कूड़ा डलावघर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने आज ढलावघरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा जानसठ अड्डे से विश्वकर्मा चौक के बीच नई मंडी श्मशान घाट के पास कूड़ा घर व ढलाव घर का निरीक्षण किया।
वहां पर जेसीबी मशीन के माध्यम से कूड़े का डंपर भरा जा रहा था संबंधित कर्मचारियों को पालिका अध्यक्ष नें निर्देशित किया कि कूड़े को ढक कर ले जाए जिससे सड़क पर गंदगी ना हो।
साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन ठेकेदार का टिपर कूड़ा स्थल पर उतार रहा था, जिसे श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में यहां पर मोहल्लों से निकले हुए कूड़े को डाला गया तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इसके पश्चात कूडा लेकर टिपर ए टू जेड प्लांट पर निस्तारण हेतु गया। पालिकाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।
इसके लिए आप स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एस के बिट्टू मौजूद रहे।

