खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सपा नेताओं ने मनाई मुलायम सिंह की जयंती, खतौली में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
खतौली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती रविवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
खतौली-बुढ़ाना रोड स्थित काज़ी फार्म हाउस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इस दौरान उनके जीवन और राजनीतिक योगदान को याद किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेता काज़ी नबील अहमद ने कहा कि नेताजी गरीब, किसान और वंचित समाज की आवाज थे। सामाजिक न्याय के लिए नेताजी का संघर्ष हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को सामाजिक न्याय और समाजवाद का बड़ा पुरोधा बताते हुए श्रद्धांजलि दी। नगर अध्यक्ष हाज़ी वसीम सिद्दीकी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और वंचित वर्गों के अधिकारों और सम्मान के लिए काम किया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाने के साथ उनके हितों के लिए संघर्ष किया। युवा सपा नेता अभिषेक गोयल एडवोकेट ने कहा कि नेताजी ने किसानों, युवाओं और आम जनमानस के सशक्तिकरण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करना होगा। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का संघर्ष, सादगी और समाजवादी विचारधारा लोगों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। सभा में समाजवाद और सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलने तथा उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ सपा नेता हाजी यूसुफ़, सैय्यद ताजुद्दीन, पूर्व नगर अध्यक्ष इरशाद जाट, पूर्व सभासद अरशद खान, शाहिद पप्पू, एहतेशाम सभासद, आस मोहम्मद सभासद, खुर्रम चैधरी, आफाक पठान, शारिक कुरैशी, मुजम्मिल, हारून सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर धूमधाम के साथ निकला भव्य नगर कीर्तनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरु सिंह सभा की ओर से शहर में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन सुबह 11 बजे गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे से शुरू हुआ और लिंक रोड, भोपा रोड, अंसारी रोड, रूड़की रोड, शिव चैक, गुरु तेग बहादुर मार्केट, झांसी की रानी और कोर्ट रोड से होता हुआ रात करीब आठ बजे रोडवेज स्थित गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुआ। प्रारंभ में मुख्य अतिथि अंकुर दुआ और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व विधायक कपिल देव अग्रवाल ने पांच प्यारों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्पवर्षा की गई और निशान साहिब दिखाकर नगर कीर्तन को रवाना किया गया। गुरु सिंह सभा के प्रधान सतपाल सिंह मान और सचिव अजीत सिंह मलिक ने मुख्य अतिथियों को सिरोपा व स्मृति चिह्न भेंट किए।  नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी साहिब के आगे पांच प्यारे और पांच निशानची चल रहे थे, जबकि श्रद्धालु झाड़ू लगाते और पानी का छिड़काव करते हुए आगे बढ़ रहे थे। गांधी कॉलोनी, नुमाइश कैंप और घास मंडी की प्रभात फेरियों के सदस्य भी कीर्तन करते हुए शामिल हुए। पंजाब से आई सुंदर झांकियां, गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब, निहंग सिखों की मौजूदगी, शहर के बैंड, पंजाब का पाइप बैंड और गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल के दशमेश बैंड आकर्षण का केंद्र रहे।   नगर कीर्तन के मार्ग पर रूड़की रोड, शिवजी की मूर्ति, झांसी की रानी और रोडवेज गुरुद्वारे तक रोशनी की व्यवस्था की गई थी। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने मार्ग में फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा प्रसाद के स्टॉल लगाए। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में संगत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर पहुंची। नगर कीर्तन के पीछे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में सेवादारों ने रास्ते में पड़े पत्तल, दोने और गिलास एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया, वहीं गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने सफेद कुर्ता-पायजामा व नीली पगड़ी पहनकर कृपाण के साथ सेवा संभाली।   रोडवेज गुरुद्वारे पहुंचने पर संगत और गांवों से आई ट्रॉलियों के श्रद्धालुओं को मिष्ठान प्रसाद, सिरोपा व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कमेटी ने बताया कि गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 24 नवंबर को रोडवेज स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मनाया जाएगा।  

 

