खबरें अब तक...

समाचार

निरीक्षण कर दिए पालिकाध्यक्ष ने दिशा निर्देश1 17 |
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न विभागो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चेयरमैन श्रीमति अंजू अग्रवाल ने आज नगर पालिका के विभिन्न विभागो का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि इस दौरान निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष को कुछ कमियां मिली। जिसके चलते संबधित कर्मचारियो और अधिकारियो को तुरंत मौके पर बुलाकर उनसे जवाब तलब किए। इस दौरान चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि जनता की समस्या का तुरंत समाधान होना चाहिए। पालिकाध्यक्ष ने हाउस टैक्स जमा कराने के मामले मे निर्देशित किया कि जल्द से जल्द हाउस टैक्स के बिल लोगो के घरो मे पहुंचाए जाये ताकि नागरिक समय से अपना हाउस टैक्स जमा करा सकें।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण3 12 |
मुजफ्फरनगर। .एस0डी0 पब्लिक स्कूल में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को दिये जा रहे ईवीएम/निर्वाचन प्रशिक्षण के दूसरे दिन औचक निरीक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पाण्डेय का प्रशिक्षण के निरीक्षण का नया अंदाज दिखा जब जिला निर्वाचन अधिकारी एक कक्ष में दिये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीछे की बैंच पर बैठ कर दिये जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, डिप्टी कलैक्टर कुमार भूपेन्द्र व डीडीओ को साथ बैठाकर बैक बैंचर बन प्रशिक्षणार्थी बन गये। प्रशिक्षण की व्यवस्था परखने का उनका यह अंदाज निराला रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कक्ष में बैठकर प्रशिक्षण के लिए दिखाई जा रही प्रोजेक्टर पर स्लाईड को देखकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों से उसी प्रक्रिया को करवाकर देखा। उन्होने प्रशिक्षणार्थियों के बीच बैठकर उनकी जिज्ञासाओं को समझा और मास्टर ट्रेनर की प्रशिक्षण क्षमता का भी आंकलन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाशत नही की जायेगी। उन्होने निर्देश दिये कि सभी मतदान केन्द्रो पर पूर्ण तैयारियों के साथ जायेगे जिससे कि मतदान केन्द्रो पर कोई परेशानी न हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षणकर्ता(ट्रेनर) द्वारा ई0वी0एम0 मशीनो की छोटी-छोटी बारीकियों के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ले। सभी ईवीएम व वीवीपैट से मतदान का प्रशिक्षण प्राप्त कर ले जिससे 11 अप्रैल को मतदान केन्द्रो पर कोई दिक्कत न हो सके। उन्होने निर्देश दिये कि सभी अपनी ड्यूटी सर्तकता, ईमानदारी व निष्पक्षता से करें। प्रशिक्षण प्राप्त करने व ड्यूटी पर कोई भी लापरवाही नही होनी चाहिए। उन्होने कहा कि मास्टर ट्रेनर से ईवीएम, वीवीपेट के बारे में पूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर ले। अगर केई जिज्ञासा है तो उसे लिखकर मास्टर ट्रेनर को दे। उन्होने कहा कि इन जिज्ञासाओं व शंकाओं का कम्पाईल कराकर आगे होने वाले प्रशिक्षण में सभी का समाधान कराया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रथम बार ऐसा किया रहा है कि जो पीठासीन अधिकारी या मतदान कार्मिक दिये जा रहे प्रशिक्षण के बाद भी अपना ईवीएम वीवीपैट के विषय में ज्ञान अर्जन करना चाहते है उनके लिए सदर तहसील में प्रत्येक कार्य दिवस के दिन प्रातः 10 बजे से लेकर सांय 5 बजे तक ईवीएम वीवीपैट की व्यवस्था व मास्टर ट्रेनर उपलब्ध रहेगे। वे वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारी अपनी प्रशिक्षण प्राप्त करने की डयूटी स्लिप अपने कार्यालयाध्यक्ष को दिखाये उन्हे ऑन डयूटी ही माना जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के मतदान की तिथि 11 अप्रैल निर्धारित की गयी है। जिसको लेकर मतदान प्रतिशत बढाने एवं मतदाताओे द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के उद्देश्य से जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी कहा कि मास्टर ट्रेनर अपने पास एक पेपर रखे और प्रशिक्षण के दौरान आ रही कठिनाईयों व जिज्ञासाओं को उसमें नोट कर ले। आगामी प्रशिक्षण में उन्हे दूर कर दिया जायेगा। उन्होने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण को पूर्ण लगन, निष्ठा से प्राप्त करे ताकि मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो और मतदान निर्बाध व बाधा रहित सम्पन्न हो। इस अवसर पर इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, डिप्टी कलैक्टर कुमार भूपेन्द्र, डीडीओ, मास्टर ट्रेनर व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

युवक का मिला शव
जानसठ। रिश्तेदारी मे आए युवक का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
जानकारी के अनुसार जानसठ क्षेत्र के गांव उत्तरी घटायन मे आज टयूबवैल के समीप एक युवक का शव पडा देख आसपास खेतो मे काम कर रहे कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से शव की शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक की पहचान उत्तरी घटायन मे अपने फूफा धर्मवीर सिह के यहां रह रहे मेरइ के गांव ठिकोली निवासी विकास के रूप मे हुई। बताया जाता है मृतक के शरीर पर बिजली के करंट के निशान है। सम्भवतः हादसे के तहत करंट लगने से उक्त युवक की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनो को मिला तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य लोग तुरन्त ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

दुष्कर्म का आरोप
जानसठ। परिवारजनो के साथ मेला देखने गई 5 साल की मासूल बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले मे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन व भागदौड शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव मे परिजनो के साथ मेला देखने के लिए गई करीब 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप मे मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को सीएचसी मे भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सको ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे माता के मंदिर मे मेला लगा हुआ हे। बीती रात्रि गांव निवासी एक महिला अपने बच्चो के साथ मेला देखने के लिए गई हुई थी। कि इसी दौरान उसकी पांच वर्षीय बच्ची का कहीं कोई पता नही लग सका। लगभग 2 घन्टे बाद 5 वर्षीय बच्ची रोती बिलखती बदहवासा हालत मे मिली। परिजनो ने पूछताछ की तो बच्ची कुछ बता नही सकी। परिजनो ने अज्ञात लोगो के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

शहीदों को किये श्रद्धांजलि अर्पित4 10 |
पुरकाजी। भाकियू द्वारा आयोजित पुरकाज़ी में एक शाम शहीदो के नाम कार्यक्रम में वीर अब्दुल हमीद, सरदार भगत सिंह और पुलवामा के शहीदो के परिवारों के सम्मान में हजारो की भीड़ उमड़ पड़ी मुम्बई से आये कलाकारों ने समां बाँधा। भीड़ ने शहीदो के परिवारो पर पुष्पवर्षा की गई कार्यक्रम की सामूहिक राष्ट्रगान से शुरुआत हुई और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सामुहिक मौन रखा गया भगतसिंह के भतीजे किरनजीत सिंह ने २३ मार्च पर भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की वीरता और शहादत की कहानी बताईए जमील अब्दुल हमीद ने कहा देश के युवाओं को ज़हीर फ़ारुकी जैसा बनना होगा कार्यक्रम में हज़ारों की भीड़ सैकड़ो महिलाओं की मौजूदगी और सर्वधर्म के लोगो की मौजूदगी ने एक शाम शहीदों के नाम को बेमिसाल बना दिया हजारों की भीड़ ने राष्ट्रगान गाया मौन धारण हुआ।

 

25 जोडे बंधे परिणय सूत्र में5 9 |
मुजफ्फरनगर। ऑल इण्डि मुत्ताहिदा महाज के तत्वाधान मे नुमाईश मैदान मे सामूहिक विवाह समारोह एवं सदभावना सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे 25 निर्धन युवक-युवतियो का निकाह कराया गया। जिसमे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो सहित नगर के गणमान्य नागरिको ने विवाह मे शामिल होकर नवविवाहित जोडो को आर्शीवाद दिया। संस्था के अध्यक्ष शाहनवाज आफताब ने बताया कि महाज के बानी स्व.हाफिज मौहम्मद आफताब के पदचिन्हो पर चलते हुए वर्ष 25 युवक-युवतियो की शादी करायी गयी और गत 18 वर्षो से इसी प्रकार निरन्तर निर्धन हिन्दू-मुस्लिम कन्याओ का सामूहिक सामूहिक विवाह सम्पन्न हो रहा हैं नवविवाहित जोडो को मौ.जफर, सरेश वाला, साबिक, वाइस चांसलर, मौलाना आजाद, जिला बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, महबूब आलम एड. आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

बलिदान दिवस पर किया यज्ञ
तितावी। लालू खेड़ी पर स्थित किसान इंटर कॉलिज अलीपुर खेड़ी के प्रांगण में शहीद भगत सिंह युवा संगठन द्वारा बलिदान दिवस पर शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की मूर्ति स्थापना हेतु यज्ञ के द्वारा भूमि पूजन किया गया।.सान इंटर कॉलिज अलीपुर खेड़ी के प्रांगण में बलिदान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जयसिंह बाबू तथा संचालन नरेश वर्मा द्वारा किया गया।.
कार्यक्रम का शुभारंभ किसान इंटर कॉलिज अलीपुर खेड़ी के प्रबंधक सतेंद्र कुमार ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया ततपश्चात शांति कुंज हरिद्वार से आये पुरोहित धनंजय शास्त्री द्वारा यज्ञ सम्पन्न कराया गया। इस दौरान कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के अलावा पुलवामा में आतंकी हमले में हुए शहीदों के चित्रों पर मौजूद राष्ट्र भक्तो ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित प्रवक्ता दिल्ली केपी सिंह ने शहीदे आजम भगत सिंह का जीवन वृत्तांत सुनाते हुए मौजूद भीड़ को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में शामली के शहीद अमित,एवं शहीद प्रदीप बनत के परिजनों का स्वागत किया गया तथा शहीदों के परिजनों ने भी सभी शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में स्काउट गाइड प्रशिक्षक नील कुमार, सुमित पलटू, धीरज लाटीयान, राकेश वशिष्ठ, रजनीश शर्मा उर्फ टीनू, आशुतोष, प्रदीप मलिक, अवनीश शर्मा, अनुज, डॉ. सोमपाल, विपिन कुमार, मा. यज्ञपाल सिंह, मा. सत्यवीर सिंह आर्य, नाजिम, बसंत, सुधीर, राधेश्याम, मा. कृतपाल सिंह, प्रवेंद्र निर्वाल, अमरपाल, नौशाद अली आदि मौजूद रहे।.
कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शहीद दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजनेता शहीदों को भूल गये हैं जिसके चलते शहीदों का सपना अधूरा रह गया है। कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शहीद दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी शहीदों का सपना कितना सफल हुआ का शुभारंभ कालेज के अध्यक्ष राहुल बालियान ने किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि अमर शहीदों ने देश को आजाद कराने में अपने प्राण न्योछावर कर दिये । देश गुलामी से तो मुक्त हो गया। .
शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर देश के शहीदों के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि हमें शहीदों के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। ब्लॉक परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर शहीद दिवस पर सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई7 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेन्द्र भडाना ने कहा कि अंग्रेजों से देश को आजाद कराने में देश के सपूतों ने अपनी जान न्योछावर कर दी थी। .
खंड विकास क्षेत्र के गांव डांगरौल में स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय में शहीद दिवस पर भारत माता के सच्चे सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। क्षेत्र के गांव डांगरौल में स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय में शहीद दिवस पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भारत माता के सच्चे सपूतों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने कहा कि हमारे देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए भारत माता के सच्चे सपूतों ने देश पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। .

फ्लैग मार्च निकाला
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा व थाना प्रभारी एम एस गिल के निर्देशन में भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोपा सहित अन्य गांवो में भोपा पुलिस नें भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकालकर चुनाव में गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों को चेताया व जनता में सुरक्षा की भावना जागृत की क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा ने कहा के चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा जनता बिना किसी से डरे चुनाव में अपने मतदान का प्रयोग करें फ्लैग मार्च में चौकी प्रभारी मोऱना लेखराज सिंह चौकी प्रभारी जोली गुरबचन सिंह चौकी प्रभारी श्री सीकरी जगपाल सिंह कांस्टेबल संदीप मनोज जसपाल नितिन सचिन आदि मौजूद रहे।

जहरीले पदार्थ का किया सेवन
मुजफ्फरनगर। अलग अलग मामलों में दो विवाहिताओं ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिन्हें उपचार के लिये चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार सिखेड़ा निवासी मेहराना पत्नी वसीम व खालापार निवासी परवीन पत्नी सुलेमान ने अलग-अलग मामलों में अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया दोनों को उपचार के लिये चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दूल्हा हाथी पर सवार हो पहुंचा6 9 |
चरथावल। हाथी पर सवार हो बारात लेकर लेकर पहुंचा दूल्हा। यह मामला आज दिन भर गांव मे चर्चा का विषय बना रहा। जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सैदपुरा मे आज प्रधान पुत्र की हाथी की बारात ग्रामीणो के बीच चर्चा बनी रही। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे। इस दौरान ग्रामीणो मे कौतूहल बना रहा।

 

भारतीय विकास पार्टी की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक पार्टी कार्यालय पुरानी आबकारी मे आयोजित हुई। बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई। बैठक मे जनहित से जुडी समस्याओ पर चर्चा की गई। बैठक मे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप, निर्दोष त्यागी, किशनलाल, कार्तिक,मंजू, रवि,मुकुल, विकास, संजय आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − eleven =