फिल्मी चक्कर

‘हिंदी मीडियम 2’ में इरफान खान और करीना

अभिनेत्री करीना कपूर खान ‘हिंदी मीडियम’ के सीक्वल में अभिनेता इरफान खान की सह-कलाकार के रूप में दिखाई देंगी. अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया, “वह फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी और इसमें वह एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा सकती हैं.” खबर आ रही है कि फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी.साकेत चौधरी द्वारा निर्देशित ‘हिंदी मीडियम’ में इरफान और पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर मुख्य भूमिका में थीं. फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी. फिल्म भारत की शिक्षा प्रणाली पर आधारित थी. इससे पहले खबरें आ रही थीं कि इस फिल्म के सीक्वल का नाम ‘इंग्लिश मीडियम’ रखा जाएगा. हालांकि दोनों ही खबरों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

 

बता दें कि बीते दिनों लंदन से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराने के बाद भारत लौटे इरफान खान को मुंबई हवाईअड्डे पर देखा गया था. इस दौरान की तस्वीरें भी सामने आईं थी, इन तस्वीरों में इरफान खान पैपराजी से बचते नजर आ रहे थे. उन्होंने उन्होंने मफलर से अपना चेहरा छिपा रखा था और गुलाबी जैकेट और कैमोफ्लैज पैंट्स पहनी हुई थीं.हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ कि फिल्म ‘पिकू’ के अभिनेता कहां जा रहे थे. बता दें कि इरफान खान ने पिछले साल मार्च में बताया था कि वो न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं. इसके बाद इलाज के लिए वो लंदन चले गए थे.  इरफान अक्सर ही फैंस को अपने बारे में जानकारी सोशल मीडिया के जरिए देते रहते हैं लेकिन बीते कुछ समय से उन्होंने अपनी तबीयत से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है.वहीं, करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘हिंदी मीडियम 2’ के अलावा करीना ‘तख्त’ और ‘गुड न्यूज’ में दिखाई देंगी.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − two =