छात्राओं को गर्म ड्रेस वितरित की          
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।इंजीनियर्स क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज बघरा में कक्षा 1 से  कक्षा 12 तक कि जरूरतमंद छात्राओं को गर्म स्कूल यूनिफॉर्म में स्वेटर,जूते,जुराब आदि वितरित किये गएस इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति ने एक सभा का आयोजन किया ।सभा की अध्यक्षता इंजी बी आर शर्मा तथा संचालन क्लब सचिव इंजी उमेश चंद्र वर्मा द्वारा किया गया। क्लब के संरक्षक इंजी आर के सिंह एवं  प्रो अनुराग सिंह,मेरठ कॉलेज ने विद्यालय की छात्राओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा विज्ञान वर्ग की प्रयोगशाला में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया स  अध्यक्षीय भाषण मे इंजी बी आर शर्मा ने कहा कि इस वर्ष  लगभग 150 जरूरतमंद छात्राओं को गर्म  स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया। कॉलेज की शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों को भी गर्म शाॅल भेंट किए गए सप्रदेश स्तर की खो-खो टीम में चयन होने पर कॉलेज की दो छात्राओं कोमल तथा रीता का केके शर्मा,बी बी गुप्ता, रामबीर सिंह ने उत्साह वर्धन किया स मुख्य अतिथि इंजी लोकेश चंद्रा सेवानिवृत् मुख्य अभियंता ने भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कॉलेज की प्रधानाचार्या मंजू मलिक ने सभी का धन्यवाद किया।सभा में इंजी बीबी गुप्ता,रामबीर सिंह,के के शर्मा ,आर के गोयल , संजय कुमार मित्तल,उमेश चंद कुलश्रेष्ठ,पी के गुप्ता, वरिष्ठ अध्यापिका कमलेश शर्मा,मोनिका,नीरा तथा लगभग आठ सौ की संख्या मे छात्राएं उपस्थित रही ।

 

वाहन चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने चैकिंग अभियान के तहत कई जगह वाहन चैकिंग की तथा वाहनो की तलाशी ली।
  एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा हाईवे सहित विभिन्न स्थानो पर चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनो को रूकवा कर उनकी तलाशी ली तथा कागजात चैक किए। पुलिस द्वारा शामली रोड, अस्पताल चैराहा, अलमासपुर चैक, खालापार-फक्करशाह चैक, हनुमान चैक चूंगी नम्बर 2, मिमलाना रोड, मदीना चैक आदि विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिंग की तथा नागरिको को हेलमेट लगाने की सलाह दी। चैकिंग के दौरान वाहन चालको खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे खलबली मची रही। कई दुपहिया चालक चैकिंग होती देख वाहन चालक इधर-उधर संकरी गलियो से होकर रफूचक्कर हो गए।

 

जूम पर बैठक लेकर जागरूकता के निर्देश
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, बैंक कर्मियों, प्रगणकों, सुपरवाइजरों और जनसेवा केंद्र संचालकों के साथ जूम बैठक की। बैठक में स्व-गणना और आगामी जनगणना अभियान की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। एडीएम गंभीर सिंह ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का अभियान है। उन्होंने सभी संबंधित वर्गों से टीम भावना के साथ सक्रिय भागीदारी निभाने और जनपद की स्व-गणना प्रगति व रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करने को कहा।

 

कार्तिक गंगा मेले को लेकर प्रमुख मार्गों पर चलाया चेकिंग
मुजफ्फरनगर। शुक्रताल में आयोजित होने वाले आगामी कार्तिक गंगा मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी है। मोरना-शुक्रताल और मोरना-बिजनौर मार्ग पर पुलिस बल तैनात कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।   जानकारी के अनुसार, मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिसके मद्देनजर प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने भैंसा-बुग्गी चालकों को सड़क पर दौड़ आयोजित न करने व प्रतियोगिता में शामिल न होने की हिदायत दी है, क्योंकि इससे हादसे और यातायात बाधित होने का खतरा रहता है।   पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अवहेलना करने, हुड़दंग मचाने या माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम बना रहे।

 

 ट्रक ने टूरिस्ट बस में मारी टक्कर, 9 लोग घायल Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मेरठ-पौड़ी हाईवे पर सिकरेड़ा गांव के निकट घने कोहरे के बीच गलत दिशा से आए ट्रक ने टूरिस्ट बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चियों समेत 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, क्षतिग्रस्त बस को क्रेन से हटवाया और ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।  
जानकारी के अनुसार, बस में 25 लोग सवार थे, जो कोटद्वार स्थित सिद्धबली मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह कोहरे के बीच तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पार कर गलत दिशा में आ गया और बस से टकरा गया। टक्कर से बस में चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जानसठ और जिला अस्पताल भिजवाया।  घायलों में मुजफ्फरनगर के अवध विहार निवासी ज्ञानेंद्र शर्मा पुत्र बलजोर, सीमा पत्नी पवन, अमरेश पुत्र योगेंद्र, बस चालक शाहरुख, सनी शर्मा पुत्र रविंदर शर्मा, सरिता पत्नी ब्रह्मपाल सिंह, छह वर्षीय दिशा पुत्री सनी, आठ वर्षीय आराध्या पुत्री ज्ञानेंद्र और पवन पुत्र रतन सिंह शामिल हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को क्रेन से हटवाकर यातायात सुचारू कराया तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को बीआईटी पुलिस चैकी भिजवाकर चालक को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।  

