शनि जयंती के अवसर पर भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक किया
मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड स्थित शनिधाम सिद्धपीठ पर वट अमावस्या शनि जयंती के अवसर पर कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक किया गया। दूध, दही, नील, बूरा इत्यादि से उन्हे स्नान कराया गया। इस कार्य में 11 यजमानों ने भाग लिया।
चरथावल मोड़ श्रीसिद्धपीठ #शनिदेव मंदिर में शनिदेव मंदिर कमेटी द्वारा पूर्ण मंत्रोच्चार व विधिविधान से मनाई गयी. श्रीशनिदेव महाराज जी की जयंती इस शुभ अवसर पर कढ़ी चावल व ठंडे शरबत के #प्रसाद का वितरण किया गया.शोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया pic.twitter.com/xTQNQH79OO
— News & Features Network (@mzn_news) June 10, 2021
बाद में भगवान शनिदेव को छप्पन प्रकार के भोग लगाये गये और यज्ञ, हवन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा-पाठ एवं धार्मिक क्रियाएं पंडित संतोष मिश्रा ने सम्पन्न करायी।
इस अवसर पर पंडित संजय कुमार ने भभूत का वितरण कराया और सावित्री और यमराज के संवाद सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
मंदिर समिति के उपाध्यक्ष शरद कपूर ने शनि जयंती के महत्व और सूर्य ग्रहण पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मंदिर समिति प्रबंध समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, मुकेश चौहान, नरेंद्र पंवार, कार्तिक, आशीष कश्यप, पं. अरविंद पाण्डेय आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

