खबरें अब तक...

समाचार

बसेड़ा मार्ग पर हादसे में दो युवकों की मौत
मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।एक मृतक की शिनाख्त हो गयी है। दूसरे की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। छपार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली व कार की भिड़ंत हो गयी। हादसे कार सवार दोनो युवको गंभीर घायल हो गए। सूचना आयी पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गईं। इंस्पेक्टर छपार का कहना है कि एक मृतक की पहचान कपिल निवासी सिकन्दरपुर थाना भोपा के रूप में हुई है। दूसरा मृतक उसका साथी है। दोनों शादी के कार्ड बाटने के लिये आये थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। मृतको के परिजनों को सूचना कर दी गयी। इंस्पेक्टर छपार सुभाष सिंह का कहना है कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। एक मृतक की शिनाख्त हो गयी है।

लॉटरी पद्धति से उचित दर विक्रेता का होगा चयन
मुजफ्फरनगर। जिलापूर्ति अधिकारी ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में रिक्त उचित दर दुकानों के सम्बन्ध में कार्यालय पत्रांक-55 दिनांक 11.01.2019 द्वारा नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के लिए 68 उचित दर की दुकानों हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गये थे। रिक्त उचित दर की दुकानों हेतु आवेदन करने वाले आवेदनकर्ताओं को उक्त प्रेस ज्ञाप के माध्यम से सूचित किया जाता है कि दिनांक 14.02.2019 को पूर्वाह्न 10ः00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में लॉटरी पद्धति से उचित दर विक्रेता के चयन की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
अतः सभी आवेदक उपरोक्त दिनांक एवं समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें तथा चयन समिति के समस्त सदस्यों से अनुरोध है कि बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर लॉटरी पद्धति से उचित दर विक्रेता के चयन की कार्यवाही पूर्ण कराने का कष्ट करें।

छात्राओं ने साक्षरता व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया1 1 1 |
खतौली। श्रीकेके जैन महाविद्यालय के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ सठेड़ी गांव में सोमवार को हुआ। शिविर का उद्घाटन जैन मंदिर कमेटी के पदाधिकारी विशाल जैन ने किया। स्वयं सेवकों ने पूर्ण निष्ठा से राष्ट्र सेवा करने का संकल्प लिया। सर्वप्रथम छात्राओं ने जैन मंदिर प्रांगण व आसपास सफाई की। इसके पश्चात साक्षरता अभियान चलाया। छात्राओं ने घर-घर जाकर लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया। लोगों को साक्षरता का महत्व समझाया और उन्हें शिविर में आकर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व की जानकारी दी। स्वयं सेवकों से समाज सेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सपना जैन ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उसके सिद्धांत श्मुझको नहीं तुमकोश् के बारे में बताया। कहा राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रतीक चिह्न उड़ीसा के कोणार्क सूर्य मंदिर के रथ के चक्र पर आधारित है। सूर्य मंदिर के ये विशाल चक्र सृजन, संरक्षण और निर्मुक्ति के आवर्तन को अभिव्यक्त करते हैं। चक्र जीवन के प्रगतिशील चक्र को व्यक्त करता है। शिविर में डॉ. शालिनी जैन, पारुल जैन, रमेश, वंशिका, फरीन, सोनिया, ज्योति, रिम्मी, काकुल, काजल व साजिया आदि मौजूद रहीं। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार ने जागरूकता शिविर लगाने पर स्वयं सेवकों को उत्साहवर्धन किया।

