वैश्विक

ओडिशा: महज 100 रुपए के कारण प्रोफ़ेसर धुरबा राज नायक की मौत

 झारसुगुडा में महज 100 रुपए के कारण अपराधी ने संबलपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी धुरबा राज नायक के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। धारदार हथियार से हुए हमले के कारण प्रोफ़ेसर धुरबा राज नायक की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को संबलपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी धुरबा राज नायक झारसुगुडा जिले में स्थित कुआरमल गांव अपने आवास पर ही मौजूद थे। इस दौरान गांव का ही एक शराबी उनके पास आया और 100 रुपए मांगने लगा। प्रोफ़ेसर धुरबा राज नायक ने जब शराबी को पैसा देने से मना किया तो शराबी ने उनके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। धारदार हथियार से हुए हमले के कारण प्रोफ़ेसर नायक की मौत मौके पर ही हो गई।

घटना के बाद झारसुगुडा के एसपी बीसी दास ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 100 रुपए न देने पर आरोपी ने प्रोफ़ेसर नायक की हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गया। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =