समाचार
अतिक्रमण को लेकर संघर्ष, पंचायत कर्मी समेत तीन घायल
मुजफ्फरनगर। अतिक्रमण हटाने गई नगर पंचायत टीम के साथ मारपीट में पंचायतकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर सफाईकर्मी थाने पहुंचे। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल कराया गया। घायलों में एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास अतिक्रमण की शिकायत पर पंचायत टीम दोपहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से संघर्ष हो गया। जिसमे पंचायत कर्मी मैनपाल पुत्र राम सिंह व दुकानदार पक्ष के गुलशेर व रिफाकत पुत्र लियाकत घायल हो गए। सफाईकर्मी बड़ी संख्या में पंचायत के बाबू समर काजमी के साथ कार्रवाही को लेकर थाने पहुंचे। दूसरा घायल पक्ष भी इस दौरान थाने पहुंच गया। पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल जांच हेतु अस्पताल भेजा गया। इनमें एक घायल गुलशेर को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पंचायत कर्मी द्वारा तहरीर दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास भी जारी हुआ था।
प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओ ने कचहरी मे प्रदर्शन कर राष्ट्रपति व राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपा। भीम आर्मी कार्यकर्ताओ के नेतृत्व मे कचहरी मे प्रदर्शन कर सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया गया कि निकटवर्ती जनपद सहारनपुर के गागलहेडी रूडकी नंगला दुहेली मे जहरीली शराब से हुई मौतो के लिए शराब माफिया जिम्मेदार हैं। शराब माफियाओ की वजह से जहरीली शराब पीकर कई लोगो की सहारनपुर व रूडकी नंगला दुहेली आदि गांवो मे मौत हो चुकी है। प्रदर्शनकारियो का आरोप है कि मुजफ्फरनगर के मे खादर क्षेत्र मे गांव दर गांव कच्ची शराब का धन्धा चल रहा है। अतः जिला व पुलिस प्रशासन को इस और गंभीरता से ध्यान देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालो मे जनेश्वर, टिकम बौध, साधुराम, पूरण सिह बौध, ओमकुमार, हरद्वारी, विक्की आदि मौजूद रहे।
शिवसैनिकों ने लगाया अनदेखी का आरोप
मुजफ्फरनगर। शिव सेना कार्यालय पर आयोजित बैठक मे केन्द्र की भाजपा सरकार पर हिन्दू हितो की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन की बात कही। प्रकाश चौक स्थित शिव सेना कार्यालय पर शीघ्र ही केन्द्र की भाजपा सकार के विरूध जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक मे निर्णय लिया गया कि शिवसेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि हिन्दू हितो के मुददो पर भाजपा ने दोगला रवैया अपनाया है। पूर्व के के तमाम हिन्दूवादी मुददे जस के तस हैं,राम मंदिर निर्माण,धारा 370,गौहत्या पर प्रतिबन्ध, बंगलादेशी घुसपैठियो को बाहर किए जाने सम्बन्धी तमाम मुददो पर केन्द्र सरकार ने मौनी बाबा का रूख धारण कर लिया है। उन्होने कार्यकर्ताओ से केन्द्र सरकार के विरूध सडको पर उतरने का आहवान किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख नरेन्द्र पंवार ने जनपद मे संगठन के विस्तार पर जोर दिया। उन्होने कहा कि जनपद मे संगठन को विस्तार देने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओ को आगे आने का आहवान किया। युवाओ को जोडने के लिए 25 सदस्यीय टीम का गठन होगा जो घर-घर जाकर युवाओ को पार्टी से जोडने का कार्य करेगा। उन्होने कहा कि शीघ्र ही जिला मुख्यालय पर पार्टी नेता ललित मोहन शर्मा की अगुर्वा मे हिन्दूवादी मुददोको लेकर जोरदार प्रदर्शन होगा। बैठक मे अनुज चौधरी, देवेन्द्र चौहान, गौरव गर्ग, वैभव यादव, मंगतराम, आशीष मिश्रा, भुवन मिश्रा, शैंकी शर्मा, हिमांशु शर्मा, विकास भाटी,राजेश शर्मा, शिवम पंडित, जंगी बाल्मिकी, सावन कुमार, मुकेश सैनी, रोहित धीमान, कुलदीप चौहान आदि शिवसैनिक मौजूद रहे।
पुलिस मुठभेड में तीन बदमाश गिरफ्तार