आशाओं को दिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। एएनएम टीसी कूकड़ा में नगरीय आशाओं की दो दिवसीय कार्यशाला में परिवार नियोजन नोडल अधिकारी डॉ शरण सिंह ने कहा कि गरीबी में जीवन जीने वाले और झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए परिवार नियोजन नए और सरल तरीकों को पहुंचाने में आशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कार्यशाला के संबंध में राज्य प्रशिक्षक प्रभा शर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य शहरी गरीब क्षेत्रों में परिवार नियोजन को सफल बनाने के लिए बेहतर सुविधाओं को पहुंचाना है। कार्यशाला को प्रभावी बनाने के लिए कानपुर से राज्य प्रशिक्षिका मीनाक्षी दीक्षित को भी बुलाया गया है। कार्यशाला में परिवार नियोजन के क्रियान्वयन में आशा की भूमिका, परिवार नियोजन संबंधी चुनौतियां और बाधाएं, परिवार नियोजन का अर्थ आदि की विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला के आयोजन में पीएसआई से सिटी मैनेजर कोमल, एएनएम टीसी प्रभारी सरिता, एफपीएशबिया, रजनी आदि मौजूद रहे।

चौधरी अजीत सिंह के ८० वें जन्मदिन पर युवा अधिकार सम्मेलन में भाग लेने सैकड़ों युवा कार्यकर्ता दिल्ली रवाना
मुजफ्फरनगर। आज राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के ८० वें जन्मदिन पर नई दिल्ली मालवंकर हॉल में आयोजित युवा अधिकार सम्मेलन में भागीदारी करने के लिए रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी और राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा जिलाध्यक्ष पराग चौधरी के नेतृत्व में सुबह ९ः०० बजे २ बस लेकर सैकड़ों युवा साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोश के साथ दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली रवाना होने से पहले राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष अजीत राठी ने कहा आज बड़ी संख्या में युवा राष्ट्रीय लोकदल के साथ जुड़ रहा है । जिससे आने वाले आम चुनावों में राष्ट्रीय लोकदल को नई मजबूती मिलेगी और आने वाले चुनाव में रालोद की रिकॉर्ड तोड़ जीत होगी । साथ ही जिला अध्यक्ष अजीत राठी ने कल आयोजित शाहपुर रैली में पहुंचे सभी किसान भाइयों को कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को भी बधाई और धन्यवाद दिया । छात्रसभा जिलाध्यक्ष पराग चौधरी ने कहा कि आज अपने प्रिय नेता चौधरी अजीत सिंह जी के ८० वें जन्मदिन पर आयोजित युवा अधिकार सम्मेलन में मुजफ्फरनगर से सैकड़ों साथी दिल्ली जा रहे हैं । युवा अधिकार सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कई नेता भाग लेंगे उनके विचारों को सुनने के लिए आज सैकड़ों युवा साथी दिल्ली रवाना हो रहे हैं पराग चौधरी ने कहा छात्रहित और किसानहित में केवल राष्ट्रीय लोकदल ही प्रयासरत है । भाजपा किसान और युवाओं का शोषण करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है आने वाले आम चुनाव में प्रदेश और देश की जनता इनको मुंहतोड़ जवाब देगी । दिल्ली जाने वालों में मुख्यरूप से अजीत राठी, पराग चौधरी, हंसराज जावला, अंकित सहरावत, नसीम राणा,रीगल चौधरी, गुड्डू तिगरी, ऋषभ बालियान, सादाब अली,सागर बालियान, सादिक राव,केशव झांब, आशुतोष राठी,उरूज,रुस्तम, सोभी,अंकित, सीकेब,हम्माद,जुनैद,अजय कुमार, रोबिन कुमार, राहुल कुमार,ललित, विपिन,कपिल, गौरव चौधरी, विक्रांत, शहजाद राव ,नितिन चौधरी, काजी शहीर आलम, शिवम कश्यप, सौरभ पंडित, विश्वाश,आजाद सलमानी, मेहराज महलका, सचिन बालियान, अंकित बालियान,पवन बलियान,सलीम सलमानी, फहद राणा, सुमित ठाकुर,मोहित, टिका चौधरी, साहिल आदि सैकड़ो युवा रहे ।

