Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लव जिहाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा :- नरेंद्र पँवार

मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव संभल हेड़ा से कुछ दिन पहले एक मुस्लिम युवक ने एक दलित हिंदू नाबालिक लड़की को हिंदू बनकर बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाया और उसको लेकर फरार हो गया था परिजन परेशान होकर लड़की की तलाश करते रहे

एक दिन लड़की ने युवक से छूप कर अपनी बुआ के पास फोन किया, और रोते हुए कहा मुझे बचा लो मेरी जान को खतरा है मुझे लड़का अमन बता कर ले गया था लेकिन वह लड़का मुसलमान है।

जैसे ही इस घटना की सूचना हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को लगी, हिन्दू जागरण मंच की टीम सक्रिय हुईऔर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

रात्रि में ही पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और रात्रि में ही लड़की को बरामद कर लिया।आरोपी को संदिग्ध धाराओं में जेल भेजा गया।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मीरापुर थाने में पहुंचे और प्रशासन का धन्यवाद किया

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक नरेंद्र पँवार व जिला महामंत्री अंकुर राणा ने बताया कि जिले के अंदर कहीं भी अगर लव जिहाद की घटनाएं सामने आती है पुलिस प्रशासन को उसे गंभीर लेते हुए जिहादी मानसिकता रखने वाले लोगों को जेल भेजने का कार्य करें अन्यथा हिंदू जागरण मंच आंदोलन के लिए बाधित होगा।।

और जिसकी जिम्मेदारी पूर्णता प्रशासन की होगी।।थाने में उपस्थित रहे अंजेश गुर्जर भारतीय जनता पार्टी, एडवोकेट वेभव जिला कार्यकारिणी सदस्य ,दीपक पुंडीर राजेश शर्मा,वीरेन्द्र त्यागी, राजकुमार, सुशील योगाचार्य ,राजू, आदि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + twenty =