 

श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज, मुजफ्फरनगर के 14 विद्यार्थियों का न्यूमेक्स ग्रुप में चयनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर में अध्ययनरत बीबीए, एमबीए, बीसीए, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं के लिए ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा न्यूमेक्स ग्रुप को प्रशिक्षण एवं रोजगार हेतु विद्यार्थियों के चयन के लिए आमंत्रित किया गया। कंपनी प्रतिनिधि अनुज शर्मा, मार्केटिंग हेड, अंशुल गोयल, एचआर मैनेजर, ऋषिराज शर्मा, सिविल इंजीनियरिंग तथा ऋषभ गोयल, परचेज हेड, न्यूमेक्स ग्रुप ने संपूर्ण प्लेसमेंट ड्राइव को निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित किया।संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) ए.के. वशिष्ठ एवं चीफ ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर आशीष चैहान ने कंपनी प्रतिनिधियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा सर्वप्रथम विद्यार्थियों को जॉब प्रोफाइल की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि न्यूमेक्स भारत की एक उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो संपूर्ण भारत में विभिन्न टाउनशिप विकसित करती है। कंपनी रेरा द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार भवनों तथा बहुमंजिला भवनों का निर्माण करती है। कंपनी मार्केट ट्रेनी एवं सेल्स ट्रेनी के पदों के लिए विद्यार्थियों के चयन हेतु संस्थान में आई थी। इसके उपरांत मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों की स्पीकिंग क्षमता, टीम स्पिरिट एवं टेक्निकल एटीट्यूड के आधार पर चयन किया गया।इस चयन प्रक्रिया में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के 62 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 14 छात्र-छात्राएं अंतिम रूप से चयनित हुए। उक्त प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए के शिवम रावत, सौदर्शी शर्मा, बीसीए की कनिष्का शर्मा, लकी शर्मा एवं कनुप्रिया कांबोज सहित अन्य छात्र-छात्राओं का चयन हुआ।
इस प्लेसमेंट ड्राइव को ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (आई.सी.), मुजफ्फरनगर के परिसर में आयोजित किया गया।संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) ए.के. वशिष्ठ ने बताया कि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (आई.सी.), मुजफ्फरनगर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (आई.सी.), मुजफ्फरनगर इंजीनियरिंग एवं एमबीए ही नहीं, बल्कि बीबीए, बीएससी, बीसीए, बीकॉम, एग्रीकल्चर, फार्मेसी आदि सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट आयोजित करता रहा है। यह श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (आई.सी.), मुजफ्फरनगर के लिए बड़ी उपलब्धि है। संस्थान सभी विद्यार्थियों के करियर एवं भविष्य के निर्माण के लिए कृतसंकल्प है, जिसका श्रेय संस्थान में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण एवं  ग्रुप चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ जी को जाता है, जो श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (आई.सी.), मुजफ्फरनगर को आधुनिक एवं उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा ड्राइव में सम्मिलित सभी छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए जीवन में निरंतर वृद्धि करने हेतु प्रोत्साहित किया। डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ जी ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को स्वकेंद्रित, अनुशासित एवं अपने समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर हो सकें। अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित प्रत्येक गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठाएं एवं संस्थान द्वारा समय-समय पर आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग करते रहें। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के निदेशक एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चीफ कोऑर्डिनेटर आशीष चैहान ने कंपनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया एवं सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।संस्थान के चीफ ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर प्रो. आशीष चैहान ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उनसे भविष्य में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज से जुड़े रहकर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने का आग्रह किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन इंजीनियर नितिशा त्यागी ने किया। मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी आशीष चैहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. चित्रा श्रीवास्तव एवं श्री अर्चित आदि प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

 

साप्ताहिक योग चर्चा में यम-नियम और अष्टांग योग पर हुई चर्चा
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर में साप्ताहिक योग चर्चा में योग की बेसिक जानकारी दी गई। सर्वप्रथम भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने नियमित योग साधना प्रारंभ करवाई। उन्होंने सर्दी में किए जाने वाले विभिन्न आसन और सूक्ष्म क्रियाएं करवाई। क्षेत्रीय प्रधान नीरज बंसल ने अनुलोम विलोम और कपालभाति प्राणायाम करवाएं। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने सभी योग साधक और साधिकाओं से महर्षि पतंजलि के अनुसार अष्टांग योग के बारे में प्रश्न पूछे। सभी ने अपनी अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार प्रश्नों के उत्तर दिए। अंत में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि भारतवर्ष इसीलिए महान था क्योंकि भारतवर्ष के सभी नागरिक यम और नियम का पालन करते थे लेकिन आज भारतवर्ष के अंदर यम नियम का पालन नहीं किया जा रहा है इसलिए आज भारतवर्ष में लोगों का सामाजिक एवं व्यक्तित्व का पतन हो रहा है। भारतवर्ष आगे भी महान बन सकता है अगर राजा से लेकर प्रजा तक सभी लोग यम और नियम का पालन करें। यम पांच होते हैं अहिंसा, सत्य, अस्तेय,ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह तथा नियम भी पांच होते हैं शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर परिधान। यम का पालन करने से समाज अच्छा बनता है जबकि नियम का पालन करने से व्यक्तित्व का विकास होता है। इस अवसर पर जिला मंत्री राजीव रघुवंशी, आचार्य रामकिशन सुमन, केंद्र प्रमुख कविंद्र बालियान,क्षेत्रीय प्रधान नीरज बंसल, देवेंद्र बालियान,रविंदर धीमान, जगमाल, प्रशांत शर्मा, मनोज चैधरी, पूनम शर्मा, मंजू चैधरी एवं मुनेश देवी उपस्थित रहे।

 

धूमधाम से निकाली गई निशान यात्राMuzaffarnagar News
मीरापुर। कस्बे में श्री श्याम के लाड़ले परिवार व करने वाले श्याम -कराने वाले श्याम के तत्वाधान में श्री खाटूश्यामजी की भव्य निशान यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। निशान यात्रा में शामिल डीजे व श्री गणेश जी व श्री खाटूश्यामजी की सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर निशानयात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।मीरापुर थाने के चैराहे के समीप  से शुरू हुई श्री खाटूश्याम जी की निशान यात्रा का शुभारंभ कस्बा इंचार्ज ओमेन्द्र सिंह व वरिष्ठ पत्रकार मीरापुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प0 राहुल शर्मा व भाजपा नेता अभिषेक गर्ग  ने भगवान श्री गणेश जी व श्री श्याम जी की आरती कर किया। डीजे व बैंड बाजों से सुसज्जित निशानयात्रा में भगवान श्री गणेश, श्री खाटूश्यामजी जी सुंदर झांकियों व भव्य रथ ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। निशानयात्रा थाने के सामने से शुरू होकर ,सराय गेट,मदान चैक,सर्राफा बाज़ार, घासमंडी,वैश्य धर्मशाला व थावर वाली मस्जिद से होती हुई श्री बाला जी मंदिर पर सम्पन्न हुई।निशानयात्रा में शामिल सैकड़ो की संख्या में महिलाएं,पुरूष व बच्चें अपने हाथों में श्री खाटूश्यामजी के निशान हाथ में लेकर श्री श्याम के भजनों में भक्तिरस में मदमस्त होकर नृत्य करते चल रहे थे।इस दौरान जय श्री श्याम के जयकारों से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा।निशान यात्रा का नागरिकों ने कई स्थानों पर जलपान कराकर व पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के चलते इंस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।निशान यात्रा में में मुख्यरूप से सुनीलदत्त शर्मा, प्रभात शर्मा,डॉ बलराम गिरी,अभिषेक गर्ग ,मनीष अग्रवाल,दीपक प्रजापति,मनोज मदान, आयुष काम्बोज,मोनू शर्मा,उर्वित कम्बोज,सचिनपाल,विकास कश्यप आदि लोग शामिल रहे।

 