जाम से नागरिक परेशान
मुजफ्फरनगर। शिव चौक पर नाला निर्माण का कार्य चलने से शहर में जाम लग गया। मुख्य मार्गो से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी जाम में फंसे रहे। छात्रों को जाम से भारी परेशानी झेलनी पड़ी। काफी देरी तक यातायात पुलिस जाम खोलने में लगी रही। शिव चौक के सामने नाले निर्माण का कार्य चल रहा है। जेसीबी ने एक ओर से नाले की स्लैब को तोड़ दिया है, जिससे मार्ग वन-वे हो गया है। पहले से ही यहां यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। रास्ता वन-वे होने से जाम लग गया, जिससे भगत सिह रोड, मेरठ रोड, रुड़की रोड, टाउन हाल रोड व कचहरी रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चारों ओर के मार्ग काफी देरी तक बंद रहे। इससे शहर की मुख्य गलियों में भी वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। जाम से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्कूलों की छुट्टी के दौरान भी शहर में जाम के हालात बने गए। मीनाक्षी चौक और प्रकाश चौक पर काफी देरी तक जाम लगा रहा। जाम में बच्चे बिलबिला उठे। महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी। यातायात पुलिस जाम खोलवाने के लिए दिनभर मशक्कत करती रही। काफी देरी तक पुलिस ने शिव चौक से होकर जाने वाले वाहनों को दूसरे मार्गो से निकाला, जिससे यात्रियों को कई किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बताया कि शिवचौक के सामने नाले की मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिससे चलते परेशानी आ रही है।

सड़क हादसे में शिक्षक सहित दो की मौत
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार गए जनपद निवासी शिक्षक सहित दो व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। आसपास के लोगों ने शोक संतप्त परिवार वालों को सांत्वना दी। अंतिम संस्कार मंगलवार को गमगीन माहौल में किया गया। पुरुषार्थी कालोनी निवासी राज्यपाल पुरस्कार (२०१७) प्राप्त शिक्षक व वर्तमान में वहलना जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका गीता आर्य तथा पूर्व डिप्टी बीएसए सहदेव आर्य के शिक्षक पुत्र विशाल अपने साले व सरकुलर रोड स्थित आनंद विहार निवासी शेखर (२०) पुत्र कामेंद्र के साथ कार से सोमवार सुबह हरिद्वार गए थे। हरिद्वार से बिजनौर जाते समय अपराह्न करीब चार बजे श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजनौर डिपो की बस व उनकी कार में टकरा गई। कार सवार विशाल व शेखर की मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर जैसे ही घर पर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। परिजनों को सांत्वना देने वालों का घर पर तांता लग गया। आचार्य गुरुदत्त आर्य व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी ने शोक संतप्त परिवार वालों को घर पर पहुंचकर सांत्वना दी। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात घर पहुंचे और मंगलवार के गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बूथ अध्यक्षों द्वारा लगाये गये झंडे और स्टीकर
मुजफ्फरनगर। आज भारतीय जनता पार्टी नई मण्डी मण्डल द्वारा १२ फरवरी से शुरू हो रहे मेरा परिवार भाजपा परिवार् अभियान के अन्तर्गत एक आवश्यक बैठक मण्डल अध्यक्ष सुनील शर्मा के आवास पर की गई जिसमें अभियान के अन्तर्गत समर्पण कार्यक्रम की रूपरेखा को भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व विधायक अशोक कंसल के आवास पर सभी मण्डल के पदाधिकारी और बूथ अध्यक्षों द्वारा बूथ पर सभी के घरों पर झण्डें और स्टीकर लगाये गये और पार्टी द्वारा आये कलश में सभी ने अपनी समर्पण राशि समर्पित की और २०१९ के सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया गया। सभी के घरों में पार्टी द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर सैक्टर प्रभारी डॉ. अशोक, पंकज माहेश्वरी, विशाल गर्ग, विपुल भटनागर, विवेक चुग्घ, संजीव अरोरा, हरीश गोयल, प्रमोद बलभद्र, प्रमोद शर्मा, हरेन्द्र पाल, अचिन कंसल, ललित कुमार, राजेश पराशर, रामकिशन शर्मा, पवन अरोरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाबूराम ने जीती चौंपियनशिप
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित गांधी पालीटेक्निक में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में आजाद हाउस चौंपियन रहा। उपविजेता स्वामी कल्याणदेव हाउस रहा।
वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज द्वारा स्थापित गांधी पालीटेक्निक में खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन १५०० मीटर रेस में तनुज कांत प्रथम, विपिन द्वितीय, सुनील तृतीय रहे। ४०० मीटर रेस में रोहित पटेल, बाबूराम, अरविंद गुप्ता ने, २०० मीटर में प्रद्युम्न, विकास पाल, बाबूराम, १०० मीटर में अरविंद गुप्ता, बाबूराम, तनुज कांत ने क्रमशरू पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। छात्रा वर्ग में ४०० मीटर में स्वाति, आस्था, छवि ने, २०० मीटर में स्वाति, छवि, आस्था ने, १०० मीटर में स्वाति, छवि, शिवानी ने क्रमशरू प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। छात्र वर्ग की चौंपियनशिप बाबूराम और छात्रा वर्ग की आस्था दत्त को मिली। हाउस चौंपियनशिप में आजाद हाउस विजेता और स्वामी कल्याणदेव हाउस उपविजेता रहा। प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में राजीव सिंह, सतीश कुमार, चमनलाल, बृजेंद्र, राजेंद्र शर्मा, आरके वर्मा, बबीता देवी, इशिता शर्मा, मनोज कुमार, आरके मोघा, अंकित सिंह, सचिन कश्यप, नरेंद्र पाठक, अवधेश कुमार, विनोद वत्स, आरके सैनी, उमेश कुमार, सुरेंद्र रमन, अमित गंगवार, सुनील वर्मा आदि का सहयोग रहा।

