समाचार
चरथावल पुलिस ने जंगल में चलती शराब की भट्टी पकड़ी
चरथावल। पुलिस ने ग्राम पावटी के जंगल में छापा मारकर शराब की भट्टी चलाते हुए १ व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया है मौके से १० लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब व उपकरण बरामद हुए है जबकि २०० लीटर लहन नष्ट किया गया है । एसएसपी सुधीर कुमार के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत चरथावल थाना प्रभारी सन्तोष कुमार त्यागी व एसएसआइ मनोज कुमार चाहल के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार,एसआई संजय त्यागी,कांस्टेबल अरुण आदि ने ग्राम पावटी के जंगल मे छापा मारकर शराब की भट्टी चलाते हुए एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया है पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम कर्ण सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी पावटी बताया है मौके से १० लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब व उपकरण बरामद हुए है जबकि २०० लीटर लहन नष्ट किया गया है ।
नवनियुक्त जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने सम्भाला कार्यभार
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नवनियुक्त जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने आज जनपद के कोषागार में चार्ज लिया और सबसे पहले किसानों की समस्याओं के स्थाई निस्तारण की बात कही। वही नवनियुक्त डीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राजस्थान सचिवालय की प्रतिनियुक्ति से वापस उत्तर प्रदेश में लौटे मुजफ्फरनगर के नविनयुक्त जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने कहा कि ईमानदार, विश्वसनीय, अनुशासित एवं जवाबदेह प्रशासन नागरिकों को उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी कार्यालय में पत्रकारों से प्रथम वार्ता करते हुए 2005 बैंच के आईएएस जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि वे मूल रूप से इलाहाबाद के निवासी है तथा मुजफ्फरनगर आने से पूर्व राजस्थान सचिवालय में प्रनियुक्ति पर थे। तीन दिन पूर्व ही उन्हे वापस उत्तर प्रदेश भेजा गया है। उत्तर प्रदेश में आते ही उन्हे मुजफ्फगर के जिलाधिकारी के रूप में भेजा गया। नवनियुक्त जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने कहा कि उनका प्रयास है कि जनपद में ईमानदारी, विश्वसनीयता एवं अनुशासित व जवाबदेही से काम किया जाये। जनपद की कानून व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ बनाया जाये। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही लोकसभा चुनाव होने है इसके लिए हमारा प्रयास रहेगा कि लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निष्पक्षता से पूर्ण कराया जाये। गन्ना समस्या के संबंध में अजय शंकर पाण्डेय ने कहा कि हमारा कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाये। इसके लिए अधिकारियों से बैठक कर एक ऐसी योजना बनायी जायेगी जिसमें किसानों का सम्पूर्ण गन्ना भुगतान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही जनपद भर के अधिकारियों से तहसीलवार बैठक कर आगामी कार्यो के लिए योजनाएं बनायेंगे। इससे पूर्व जिलाधिकारी के रूप में आये अजय शंकर पाण्डेय ने कोषागार पहुंचकर वरिष्ठ कोषाधिकारी की मौजूदगी में तत्कालीन जिलाधिकारी राजीव शर्मा से कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, एडीएम अमित कुमार सिंह, बुढ़ाना एसडीएम आईएएस, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी व कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
