अखिल भारत हिंदू महासभा लव जेहाद के विरोध में यात्रा निकालेगी
मुजफ्फरनगर। पुराने तहसील परिसर स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने कहा कि धर्मातंरण व लव जेहाद की घटनाओं की पिछले एक माह से बाढ़ आ गयी है।
खतौली की घटना इसका जीता जागता उदाहरण है यह हालत तो तब है जब केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। चंद लोगों के कारण सरकार इन मामलों में अंकुश लगाने पर नाकामयाब साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि अखिल भारत हिंदू महासभा लव जेहाद के विरोध में एक यात्रा मुजफ्फरनगर से लखनऊ तक निकालेगी और मुख्यमंत्री से मिलकर लव जेहादी को फांसी देने का कानून बनाने की मांग करेगी।
#लव_जिहाद पर पत्रकारों से वार्ता करते अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने कहा कि लव जिहाद के विरोध में लखनऊ तक यात्रा निकालेंगे. #WATCH pic.twitter.com/7QbJLfiOu8
— News & Features Network (@mzn_news) July 1, 2021
कार्यालय पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए योगेंद्र वर्मा ने कहा कि संगठन क जिलाध्यक्ष पद पर अध्यापक मुकेश कुमार को नियुक्त किया गया है तथा जिला प्रभारी पद पर मनोज कुमार, महामंत्री अभिनव गर्ग, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार सहित सहारनपुर मंडल अध्यक्ष पद पर सचिन कपूर जोगी, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर एडवोकेट सुभाष रमन सहित अनेक लोगों की नियुक्ति की गयी है
इसके अलावा चेतन देव विश्वकर्मा को आईटी सैल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री अरूण चौधरी, उपाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, सचिन कपूर जोगी, मुकेश कुमार, छात्र संघ से विकास पाल, शिवम शर्मा एडवोकेट, सुभाष रमन, विनोद शर्मा एडवोकेट, नीलम, सोना सिंह, अमित कुमार सहित नगर, जिले व मंडल के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