स्वयं सेवकों ने राष्ट्र सेवा का संकल्प दिलाया
खतौली। केके जैन डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर गांव सठेड़ी में लगाया गया। शिविर का उद्घाटन विशाल जैन ने किया। स्वयंसेवकों को पूर्ण निष्ठा से राष्ट्र सेवा का संकल्प दिलाया। अध्यक्षता प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ ने करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व की जानकारी दी। इसे जीवन का विशेष अनुभव बताते हुए सभी स्वयंसेवकों से समाज सेवा का आह्वान किया।
कार्यक्रम अधिकारी डा. सपना जैन ने राष्ट्रीय सेवायोजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी स्वयंसेवकों से २४ घंटे राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर करने का आह्वान किया और योजना के सिद्धांत के बारे में बताया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने गांव में सर्वे अभियान चलाया। घर घर पहुंचकर ग्रामीणों से संबंधित जानकारी एकत्र की तथा उन्हें शिविर में आकर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में डा. शालिनी जैन, पारुल जैन, रमेश आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार ने शिविर में स्वयंसेवकों का उत्साहवर्र्द्धन किया। शिविर में वंशिका, फरीन, सोनिया सैनी, ज्योति, रिम्मी, काकुल, काजल, सबा, साजिया आदि मौजूद रहीं।

