Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चरथावल: पुलिस ने नेता जी के बेटे व भतीजे को जेल भेजा

चरथावल। नेताजी लियाकत न्यामू की परेशानी बढती नजर आ रही हैं, पुलिस ने आरोपी लियाकत के बेटे व भतीजे को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनो पुलिस को धमकी देने के आरोपी नेता लियायक न्यामू को पुलिस ने बीते दिन गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी की दो कार भी जब्त कर ली हैं।

आरोप है कि क्षेत्र के निकटवर्ती गांव न्यामू निवासी लियाकत ने इंस्पैक्टर को धमकी दी थी। जिसके बाद से पुलिस ने उस पर शिकंजा कसना शुरू किया। पुलिस द्वारा लियाकत की दो कारें भी जब्त कर ली है।

वहीं दूसरी और पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर अकबरगढ के निटक् मुठभेड के दौरान लियाकत के बेटे गुलजार व भतीजे महताब को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − thirteen =