मेरठ: पुलिसवाले ने दो माह के बच्चे को बेरहमी से लटकाया, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
मेरठ पुलिस की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें पुलिसवाले ने सारे हदें पार कर दी हैं। वायरल हो रही तस्वीर में एक सिपाही दो माह के मासूम को खींचकर एक हाथ में लटका कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
जिसे किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब वह तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फोटो वायरल होने के बाद मेरठ के एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस फोटो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने जांच की बात कही है।