भाजपाईयों ने शहीदों को दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धाजंलि देने एवं आतंकवाद के विरोध में सांकेतिक धरना दिया। शिवचौक पर वीर शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने पाकिस्तान की कडे शब्दों में निंदा की और कहा कि पूरा देश शहीदों के परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी दूसरे देश की शह पर हमारे देश में कार्यवाही कर रहे है इसका कडा जवाब दिया जायेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, विधायक कपिल देव अग्रवाल, विधयक विक्रम सैनी, विधायक विजय कश्यप, विधायक प्रमोद ऊटवाल, डा. सुभाषचंद शर्मा, यशपाल पंवार, सुखदर्शन सिंह बेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, सुनील दर्शन, रोहताश पाल, रामकुमार सहरावत, राजीव गर्ग, श्रीमोहन तायल, अचिन्त मित्तल, अरूण कुमार सिंह, हरीश अहलावत, रोहिल बाल्मीकि, रमेश खुराना, अशोक बाटला, डा. देशबंधु तोमर, सुषमा पुंडीर, सतपाल सिंह पाल, हरेंद्र पाल, सुनीता शर्मा, अंजलि चौधरी, सचिन सिंघल, पं. सतीश शर्मा, प्रेमी छाबडा, राजकुमार कालरा सहित काफी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के सदस्यों ने शिवचौक पर आतंकवादी हमले में मारे गये सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा, प्रवीन जैन, सुनील वर्मा, अशोक त्यागी, सोनू माहेश्वरी, टोनी गोस्वामी, प्रमोद अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, संजीव शर्मा, कन्हैया शर्मा, प्रमोद वर्मा आदि मौजूद रहे।
पुतला किया दहन
चरथावल। ग्राम नगला स्थित जामिया अल हिदाया पब्लिक स्कूल के बच्चो व दोनो धर्मा के लोगो ने गांव में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पूरे गांव में सेना के सम्मान में रैली निकाली व पाकिस्तान का पुतला दहन किया। जमीयत उलेमा ए हिन्द के पश्चिम उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष व जमीयत उलेमा के जिला सचिव मौलाना मूसा कासमी के नेतृत्व में दोनो धर्मा के लोगो ने जामिया अल हिदाया पब्लिक स्कूल के बच्चो के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पूरे गांव में सेना के सम्मान में रैली निकाली व पाकिस्तान का पुतला दहन किया।
अग्रसैन विहार कालोनी के लोगों ने केंडिल मार्च निकाल|
मुज़फ्फरनगर। पूरे देश के साथ ही जनपद मुज़फ्फरनगर की जनता में भी आतंकियों द्वारा की गई कायराना हरकत पर उबाल और जबरदस्त रोष पनप रहा है । जहां एक तरफ पूरे भारत वर्ष में जगह जगह लोग पाकिस्तान के पुतले दहन कर अपना विरोध प्रकट कर रहे है वहीं दूसरी तरफ जनपद मु नगर में भी सुबह से ही विभिन्न संघटनो, व्यापारिक प्रतिष्ठानो से लेकर स्कूल कॉलेजों के छात्र छात्राओं में आतंक के खिलाफ भारी गुस्सा और रोष पनप रहा है । देर शाम भी शहरी क्षेत्र के मौहल्ला अग्रसेन विहार की सैंकड़ों महिला पुरुषों ने जहां केंडिल मार्च निकालकर जम्मू में शहीद हुए सैनिकों को श्रधांजलि दी वहीं बाद में पाकिस्तान के पुतले को आग के हवाले किया और पाकिस्तान विरोधी जोर दार नारे बाजी की।। केंडिल मार्च में तानिया जैन , गीता बंसल, रेनू जैन, शिखा रस्तोगी,वंदना , भावना,शकुंतला देवी, दीपा गर्ग , वीणा वर्मा, मालती ,पूनम,प्रिया ,पवित्र जैन , बिट्टू सिखेड़ा, भुवन मिश्रा, योगीराज त्यागी, पियूष कुमार , गौरव वर्मा ,अंकुर चौधरी, अभिषेक कटारिया,सार्थक गर्ग, प्रवीण त्यागी सहित सैंकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे ।।
अमर शहीदो को दी श्रद्वांजलि
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत मुजफ्फरनगर में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुआ आतंकी हमले में अमर शहीदो को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आंचल व अपर मुख्य अधिकारी डा0 नूतन शर्मा के साथ मा0 सदस्यगण जिला पंचायत व समस्त स्टाफ द्वारा शहीद जवानो के चरणो में श्रद्वांजलि दी गयी गयी । दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणो में स्थान प्रदान करने हेतु भगवान से प्रार्थना की गयी तथा कैन्डिल मार्च किया गया । श्रीमती आचंल मा0 अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि आतंकी हमला निंदनीय घटना है जिसमें आज पूरा देश शोकाकुल है । श्रद्वांजलि सभा में निर्णय हुआ कि देश के लिये शहीदो के लिये सभी उपस्थित सदस्यो/कर्मचारियो/अधिकारियो/ठेकेदार जिला पंचायत द्वारा अपनी ओर से शहीदो के कोष के लिये धनराशि एकत्रित कर भेजी जायेगी । इस अवसर पर श्रीमती आचंल मा0 अध्यक्ष ,डा0 नूतन शर्मा,अपर मुख्य अधिकारी, जितेन्द्र कुमार कार्य अधिकारी, राकेश शर्मा प्रशासनिक अधिकारी , शेरबल सिंह लेखाकार ,राजेन्द्र सिंह, संजय राठी, हरेन्द्र शर्मा , अजीत सिंह,श्रीमती मधु शर्मा, जोगेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह ,धीरज लाटियान, नितिन मलिक , राजीव प्रताप सैनी, मा0 सदस्य,जिला पंचायत ,अर्जुन तोमर व सत्यव्रत बालियान के अतिरिक्त प्रहलाद सिंह, जितेन्द्र मलिक, सतेन्द्र कुमार,श्री गुलवीर सिंह ठेकेदार जिला पंचायत के साथ-साथ पूरा स्टाफ जिला पंचायत उपस्थित रहा ।
