१६ परिवारों को आटे के पैकेट एवं बच्चों के लिए जमेट्री बॉक्स उपलब्ध कराए
मुजफ्फरनगर। जनपद में जहां समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से टीकाकरण का कार्य जारी है वहीं समाजसेवी संस्थाएं जरूरतमंदों का भी ख्याल रख रही हैं इसी क्रम में स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी सरदार बलजीत सिंह के माध्यम से वैदिक सनातन कल्याणकारी ट्रस्ट रजिस्टर्ड हरिद्वार उत्तराखंड द्वारा भोपा रोड पर झुगी झोपड़ी वाले लगभग १६ परिवारों को आटे के पैकेट एवं बच्चों के लिए जमेट्री बॉक्स उपलब्ध कराए गए
जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अनिल ज्योतिषाचार्य एवं प्रवक्ता गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार श्रीमती सोनिया देवी एवं समस्त पदाधिकारियों के द्वारा उपस्थित होकर जरूरतमंदों की सेवा की गई
विशेष रुप से सोनिया लूथरा आर्ट ऑफ लिविंग, उपस्थित रहे ! वैदिक सनातन कल्याणकारी ट्रस्ट (रजि)हरिद्वार की ओर से अध्यक्ष डा अनिल ज्योतिषाचार्य,कोषाध्यक्ष सोनिया देवी, डा ओमपाल प्रजापति,नरेंद्र प्रजापति, कवरपाल,आचार्य दीपक, नेमपाल, कैप्टन सेवाराम,मास्टर उमेश आदि उपस्थित रहे। सरदार बलजीत सिंह एवं संदीप दास के द्वारा ट्रस्ट के पदाधिकारियों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया।