चरथावल। योगीराज मे पुलिस का इकबाद बुलन्द हो रहा है। प्रदेश के साथ-साथ जनपद पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड मे कई बडे बदमाश भारी मात्रा मे असलाह के साथ गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते जनपदभर मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रो मे पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड मे कई बडे बदमाश पुलिस के हत्थे चढ चुके है। इसी संदर्भ मे आज चरथावल पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व शांति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त व चैकिंग के दौरान चरथावल थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी व एसएसआई मनोज कुमार चाहल के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने गांव कुटेसरा के समीप लूट की बडी घटना को अंजाम देने की फिराक मे खडे तीन बदमाशो को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए बदमाशो की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण व नकदी बरामद की है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए बदमाशो ने अपना नाम हिस्ट्रीशीटर उबेद पुत्र आशीक, शहजाद पुत्र अशफाक, आलम पुत्र इस्माईल बताया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पकडे गए बदमाश पूर्व मे भी लूट व चोरी की घटनाओ मे शामिल रहे हैं। पुलिस ने पकडे गए बदमाशो की निशानदेही पर कुछ दिन पूर्व गांव कुटेसरा गांव मे कुछ दिन पूर्व की गई चोरी के आभूषण व नकदी बरामद की है।
थाई मांगुर मछली हुई प्रतिबंधितः श्रीवास्तव
मुजफ्फरनगर। मछली पालने बेचने वालो के लिए अच्छी खबर नहीं। केन्द्र व राज्य सरकार ने थाई मांगुर मछली के पालने व बेचने पर रोक लगा दी है। सरकारों ने यह कदम राष्ट्रीय हरित न्यायाधीकरण के आदेश के बाद उठाया है। तर्क यह है कि थाई मांगुर से प्रकृति पर गहरा असर पड रहा है और इससे कई घातक बीमारियों के पनपने की संभावना रहती है। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बहुतायत से यह मछली बेची जाती है। लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है जबकि सस्ती होने के कारण मांगुर मछली खरीदारों की पहली पसंद होती है। एनजीटी की ओर से इसे घातक बीमारियों का वाहक बताया गया है। वहीं प्रकृति पर भी इसका गहरा असर होता है। तालाबां में पालने के दौरान आसपास के क्षेत्रों में भयानक रोगों के फैलने की परबल संभावना रहती है। मतस्य पालन विभाग के आदेश के बावजूद भी जनपद के जानसठ, शाहपुर व बुढाना क्षेत्र में मांगुर मछलियां बेची जा रही है। दुकानदारों की माने तो वह अन्य जनपदों से मंगाकर इस मछली को बेच रहे है। सहायक निदेशक मतस्य आर.के. श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे जनपद में थाई मांगुर मछली किसी भी तालाब में नहीं पाली जा रही है। परन्तु यदि कोई व्यापारी मांगुर मछली बेचता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जायेंगी। थाई मांगुर मछली को राष्ट्रीय हरित न्यायाधीकरण ने प्रतिबंधित किया हुआ है। श्रीवास्तव ने बताया कि मतस्य पालकों को इस बारे में अवश्यक जानकारी दे दी गयी है। और जनपद के मतस्य पालक इसका उत्पादन भी नहीं कर रहे है। बावजूद हमारा विभाग मछली पालकों के यहां जाकर इसकी निगरानी भी कर रहे है। जनपद में थाई मांगुर मछली को कतई बिकने नहीं दिया जायेगा।
ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। करंट लगने से दलित युवक की मौत हो जाने पर परिजनो ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियो के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो पाया।
ज्ञात हो कि बीते दिन कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सूजडू निवासी दलित युवक सचिन पुत्र यशवीर की मौत हो गई थी। आज मृतक सचिन के परिजनो ने सूजडू बिजली घर के समीप एकत्रित हो मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणो द्वारा सूजडू बिजली घर पर प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर कोतवाल अनिल कप्परवाल व महिला थाना प्रभारी मिनाक्षी शर्मा आदि ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शान्त कराया मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर मामला शान्त हो पाया।
शांतिभंग में किया चालान
झिंझाना। गाड़ी वाला चौराहे पर बिना लाइसेंस चिकन बेच रहे दो ढाबा संचालकों का पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
करनाल हाईवे पर गाड़ी वाला चौराहे के निकट कलीम और याकूब निवासी मोहल्ला तलाही ढाबा चलाते है। इनके ढाबों पर चिकन बिकने की शिकायत कुछ लोगों ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर झिंझाना पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर चिकन आदि बनाने पर रोक लगाने और लाइसेंस बनवाने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के एक सप्ताह बीतने पर लाइसेंस नहीं बनवाने पर पुलिस ने दोनों ढाबा संचालकों के खिलाफ शांति भंग करने की धारा में चालान कर दिया।
