वैश्विक

आरोपी राशिद जफर (आईएस आतंकी) का आरोप- मुझे पीटा, जबरन जय श्री राम के नारे लगाने को कहा

आईएसआईएस के एक कथित सदस्य ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया और दावा किया कि उसे तिहाड़ जेल में अन्य कैदियों ने पीटा और ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर किया।राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मुताबिक आरोपी राशिद जफर को 2018 में आईएसआईएस से संबद्ध समूह का सदस्य होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था

जो आत्मघाती हमलों और सिलसिलेवार विस्फोटों की साजिश रच रहे थे, जिसमें राजनेताओं के साथ-साथ दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में सरकारी प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाए जाने की साजिश थी। जफर के वकील एम एस खान ने याचिका में दावा किया कि आरोपी ने तिहाड़ जेल से फोन पर अपने पिता को घटना के बारे में बताया। मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को हो सकती है।

याचिका में कहा गया, “आरोपी को अन्य कैदियों ने पीटा और जय श्री राम’ जैसे धार्मिक नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया।” वकील कौसर खान द्वारा दायर याचिका में अनुरोध किया गया है कि इस मामले की जांच करने के लिए जेल अधीक्षक को उचित निर्देश दिए जाएं।

जफर की कानूनी टीम का दावा है कि उनके पास एक वीडियो है, जिसमें “कैदी घटना को बयान करते हुए दिखाई दे रहा है।” जफर ने दावा किया कि वीडियो में कैदियों और सेंट्रल जेल के एक कर्मचारी ने उसके साथ मारपीट की।

जफर ने कहा, “मुझे वार्ड से बाहर निकाल दिया गया और दो कैदी और एक सिपाही ने मुझे पीटा। उन्होंने मुझे इसलिए पीटा क्योंकि मैं एक आतंकवाद के मामले में जेल में हूं और उन्होंने मुझे जय श्री राम के नारे लगाने को कहा।”

 तिहाड़ जेल डीजी संदीप गोयल ने कहा, “बुधवार दोपहर को कैदी राशिद जफर जेल डिस्पेंसरी गया था। वह हाई रिस्क वार्ड में बंद है, लेकिन अपने सेल में जाने के बजाय, उसने दूसरे सेल में प्रवेश करने की कोशिश की, जिसके बाद जेल सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद वह भागने लगा और खुद को घायल कर लिया। बाद में हम उसे डिस्पेंसरी ले जाया गया और उसका इलाज कराया।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + six =