रोटरी क्लब और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने मिलकर एक वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन के. के. डुप्लेक्स एंड पेपर मिल्स जानसठ रोड पर पुरी धर्मकांटा के सामने किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार रहे । सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने अपने सम्बोधन में कहा की केके डुप्लेक्स में लगाया गया वेक्सिनेशन कैंप सर्वश्रेष्ठ है और यहां की व्यस्था भी बहुत अच्छी है । क्लब अध्यक्ष हर्ष पूरी व पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने बताया की रोटरी क्लब मुजफरनगर मिडटाउन और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन दोनों मिलकर समाज के क्षेत्र में इस तरह के सामाजिक हितों के कार्य करते रहेंगे।
वरिष्ठ रो सुनील अग्रवाल व कुश पूरी ने बताया की कार्यक्रम बड़ा सफल रहा और सभी को वैक्सीन लगवाने की अपील की और वैक्सीन सभी को लगवानी चहिये वैक्सीन सुरक्षित है
कैंप में ७० से ७५ लोगो का वैक्सीन लगाई गई। कैंप को सफल बनाने में स्वस्थ्य विभाग की तरफ से डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार व डॉ गीतांजली वर्मा, मनीष जैन महासचिव, आईआईए कोषाध्यक्ष अनुज स्वरूप बंसल, सचिव रो प्रगति कुमार, कोषाध्यक्ष आकाश गर्ग, कीर्तिसरन गौरव, उमेश कुमार गोयल, विनय सिंघल, आकाश बंसल, विपुल भटनागर, आर सी मिश्रा व समस्त रोटरी क्लब मिडटाउन परिवार और समस्त एसोसिएशन परिवार का सहयोग रहा है।
क्लब सचिव रो प्रगति कुमार और आईआईए महासचिव मनीष जैन ने आने वाले सभी साथियो का आभार व्यक्त किया।