कई चौकी प्रभारी को किये इधर से उधर
मुजफ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ करने के उद्देश्य से कई चौकी प्रभारियों व सब इंस्पैक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
एसएसपी द्वारा किये गये फेरबदल के तहत गजेंद्र सिंह उपनिरीक्षक शहर कोतवाली से थाना जानसठ, सुनील कुमार अत्री प्रभारी शामली चौकी से शुक्रताल चौकी, सतेंद्र नागर खालापार चौकी से मीरांपुर चौकी, राकेश शर्मा रामलीला टिल्ला चौकी से थाना खतौली चौकी पमानवली, नवीन सैनी पमानावली चौकी से चुनाव सैल में, रणवीर सिंह सिविल लाइन थाने से ककरौली, चन्द्रसैन सैनी कच्ची सडक प्रभारी से चौकी बीआईटी थाना मीरांपुर, राजकुमार चौकी कचहरी थाना सिविल लाइन से चौकी प्रभारी कल्याणपुरी थाना रतनपुरी, विजय पाल अत्री चौकी लालूखेडी थाना तितावी से महिला थाना, नवीन चौधरी थाना जानसठ से थाना तितावी, हरिराज सिंह थाना जानसठ से थाना चरथावल, विक्रम भाटी चौकी प्रभारी दलपत मीरांपुर से चौकी जेल थाना नई मंडी, रोदाश सिंह थाना भोपा से कचहरी सुरक्षा, योगेंद्र सिंह पंवार शुक्रताल चौकी से बेगराजपुर थाना मंसूरपुर, शिवकुमार थाना ककरौली से थाना रनतपुरी, संजय कुमार को थाना जानसठ, क्षितिज कुमार को प्रभारी चौकी रोहाना, सुनील नागर को चौकी रामलीला टिल्ला, हरेंद्र सिंह को थाना मीरांपुर, शौकीन अहमद को थाना छपार, विरेंद्र सिंह को थाना जानसठ, विनोद राघव को थाना रतनपुरी, अनिल कुमार को थाना पुरकाजी, अनित यादव को थाना सिविल लाइन, प्रदीप नागर को थाना रतनपुरी, जगदीश िंसह को थाना रामराज, हरीश चन्द्र को थाना भौराकलां, विनय शर्मा को चौकी खालापार थाना कोतवाली, सुनील शर्मा को चौकी शामली बस स्टैंड आदि कई सब इंस्पैक्टरों को इधर से उधर किया।
चोरों ने तोडा ताला
मीरापुर। बीती रात ग्राम सिकरेडा में अज्ञात चोरो ने घर की दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया। चोरों ने घर में रखी सेफ का ताला तोडकर नगद धनराशि व जेवरात चोरी कर लिये। ग्राम सिकरेडा निवासी यशपाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती रात कुछ अज्ञात चोर घर की दीवार फांदकर घर में घुस गये तथा घर में रखी सैफ का ताला तोडकर उसमें रखे हजारो रूपये तथा सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। प्रातरू जाग होने पर चोरी होने की जानकारी मिली। यशपाल ने थाने में अज्ञात चोरों के विरूद्ध तहरीर दी है।
नागरिक कूडे के ढेर से परेशान
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर आदर्श कालोनी का लिंक मार्ग इस समय बदहाली का शिकार है। कूड़े के ढेरों से आम जनता तंग आ चुकी है। शिकायतों के बाद ग्राम प्रधान समस्या को लेकर उदासीन है। भोपा रोड पर बस अड्डे से आदर्श कालोनी-गांधी कालोनी का लिंक मार्ग की हालत इस समय दयनीय है। आम आदमी का यहां से निकलना भी मुश्किल है। पालिका का क्षेत्र नहीं होने के कारण पालिका इस पर ध्यान नहीं देती है। यह इलाका सरवट ग्राम पंचायत क्षेत्र में आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधान को लगातार शिकायतों के बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा है। क्षेत्रवासी प्रद्युमन माहेश्वरी का कहना है कि मार्ग पर कई जगह कूडे़ के ढेर लगे हैं। एक तरफ स्वच्छता अभियान चल रहा है, दूसरी तरफ यहां गंदगी फैलाई जा रही है। विनोद कहते हैं कि आदर्श कालोनी और गांधी कालोनी को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर सफाई को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यहीं के रहने वाले निर्दाष कुमार कहते हैं कि लिंक मार्ग को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन लापरवाह बना है। आम आदमी की किसी को कोई चिंता नहीं है। संजय कुमार का कहना है कि गंदगी के ढेर एकत्र होने से बीमारी फैलने का खतरा हरदम बना है। यहां किसी को कोई चिंता नहीं है।
ज्ञापन देकर समस्याओं से कराया अवगत
खतौली। भाकियू भानू कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी को सौंपा।
को कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि गन्ना बकाया भुगतान शीघ्र कराया जाए तथा भुगतान में विलंब करने वाले मिल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हाल ही में हुए ओलावृष्टि से फसल के नुकसान का आंकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। जहरीली शराब से मरने वाले लोगों के परिवारों को २०-२० लाख रुपये मुआवजा दिलाया जाए। शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाए आदि की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अजयपाल भैंसी, आदिश सोम, अनुज सोम, सुबोध सोम, नफीस मलिक, फसीह अख्तर, शादाब मंसूरी, सलीम मलिक, शारिक कुरैशी, अब्दुल करीम आदि शामिल रहे।
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित
शाहपुर। कस्बे में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में को ६५० मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर में मोतियाबिंद के २५० मरीजों को निरूशुल्क ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। वरदान सेवा संस्थान गाजियाबाद व नेत्र रोग निवारण संस्था मुजफ्फरनगर के सहयोग से रोटरी क्लब द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में को लगाए गए निरूशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ सुरेश सिंघल ने किया। उन्होंने कहा कि निर्धन व असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। व्यवस्था प्रमुख श्यामपाल सिंघल ने बताया कि शिविर में गाजियाबाद के नेत्र चिकित्सकों द्वारा ६५० लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से २५० मोतियाबिंद के मरीजों को निरूशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनका गाजियाबाद में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। अरुण मित्तल, विक्रम सिंह, मणिकांत मित्तल, राजेश कुमार, सुभाष भारद्वाज और भारत सिंघल का सहयोग रहा।
चोरी करता युवक दबोचा, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी साजिद ने तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार शाम घर पर ही था। आरोप है कि लद्दावाला का ही सुहेल नामक युवक घर में घुस गया और वहां से कीमती बर्तन चोरी कर लिए। जैसे ही वह भागने लगा, आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी की जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
१७ फरवरी को क्रिकेट टीमों का ट्रायल
मुजफ्फरनगर। शामली और मुजफ्फरनगर जनपद की अंडर-१६ और अंडर-१९ क्रिकेट टीमों का ट्रायल अब १७ फरवरी को चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पूर्व में आयोजित होने वाला ट्रायल बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया था। एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर के अनुसार १७ फरवरी को सुबह नौ बजे से अंडर-१६ और दोपहर एक बजे से अंडर-१९ के पंजीकृत खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। खिलाड़ियों को अपनी पंजीकृत स्लिप भी साथ लानी होगी। अंडर-१६ के जो खिलाड़ी अपना पंजीकरण पूर्व में नहीं करा सके थे, वो इसी दिन सुबह आठ से नौ बजे तक अपना पंजीकरण करा सकते है। इसी प्रकार अंडर-१९ में भी दोपहर १२ से एक बजे तक पंजीकरण करा सकते है। एसोसिएशन की वेबसाइट पर भी क्रिकेट संबंधी अपडेट देख सकते है।
महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म दिवस मनाया
खतौली। आर्य समाज शिवपुरी में महर्षि दयानंद सरस्वती का १९५वीं जयंती मनाई गई। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष सत्येंद्र आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने संसार की शारीरिक आत्मिक एवं सामाजिक उन्नति के लिए ही १८७५ में आर्य समाज की स्थापना की थी। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास और पाखंडों पर कठोर प्रहार किया। पंडित रामदेश शास्त्री ने कहा कि महर्षि महान समाज सुधारक सत्य के अन्वेषक और वेदधर्म के पुनरू उद्धारक थे। आर्य अजेश गुप्ता, सुरेश फौजी, जयपाल सिंह, पवन कौशिक, भगवान सिंह, रणसिंह आर्य, चरणसिंह आर्य, राजेंद्र गुप्ता, लाला कृष्णचंद्र अग्रवाल, सुशील आर्य, सुनील वर्मा, ऋषिपाल आर्य आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामशरण आर्य और संचालन हरिश्चंद्र आर्य ने किया।

I will right away seize your rss feed as I can not in finding your e-mail subscription hyperlink or newsletter service. Do you have any? Please allow me recognise so that I may subscribe. Thanks.