संपादकीय विशेष

योगी सरकार की उपलब्धियों से खिलवाड़ कर रहा बिजली विभाग – प्रमोद त्यागी

विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने बताया कि लापरवाह व भृष्ट विधुत अधिकारी योगी आदित्यनाथ जी की भयमुक्त व भृष्टाचार मुक्त सरकार की छवि को खराब करने पर लगातार लगें हुए हैं उन्होंने मुख्यमंत्री योगी जी से अनुरोध किया कि सरकार की छवि खराब करने का प्रयास करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध प्रभावी कारवाही की जानी चाहिए

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोरोना काल में ऑक्सीजन की कृत्रिम किल्लत दिखा कर अराजकता का माहौल बना कर मोदी सरकार को घेरने की असफल कोशिस की गई थी इसी प्रकार लगता हैं कि बिजली की कृत्रिम कमी दिखा कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की छवि खराब करने पर लगे है बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी ।

मुज़फ्फरनगर जनपद के साथ साथ पूरे प्रदेश में बिजली की लौ वोल्टेज की समस्या, तो हैं ही देर रात में व दिन में भी जब मन किया विधुत विभाग घोषित व अघोषित कटौती कर देते हैं, जगह जगह कहि विधुत तार बदलने के नाम पर एरिया की पूरी तरह से लाइट बंद कर देते हैं कही कहि केवल 40 वोल्ट बिजली आ रही हैं जिससे विधुत उपकरण जल जाते हैं।

प्रदेश की लोकप्रिय योगी सरकार को बदनाम करने के लिए यह भी टूलकिट गैंग का हिस्सा हो सकता है जो आगामी विधानसभा चुनाव में बिजली विभाग के माध्यम से प्रदेश की जनता में आक्रोश व्याप्त करनें की भी साजिश हो सकती हैं

पिछले 2 दिनों से गोरखपुर शहर के लगभग 40 हजार परिवार भी बिजली संकट झेल रहे हैं, रुस्तमपुर, रानीबाग, नार्मल व लालडिग्गी व बेतियाहाता इलाके बिजलीघर से जुड़े हजारों उपभोक्ता पूरी रात गर्मी व उमस से परेशान रहे, वितरण खण्ड के अभियंता ट्रांसमिशन का ओवरलोड बता कर बहानेबाजी करते रहे।

डी डी यू के प्रोफेसर निखिल कुमार ने ऊर्जा मंत्री को ट्वीट किया तो शक्ति भवन से अभियंताओं के पास फोन आने पर जनता को राहत मिल सकी।इसी प्रकार जनपद अम्बेडकर नगर के उपभोक्ताओं में भी त्राहि त्राहि मची हुई हैं

अधिशासी अभियंता वी0के0 पटेल ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में 4 संविदाकर्मियों को हटाने की संस्तुति कर दी है एवं अपनी मौजूदगी में ही काम कराया, जिससे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 409 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =