Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मोरना: सामाजिक संस्था के तत्वावधान में दर्जनों औषधियुक्त पौधे लगाए

मोरना। गांव सिकंदरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में दिया सामाजिक संस्था के तत्वावधान में हर्बल वाटिका की स्थापना की गई, जिसमें कई दर्जन औषधियुक्त पौधे लगाए गए तथा चिकित्साकर्मियों को उनकी देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. आर.डी. गौड़, डॉ. परितोष मुदगल, डॉ. इतिखार अली अंसारी व दिया सामाजिक संस्था के सचिव अमित कुमार आदि ने आंवला, नीम, तुलसी, गिलोय, हार श्रृंगार, दालचीनी, इलायची, हल्दी, एलोवेरा आदि के दर्जनों औषधियुक्त पौधों को लगाया

पौधों की देखभाल और सुरक्षा हेतु अस्पताल स्टाफ को उनकी देखभाल करने के लिए संकल्प दिलाया गया। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने कहा कि दिया सामाजिक संस्था ने हर्बल वाटिका की स्थापना कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।

हमें सार्वजनिक स्थानों पर हर्बल वाटिका का निर्माण अवश्य करना चाहिए। पौधों का सरंक्षण करना चाहिए।

कार्यक्रम में भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संजीव मलिक, सुदेशपाल, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक प्रीति पाल, प्रियंका कुमारी, दुर्गेश शर्मा, प्रिया, स्वीटी आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =