समाचार (Muzaffarnagar News)
हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
बुढ़ाना। बुढ़ाना थाना क्षेत्र के बड़ौत रोड पर शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायल युवक बिटावदा गांव निवासी दर्शन है। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को संभाला और तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दर्शन की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।
अतिक्रमण पर चला चाबुक, दुकानदारों में मची खलबली
मुजफ्फरनगर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए शुक्रवार को नगरपालिका परिषद द्वारा जिला अस्पताल के आसपास सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रशासनिक अमले की सख्ती से अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) पवन कुमार स्वयं मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सड़क घेरकर तीन-तीन ठिए लगा रखे थे, जिससे राहगीरों, तीमारदारों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगरपालिका और प्रशासन की टीम ने तत्काल प्रभाव से सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटवाया और दुकानदारों को दोबारा सड़क पर सामान या ठिए रखकर कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि जिला अस्पताल से लेकर सहारनपुर बस स्टैंड तक मार्ग के दोनों ओर फैले अवैध अतिक्रमण को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह साफ किया जाएगा। नगरपालिका और प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से पूरे इलाके में खलबली मची रही और कई दुकानदार स्वयं ही अपना सामान समेटते नजर आए।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों की मदद से सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों को भी हटवाया गया, जिससे जाम की समस्या से जूझ रहे राहगीरों को बड़ी राहत मिली।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक निजी अस्पताल के आसपास भी कार्रवाई की गई, जहां अस्पताल के बाहर और सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन और आसपास के दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि मुख्य मार्ग पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न होने दिया जाए। इसके साथ ही सड़क किनारे संचालित लकड़ी की टाल भी प्रशासन के निशाने पर रहीं। माया पैलेस के बाहर स्थित लकड़ी की टाल सहित दो लकड़ी की टाल पर कार्रवाई की गई। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को चेतावनी दी कि सड़क और फुटपाथ पर लकड़ी अथवा अन्य सामान रखकर सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा न किया जाए। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने आनंदपुरी पेट्रोल पंप के आसपास भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यहां कई दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखकर सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा किया गया था। टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने की हिदायत दी। प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती देखकर आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि किसी दुकानदार द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो सामान जब्त करने के साथ-साथ भारी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
घायल युवती की उपचार के दौरान मौत
विधायक पंकज मलिक परिवार से मिले
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव छतेला में ट्रांसफार्मर फटने से हुए दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से झुलसी 15 वर्षीय किशोरी सानिया ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सानिया की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पर एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर चरथावल विधायक पंकज मलिक भी तत्काल गांव छतेला पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए गहरा दुख व संवेदना व्यक्त की। विधायक ने परिवार को इस कठिन समय में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया तथा प्रशासन और संबंधित विभाग से उचित आर्थिक सहायता व मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
जागरूकता रैली निकालीः 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त पत्रांक संख्याः-3844/एसएलएसए-238/2026 (कुलदीप / ऋ.) दिनांकितः 13 नवम्बर 2026 के अनुपालन में सरक्षित बचपन अभियान, बाल विवाह मुक्त भारत के प्रचार प्रसार के सम्बन्ध में (जी० आई० सी०) राजकीय मैदान महावीर चैक से प्रकाश चैक तक जागरूकता एवं प्रचार प्रसार हेतु एक रैली का आयोजन आज समय सुबह 10रू00 बजे किया गया। सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुज़फ्फरनगर, डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी, द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया गया, इस अवसर पर श्रीमति इंदू सिद्धार्थ पुलिस अधीक्षक अपराध गुजफफनगर पी०एल०वी० श्री गोरव मलिक, पी०एल०वी० श्री धनीराम, एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफनगर कर्मचारीगण, व आगनवाडी कार्यकत्री एवं छात्र उपस्थित रहें। डॉ० सत्येन्द्र कुमार बौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुजफफनगर द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांकः 12.12.2026 दिन द्वितीय शनिवार, को दीवानी न्यायालय परिसर गुजफ्फरनगर, वाह्य न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली तथा कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, 138 एन० आई० एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।

जिला अस्पताल में पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सख्ती
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल परिसर में सक्रिय दलालों और अवैध वसूली करने वाले बाहरी व्यक्तियों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. भुजवीर सिंह ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में बिना किसी कार्य के घूमने वाले अज्ञात एवं बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे बाहरी व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए, जो बिना किसी वैध कार्य के अस्पताल परिसर में घूमते रहते हैं और मरीजों तथा उनके तीमारदारों को काम कराने के नाम पर अपने जाल में फंसाकर उनसे अवैध वसूली करते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध शिकायत अथवा संलिप्तता सामने आने पर एफआईआर दर्ज कराते हुए नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ निभाएं और अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के अनावश्यक रूप से परिसर में घूमने अथवा मरीजों और उनके परिजनों से संपर्क करने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने दलालों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एफआईआर सहित उचित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही जिला चिकित्सालय के समस्त चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं अन्य स्टाफ को भी स्पष्ट हिदायत दी गई कि ड्यूटी के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार का अनावश्यक संपर्क न रखा जाए। अस्पताल की व्यवस्थाओं को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जिला चिकित्सालय में पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखना, मरीजों और उनके तीमारदारों को दलालों के शोषण से बचाना तथा सरकारी अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक बिना किसी परेशानी के पहुंचाना है। अधिकारियों के इस सख्त रुख से अस्पताल परिसर में अनावश्यक रूप से घूमने वाले बाहरी व्यक्तियों और मरीजों से अवैध वसूली करने वाले तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।
गैर जनपद स्थानांतरण पर दी विदाई
बुढ़ाना। बुढ़ाना क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई देकर सम्मानित किया गया। एक ही सर्किल में करीब तीन वर्षों तक तैनात रहे सीओ के विदाई समारोह के दौरान माहौल भावनाओं से भरा नजर आया। विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों, अधीनस्थ पुलिसकर्मियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने गजेंद्र पाल सिंह को सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए। जब अधीनस्थ पुलिसकर्मियों ने उनके साथ काम करने के अनुभव सुनाए, तो समारोह में कई लोग भावुक हो गए। पुलिसकर्मियों ने उनकी कार्यशैली, व्यवहार, अनुशासन और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा स्टाफ का मनोबल बढ़ाया और जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया। उनके कार्य करने का तरीका और सहयोगात्मक व्यवहार लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, हैड मिस्ट्रेस, जूनियर विंग ममता चैहान, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उसके मूल्यों एवं आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर ने विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को संविधान दिवस की शपथ दिलाई । सभी ने संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के आदर्शों का पालन करने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य आजाद वीर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र कीआधारशिला है। यह हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का संदेश देता है। संविधान केवल नियमों और कानूनों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान में निहित आदर्शों का सम्मान करे तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में अपना योगदान दे।आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं। इसलिए उन्हें संविधान के महत्व को समझना चाहिए और अपने व्यवहार में अनुशासन, समानता, सहिष्णुता तथा आपसी सम्मान जैसे मूल्यों को स्थान देना चाहिए । एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर ही हम एक सशक्त और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं । कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें एक जिम्मेदार, जागरूक एवं आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ ।
एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के छात्र अभिनव त्यागी ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के बीबीए पंचम सेमेस्टर के प्रतिभाशाली छात्र अभिनव त्यागी ने अंतरमहाविद्यालयीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।यह प्रतियोगिता आईआईएमटी कॉलेज, कोटा, सहारनपुर में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय टूर्नामेंट के अंतर्गत संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अभिनव त्यागी ने अपनी शारीरिक क्षमता, मेहनत, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।अभिनव त्यागी की इस शानदारउपलब्धि पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्यडॉ. संदीप मित्तल एवं बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने अभिनव त्यागी को सम्मानितकिया तथा उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। प्राचार्यडॉ. संदीप मित्तल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करनेके लिए लक्ष्य निर्धारित करना, निरंतर मेहनत करना और अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यकहै। उन्होंने अभिनव को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह स्वर्ण पदक उनकी मेहनत और दृढ़संकल्प का परिणाम है। उन्हें अपनी इस सफलता को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीयस्तर पर भी अपनी पहचान बनाने का प्रयास करना चाहिए।बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पालसिंहने भी अभिनव की सराहना करते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्किये व्यक्ति के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, धैर्य और नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूदएवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि असफलताओंसे घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि मेहनत, लगन और आत्मविश्वासही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने अभिनव को भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियाँहासिल करने के लिए प्रेरित किया। दोनों ने कहा कि अभिनव की यह उपलब्धि महाविद्यालयके अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।महाविद्यालय प्रबंधन ने भीअभिनव त्यागी की इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा किमहाविद्यालय सदैव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें उचित मंचप्रदान करने तथा उनकी क्षमताओं को निखारने के लिए प्रयासरत रहता है। विद्यार्थियोंको चाहिए कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और प्रत्येक अवसर का भरपूर लाभ उठाएँ।खेल के मैदान में मिलने वाली जीत और हार दोनों ही जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देतीहैं। निरंतर अभ्यास, सकारात्मक सोच और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।अभिनव त्यागी ने अपनी उपलब्धि से यह सिद्ध कर दिया है कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनतहो तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। महाविद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि अभिनवभविष्य में भी इसी प्रकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय एवं जिलेका नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर बीबीए विभाग के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। इनमें डॉ.दीपकगर्ग, डॉ.संगीता गुप्ता, संजय शर्मा, सोनिका, पूरवी, प्राची, रोहन त्यागी, प्रशांतगुप्ता, विनीता चैधरी, सतीश, अमित, पवन बलियान एवं लवी वर्मा। शामिल रहे। सभी शिक्षकों ने अभिनव त्यागी को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय परिवार ने अभिनव त्यागी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विकास कार्य का कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया शिलान्यास, अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
पुरकाजी। विकासखंड पुरकाजी के ग्राम झबरपुर में डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार एवं खंड विकास अधिकारी ओमकार सिंह ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव, राष्ट्रीय लोकदल के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव रामनिवास पाल, बी-पैक्स सहकारी समिति के चेयरमैन धीर सिंह गुर्जर, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय पंवार, मंडल महामंत्री विपिन गोयल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. संदीप वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव बशारत खान, राष्ट्रीय लोकदल के विधानसभा अध्यक्ष अनिल गौतम, राष्ट्रीय लोकदल के नेता अमित गोयल, वीर सिंह बावरा, बलराम कुमार, गौरव कुमार उर्फ मोनू, देवेश भास्कर, निशु चैधरी, संजय धीमान, नामित सभासद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज चैहान ने किया। ग्राम झबरपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास एवं डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत होने वाले कार्य को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।


