वैश्विक

भारत के नक़्शे के साथ छेड़छाड़: जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग देश दिखाया

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर एक बार फिर से विवादों में आ गई है। ट्विटर ने भारत के नक़्शे के साथ छेड़छाड़ करते हुए जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग देश के तौर पर दिखाया है। कहा जा रहा है कि भारत इस मामले में ट्विटर के खिलाफ बड़ा एक्शन ले सकती है।दरअसल ट्विटर वेबसाइट के करियर पेज पर एक मैप दर्शाया गया है। जिसमें यह बताया गया है कि ट्विटर कहां कहां से काम करती है।

इस मैप में ही भारत के नक़्शे के साथ छेड़छाड़ की गई है। नक़्शे के साथ छेड़छाड़ करते हुए जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग देश दिखाया गया है। हालांकि अब तक ट्विटर की तरफ से इस मामले में कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार ट्विटर की इस हरकत पर कार्रवाई कर सकती है। सरकार जल्द ही ट्विटर के खिलाफ नोटिस जारी कर सकती है। इसके लिए तमाम तरह की जानकारियां जुटाई जा रही है। नए सोशल मीडिया नियमों को लेकर ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच तकरार जारी है।   

बीते दिनों ट्विटर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का ट्विटर अकाउंट एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था। हालांकि बाद में उनके अकाउंट को दोबारा से चालू कर दिया गया था। ट्विटर ने अमेरिकी कानून डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट के तहत केंद्रीय मंत्री के अकाउंट को ब्लॉक किया था। साथ ही ट्विटर ने कहा था कि  बार-बार कॉपीराइट उल्लंघन होने पर अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा।  

  सरकार ने 25 मई से ही नए आईटी नियम को लागू कर दिया है। इन नियमों के अनुसार ट्विटर, व्हाट्सएप, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को किसी पोस्ट के लिए शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। इसके लिए कंपनियों को तीन अधिकारियों मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल अधिकारी और शिकायत निवारण अधिकारी को नियुक्त करना होगा।

इनका कॉन्टेक्ट नंबर सोशल मीडिया वेबसाइट के अलावा ऐप पर होना अनिवार्य है। सरकार इन नियमों के आधार पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रही गलत जानकारी को लेकर कंपनी से  पूछ सकती है और सोशल मीडिया कंपनियों को यह बताना होगा कि उस पोस्ट को सबसे पहले किसने शेयर किया था।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =