खबरें अब तक...

समाचार

भारतीय विकास पार्टी की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत करते हुए बताया कि भारतीय विकास पार्टी की शहीद दिवस पर एक बैठक वरिष्ठ पदाधिकारी किशन लाल कश्यप पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता अजय बाठला ने की व संचालन नितिन भारद्वाज मातेश्वरी फोटो स्टेट वालो ने की।
बैठक के दौरान अध्यक्ष विजय कश्यप ने अपने सम्बोधन मे कहा कि देश के क्रान्तिकारियो ने अपने प्राणो की आहूति देकर देश को बचाया है। बैठक के दौरान क्रान्तिकारियो के चित्र पर पुष्प चढा श्रद्धाजली दी गई। बैठक मे नितिन वर्मा,रोहित कुमार,अशोक त्यागी,राज वर्मा,नरेश कश्यप, दुर्गेश कश्यप, अमन वर्मा, अजय भारद्वाज, नीरज शर्मा, दीपक कश्यप, सुमन वर्मा, संजय गोयल, निर्दोष त्यागी, विजय कश्यप, संजय गोयल, निर्दोष त्यागी, विजय कश्यप, राधेश्याम कश्यप, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

बरामदगी की लगाई गुहार
खतौली। तनावग्रस्त चल रही एक महिला कहीं लापता हो गई। महिला के परिजनो ने पुलिस से उक्त महिला की सकुशल बरामदगी की मांग की। जानकारी के अनुसार कस्बा सुनीता त्यागी पत्नि प्रवीण कुमार के परिजनो का कहना है कि सुनीता पिछले कुछ दिनो से डिप्रेसन मे चल रही है। तथा उक्त महिला बीते दिन अचानक कहीं लापता हो गई। महिला के परिजनो ने पुलिस को इस मामले से अवगत कराते हुए महिला की बरामदगी की मांग की।

अलग-अलग सडक हादसां में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी मुकेश शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा अपने छोटे बाई उमेश के साथ बाईक द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार मे खरीदारी के लिए जा रहा था कि बाईक सवार ये दोनो भाई जैसे ही मंसूरपुर रेलवे फाटक के समीप पहुंचे कि इसी बीच सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर उक्त दोनो युवक घायल हो गए। जिन्हे परिजनो द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। शाहपुर के सौरम निवासी सोमपाल बाईक द्वारा मुजफ्फरनगर आते वक्त सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे कुछ ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। चरथावल मे घिस्सूखेडा निवासी अनिल पुत्र दयाराम स्कूटी द्वारा गांव दहचन्द जाते वक्त प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। एक अन्य सडक हादसे मे बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी अनीस बाईक पिफसलने पर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो द्वारा उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया गया।

बाईक से टकराकर  घायल
मुजफ्फरनगर। बाईक से टकराकर बुजुर्ग महिला घायल हो गई। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला जनकपुरी निवासी शकुन्तला पत्नि राधेश्याम अपने घर के बाहर गली मे खडी हुई थी कि इसी बीच गली मे तेजगति से आ रही बाईक की चपेट मे आकर उक्त महिला घायल हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी बाईक चालक मौके से फरार हो गया। महिला के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

मतदान प्रक्रिया की दी जानकारी4 11 |
बुढ़ाना। मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में जागरूक करने के साथ मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। तहसील परिसर एवं क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों ने सोमवार को ग्रामीणों के बीच ईवीएम व वीवीपैट की जानकारी दी। प्रशासन की ओर से तहसील परिसर समेत कई सार्वजनिक स्थलों पर जानकारी देने के उपरांत एसडीएम दीपक कुमार व तहसीलदार मनोज कुमार की उपस्थिति में मतदाताओं से मॉक पोल भी कराया गया। इस दौरान बताया गया कि प्रत्येक बूथ पर ईवीएम के साथ वीवीपैट को लगाया गया है। मतदाता द्वारा मताधिकार का प्रयोग करते ही कुछ सेकेंड तक वीवीपैट में डाले गये मत की पर्ची दिखाई देगी। इसके बाद उक्त पर्ची वीवीपैट बॉक्स में जमा हो जाएगी। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सम्पूर्ण प्रक्रिया समझाई तथा उनके द्वारा पूछी गई सभी शंकाओं समाधान किया। इस बीच लोगों ने इन मशीनों को छूकर देखा तथा मोक पोल में मतदान कर खुशी जताई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार, प्रवीण कुमार, राजबीर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

बी0बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं ने किया जिले का नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी0बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष में कॉलेज सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कॉलेज प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल व विभागाध्यक्ष मि0 राजीव पाल सिंह ने तीनों छात्राओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनको इसी क्रम में भविष्य में निरन्तर आगे बढने का आर्शीवाद दिया। प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाता हैं। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे कॉलेज का परीक्षाफल इस वर्ष भी पिछले वर्ष की ही तरह बहुत अच्छा रहा व उन्होने बी0बी0ए0 विभाग के विभागाध्यक्ष व सभी शिक्षकगणों को बधाई दी।बी0बी0ए0 विभाग के विभागाध्यक्ष मि0 राजीव पाल सिंह ने बताया कि परीक्षाफल में प्रथम स्थान पर आने वाली कशिश तोमर जिसने 75ण्14ः प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर आने वाली अंशिका गोयल जिसने 70ण्42ः प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाली रीतिका गोयल जिसने 70ः प्रतिशत अंक प्राप्त किये, उन्होने सभी छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मुझे अत्यन्त खुशी है कि हमारे कॉलेज की तीनो छात्र/छात्राओं ने जिले में कॉलेज का नाम रोशन कर अपना व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया व सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।प्रथम स्थान पर आने वाले कशिश तोमर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व बी0बी0ए0 विभाग के सभी शिक्षक गणां को दिया। कशिश ने कहा कि वह बैंक मेनेंजर बनना चाहती है।द्वितीय स्थान पर आने वाली अंशिका गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान को व कॉलेज में अच्छा अनुशासन को दिया। अंशिका ने कहा कि एस.डी. मैनेजमेंन्ट में पढाई का अच्छा माहौल है और इसी कारण हम बी0बी0ए0 के बाद एम0बी0ए0 भी इसी कॉलेज मे करना चाहती है।तृतीय स्थान पर आने वाली रीतिका गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व अपने माता-पिता को दिया। रीतिका ने कहा कि मै और मेहनत से पढाई कर अगले वर्ष बी0बी0ए0 फाइनल में प्रथम स्थान पर आने की पूरी कोशिश करुँगी।

समाजसेवा के लिए किया सम्मानित
मुज़फ्फरनगर। भगीरथ आर्मी की प्रदेश अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी को फरीदबाद में उड़ान वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा अभिनदंन पत्र देकर सम्मानित किया गया। वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष देश समाजसेवा में विशेष योगदान देने वाले समाजसेवियों को दिया जाता है ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा लंबे समय से समाज सेवा में गहरा योगदान किया जा रहा है इनकी समाजसेवा को देखते हुए इस वर्ष शालू सैनी को सम्मानित किया गया।

तिसंग में आयोजित दुर्गा मेले का समापन
मुजफ्फरनगर। अपने ग्राम तिसंग मे माँ दुर्गा मंदिर तिसंग खेडा पर मेले का समापन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि खतौली विधानसभा विधायक श्री विक्रम सिंह सैनी ने मेले मे उपस्थित पुलिस प्रशासन को मेला कमेटी की ओर से चिन्ह देकर सम्मानित किया ।ओर मेले की शोभा बढाने वाले हमारे आदरणीय दुकान वालो को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कमेटी मे उपस्थित आदरणीय मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट श्री सुन्दर पाल, महामंत्री महेशचन्द्र शर्मा, सैक्टर संयोजक सुभाष उपाध्याय , मण्डल उपाध्यक्ष राजन वालिया, वरिष्ट कार्यकर्ता तिसंग ऋषि राज वालिया, ग्राम प्रधान तिसंग चौधरी खलील गुर्जर, कमेटी इनचार्ज टीटू वालिया, खचेडू सैनी (मुनीम) टी सेल विभाग संयोजक सोमपाल कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रितिक सैनी , अध्यक्ष विमल वालिया, जितेंद्र प्रजापति व मूलचंद शर्मा, बूथ उपाध्यक्ष बिट्टू पाल राकेश सैनी , विनय वालिया राजन सैनी,राहुल कर्णवाल, संजीव शर्मा , पंकज सैनी , नवनीत कर्णवाल , मीडिया प्रभारी अनुज सैनी मण्डल जानसठ जनपद मुजफ्फरनगरआदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
बुढ़ाना। गांव जौला में पुलिस ने अर्ध सैनिक बल को साथ लेकर पैदल फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने जौला में सक्रिय अपराधियों व हिस्ट्रीसिटरों के मकानों की चौकिंग भी की। . लोकसभा चुनाव शांतिपूवर्क सम्पन्न कराने के मदद्ेनजर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह, एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह व आरपीएसएफ के कम्पनी कमांडर एनएस भाटी ने फोर्स को साथ लेकर गांव जौला में गली-गली पैदल फलैग मार्च किया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में निष्पक्ष व शांतिपूवर्क चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।.

कच्ची शराब बनाते व तमंचे के साथ भेजा जेल
मोरना। ककरौली पुलिस ने चैकिंग के दौरान तमंचे सहित साजिद नामक युवक को पकडा। वहीं गांव टण्ढेडा निवासी हुसैन अहमद को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। ककरौली पुलिस ने तेवडा ककरौली तिराहे पर सुरक्षा को लेकर चौकिंग अभियान चला रखा था, जिसके दौरान साजिद पुत्र जमील निवासी ककरौली की तलाशी लेने पर उसके पास से कारतूस सहित देशी तमंचा बरामद किया। वहीं थाना क्षेत्र के गांव टण्ढेडा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हुसैन अहमद पुत्र नूर मौहम्मद को यूरिया मिश्रित 18 लीटर कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। दोनों आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

 

शिक्षा को बढ़ावा देना हमारा प्रथम कर्तव्यः बीना शर्मा
मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड़ स्थित आर. एन. पब्लिक स्कूल में बड़े हर्षोउल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। प्रोग्राम में निधीश राज गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए व संचालन विद्यालय की अध्यापिका अमरीन फारूकी द्वारा किया गया। इसके अलावा प्रोग्राम में वरिष्ठ समाजसेविका बीणा शर्मा व कमल गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। वार्षिकोत्सव में स्कूल के छात्र छात्राओं ने विशेष प्रस्तुति देकर अतिथियों को खूब लुभाया। तथा परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के छात्र छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। विद्यालय की प्रधानाचर्या अमरीन खान ने बताया कि हर वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी आर. एन. पब्लिक स्कूल में एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य स्कूल में आये प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करने से है। नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा सम्मानित होने पर अन्य बच्चों में भी अगले वर्ष प्रथम स्थान पर आने की जिज्ञासा होगी। ब्राइट फ्यूचर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष फैसल काजमी ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बसपा के मंडल कॉर्डिनेटर कमल गौतम ने छात्र छात्राओं द्वारा दी गई विशेष प्रस्तुतियों की खूब प्रशंसा की साथ छात्र उत्तीर्ण हुए बच्चों को शुभकामनाएं दी। बीणा शर्मा ने कहा कि समाज को शिक्षा का प्रचार प्रसार एवं शिक्षा को बढ़ावा देना हमारा प्रथम कर्तव्य है। जिससे हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में और उन्नति करेगा। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे निधीश राज गर्ग ने शिक्षा की गुणवत्ता बताई और अपने जीवन में शिक्षा का महत्व बताया।
छात्र छात्राओं के रिजल्ट्स इस प्रकार रहे-प्ले कक्षा से आएशा, एलकेजी से जोया, यूकेजी से जैद, प्रथम कक्षा से समद, द्वितीय कक्षा से आफरीन, तीसरी कक्षा से नमरा, चौथी कक्षा से आलिया, पांचवी कक्षा हुमा, कक्षा छह से मुस्कान, कक्षा सात से अलीशा व आंठवी कक्षा में साकिब प्रथम स्थान पर रहे। अंत में हाफिज रहमान व विद्यालय के प्रबंधक हाफिज अता उल हक ने प्रोग्राम में उपस्थित हुए सभी अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया। प्रोग्राम में विद्यालय की अध्यापिकाएं सरिता, आफरीन, कुसुम, काशिफा, शुमायेला तथा कारी मोनिश, नोमान खान, राहुल त्यागी, मोहम्मद फैजान खान, अजीम अंसारी व बच्चों के परिजन उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + ten =