जानकारी दी

जानसठ। आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। वाहनों पर चलने पर यातायात नियमों का पालन करने से सड़कों पर चलने वाले लोगों के जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं।
कूल में छात्र छात्राओं को यातायात के नियम से अवगत कराया। प्रधानाचार्य मनोज चौहान ने बताया कि सड़क पर चलते समय सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। यातायात के नियमों के पालन से हम अपनी व सड़क पर चलने वालों की जिंदगी सुरक्षित रख सकते हैं। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट के बिना नहीं चलना चाहिए। कार्यक्रम में यातायात पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी बच्चों को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी ट्वीट कर गिनाईं अपनी उपलब्धियां
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में कैराना और कांधला के बीच पीएसी की एक कंपनी स्थापित करने का देर रात ट्वीट करते हुए क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पर अपनी सरकार की उपलब्थि गिनाई। उन्होंने पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने नए जिले तो बना दिए लेकिन 6 जिलों में पुलिस लाइन नहीं बनाई अब नए जिलों में यूपी सरकार के बजट में पुलिस लाइन बनाने के लिए धन की व्यवस्था की गई है जिसका उल्लेख मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में किया है। उन्होंने किसी समय अखिलेश सरकार के कार्यकाल में पलायन के मुद्दे को लेकर चर्चित रहे कैराना और इसके निकटवर्ती कस्बा कांधला का जिक्र करते हुए ट्वीट में कहां कि आज कोई कैराना और कांधला से किसी को भगाने का दुस्साहस नहीं कर सकता। इसीलिए सरकार ने फैसला किया है कि कांधला और कैराना के बीच पीएसीएल कंपनी स्थापित होगी। गौरतलब है कि पहले से ही भाजपा की योगी सरकार ने कैराना और कांधला के बीच पीएसी की कंपनी स्थापित किए जाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री योगी नाथ आदित्यनाथ ने ट्वीट करके घोषणा पर क्रियान्वयन के संकेत दे दिए। मुख्यमंत्री ने अपने एक और ट्वीट में पिछली सरकार पर दंगे के आरोपियों को अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित करने को लेकर भी प्रहार किया। गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर दंगे के समय सरकार ने दंगे के मामले में आरोपियों को स्पेशल प्लेन से लखनऊ बुलाकर उनसे वार्ता की थी जिसको लेकर काफी बवाल हुआ था आज मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में इसी बात का उल्लेख किया है

नकली तेल बेचने का विरोध करने पर दी धमकी
गाली-गलौच व मारपीट कर किया गम्भीर रूप से घायल, पीडित ने पुलिस को दी तहरीर
मुजफ्फरनगर। नकली-मिलावटी तेल देने का विरोध करने पर एक व्यापारी ने ग्राहक के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीडित ने इस संबंध में नई मण्डी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गुहार लगायी है। मूल रूप से राजस्थान के अलवर जनपद के गांव छाबडीवास निवासी रामकुमार पुत्र बहादर सिंह ने नई मण्डी कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह पिछले 40 सालों से नवीन मंडी स्थल कूकडा में लेबर का कार्य करता है। उसने विगत 2 फरवरी को खाने के लिये एक तेल का टीन दुकान नम्बर 140स नवीन मंडी स्थल के व्यापारी दीपांशु गोयल उर्फ दीपू पुत्र प्रवीण गोयल निवासी चौक बाजार कैराना से लिया था, जो कि कैराना से लाकर नकली तेल बेचता है। इस तेल के इस्तेमाल से उसकी तबीयत फूड प्वॉइजनिंग की वजह से खराब हो गयी थी और उसे अपना उपचार कराना पडा। बीते दिवस वह तबीयत ठीक होने पर उक्त व्यापारी के पास शिकायत करने पहुंचा, तो उसकी बात को अनसुना करते हुए जातिसूचक शब्द कहकर गाली-गलौच की और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडित ने उक्त व्यापारी के खिलाफ पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगायी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यापारी दीपांशु गोयल उर्फ दीपू का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है और न ही उसके पास नवीन मंडी स्थल का फूड लाईसेंस नम्बर है। इस संबंध में जानकारी करने पर कूकडा चौकी प्रभारी करण नागर ने बताया कि उक्त व्यापारी के खिलाफ तहरीर आयी है, जिस पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यापारी ने भी भाजपा नेता व व्यापारी अन्चित मित्तल के खिलाफ धमकी देने के संबंध् में पिछले दिनों तहरीर दी थी, जो प्रथम दृष्टया जांच में फर्जी पायी गयी है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 9 =