उत्तर प्रदेश

श्री रामलला को गर्मी से राहत दिलाने को मंदिर में लगा एसी, अक्टूबर से प्रारंभ होगा बेस का कार्य

राम मंदिर निर्माण के लिए पांचवी लेयर का काम तेज हो गया है। जबकि बुनियाद की 4 लेयर पूरी हो चुकी है। राम मंदिर निर्माण के लिए रामसेवकपुरम कार्यशाला में लगे कटिंग मशीन को शुरू करने के लिए राजस्थान से कारीगर अयोध्या पहुंचे हैं। तो वहीं जल्द ही मंदिर निर्माण करने वाले आर्किटेक्ट सोनपुरा व उनकी टीम भी अयोध्या पहुंचेंगे।

इसके बाद पत्थरों की तरासी का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।राम जन्मभूमि परिसर में ग्राउंड इंप्रूवमेंट का कार्य की गति को तेज करते हुए दो शिफ्ट में लगातार 40 फुट तक की गई गड्ढे की खुदाई को भरने का कार्य किया जा रहा है। राम मंदिर आर्किटेक्ट के मुताबिक ग्राउंड इंप्रूवमेंट को अक्टूबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।

इसके बाद मंदिर के बेस व निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। बेस के लिए मीरजापुर के पत्थरों का प्रयोग होगा तो वहीं राजस्थान के बंसी पहाड़पुर के पिंक स्टोन पर कलाकृतियों के तरासी कर लगाए जाएंगे, जिसके लिए अयोध्या सहित राजस्थान में भी कार्यशाला प्रारंभ होगी।मंदिर निर्माण के लिए लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है, तो वहीं अभी मंदिर निर्माण के लिए बड़ी मात्रा में पत्थरों की कटाई और तरासी का कार्य किया जाना है।

इसके लिए अयोध्या के राम सेवकपुरम व राम जन्मभूमि परिसर में कार्यशाला प्रारंभ की जाएगी। पूर्व में चल रहे कार्यशाला में लगी मशीनों की साफ-सफाई की जा रही हैं  मशीनों को सही करने के लिए राजस्थान से कारीगर अयोध्या पहुंचे हैं।

2 दिनों से चल रही कार्य के बाद मशीनों के कुछ पार्ट को लाने के लिए राजस्थान जाना पड़ा है, जल्द ही इन कार्यों को पूरा कर मशीनों के कार्य को प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसी के साथ राम मंदिर निर्माण कर रहे आर्किटेक्ट सोनपुरा की टीम के इंजीनियर व वर्कर भी अयोध्या पहुंच रहे हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 1 =