खबरें अब तक...

समाचार

छोटे चौधरी से होगा संजीव बालियान का सीधा मुकाबला
मुजफ्फरनगर। पहले चरण के मतदान के लिए भाजपा प्रत्याशियों को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा ने गुरुवार की देर शाम प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा हाईकमान ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर सांसद डॉ.संजीव बालियान पर फिर से भरोसा जताया है। अब उनका सीधा मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी एवं रालोद प्रमुख चौ.अजित सिंह से होगा। डा.बालियान के मैदान में आने से मुकाबला कांटे का माना जा रहा है।
पहले से ही प्रचार में जुटे थे बालियान-मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को लेकर कई दिनों से सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि सांसद डा.संजीव बालियान अपना टिकट फाइनल मानकर पिछले 10 दिनों से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। वहीं विरोधी खेमा टिकट बदलने की पैरोकारी में जुटा था। पिछले कई दिनों से प्रत्याशी घोषित होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। भाजपा हाइकमान में टिकटों पर फिर से मंथन हुआ। देर शाम सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा हाईकमान ने डा.बालियान को फिर से मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर टिकट दिया है।
अच्छी छवि का मिला लाभ-पांच साल में किए गए विकास कार्यों और संगठन में अच्छी छवि के चलते उन्हें टिकट मिला है। भाजपा से उनका टिकट फाइनल होने से इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सपा,बसपा और रालोद के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर रालोद प्रमुख चौ.अजित सिंह पहले ही चुनावी रण में ताल ठोक चुके हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर प्रत्याशी उतारने से इंकार कर दिया है, जिससे मुकाबला चौ. अजित सिंह और डा. संजीव बालियान के बीच होगा।

भाकियू नेता चन्द्रपाल फौजी नहीं रहे
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी चन्द्रपाल फौजी का आज दोपहर हार्ट अटैक होने से निधन हो गया। लम्बे समय से भाकियू से जुड़े साठ वर्षीय भाकियू नेता चन्द्रपाल फौजी के भतीजे का आज मूलचन्द रिर्सोटस मे सगाई समारोह था। सगाई के दौरान श्री फौजी मेहमानो की आवभगत मे लगे हुए थे। सगाई मे भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत भी वहां आए हुए थे। सगाई के बाद चौ.नरेश टिकैत को छोडने के बाद वापिस रिर्सोटस पर जा रहे चन्द्रपाल फौजी को अचानक सीने मे दर्द हो गया और वो गिर पडे। तत्काल उन्हे उपचार के लिए ईवान हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। चन्द्रपाल फौजी का शव मंसूरपुर उनके आवास पर ले जाया गया। भाकियू नेता अशोक बालियान ने बताया कि उनके निधन से भाकियू को बडा धक्का लगा है। जैसे ही यह दुखद समाचार नागरिको को मिला तो जनपद मे शोक की लहर दौड गई। विभिन्न राजनैतिक दलो के नेता, समाजसेवी एवं स्वयंसेवी संगठनो से जुडे पदाधिकारी तथा समाज के कई अन्य गणमान्य लोग शोक संतप्त परिजनो को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। चन्द्रपाल फौजी के निधन पर भाकियू के सुप्रीमो चौ. नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, गौरव टिकैत, धर्मेन्द्र मलिक, भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत सहित भाकियू नेता अशोक बालियान आदि ने चन्द्रपाल फौजी के निधन को भाकियू की अपूर्णीय क्षति बताया। आज दोपहर बाद उनके पैतृक गांव दौलतपुर में चन्द्रपाल फौजी का दाह संस्कार किया गया जहां हजारों की संख्या में किसानों, गणमान्य लोगों ने उन्हे अश्रुपूर्ण नेत्रों से अंतिम विदाई दी।