मेरठ के कृष्णा पब्लिक स्कूल को बिजनौर के जे.पी.एस.डी. पब्लिक स्कूल ने पराजित कर ट्राफी जीतीMuzaffarnagar News
ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित श्री रामदास हेवा मेमोरियल अंतर जनपदीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में 34 टीमों ने किया प्रतिभाग
मीरापुर। कस्बे के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित 11 वें श्री रामदास हेवा मेमोरियल इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में विभिन्न जिलों की 34 टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाडियों ने अपना दमखम दिखाते हुए प्रतिद्वंदी को पराजित किया। अंतिम कड़े मुकाबले में बिजनौर के जे.पी.एस.डी. टीम ने मेरठ के कृष्णा पब्लिक स्कूल की टीम पराजित कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम जानसठ रश्मि लांबा, उप जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार, विद्यालय चेयरमैन बी.पी. सिंह, निदेशक रोहित कुमार, साक्षी सिंह, प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान एंव सिद्धार्थ राजवंशी (एडवोकेट) ने विद्यालय के संस्थापक व पूर्व एमएलसी श्री रामदास हेवा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खिलाडियों को खेल भावना के साथ ही मैदान में उतरना चाहिए, खेलों से हमारा मानसिक व शारीरिक विकास होता है, अभिभावक बच्चों की पढ़ाई के साथ उनकों खेल के प्रति भी जागरूक करें। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अतिथियों का मन मोह लिया।
प्रथम सेमीफाइनल मुक़ाबला कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ एवं गोल्डन पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर के बीच हुआ, जिसमें कृष्णा पब्लिक स्कूल विजयी रहा। द्वितीय सेमीफाइनल मुक़ाबला जे.पी.एस.डी. पब्लिक स्कूल बिजनौर एवं गोल्डन बेल्स स्कूल नंगला के मध्य हुआ, जिसमें जे.पी.एस.डी. पब्लिक स्कूल ने जीत हासिल कर फ़ाइनल में जगह बनाई।
फाइनल में जे.पी.एस.डी. पब्लिक स्कूल बिजनौर ने कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ की टीम में कडा मुकाबला हुआ, जिसमें जे.पी.एस.डी. की टीम ने कृष्णा पब्लिक स्कूल की टीम 2-0 से करारी शिकस्त देते हुए पराजित कर ट्राफी जीत ली। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता व उप विजेता टीम को प्रतीक चिह्न व चेक देकर सम्मानित किया। निर्णायक मण्डल में अजीत सिंह तोमर (एनआईएस कोच), अमित शर्मा (नेशनल रेफरी), उज्ज्वल पाल (नेशनल रेफरी), नितिन चैधरी (नेशनल रेफरी), मोहित कुमार (नेशनल रेफरी),  शिवम चैधरी (नेशनल एवं स्टेट रेफरी), दीपू चंद (नेशनल प्लेयर एवं स्टेट रेफरी) एवं सचिन नेगी (स्टेट रेफरी) रहे। विद्यालय चेयरमैन बी.पी. सिंह, निदेशक रोहित कुमार एवं प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने सभी प्रतिभागी टीमों एवं आगंतुको का आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम का संचालन अलका पँवार, अर्शिका, अवनी देशवाल, अवनी शर्मा, भव्या गुप्ता, हरमन कौर, मानव माहेश्वरी एंव राघव आर्य, अलिस्बा, निहारिका, नवीश चैधरी, लक्ष्य, संस्कार, संभव संघल एंव हनी सिंह आदि ने किया। टूर्नामेंट का सफल आयोजन कराने में पी.टी.आई हैप्पी चैहान, मीनाक्षी अरोरा, साहिल वाशिष्ठ समेत स्कूल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर मनोज रस्तौगी, ममता शर्मा, अभिषेक गर्ग, समाज सेवी ब्रजभूषण अग्रवाल, कीर्तिभूषण शर्मा, डॉ. विकाश शर्मा, रूपेश गुप्ता, अरुण शर्मा, विवेक चैधरी, रमा तोमर, अजय मित्तल, चित्रा जोशी, संदीप, हरेन्द्र काकरान, आकाश चैधरी, भावेश गुप्ता, नलिन वर्मा, ब्रजवीर सिंह, रेणु बेदी, राहुल शर्मा, भीम सिंह आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इन टीमों ने किया प्रतिभाग-वॉलीबॉल टूर्नामेंट मे स्प्रिंग डेल्स स्कूल मवाना, सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल मुजफ्फरनगर, ज्ञानस्थली स्कूल मीरांपुर, गोल्डन बेल्स स्कूल नंगला, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना, द. एस. डी. स्कूल मुजफ्फरनगर, मेपल्स एकेडमी बुढ़ाना, गोल्डन पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर, सिल्वर ओक स्कूल पिन्ना, एस. डी. पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर, जे.पी.एस.डी. पब्लिक स्कूल बिजनौर, एस वी एस इंटरनेशनल स्कूल मवाना, स्प्रिंग डेल्स स्कूल मंसूरपुर, न्यू सेंट मैरी ग्लोबल स्कूल खतौली, मैरिटा पब्लिक स्कूल बिजनौर, शिखर शिशु सदन धामपुर, भगवंत पब्लिक स्कूल चाँदपुर, मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल नेहटौर, हिमालयन पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर, एस एस वी एम नागौडी एवं कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ की टीमों के बीच कडा मुकाबला हुआ।

 

