Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

२० जून को होने वाले ज्येष्ठ गंगा दशहरे के मुख्य स्नान पर लगी रोक

मुजफ्फरनगर। प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के चलते पौराणिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ में २० जून को होने वाले ज्येष्ठ गंगा दशहरे के मुख्य स्नान पर रोक लगा दी है।

नगरी के चारों ओर बैरिकेडिंग की जाएगी। श्रद्धालुओं के वाहनों को किसी भी सूरत में नगरी में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। मुजफ्फरनगर, मोरना शुकतीर्थ मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट यात्री बसें भी बंद रहेगी। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान करने जाने वाले श्रद्धालुओं को नगरी में जाने की अनुमति होगी।

ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर मेला आयोजन को लेकर मंगलवार को जिला पंचायत के निरीक्षण भवन पर एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपरोक्त निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जीतेंद्र कुमार, बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव, एडीओ चंद्रप्रकाश शर्मा, सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी, श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह, मैनेजर देवेंद्र आर्य, बस यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप सहरावत, राजपाल सैनी, विनोद शर्मा, भाकियू के सर्वेद्र राठी, राजकुमार व अंजुम जैदी आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − fifteen =