शहीदों को किये श्रद्धासुमन अर्पित2 11 |
मुजफ्फरनगर। २३ मार्च को शहीद दिवस पर टाउन हॉल मैं धरना स्थल पर २४ साल से धरने पर बैठे आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह ने शहीदो सरदार भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की याद में श्रद्धांजलि सभा कर श्रद्धांजलि दी तथा स्वतंत्रता के आंदोलन में शहीदों की याद में नगर पालिका में चेयरमैन आगरा अंजू अग्रवाल से पालिका परिसर में शहीद स्थल बनाने की मांग की जिसे उन्होंने बोर्ड में रखकर पास कराने का आश्वासन दिया सभा की अध्यक्षता चेयरमैन अंशु अग्रवाल ने की सभा का संचालन मास्टर विजय सिंह ने किया पालिका चेयरमैन शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज हम इन शहीदों के बलिदान के कारण पूरा देश शहीदों का ऋणी है आज भारत का लोकतंत्र शहीदों के बलिदान के कारण है मास्टर विजय सिंह ने कहा देश में दूसरा आंदोलन भ्रष्टाचार व भू माफियाओं के खिलाफ लड़ने का है भ्रष्टाचार सभी अपराधों की जननी है गुरु दत्त आर्य जी ने कहा जब तक हर भारतीय का जीवन सात्विक होना आवश्यक है और हम शहीदों के मार्ग पर चलें हमारी यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी नीरज जैन जी ने कहा कि हमें बेईमानों के खिलाफ देश को बचाना है यही हमारी श्रद्धांजलि होगी श्रद्धांजलि सभा में और अन्य वक्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी और त्याग की चर्चा की इंजीनियर श्री अशोक अग्रवाल जी नीरज जैन लक्ष्मण सिंह का सरदार सुरेंद्र सिंह सुनील आरडी पोरवाल आरपी शर्मा विजय कश्यप प्रमोद सभासदअरविंद धनगर परवेज आलम संजय सक्सेना स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू पालिका का समस्त स्टाफ मौजूद रहा

ग्रामीणों में काली नदी में बहता शव देख मचा हड़कंप
मुज़फ्फरनगर। काली नदी में बहता शव देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप। पुलिस को सूचना दी गयी। मोके पर पहुंचीं पुलिस ने शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया मगर सफलता नही मिलने पर शव को भेजा पोस्टमार्टम हॉउस। जनपद मु नगर के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्ग ग्राम मिमलाना में काली नदी में पीछे से बहता हुआ आ रहा एक शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।किसी ने नदी में बहते हुए शव को देखकर स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी १०० डायल को भी सूचना दे दी । सूचना मिलते ही यूपी १०० डायल की पुलिस के साथ ही थाना प्रभारी शहर कोतवाली अनिल कपर्वान् मय दल बल के मोके पर पहुंचे और नदी से शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया । मगर काफी प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नही हो सकी तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया । यहां शहर कोतवाल ने बताया की मृतक की उम्र लगभग ५० /५५ वर्ष के करीब लग रही है वहीं मृतक ग्रामीण अंचल का प्रतीत हो रहा है सम्भवत नदी में पीछे से बहता हुआ आ रहा था जिसे ग्राम मिमलाना के ग्रामीणों ने देखकर सूचना दी है । शव की शिनाख्त का काफी प्रयास करने के बाद भी उसकी कोई शिनाख्त नही हो सकी जिस कारण शव को पोस्टमार्टम हॉउस भेजा जा रहा है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मतदान के प्रति लोगों को कर रहे हैं जागरूक
हर सिलेंडर गाड़ी पर मतदान के प्रति जागरूक का लग रहा पोस्टर
मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ़्फ़रनगर में अब गैस एजेंसियों ने की लोगों को वोट के प्रति जागरूक करने की पहल , भारत ,इन्डियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम तीनों कंपनियों से जुडी जनपद की गैस एजेंसियों वोट के प्रति लोगों को कर रही है जागरूक, गैस वितरण गाड़ियों और रेड़ी रिक्शाओं पर लगा होर्डिंग लोगों को कर रहा आकर्षित । तो वहीं स्वागत गैस एजेंसी से जुड़े विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की स्वागत गैस एजेंसी के साथ ही सभी कंपनियों से जुडी गैस एजेंन्सियाँ लोगों को वोट के प्रति जागरूक कर रही है इस बार जनपद मुज़फ्फरनगर में वोट प्रतिशत बढ़ाना है और अधिक से अधिक वोट करना है। उन्होंने कहा की आगामी दिनों में हर गैस सिलेंडर पर भी वोट के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्टिकर चस्पा किए जायेंगे।

पुलिस अधिकारियों ने अर्धसैनिक बलों के जवानों को साथ लेकर किया संवेदनशील ग्रामों का पैदल मार्च
ग्रामीणों को उनकी सुरक्षा के लिए किया आश्वस्त खुलकर करें मतदान
मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना नई मण्डी क्षेत्र में पडने वाले संवेदन शील एंव अति संवेदनशील ग्रामों में सीओ नई मंडी योगेन्द्र सिंह ,थाना प्रभारी नई मंडी सन्तोष कुमार सिंह ने क्षेत्र के समस्त चौकी इंचार्जों सहित अर्धसैनिक बलों के जवानो को साथ लेकर किया पैदल मार्च। यहां पुलिस अधिकारीयों ने ग्राम अल्मासपुर,साहवली ,शेर नगर ,बिलासपुर , मखियाली , कूकड़ा धँधेड़ा रथेड़ी,सहित कई ग्रामों का अर्धसैनिक बलों के साथ पैदल मार्च करते हुए ग्रामीणों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया ताकि ग्रामीण किसी डर भय के बिना निःसंकोच होकर मतदान करें।

शहीदों को किये श्रद्धासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर। आज उन लोगों की शहादत दिवस है जिन लोगों की वजह से हम लोग आज आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु , सुखदेवजी आज के दिन ’२३ मार्च’ को हमारे इन प्यारे युवाओं को क्रूर शासक अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया था। आज जनपद मुजफ्फरनगर एंटी करप्शन सेल के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने आज प्रातः एकत्र होकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए २ मिनट का मौन रखा और एंटी करप्शन सेल की सभी सदस्यों ने मिलकर शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर’ ’श्रद्धा सुमन अर्पित किए’

समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम अपनी टीम के साथ गांव खेडी फिरोजाबाद में हाजी इरशाद के आवास पर पहुंचे गांव के किसानों ने भाकियू अंबावता की टीम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया के बिजली विभाग जंगल की लाईट में बहुत ज्यादा कटौती कर रहा है जिस पर मिटिंग में मौजूद राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र राठी जी ने बिजली विभाग के जेई वह एस एचचो से फोन पर वार्ता की और चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को बिजली पूरी मिलनी चाहिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली पूरी और समय के मुताबिक देने का आश्वासन दिया मिटिंग मौजूद राष्ट्रीय प्रवक्ता रणवीर सिंह महाशय जी ने किसान भाइयों को संगठन की ताकत और एकता का पाठ पडाया मिटिंग के बाद जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने सचिन राठी को ब्लॉक मोरना यूवा ब्लाक सचिव और हाजी इरशाद अली को खेडी फिरोजाबाद ग्राम अध्यक्ष की कमान सौंपी इस मौके ब्लाक मोरना यूवा ब्लाक अध्यक्ष शादाब तूरक रविंद्र सिंह कालू पवार नसीम अनसारी आबाद तूरक मो साजिद मौ गूलशेर शोकत अली इकरार अली मौ आलिम जाहिद इनाम शूऐब रहीस शहंशाह नवाब सद्दाम आदि सैकडों की संख्या में किसान मौजूद रहे जय जवान जय किसान।

जिले का किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी0बी0ए0 पंचम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष में कॉलेज सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कॉलेज प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल व विभागाध्यक्ष मि0 राजीव पाल सिंह ने तीनों छात्राओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनको इसी क्रम में भविष्य में निरन्तर आगे बढने का आर्शीवाद दिया। प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाता हैं। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे कॉलेज का परीक्षाफल इस वर्ष भी पिछले वर्ष की ही तरह बहुत अच्छा रहा व उन्होने बी0बी0ए0 विभाग के विभागाध्यक्ष व सभी शिक्षकगणों को बधाई दी। बी0बी0ए0 विभाग के विभागाध्यक्ष मि0 राजीव पाल सिंह ने बताया कि परीक्षाफल में प्रथम स्थान पर आने वाली रिया तायल जिसने 79ण्50ः प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर आने वाली मेघा वर्मा जिसने 73ण्17ः प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाली निष्ठा उज्जवल जिसने 72ण्33ः प्रतिशत अंक प्राप्त किये, उन्होने सभी छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मुझे अत्यन्त खुशी है कि हमारे कॉलेज की तीनो छात्र/छात्राओं ने जिले में कॉलेज का नाम रोशन कर अपना व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया व सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। प्रथम स्थान पर आने वाले रिया तायल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व बी0बी0ए0 विभाग के सभी शिक्षक गणां को दिया। रिया ने कहा कि वह बैंक मेनेंजर बनना चाहती है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − twelve =