Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ड्रग इंस्पेक्टर की प्रशंसा की

मुजफ्फरनगर। ड्रग इंस्पेक्टर लव कुश प्रसाद ने मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान के आग्रह पर एक शानदार पहल की है।

कोरोना काल में जो भी दवा प्रतिष्ठान का स्वामी काल का ग्रास बन गए हैं उनके परिवार के सम्मुख उस प्रतिष्ठान को चलाने में एकदम से जो दिक्कत आई, उसके लिए लव कुश प्रसाद ने उन दवा प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की सरकारी फीस को अपनी तनख्वाह में से देने के लिए सुभाष चौहान को बोला है।

यह वाकई में एक बहुत शानदार पहल है जिसकी पहल मुजफ्फरनगर ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा की गई है। जिस भी दवा प्रतिष्ठान का स्वामी कोरोना काल का ग्रास हो गए हैं

वह मुजफ्फरनगर के जिला औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद (९७९४८१०९६९) एवम केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान से उनके निजी नंबर ९८३७२४५२३८ पर वार्ता कर संपर्क कर सकता है

अध्यक्ष सुभाष चौहान ने मुजफ्फरनगर जनपद के दवा व्यापारियों की ओर से ड्रग इंस्पेक्टर लव कुश प्रसाद कि इस शानदार दरियादिली के लिए धन्यवाद दिया है एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 7 =