उत्तर प्रदेश

मीडिया जगत से जुड़े लोगों में शोक: माफियाओं द्वारा की गई पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की हत्या

जनपद प्रतापगढ़ में शराब माफियाओं के कृत्य का भंडाफोड़ करने पर माफियाओं द्वारा की गई पत्रकार की हत्या से समूचा मीडिया जगत मर्माहत होने के साथ ही जबरदस्त गुस्से में आ गया है। पत्रकारों की चेतावनी है कि यदि जल्द से जल्द हत्यारों को सलाखों के पीछे न पहुंचाया गया तो पत्रकार समाज सड़क पर आन्दोलन करने को मजबूर हो जायेगा।

टीवी  पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव ने विगत दिवस प्रतापगढ़ के शराब माफियाओं के खिलाफ खबर चलाई, जिसके बाद माफिया पत्रकार से नाराज हो गये इसकी शिकायत 12 जून को एडीजी प्रयागराज से सुलभ श्रीवास्तव ने करते हुए अपने और परिवार के जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

सुलभ श्रीवास्तव द्वारा सुरक्षा की गुहार लगाने के बाद ही दूसरे दिन 13 जून को कटरा रोड स्थित एक ईंट भट्ठे के पास पत्रकार की लाश मिली ऐसे में इतना तो स्पष्ट होता है कि इस हत्याकांड के पीछे शराब माफियाओ के हाथ होने की पूरी संभावना है। पत्रकार के हत्या की खबर आते ही मीडिया जगत से जुड़े लोगों में शोक छा गया। वहीं पर खबर चलाये जाने को लेकर पत्रकार की हत्या को चतुर्थ स्तम्भ पर हमला माना जा रहा है।

बड़ी संख्या में पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शासन से मांग किया है कि सुलभ के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर सलाखों में कैद किया जाए। साथ ही खबर को लेकर पत्रकार की हत्या काण्ड को गम्भीरता से लेते हुए परिवार को 50 लाख रुपए की सहायता राशि सरकार द्वारा दिया जाये। 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − thirteen =