फिल्मी चक्कर

एक्सपेक्टेशन वर्सेस रियलिटी: दीपिका पादुकोण ने एक फ़ोटो में किया चक्रासन

फिटनेस  दीपिका पादुकोण का डेली रूटीन का हिस्सा है जिसके बिना उनका दिन अधूरा ही माना जाता है. लेकिन अब दीपिका ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए हकीकत और उम्मीद में फर्क बता दिया है. दीपिका ने जो तस्वीरें शेयर की है उनमें से एक में तो वो चक्रासन करती दिख रही हैं तो वहीं दूसरे ही पल हकीकत से उन्होंने सामना करा दिया. दूसरी तस्वीर में दीपिका आराम से लेटी हुईं दिखाई दे रही हैं. 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा – एक्सपेक्टेशन वर्सेस रियलिटी. इस तस्वीर से साफ है कि भले ही फिटनेस इनके करियर के लिए जरूरी है और इसलिए वो इस पर खास ध्यान देती हैं लेकिन हकीकत ये है कि उन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं. 

दीपिका पादुकोण की झोली में इस वक्त दो बिग बजट मूवी है. पठान में वो फिर से शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए दीपिका ने भारी भरकम फीस ली है. काफी समय बाद शाहरुख इस फिल्म से पर्दे पर फिर वापसी करेंगे तो वहीं धूम के बाद फिल्म में विलेन बनेंगे जॉन अब्राहम. वहीं बात करें दूसरी फिल्म की तो ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिखाई देने वाली हैं. फिल्म का टाइटल है फाइटर.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 18 =