Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगर विधायक ने अतिशीघ्र शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु निर्देशित किया

मुजफ्फरनगर। नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने समाज कल्याण विभाग लखनऊ के निदेशक से वार्ता कर गांधी पॉलीटेक्निक के छात्रों को अतिशीघ्र शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति दिये जाने हेतु निर्देशित किया।
छात्रों के प्रतिनिधि मण्डल ने विधायक कपिल देव से भेंट कर गांधी पॉलीटेक्निक द्वारा शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति न दिये जाने की शिकायत की थी जिस पर कार्यवाही करते हुए विधायक कपिल देव ने गांधी पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य को बुलाकर पूछताछ की। इस विषय में प्रधानाचार्य का कहना है कि उनके स्टाफ से गलत फीडिंग हो गई है जिसको लखनऊ से सही किया जाना है। कल कलक्ट्रेट में गांधी पॉलीटेक्निक के छात्र.छात्राओं ने शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति के लिए धरना प्रदर्शन किया था।

इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए विधायक कपिल देव ने समाज कल्याण विभाग के निदेशक से वार्ता कर उन्हें पत्र लिखा और शासन से गलत फीडिंग को सही कराने के उद्देश्य से प्रधानाचार्य को लखनऊ भेजा है। कपिल देव ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि इस त्रुटि को जल्द ही सही करा दिया जायेगा और सभी छात्र.छात्राओं की शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति उनके बैंक खातों में आ जायेगी। विधायक ने इस सम्बन्ध में अन्य पिछडा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण के निदेशकों से भी वार्ता की और उन्हें भी पत्र लिखे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 4 =