शुक्र तीर्थ में पशुओं के लिए अस्थायी चिकित्सालय सुविधा स्थापित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शुक्रतीर्थ में आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेल को लेकर पशुपालन विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। दूर-दराज से भैंसा-बुग्गी और बैलगाड़ियों के माध्यम से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के पशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेला परिसर में विभाग द्वारा एक विशेष अस्थायी पशु चिकित्सालय स्थापित किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से मेले में पहुंचने वाले बैल, भैंसा व अन्य पशुओं को त्वरित एवं निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। घ्मेले के दौरान चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने अस्थायी चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध जीवनरक्षक दवाओं, प्राथमिक उपचार सामग्री और अन्य चिकित्सकीय संसाधनों की गहनता से जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों व कार्मिकों को कड़े निर्देश दिए कि मेले में आने वाले प्रत्येक पशुपालक और श्रद्धालु को समुचित सहायता एवं परामर्श प्रदान किया जाए, ताकि यात्रा की थकान या किसी आकस्मिक बीमारी के कारण पशुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पशुपालन विभाग द्वारा मेले की अवधि के दौरान चैबीसों घंटे निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए विशेष रोस्टर प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत अलग-अलग तिथियों और पालियों के अनुसार पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं सहायक कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। विभाग का यह प्रयास मेले में अपने पशुओं के साथ आने वाले किसानों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

 

पांच दिवसीय प्रभात फेरियों का समापन
 खतौली। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज की ओर से निकाली जा रही पांच दिवसीय प्रभात फेरियों का शनिवार को पांचवीं एवं अंतिम प्रभात फेरी के साथ समापन हो गया। अंतिम प्रभात फेरी पंजाबी कॉलोनी निवासी जसवीर सिंह छाबड़ा के आवास से शुरू हुई और रेलवे रोड, जानसठ रोड, जीटी रोड, अशोक कीर्ति स्तंभ तथा भवानी मंदिर रोड से होते हुए ढाकन चैक पहुंची।  ढाकन चैक पर नगर पालिका सफाई यूनियन के अध्यक्ष सुधीर धामा के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों व नगर पालिका कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद प्रभात फेरी माता राम मूर्ति गुरुद्वारा पहुंची, जहां ज्ञानी सोहन सिंह ने शब्द कीर्तन व गुरबाणी का पाठ कराया और अरदास के उपरांत राजकुमार ग्रोवर व आदेश ग्रोवर के परिवार की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। आगे प्रभात फेरी बिड़ीबाड़ा, अशोका मार्केट और दुर्गापुरी से होते हुए शिवपुरी पहुंची, जहां सरबजीत सिंह के आवास पर स्वागत के बाद तहसील रोड गुरुद्वारे में अरदास के साथ पांच दिवसीय श्रृंखला का समापन हुआ, जहां गुरमीत सिंह के परिवार की ओर से प्रसाद की सेवा की गई।  गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा प्रबंध समिति, जानसठ रोड की ओर से आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन, नगर पालिका परिषद खतौली के अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, सफाई नायकों और सफाई कर्मचारियों का आभार जताया गया। प्रभात फेरी में ज्ञानी जनक सिंह, ज्ञानी सोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह बिल्लू, जसवीर सिंह, हरविंदर सिंह एडवोकेट, गुरमीत सिंह, गुरविंदर सिंह, हरभजन सिंह, हरबंस लाल सलूजा, सतनाम सिंह, गुरबचन सिंह बॉबी, राजीव ग्रोवर, नितिन ग्रोवर, गुरुदत्त अरोड़ा, सुमित रहेजा, चुन्नीलाल, गौरी शंकर, टीनू, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार और मनीष नारंग समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

पेस्टीसाइड फैैक्ट्री मंे घुसा ट्रक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।बाईक सवार को टक्कर मार कर पेस्टीसाइड फैैक्ट्री मे घुसा ट्रक। इस हादसे से फैक्ट्रीकर्मियो मे हडकम्प मच गया। फैक्ट्री स्टाफ ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
  मिली जानकारी के अनुसार सिखेडा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव भंडूर मे आज सुबह उस समय हडकम्प मच गया कि जब भंडूर पुलिस चैकी क्षेत्र मे स्थित पेस्टीसाइड फैक्ट्री मे एक ट्रक अनियंत्रित होकर जा घुसा। इस हादसे मे बाईक सवार मनोज नामक युवक घायल हो गया। राहगीरो की मदद से घायल युवक को कार द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। ग्रामीणो ने इसकी सूचना परिजनो को दी तो मामले की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान मौके पर कई ग्रामीण मौजूद रहे। बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत मे ले लिया।

 

जानसठ फ्लाईओवर पर ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
खतौली। थाना खतौली क्षेत्र की भूड़ चैकी के पास जानसठ फ्लाईओवर पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए मेरठ स्थित मृत्युंजय हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान न्यू आबादी खतौली निवासी यासिर पुत्र जमाल (करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

30 वर्षीय युवक की डूबने से मौतMuzaffarnagar News
भोपा। पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ मे आज उस समय हादसे के तहत करीब 30 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई कि जब वह गंगनहर  मे अपने भैंसे को नहला रहा था कि इसी बीच गंगनहर मे डूबने से युवक की मौत हो गई।   मिली जानकारी के अनुसार शुकतीर्थ गंगा मेले मे आए श्रद्धालुओ मे उस समय कौतूहल बन गया कि जब गंगा मे अपने भैसे को नहलाते वक्त भैंसा स्वामी करीब 30 वर्षीय युवक की नहर मे डूब जाने से मौत हो गई। चर्चा रही कि उक्त युवक गंगनहर मे अपने भैसे को नहला रहा था। बताया जाता है कि इस दौरान उक्त युवक भैसे को नहला रहा था कि इस दौरान यह हादसा हो गया। युवक को डूबता देख अन्य लोगो ने शोर मचाया तथा पुलिस को सूचित किया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरो की मदद से नहर मे डूबे युवक को मशक्कत कर बेहोशी की हालत मे बाहर निकलवाया तथा उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहंा डाक्टरो ने उक्त युवक को मृतक घोषित कर दिया। मृतक युवक भोपा क्षेत्र के गंाव गादला निवासी विकुल बताया जा रहा हैं। हादसे की सूचना पर एसपी देहात संजय अक्षय महाडिक तथा जिला पंचायत प्रशासक डा.वीरपाल निर्वाल भी मौके पर पहुंच गए। हादसे मे युवक की मौत से परिजनो तथा ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

 

बाल विवाह मुक्त समाज के लिए 460 ग्रामीण महिलाओं ने लिया संकल्प, मुजफ्फरनगर में चार ब्लॉकों की महिलाओं को किया जागरूकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित कार्यक्रम में मोरना, सदर, चरथावल और पुरकाजी ब्लॉक के चयनित गांवों से लगभग 460 ग्रामीण महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से ग्रामीण समाज विकास केंद्र द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्य गौरव मलिक एवं रविता ने महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों और बाल विवाह रोकने में समाज की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुरीति नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या है। इसे समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति, ग्राम पंचायत, विद्यालय, धार्मिक संस्थाओं और प्रशासन को मिलकर प्रयास करना होगा।
लड़की की शादी 18 और लड़के की 21 वर्ष से पहले करना कानूनन अपराध
कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि भारत में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 लागू है। इसके तहत लड़की की विवाह की न्यूनतम कानूनी आयु 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। निर्धारित आयु से पहले विवाह करना कानून का उल्लंघन है। बाल विवाह करवाने, संपन्न कराने या उसमें सहयोग करने वाले लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। संबंधित अपराधों में दो वर्ष तक के कठोर कारावास और एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
बाल विवाह से शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर पड़ता है गंभीर असर
गौरव मलिक और रविता ने महिलाओं को समझाया कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों की शिक्षा बीच में छूट जाती है। कम उम्र में गर्भधारण से मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसके अलावा मानसिक तनाव, भय और भावनात्मक समस्याएं बढ़ती हैं। लड़कियों की आत्मनिर्भरता और रोजगार के अवसर कम हो जाते हैं तथा घरेलू हिंसा और शोषण का जोखिम भी बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि बाल विवाह के कारण गरीबी, अशिक्षा और लैंगिक असमानता का चक्र लगातार चलता रहता है। बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास के समान अवसर मिलना आवश्यक है।
ग्राम पंचायतों और ग्रामीण महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
कार्यक्रम में बताया गया कि बाल विवाह रोकने के लिए ग्राम पंचायतों की बैठकों में नियमित चर्चा होनी चाहिए। ग्राम सभाओं में बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए। ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों को सक्रिय करते हुए बाल विवाह की संभावित घटनाओं की पहचान कर प्रशासन को तत्काल सूचना देनी चाहिए।
विद्यालय छोड़ चुके बच्चों की पहचान कर उनका दोबारा नामांकन कराने, मंदिरों, मस्जिदों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता संदेश लगाने तथा विवाह के दौरान वर-वधू की आयु और आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।
बाल विवाह की जानकारी मिलने पर 1098 पर दें सूचना
महिलाओं को बताया गया कि किसी भी गांव या क्षेत्र में बाल विवाह की जानकारी मिलने पर स्वयं विवाद या जोखिम उठाने के बजाय संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना दें। इसके लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिला बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, जिला प्रशासन, जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल कल्याण समिति को भी सूचना दी जा सकती है। संस्था के सदस्यों ने कहा कि बाल विवाह रोकना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। किसी भी संभावित बाल विवाह की जानकारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
महिलाओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को सामूहिक संकल्प दिलाया गया कि वे न तो बाल विवाह करेंगी और न ही होने देंगी। 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह नहीं होने देंगी। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों को प्राथमिकता देंगी तथा बेटियों और बेटों को समान अवसर प्रदान करने के लिए समाज में जागरूकता फैलाएंगी।
 महिलाओं से आह्वान किया गया कि वे अपने गांवों में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाएं और किशोरियों एवं युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करें।
बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य
कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने गांवों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों और सामुदायिक बैठकों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता संदेश पहुंचाने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि सुरक्षित बचपन, शिक्षित समाज और सशक्त भविष्य के निर्माण के लिए बाल विवाह का पूरी तरह उन्मूलन जरूरी है।
कार्यक्रम में चार ब्लॉकों के चयनित गांवों से आई लगभग 460 महिलाओं की सहभागिता को ग्रामीण स्तर पर बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

 

निकलेगी धूमधाम के साथ भव्य शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ऊँ श्री महाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में मन्दिर के परम् पूजनीय ठाकुर नकली सिंह गुरू जी ने बताया कि गत 39 वर्षों से ऊँ श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा जी के शुभ जन्मोत्सव का आयोजन होता चला आ रहा है। इस वर्ष भी मन्दिर के प्रांगण में 40 वाँ पंचदिवसीय ऊँ श्री महाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव-2026 का आयोजन दिन रविवार दिनांक 29 नवम्बर 2026 से दिन बुधवार दिनांक 2 दिसम्बर 2026 तक विधिविधान तथा बड़ी ही धूमधाम के साथ मेले के रूप में मनाया जायेगा। मन्दिर के परम् पूजनीय ठा० नकली सिंह गुरू जी ने बताया कि बाबा के इस उत्सव में दूर-दराज से श्रद्धालुजन पूजा-अर्चना करने आते हैं।   इस पावन उत्सव पर रविवार, 29 नवम्बर, 2026 को बाबा की एक भव्य शोभा यात्रा प्रातः 10.00 बजे श्रीबालाजी धाम मन्दिर, नई मण्डी से प्रारम्भ होकर मण्डी के अनेक बाजारों से होती हुई-गऊशाला रोड से भोपा पुल से उतरकर टाऊन हॉल रोड से झाँसी की रानी से शिव चैक से रूड़की रोड से जिला अस्पताल से ग्राम शाहबुद्दीनपुर-ग्राम मिमलाना से होती हुई श्री भैरव बाबा के पावन धाम ग्राम कल्लरपुर-कछौली, मुजफ्फरनगर पहुँचेगी।  सोमवार, 30 नवम्बर, 2026 को श्री गणेश पूजन, वेदीपूजन, ध्वजारोहण प्रातः 8.00 बजे तथा श्री सुन्दरकाण्ड पाठ प्रातरू 10.00 बजे किया जायेगा। मंगलवार, 1 दिसम्बर 2026 को ऊँ श्री महाकाल भैरवाष्टमी जन्मोत्सव प्रातरू काल से मनाया जायेगा। उत्सव में माँ भगवती का जागरण सायं 6.30 बजे से प्रारम्भ होगा तथा बाबा का रूद्राभिषेक व विशेष हवन-पूजन, रात्रि 12.00 बजे होगा। बुधवार, 2 दिसम्बर 2026 को पूर्णाहुति, आरती प्रातः 5.00 बजे तथा बाबा का भोग-प्रसाद प्रातः 7.00 बजे वितरित किया जायेगा। आप इस पुनीत पर्व पर सादर आमन्त्रित हैं। बैठक में रामकुमार पुण्डीर, अमित पुण्डीर, सुमित कुमार, अंकित कुमार, नीरज कुमार, संजू कुमार, कुलदीप कुमार, अर्पित कुमार, भूमेश, लोकेंद्र, राजकुमार, अभय प्रताप, सोनू, ऋषि राज राही, कमल किशोर राणा, प्रेमपाल सिंह (संधावली), विजय कैमरिक, मुकेश धीमान, जयवीर, डब्बू चैधरी, बबलू शर्मा, कुलदीप, पवन पांचाल आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23367 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − five =