कैंडल जलाकर दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। श्रीपंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार ने शिवचौक पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला तथा मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की व मृतक शहीदों के परिवारों को इस असहनीय दुख सहन करने की प्रभु से प्रार्थना की गयी वहीं श्रीपंचमुखी बालाजी सेवा संघ के पदाधिकारियों ने इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से मांग की कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान को इस कायराना हरकत पर कडा जवाब दिया जाये तभी शहीदों को सच्ची श्रद्धाजंलि देश की तरफ से होगी।
छात्र-छात्राओं ने शहीदों को किये श्रद्धासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर। पीआर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर के विद्यालय प्रांगण में ४२ मोमबत्तियां जलाकर पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक सिंघल , डायरेक्टर श्री अनघ सिंघल जी ,प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सिंघल (गांधी कॉलोनी) , प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी सिंघल (पचेंडा रोड) समस्त अध्यापक वर्ग व कक्षा ११ व १२ के विद्यार्थियों ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।इस अवसर पर कक्षा १२ के नमन गुप्ता ने सोल्जर एक्ट की प्रस्तुति के द्वारा सैनिक जीवन के भाव प्रस्तुत किए । कक्षा १२ के विद्यार्थियों ने स्कूल लाइफ के द्वारा अपने अनुभव सब के साथ साझा किए।
पर्यावरण के प्रति जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। ग्राम कूकडा में चल रहे श्रीराम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का आयोजन रविदास मंदिर में किया गया। शिविर का शुभारम्भ लक्ष्यगीत के माध्यम से किया गया। शिविर में स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने मंदिर में साफ-सफाई की और हैण्डपम्प के जल की निकासी की जगह बनाई। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवकों ने ग्रामीणो के घर-घर जाकर गन्दगी से होने वाली बीमारियों के लक्षण, कारण एवं उपाय समझाये और एटीएम का उपयोग करते समय सावधानियों के बारे में बताया तथा भारत के वीर शहीदों के लिए फण्ड एकत्र करने हेतु भारत सरकार की वेबसाईट ‘‘भारत के वीर’’ के बारे में बताकर देशभक्ति दिखाई। परिश्रमोंपरान्त कार्यक्रम अधिकारी अंकित कुमार ने स्वयंसेवको के कार्य को प्रोत्साहन देने हेतु विभिन्न स्वयंसेवको को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया। वनस्पति विज्ञान की सहायक प्रवक्ता लक्ष्मी गौड ने कहा कि प्राचीन काल से वन, पेड-पौधो एवं जंगल मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग रहा है। वे वास्तव में मनुष्य जीवन के लिए लाभकारी रहे है। जैसे-जैसे जनसंख्या बढती जा रहीं है वैसे-वैसे ही मनुष्य की जरूरते बढती जा रहीं है जिस कारण मनुष्य अपनी जरूरतो की पूर्ति हेतु जंगलो को काट रहे है। वनोन्मूलन के कारण पर्यावरण पर बहुत गहरा असर पड रहा है और हमारे वातावरण में कार्बनडाई आक्साईड, कलोरोफलोरो कार्बन की मात्रा बढती जा रहीं है, जिससे वातावरण दूषित होता है और भूमण्डलीय ताप में वृद्धि होती है अर्थात पेडो की घटती संख्या के कारण मनुष्य के स्वास्थ पर बुरा प्रभाव पडता है, क्योंकि भूमण्डलीय तापन बीमारियों में वृद्धि करने का एक प्रमुख कारण है। इस सम्पूर्ण प्रकरण में आक्सीजन की प्रतिशतता पर गहरा असर पडता है। इस समस्या को दूर करने हेतु हमे समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना होगा। इस समस्या को यदि हमने दूर नहीं किया तो एक समय ऐसा आयेगा कि हमारे पर्यावरण में शुद्ध पानी एवं शुद्ध हवा की कमी हो जायेगी। इस समस्या को दूर करने का प्राथमिक उपाय है- जनसंख्या वृद्धि में कमी। मध्य अवकाश के बाद बायोसाइंस विभाग के प्रवक्ता विकास त्यागी द्वारा व्यक्तित्व का विकास के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। व्यक्तित्व के विकास के बारे में बताते हुए कहा कि व्यक्तित्व के कई पक्ष होते है जिसमें सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक तथा मानवीय समस्त पक्षो का समायोजन ही व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास है। किसी एक पक्ष में निर्बलता से व्यक्तित्व में निखार नहीं आता, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में समाज सेवा, सहयोग, प्रेम, सहानुभूति आदि का समायोजन रखना चाहिए। शिविर को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रवक्तागण आकांक्षा कुशवाहा, लक्ष्मी गौड एवं स्वयंसेवक पुनीत, लक्ष्मी पालीवार, श्रद्धा, आयुषी, सिद्धार्थ, नदीम, सचिन, सोफीया, अमित कुमार, आस मौहम्मद, हेमा, अक्षय कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुतला फूंककर जताया रोष
मोरना। भाकियू कार्यकर्ता विकास कुमार, योगेश शर्मा, मिटू, पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू, सुंदर प्रधान, देवी लाल, सुभाष, संजय, मुकेंद्र, अशोक, उदयवीर सिह, प्रवीण कुमार, सतपाल, इकबाल, हवा सिह व राजीव शनिवार सुबह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते चौधरी चरण सिह चौक पर जुटे और पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। वहीं, भाकियू भानु गुट के जिला उपाध्यक्ष नवीन चौधरी के नेतृत्व में धर्मेद्र शर्मा, वेदपाल, नरेश पाल, बॉबी सहरावत, उदेश पाल, साजिद, शान मोहम्मद, सचिन व किरण कौशिक ने नारेबाजी करते हुए पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। उधर, बेलड़ा गांव में मस्जिद में नमाज के बाद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। मौ. नाजिम, रजाउल कादरी, नवाब कल्लू, हारून अली, शाहनवाज, आशू, असलम व उमरदीन मौजूद रहे।
हिंदुस्तान को गाली देने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में वाट्सअप और फेसबुक पर हिंदुस्तान को भद्दी भद्दी गाली देने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में बिलाल नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला मुजफ्फरनगर के चरथावल कोतवाली का है। इस मामले को लेकर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष इसरार त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने कोतवाली में पाकिस्तान मुर्दाबाद हिंदुस्तान जिंदा बाद के नारे लगाये। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ पुलिस को ज्ञापन दिया। किसानों ने युवक को जल्द से जल्द पकड़कर जेल भेजने की मांग की। सूत्रों के अनुसार गाली देने वाला युवक ग्राम कुटेसरा का बताया जा रहा है। दो वर्ष पूर्व भी एसटीएफ की टीम ने ग्राम कुटेसरा से एक आतंकी को भी गिरफ्तार किया था।
कैंटर ने कार में मारी टक्कर, हादसे में तीन घायल, टला बड़ा हादसा
मुजफ्फरनगर। नेशनल हाइवे पर शनिवार की देर रात को बुढ़ाना अंडरपास पर कैंटर ने इंडिका कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इंडिका में सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जबकि कार खाई में पलटने से बाल बाल बची। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। रुड़की निवासी सतीश शर्मा पुत्र राजेश शर्मा उसका भाई दीपक व बहन रंजनी शनिवार की देर रात को अपनी इंडिका कार द्वारा दिल्ली से अपनी रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। हाइवे पर बुढ़ाना अंडरपास पर अचानक सतीश ने कार के ब्रेक लगा दिए। जैसे ही ब्रेक लगने से कार की धीमी गति हुई। इसी दौरान पीछे से तेजी से आ रहे कैंटर ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आगे का शीशा भी चकनाचूर हो गया। जिसमें सवार महिला समेत तीनों घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार खाई में पलटने से बाल बाल बची। इस दौरान पीछे से दूसरी कार में आ रहे परिवार के अन्य लोगों ने घायलों का नर्सिंग होम में उपचार कराया। उपचार के बाद घायल वापस रुड़की चले गए। हादसे की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
