Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

न्यु बाल कल्याण समिति एवं विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से  पौध वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट, कीर्ति व शिखर शाखा द्वारा प्रकृति संरक्षण एवं सम्वर्द्धन हेतु वृहद पौध वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर जानसठ रोड़ पर न्यु बाल कल्याण समिति एवं विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से सुबह ९ बजे आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक उमेश मलिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व शाखा दायित्वधारियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

शाखा संस्थापक परमकीर्ति शरण अग्रवाल व अध्यक्ष सुनील गर्ग द्वारा द्वारा मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। नेहा शर्मा द्वारा सुन्दर वन्दना प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि वृक्षारोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है उन्होंने कोरोना काल में आक्सीजन की कमी को वृक्षों की कटाई होने को जिम्मेदार ठहराया।

आज़ का कार्यक्रम इसलिए भी अनोखा रहा इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन ने ४५० छात्रों को शाखा द्वारा पौध वितरण कराया व सभी छात्रों को उनके संरक्षण के विषय में पूर्ण जानकारी दी

सभी छात्रों को उनके निवास पर यह पौधारोपण करके उसकी फोटो अपने क्लास टीचर को भेजनी है जिसमें उन्हें पांच अंक दिए जाएंगे। इस प्रकार इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन का शाखा दायित्वधारियों ने आभार व्यक्त किया। शाखा द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया

विद्यालय प्रबंधन द्वारा शाखा के सभी दायित्वधारियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर शाखा सदस्य संजीव सिंघल के धेवते छः वर्ष के आदित्य अग्रवाल को अपने नाना के संग सभा में आने पर पटका व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रा० उपाध्यक्ष परमकीर्ति शरण अग्रवाल, अध्यक्ष सुनील गर्ग, सचिव डॉ नितिन जैन, महिला संयोजिका श्रीमती शशि सिंघल , अजय अग्रवाल एडवोकेट, अनिरुद्ध गुप्ता, अशोक सिंघल, धर्मेंद्र त्यागी, अरविंद गुप्ता,इ०पी.के.गुप्ता, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, आकाश त्यागी, श्रीमती मोनिका शर्मा, श्रीमती प्रीति अग्रवाल उपस्थित रहीं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =