्ट्र के शिरड़ी तथा गुजरात के मेहसाणा में होने वाली एसजीएफआई प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अखिल भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली टीम के खिलाड़ियों तथा उनके प्रशिक्षकों रवि प्रकाश एवं आशीष कुमार शर्मा को शुभकामनायें प्रदान की। कार्यक्रम का सफल संचालन महेश कुमार ने किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
18 सूत्राीय मांगों को लेकर धरना देकर दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दीपावली के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई के बैनर तले फार्मासिस्टों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर शासन के प्रति नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने 18 सूत्रीय मांगों को लंबे समय से लंबित रखे जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए इनके शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया को सौंपा गया।
धरने का नेतृत्व डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला इकाई के अध्यक्ष रोहित चैधरी और मंत्री मनोज त्यागी ने किया। आंदोलन को एनएचएम के संविदा चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के साथ संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद का भी समर्थन मिला। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने धरने में शामिल होकर फार्मासिस्टों की मांगों को जायज बताते हुए एकजुटता प्रदर्शित की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एकजुट होकर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोहित चैधरी और मंत्री मनोज त्यागी के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ. संजीव लाम्बा, एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. सचिन जैन, डॉ. फैसल सिद्दीकी के अलावा फार्मासिस्ट ललित मोहन, मौ. हारून, विशाल भारद्वाज, मनोज वर्मा, करूणा सैनी, जसवीर कौर, आदेश शास्त्री, अमित त्यागी, सुदीप त्यागी, मोबीन अली, अशोक पाल, संजीव मलिक और यतेन्द्र गिरी के साथ ही जिले के चीफ और अन्य फार्मासिस्ट ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
एनपीटीईएल परीक्षा में हासिल की एस.डी. काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी के विद्यार्थियों एवं शिक्षिका ने सफलता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों एवं शिक्षिका ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एनपीटीईएल (प्रौद्योगिकी संवर्धित अधिगम पर राष्ट्रीय कार्यक्रम) की जुलाई नवंबर 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। इस परीक्षा में कॉलेज के चार विद्यार्थियों तथा एक शिक्षिका ने सफलता प्राप्त कर विभिन्न श्रेणियों में प्रमाण-पत्र हासिल किए। विद्यार्थियों में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा अवनी गर्ग ने साइबर सुरक्षा और गोपनीयता पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इसी विभाग के आशुतोष ने पाइथन का उपयोग करके प्रोग्रामिंग, डेटा संरचनाएं और एल्गोरिदम पाठ्यक्रम में कुलीन (एलीट) प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के मयंक शर्मा ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स का परिचय में कुलीन (एलीट) प्रमाण-पत्र तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के उज्ज्वल ने एल्गोरिदम का डिजाइन और विश्लेषण पाठ्यक्रम में कुलीन $ रजत (एलीट $ सिल्वर) प्रमाण-पत्र प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसी क्रम में कॉलेज की शिक्षिका एवं एनपीटीईएल समन्वयक डॉ. प्रगति शर्मा ने भी इंटरनेट ऑफ थिंग्स का परिचय पाठ्यक्रम में कुलीन $ रजत (एलीट $ सिल्वर) प्रमाण-पत्र प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया। सभी सफल प्रतिभागियों को देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी मद्रास एवं आईआईटी खड़गपुर) द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर कॉलेज के सचिव अनुभव कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं डॉ. प्रगति शर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ नवीनतम ज्ञान एवं कौशल का निरंतर विकास अत्यंत आवश्यक है। एनपीटीईएल जैसे ऑनलाइन शिक्षण मंच विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष, आत्मनिर्भर एवं रोजगार के योग्य बनाना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे ऑनलाइन पाठ्यक्रमों एवं कौशल विकास कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
गठबंधन पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम के बीच गठबंधन होने पर जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। गठबंधन की खुशी में एआईएमआईएम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव हाजी दीन मोहम्मद अब्बासी, जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आजाद समाज पार्टी के नेता सलीम चैधरी व उनकी टीम के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। बता दें कि लखनऊ में दोनों दलों के नेताओं ने गठबंधन कर सामाजिक न्याय मोर्चा के गठन की घोषणा की है।
सीओ सदर ने थाने पहुंकर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
चरथावल। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सीओ सदर सुनील कुमार ने गत रात्रि चरथावल थाने का औचक निरीक्षण किया। थाने पहुंचने पर सीओ सदर ने वहां तैनात सभी विवेचकों (जांच अधिकारियों) के साथ अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने थाने में चल रही और लंबे समय से लंबित पड़ी विवेचनाओं की गहन समीक्षा की। उसीओ सदर ने सभी विवेचकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने और विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के कड़े आदेश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
श्री मद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन 14 से
मुजफ्फरनगर। सर्वाेदय धर्मशाला, दक्षिणी कृष्णापुरी में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा 14 नवम्बर से 21 नवम्बर तक सांय 03ः30 बजे से 05 बजे तक प्रतिदिन कथाव्यास आचार्य पं होती लाल शर्मा द्वारा महंत कार्तिक गिरी के पावन सानिध्य तथा सभासद राजीव शर्मा की गरिमामयी उपस्थित मे किया जायेगा। सहयोगी संस्थायें जिला आचार्य कुल परिवार, गुडविल सोसायटी, बाल कृष्ण सेवा संस्थान तथा श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार रहेगें। सभी सनातन प्रेमी,धर्म प्रेमी भाइयों बहनों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार, ईष्ट मित्रों सहित समय पर पधारकर कथा ज्ञान यज्ञ की शोभा बढ़ाएं तथा धर्म लाभ उठाये।
एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में “ऑनलाइन शॉपिंग में उपभोक्ता व्यवहार” विषय पर जागरूकता एवं ज्ञानवर्धक गतिविधि का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में आज आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (प्फ।ब्) के अंतर्गत ब्रेनिऑक्स क्लब द्वारा बीबीए विभाग के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग में उपभोक्ता व्यवहार विषय पर एक ज्ञानवर्धक एवं जागरूकता आधारित गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ऑनलाइन खरीदारी के प्रति उपभोक्ताओं के बदलते व्यवहार, उनकी पसंद, खरीदारी संबंधी निर्णयों, डिजिटल बाजार के प्रभाव तथा ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीबीए विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय डिजिटल क्रांति का युग है। इंटरनेट, स्मार्टफोन और विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने खरीदारी की पारंपरिक प्रक्रिया को पूरी तरह बदल दिया है। आज उपभोक्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार घर बैठे ही विभिन्न उत्पादों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, उनकी कीमतों की तुलना कर सकते हैं तथा अपनी पसंद के अनुसार वस्तुओं का चयन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए उपभोक्ता व्यवहार को समझना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि किसी भी व्यवसाय की सफलता उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं, पसंद और संतुष्टि पर निर्भर करती है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं रुचि के साथ सहभागिता की। उन्होंने ऑनलाइन खरीदारी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से विषय को और अधिक गहराई से समझने का प्रयास किया। इस प्रकार च्च्ज् प्रस्तुति, व्यावहारिक उदाहरणों और गूगल फॉर्म के संयोजन ने इस गतिविधि को अधिक रोचक, संवादात्मक एवं प्रभावशाली बनाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के बीबीए विभाग के सभी शिक्षकगण डॉ. संगीता गुप्ता, श्री मोहम्मद अंज़र, श्री संजय शर्मा, श्री दीपक गर्ग, सुश्री सोनिका, सुश्री पूरवी, सुश्री प्राची, श्री रोहन त्यागी, श्री प्रशांत गुप्ता, सुश्री विनीता चैधरी, श्री सतीश, श्री अमित, श्री पवन बलियान एवं सुश्री लवी वर्मा उपस्थित रहे। सभी शिक्षकगण ने गतिविधि की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ उनकी व्यावहारिक समझ, तार्किक क्षमता एवं डिजिटल जागरूकता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में यह कहा जा सकता है कि ब्रेनिऑक्स क्लब द्वारा आयोजित यह गतिविधि विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई। इसने विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल बाजार की कार्यप्रणाली, उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं तथा सुरक्षित ऑनलाइन खरीदारी के महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया। साथ ही, विद्यार्थियों को यह भी अनुभव हुआ कि सफल प्रबंधन एवं विपणन रणनीतियों के निर्माण के लिए उपभोक्ता की आवश्यकता, पसंद, संतुष्टि और व्यवहार का गहन अध्ययन कितना आवश्यक है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यावहारिक ज्ञानवर्धन के लिए इस प्रकार की गतिविधियों के निरंतर आयोजन पर बल दिया।
निशुल्क नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ़
ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सेवा का लाभ
रोहाना कलां। सहकारी गन्ना समिति रोहाना कलां के सौजन्य से शुक्रवार को ग्राम रोहानाकलां में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन अनिल त्यागी बहेड़ी ने फीता काटकर किया। इस दौरान समिति सचिव मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। जांच के दौरान जिन लोगों की आंखों में ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उनके निशुल्क ऑपरेशन कराए जाने की व्यवस्था भी की जाएगी। निशुल्क नेत्र जांच शिविर को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर चेयरमैन अनिल त्यागी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना बेहद सराहनीय कार्य है। ऐसे शिविरों से उन लोगों को विशेष लाभ मिलता है, जो आर्थिक कारणों से समय पर अपना उपचार नहीं करा पाते। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सहकारी गन्ना समिति रोहाना कलां की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी शिविर आयोजित कराने की अपेक्षा जताई।
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला
एसएसपी सूरज कुमार राय ने शुक्रताल पहुंचकर परखीं तैयारियां
शुकतीर्थ। आगामी ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सूरज कुमार राय ने शुक्रताल पहुंचकर मेला स्थल का औचक निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। एसएसपी ने शुक्रताल पहुंचकर गंगा घाटों, श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्गों, सुरक्षा प्रबंधों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मातहत अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। इस दौरान दिशा निर्देश दिये। मेले में पर्याप्त पुलिस बल के साथ-साथ जल पुलिस और दक्ष गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुचारू ट्रैफिक प्लान तैयार करने और वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था बनाने पर जोर दिया गया।
स्नान के दौरान सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग और चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के कड़े निर्देश दिए गए।इस दौरान महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। गंगा घाटों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए जाएं तथा जल पुलिस एवं गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए। भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में निरंतर पुलिस गश्त, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों एवं प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक दिशा-सूचक एवं चेतावनी बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए मेले की समस्त व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जा सके तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा राधारमण सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
मोबाइल टावर से लिथियम बैटरी चोरी की घटना का सफल अनावरण
पुरकाजी पुलिस ने चार शातिर चोरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में शातिर चोरों व लुटेरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुरकाजी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोबाइल टावर से लिथियम बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो कीमती लिथियम बैटरियां भी बरामद की गई हैं।
मामले के अनुसार, गत 11 नवंबर 2026 को इंडस भारती मोबाइल टावर कंपनी के एरिया मैनेजर विनय कुमार ने थाना पुरकाजी में लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने ग्राम गोधना में लगे कंपनी के मोबाइल टावर से लिथियम बैटरियां चोरी कर ली हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा (मु0अ0सं0 185/2026) दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया।
एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन, एसपी सिटी अमृत जैन के पर्यवेक्षण तथा सीओ सदर सुनील कुमार व थानाध्यक्ष पुरकाजी मानवेंद्र भाटी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार (13 नवंबर 2026) को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोधना के जंगल से कैम्पा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। यहां से पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दोनों लिथियम बैटरियां बरामद कर लीं।
गिरफ्तार अभियुक्त विनीत पुत्र देवेंद्र (निवासी बचन सिंह कॉलोनी, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर), अंकित पुत्र जनेश (निवासी ग्राम मखियाली, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर), अमित पुत्र कुंवरपाल (निवासी विनोद विहार, थाना सदर, सहारनपुर), अब्दुल रहमान पुत्र शमीम (निवासी दुधली बुखारा, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर)
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इस सफलता को हासिल करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विक्रम वीरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल गौरव राणा, कांस्टेबल बोबिंदर सिंह, बबलू कुमार और अमित कुमार शामिल रहे।


